घर से दूर रह कर पढ़ाई या नौकरी करने वाली लड़कियों को तलाश होती है ऐसे कमरे की जहां दिनभर की थकान के बाद जाने का मन करे और जिस जगह में अपनापन हो। कई लड़कियां ऐसी होती हैं जो किसी फ्लैट या मकान से ज्यादा पीजी में रहना पसदं करती हैं। लेकिन जरूरी नहीं की हर किसी के PG Room की सजावट आकर्षक हो, ऐसे में अगर आपको कुछ आइडिया की तलाश है जिनकी मदद से आसानी से पीजी के कमरे की सजावट की जा सके तो हम आपकी मदद कर सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे Decoration आइडिया के बारे में बताएंगे जिनकी मदद से आप अपने पीजी के कमरे की शानदार सजावट कर सकेंगी। साज-सज्जा की ये टिप्स आपके कमरे की सजावट तो करेंगी ही, साथ-साथ किफायती भी रहेंगी। इसी के साथ हम आपको कुछ टिप्स भी देंगे जो आपके पीजी के कमरे की सजावट को बेहतर बनाने में मदद करेंगे।
किस तरह की चीजों के साथ कर सकते हैं अपने पीजी के कमरे की सजावट?
अगर आपको ये समझ नहीं आ रहा कि पीजी रूम को सजाने के आसान तरीके क्या होते हैं या किस तरह की चीजों की मदद से पीजी के कमरे को सजाया जा सकता है तो हम आपकी मदद करेंगे। सबसे पहले तो आप आकर्षक लाइटों के साथ अपने पीजी के कमरे की सजावट कर सकती हैं। ये पीजी के कमरे को सजाने का सबसे सस्ता, सुंदर और टिकाऊ विकल्प हो सकती हैं। इनमें आपको झालरों से लेकर लैंप तक तरह-तरह के विकल्प मिल जाएंगे। इसके अलावा आप अपने पीजी रूम को नया रूप देने के लिए वहां छोटे या बड़े हर तरह के इंडोर प्लांट्स रख सकती हैं। ये पौधे कमरे को तो आकर्षक बनाएंगी ही, साथ-साथ हवा को भी शुद्ध करने में मदद करेंगे। अपने PG Room Decoration के लिए आप दीवारों पर तरह-तरह के पोस्टर या पेंटिंग भी लगा सकती हैं। इनमें आपको तरह-तरह के प्रिंट्स वाले विकल्प मिल जाएंगे जिन्हें आसानी से पसंद के हिसाब से चुना जा सकता है। इसके अलावा तरह-तरह की वॉल हैंगिंग्स, शीशों, फूलदान, रग्स, आकर्षक प्रिंट वाली चादरों और पर्दों का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।