हम सभी सेहतमंद रहना चाहते हैं और एक लंबी उम्र जीना चाहते हैं। अपने लिए और अपने अपनों के लिए हमारी यही चाहत होती हैं। लेकिन, आजकल भागदौड़ से भरी जिंदगी और अनहेल्दी लाइफस्टाइल के चलते, यह आसान नहीं रह गया है। आज के समय में कम उम्र में ही लोगों को बीमारियां घेरने लगी हैं। शुगर, बीपी, थायराइड, पीसीओडी और भी न जाने कितनी हेल्थ कंडीशन्स से लोगों को परेशान किया हुआ है। असल में हमारे खान-पान और जीवनशैली में काफी हद तक हमारी अच्छी सेहत का राज छिपा हुआ है। जहां अनहेल्दी हैबिट्स आपको बीमार कर सकती हैं। वहीं, खान-पान और लाइफस्टाइल से जुड़ी अच्छी आदतों को अपनाकर एक सेहतमंद और लंबी जिंदगी जी सकती हैं। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।
सेहतमंद रहने के लिए अपनाएं ये 6 अच्छी आदतें (How to be healthy and live a long life)
- एक्सपर्ट के मुताबिक, सेहतमंद रहने के लिए, एक बार में बहुत अधिक खाने के बजाय, आपको छोटे-छोटे मील्स लेने चाहिए।
- एक बार में बहुत अधिक खाना खाने से डाइजेशन और वजन पर असर होता है। वहीं, अगर आप स्मॉल मील्स लेती हैं, तो इससे शरीर में एनर्जी भी रहती है और डाइजेशन भी दुरुस्त रहता है।
- इस बात का भी ख्याल रखें कि स्मॉल मील्स का मतलब जंक फूड या अनहेल्दी स्नैक्स नहीं हैं। स्माल मील्स में आप सूप, सलाद, अंडा, दूध या ऐसी ही और हेल्दी चीजें ले सकती हैं।
- सेहतमंद रहने के लिए, डाइजेशन का सही होना बहुत जरूरी है। इसके लिए, हर मील के बाद 10 मिनट वॉक जरू करें। इससे खाना आसानी से पचता है और पेट से जुड़ी दिक्कतें नहीं होती हैं।
- हेल्दी रहने और लंबी जिंदगी जीने के लिए, तनाव से दूर रहें। स्ट्रेस का असर हमारी मेंटल और फिजिकल हेल्थ पर होता है।
- इससे शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस होता है और कई बीमारियां हो सकती हैं। स्ट्रेस दूर करने में हेल्दी डाइट, प्राणायाम और योग आपकी मदद कर सकता है।
- पूरी नींद लें। नींद की कमी का असर हमारे पूरे शरीर पर होता है। इसलिए, सेहतमंद रहने के लिए, 7-8 घंटे की नींद लेना बहुत जरूरी है।
- सोने से पहले योग निद्रा जरूर करें। इसके अभ्यास से आपको कई फायदे मिल सकते हैं।
- सेहतमंद रहने के लिए, हेल्दी आदतों को अपनाने के साथ, जरूरी चेकअप्स करवाना भी जरूरी है। यह भी एक अच्छी आदत है।
- अगर आपको थकान, कमजोरी, सिरदर्द या अन्य कोई भी लक्षण महसूस हो, तो इसे नजरअंदाज न करें।
यह भी पढ़ें- हेल्दी रहने के लिए अपनाएं ये 4 अच्छी आदतें
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह भी पढ़ें- International Yoga Day 2024: 1 महीने तक रूटीन में शामिल करें ये 2 योगासन, शरीर रहेगा फिट और एक्टिव
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों