सेहतमंद रहने के लिए आज ही से शुरू करें ये 7 काम, बुढ़ापे तक दूर रहेंगी बीमारियां

हम सभी सेहतमंद रहना चाहते हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसे कामों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अगर आप आज से रूटीन में शामिल करेंगे, तो बुढ़ापे तक सेहतमंद रहेंगे।

how to stay healthy by expert

हम में से कोई भी बीमार नहीं होना चाहता है। लेकिन, गलत खान-पान, अनियमित जीवनशैली और कई कारणों के चलते, सेहत खराब हो जाती है। बुढ़ापे तक सेहतमंद रहने के लिए, हेल्दी आदतों को अपनाना जरूरी है। मम्मी बचपन से हमसे सुबह जल्दी उठने, जल्दी सोने और घर का बना खाना खाने की सलाह देती हैं। असल में यही छोटी-छोटी आदतें ही सेहतमंद रहने में मदद करती हैं। स्वास्थ्य एक दिन में न ही बनता है और न ही बिगड़ता है। इसके लिए लंबे समय तक मेहनत करनी पड़ती है। यहां हम आपको कुछ ऐसे कामों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अगर आप आज से रूटीन में शामिल करेंगे, तो बुढ़ापे तक सेहतमंद रहेंगे। इस बारे में डाइटिशियन नंदिनी जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

सेहतमंद रहने के लिए आज ही से शुरू करें ये 7 काम (What are the 7 ways to be healthy)

fiber in meals

  • हम जो भी खाते हैं, उसका सीधा असर हमारी सेहत पर होता है। इसलिए, आज से ही डाइट में फाइबर और प्रोटीन से भरपूर चीजों को शामिल करें।
  • अधिक तला-भुना और भारी खाना, डाइजेशन और सेहत पर बुरा असर डालता है। इससे कोलेस्ट्रॉल लेवल और ब्लड शुगर लेवल बढ़ता है।
  • सुबह उठने के बाद मलासन में बैठकर गुनगुना पानी पिएं। इससे पेट साफ होता है और कब्ज नहीं होती है।
  • सुबह पानी पीने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और डाइजेशन दुरुस्त होता है।
  • सुबह अपने मुंह और आंखों को पानी से अच्छी तरह धोएं। इसे आयुर्वेद में फायदेमंद माना गया है।
  • सुबह जीभ की सफाई भी जरूर करें। जीभ पर जमी गंदगी और बैक्टीरिया बीमारी की वजह बन सकते हैं।
  • शरीर को डिटॉक्स करने के लिए, डाइट में सब्जियों के जूस को शामिल करें। आंतों और लिवर को डिटॉक्स करना सेहतमंद रहने के लिए जरूरी है।
यह भी पढ़ें-सेहतमंद रहने के लिए महिलाएं डेली रूटीन में शामिल करें ये 6 अच्छी आदतें

exercise for bra fat

  • इसके अलावा, सेहतमंद रहने के लिए, एक्सरसाइज भी जरूर करें।
  • उम्र के अलग-अलग पड़ाव पर आप अपने शरीर और क्षमता के हिसाब से अलग-अलग एक्सरसाइज और योगा को रूटीन में शामिल कर सकती हैं।
  • हेल्दी रहने के लिए, मेंटल हेल्थ का सही होना भी जरूरी है। इसके लिए, मेडिटेशन करें और स्ट्रेस से दूर रहने की कोशिश करें।

यह भी पढ़ें- इन 6 चीजों में छिपा है सेहत का खजाना, महिलाएं रोज करें डाइट में शामिल

सेहतमंद रहने के लिए आज से ही इन 7 अच्छी आदतों को अपनाएं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP