herzindagi
sinus problem health main

साइनस को माइनस करने के लिए इसके बारे में जानना है बेहद जरूरी

आमतौर पर कोल्ड और कफ 5 से 7 दिन में ठीक हो जाता है। लेकिन अगर यह ज्यादा दिन तक सहीं नहीं होता है। तो यह साइनस का कारण हो सकता है। 
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2019-01-24, 14:20 IST

सर्दियों में खांसी-जुकाम और बुखार आमतौर पर महिलाओं को परेशान करता है। लेकिन इस मौसम में सबसे ज्‍यादा सर्दी-जुकाम परेशान करता है। और इससे बचने के लिए हम घरेलू नुस्‍खे अपनाने और थोड़ा आराम करके ठीक होने की सोचते हैं। और ज्‍यादातर महिलाओं को इससे आराम मिल भी जाता है। लेकिन अगर आपको ऐसा करने के बावजूद आराम नहीं मिल पा रहा है तो आपको बिना देरी किए डॉक्‍टर के पास जाना चाहिए क्‍योंकि यह साइनस का कारण हो सकता है। और साइनस को माइनस करने के लिए इसके बारे में जानना भी है बेहद जरूरी। 

इसे भी पढ़ें: Stop Taking Medicines, Try These Natural Remedies To Treat Your Headache

क्‍या है साइनस?

आपको बता दें कि साइनस काफी हद तक सर्दी-जुकाम जैसा ही होता है। जी हां इसके लक्षण कोल्‍ड और कफ की तरह ही होते हैं, इसलिए इसे डायग्नोज करना मुश्किल होता है। चेहरे के चार हिस्सों में साइन कैविटी होती है। गाल पर, आइब्रोज के ऊपर और आंखों के बीच एवं आखों के पीछे होती है। जब साइनस कैविटी में वायरल हो जाता है। उसमें म्यूकस भर जाता है। तो उसे साइनस इंफेक्शन कहते है।

sinus problem health main

इसे हल्‍के में ना लें

शहरीकरण के इस दौर में जिस तरह से प्रदूषण का स्तर बढ़ा है उससे अधिकतर महिलाएं सांस की प्रॉब्‍लम से परेशान रहने लगी है। यह समस्या आगे चलकर साइनस की बीमारी का रुप बन जाती है। साइनस की बीमारी तब होती है, जब हमारे चेहरे की हड्डियों के पीछे मौजूद हवा से भरे साइनस गम्भीर हो जाते हैं और बहुत ज्यादा सूज जाते हैं। साइनस की बीमारी का सबसे नेगेटिव प्वाइंट यह है कि यह किसी भी उम्र की महिला को हो सकती है इसलिए इसे हल्के में ना लें और अपने सांस लेने के तरीकों पर दें।

 

क्‍यों हो‍ता है साइनस इंफेक्‍शन

साइनस इंफेक्‍शन होने पर sinuses में सूजन आने लगती है, बलगम बनने लगता है और नाक भी बंद होने लगती है। ये इंफेक्‍शन ज्‍यादातर वायरस इंफेक्‍शन के कारण होता है, लेकिन यह बैक्‍टीरिया इंफेक्‍शन के कारण भी हो सकता है। यहां तक कि कई बार सर्दी-जुकाम होने पर भी होता है। इसके अलावा कई महिलाओं को एलर्जी और प्रदूषण या फिर परफ्यूम, सिगरेट के धुएं आदि में आने के कारण भी यह समस्‍या होती है। साइनस एक ऐसी बीमारी है जो आसानी से ठीक नहीं होती है।

sinus problem health inside

फैलता नहीं है साइनस इंफेक्‍शन

साइनस इंफेक्शन वायरस और बैक्टीरिया दोनों प्रकार से हो सकता है। ऐसे में अगर आपको यह हुआ है तो आप कोल्‍ड फैला सकती है। लेकिन वायरस फैलाने का अर्थ यह नहीं है कि आप साइनस इंफेक्शन फैलाएंगी। क्योंकि साइनस इंफेक्शन, कोल्‍ड और फ्लू के बाद वाली खुजली और जलन से पैदा होता है। यानि आप सर्दी जुकाम फैला सकती है। लेकिन साइनस इंफेक्शन नहीं फैला सकते है।

इसे भी पढ़ें: अगर सांस लेने में होती है समस्या तो इन घरेलू नुस्खे से करें इसे ठीक

आपको बता दें कि अगर आपको कोल्ड और फ्लू के लक्षण एक हफ्ते से ज्यादा समय तक रहता है। तो आप तुरंत डॉक्टर की सलाह लें। क्योंकि आमतौर पर कोल्ड और कफ 5 से 7 दिन में सही हो जाता है। लेकिन अगर यह ज्यादा दिन तक सहीं नहीं होता है। तो आपको तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।