शिल्पा शेट्टी एक ऐसी सेलिब्रिटी हैं, जो न सिर्फ अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं, बल्कि अपने जवां लुक और फिटनेस के लिए भी फेमस हैं। 49 की उम्र में भी वह 39 की तरह खूबसूरत और ताजगी से भरी नजर आती हैं। उनके इस युवा लुक के पीछे कुछ खास टिप्स और रूटीन हैं, जिन्हें अपनाकर आप भी अपनी उम्र को कम दिखा सकती हैं। इन टिप्स के बारे में उन्होंने कई इंटरव्यू और इंस्टाग्राम के माध्यम से बताया है।
इन आसान उपायों को अपने रूटीन में शामिल करके, आप न केवल अपनी त्वचा को निखार सकती हैं, बल्कि अपनी सेहत को भी बेहतर बना सकती हैं। आइए जानते हैं इन असरदार उपायों के बारे में।
गर्म पानी
अपने दिन की शुरुआत गर्म पानी से करें। इसके लिए सुबह उठते ही 1 गिलास गर्म पानी पिएं। ऐसा करने से बॉडी डिटॉक्स होती है और आपको साफ और चमकदार स्किन मिलती है। आप चाहें, तो इसमें नींबू और शहद मिला सकती हैं। शिल्पा शेट्टी भी अपने दिन की शुरुआत गर्म पानी से करती हैं।
इसे भी पढ़ें: यंग लुक पाने के साथ वेट लॉस में फायदेमंद है कोकम, एक्सपर्ट से जानिए इसके फायदे
सुबह गर्म पानी पीने के फायदे
- शरीर हाइड्रेट रहता है।
- मसल्स को आराम मिलता है।
- डाइजेस्टिव सिस्टम बेहतर होता है।
- मेटाबॉलिज्म बढ़ता है, जिससे वजन कम होता है।
- कब्ज और अपच जैसी समस्याएं नहीं होती हैं।
- गले की खराश में आराम मिलता है।
- तनाव कम होता है।
- इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।
- त्वचा हेल्दी और चमकदार होती है।
- ब्लड प्रेशर कम होता है।
- पीरियड्स में होने वाले दर्द से राहत मिलती है।
- पूरे दिन शरीर एनर्जी से भरपूर रहता है।
नोनी जूस
शिल्पा शेट्टी ने एक बड़े मीडिया हाउस के साथ इंटरव्यू में बताया था कि उनके दिन की शुरुआत नोनाी जूस से होती है। उन्हें सुबह नोनी जूस की चार बूंदें पीने से दिन-भर के काम करने के लिए ताकत मिलती है।
नोनी जूस के फायदे
- एंटी-ऑक्सीडेंट की मौजूदगी के कारण ऑक्सीडेटिव तनाव से लड़ता है और सेल को डैमेज से बचाता है।
- इम्यूनिटी को मजबूत करके बीमारियों से लड़ने में मदद करता है।
- एनर्जी लेवल को बढ़ाकर दिनभर एक्टिव रखता है।
- त्वचा की हेल्थ अच्छी रहती है, जिससे मुंहासे और त्वचा संबंधी अन्य समस्याएं कम होती हैं।
- डाइजेस्टिव सिस्टम को सुधारता है और गैस्ट्रिक समस्याओं को कम करता है।
- मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है, जिससे वजन कंट्रोल में रहता है।
- यह ब्लड प्रेशर के कंट्रोल करने और हार्ट हेल्थ को सुधारने में मदद करता है।
- मानसिक तनाव और चिंता को कम करता है, जिससे मन को शांति मिलती है।
- ब्रेन हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है।
- जोड़ोंके दर्द से राहत देता है।
- फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाता है और एजिंग के साइंस को कम करता है।
- त्वचा को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है।
- त्वचा को चमकदार बनाता है और मुंहासों और त्वचा की अन्य समस्याओं को कम करता है।
- सूर्य की हानिकारक किरणों से बचाता है और सनबर्न के असर को कम करता है।
ऑयल पुल्लिंग
यह एक प्राचीन तकनीक है, जो आपके चेहरे की मसल्स को मजबूत बनाती है। यह आपकी त्वचा को सुधारती है और शाइनी बनाती है। शिल्पा शेट्टी भी इसे रोजाना करती हैं। इससे वह दिनभर एनर्जी से भरपूर रहती हैं और आकर्षित दिखती हैं। शिल्पा शेट्टी की तरह 2 चम्मच वर्जिन कोकोनट लेकर मुंह में 5 से 7 मिनट के लिए घुमाते रहें, लेकिन निगलें नहीं। फिर तेल को थूक दें और अच्छे से कुल्ला करें। आप नारियल, तिल या जैतून का तेल इस्तेमाल कर सकती हैं।
ऑयल पुल्लिंग के फायदे
- दांतों को साफ और प्लाक कम करता है।
- मुंह में बैक्टीरिया को कम करता है, जिससे ओरल बेहतर होती है और दुर्गंध कम होती है।
- त्वचा में निखार आता है और दाग-धब्बे कम होते हैं।
- शरीर से टॉक्सिंस को बाहर निकालता है।
- साइनस के लक्षणों को कम करता है।
- यह सूजन को कम करता है।
यह तकनीक आपकी ओरल और स्किन हेल्थ के लिए अच्छी है।
आप भी रोजाना ये 3 काम करके खुद को उम्र से 10 साल जवां महसूस कर सकती हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Instagram and Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों