herzindagi
afternoon habits to lose weight at home in hindi

वजन घटाने के लिए अपनाएं दोपहर की ये आदतें, जल्द दिखेगा असर

अगर आपको वजन घटाना है, तो सिर्फ एक्सरसाइज करने से काम नहीं चलेगा। आपको अपनी आदतों पर भी ध्यान देना होगा, अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो आपकी मेहनत पर पानी फिर सकता है और आप लंबे समय तक स्लिम-ट्रिम फिगर को बरकरार नहीं रख पाएंगी। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-05-27, 17:41 IST

वो कहते हैं कि इंसान का जीवन उसकी सोच पर निर्भर है....जैसी हमारी सोच होती है, वैसे ही हम बन जाते है। अगर आप नकारात्मक सोच के शिकार हैं तो ये आदतें हमारी लाइफस्टाइल काफी हद तक बदल देती हैं। इसलिए शारीरिक एक्सरसाइज के अलावा हमें मानसिक हालातों पर भी ध्यान देने की जरूरत होती है। 

यही बात आपकी वेट लॉस जर्नी पर भी लागू होती है, इसके लिए सिर्फ डाइट और वर्कआउट पर ध्यान देने की जरूरत नहीं होगी, बल्कि आदतें भी बदलनी होंगी जैसे- तले-भुने फूड खाने की आदत, देर रात खाने की आदत आदि। वहीं, कुछ ऐसी ही बातें हैं, जिसे आदत बना लेने से आपके काफी फायदा होगा और वजन कम करने की जर्नी काफी आसान हो जाएगी।  

इन बातों को आपको दोपहर में ध्यान रखना होगा, अगर आप ऐसा करेंगे तो वजन काफी हद कम किया जा सकता है। तो देर किस बात आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं, कुछ हेल्दी आदतों के बारे में।  

खाने के बाद चलने की आदत 

Walk habit after lunch

खाने के तुरंत बाद कई लोगों को नींद आती है और वो सो जाते हैं। मगर हमें ऐसा नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे वजन काफी हद तक बढ़ सकता है। वहीं, अगर आप बहुत दूर तक चलते हैं, एक्सरसाइज करते हैं या स्विमिंग करते हैं, तो ऐसा न करें। 

इससे डाइजेशन पर बुरा असर हो सकता है। ये सारी चीजें वात बढ़ाती हैं और इससे डाइजेशन खराब होता है। आपको खाने के बाद सिर्फ 100 कदम चलना चाहिए। इसे शतपावली कहा जाता है। यह आप 1 से 10 मिनट कर सकती हैं। इससे खाना पचाने में मदद मिलती है।

इसे जरूर पढ़ें- भीषण गर्मी से हो गए हैं बेहाल, इन सस्ती चीजों से रखें सेहत का ख्याल

टाइम पर लंच करने की आदत   

On time lunch habits

दोपहर का खाना सही वक्त पर खाना बहुत ही जरूरी है। अगर आप रोजाना अलग-अलग टाइम पर खाना खा रही हैं, तो काफी दिक्कत हो जाएगी और आपका पेट खराब रहने लग जाएगा। लंच के लिए आइडियल समय 1 से 2 बजे तक के बीच का समय काफी सही माना जाता है। 9 बजे किया गया ब्रेकफास्ट तब तक पच भी जाता है। 3-4 बजे लंच करने से शरीर को नुकसान पहुंचता है। 

ऐसा इसलिए क्योंकि 4 बजे स्नैक्स और चाय लेने का समय हो जाता है और चाय पीने के बाद शरीर में कैफीन आ जाता है जिससे खाना जल्दी नहीं पचता है। अगर आप लेट खाना खा रहे हैं, तो लंच हल्का करें। लाइट लंच करने से आपको काफी फायदा होगा, आप अपनी थाली में दाल, चावल, रोटी, सब्जी, दही , सलाद सभी चीजे शामिल होनी चाहिए। 

खूब पानी पीने की आदत 

Drink water habits

गर्मियों में डिहाइड्रेशन की समस्या सबसे आम है। डिहाइड्रेशन की वजह से कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं। साथ ही, वजन भी बढ़ सकता है, ऐसे में जरूरी है कि आप खूब पानी पिएं। अगर आप अपनी वजन कम करने की जर्नी को आसान बनाना चाहते हैं, तो कोशिश करें खूब पानी पिएं। 

इससे आपकी क्रेविंग कंट्रोल रहती है और आप अनहेल्दी चीजें नहीं खाते हैं। पानी के अलावा, आप अपनी डेली डाइट में नारियल पानी जैसी चीजें भी शामिल कर सकते हैं। साथ ही, दिनभर में 3 लीटर पानी जरूर पिएं। इससे आपकी भूख भी कंट्रोल रहेगी और आप  ज्यादा भी नहीं खाएंगे। 

ग्रीन टी पीने की आदत 

यह आपको सुनने में अजीब लग सकता है, लेकिन यह सच है कि लंच के बाद ग्रीन टी पीने से आपको काफी फायदा होगा। यह एंटीऑक्सीडेंट होने के साथ-साथ वजन घटाने में भी मददगार साबित हो सकती है। इसलिए बेहतर होगा कि आप लंच के करीब एक घंटे बाद ग्रीन टी जरूर पिएं। ग्रीन टी पीने से आपका खाना जल्दी पचेगा। इससे आपको कैलोरी कम करने में मदद मिलेगी। साथ ही, आप हाइड्रेट भी रहेंगे। 

इसे जरूर पढ़ें- सिर्फ 1 हफ्ते में कम होगा वजन, आजमाएं ये टिप्‍स

इसके अलावा, हेल्दी चीजें खाएं और अपनी डाइट में शामिल करें। साथ ही, आप बाहर की अनहेल्दी चीजें भी नहीं खाएंगे। इसलिए अगर आप ऑफिस जाते हैं और अपने साथ स्नैक्स लेकर जाएं। 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- (@Freepik)  

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।