घर को ठंडा रखने के लिए बढ़िया Desert Cooler कौन सा है? जानें विकल्पों के साथ

तपती गर्मी में घर को ठंडा रखने के लिए कौन सा Desert Cooler हो सकता है सबसे अच्छा है? यहां जानें कुछ मशहूर विकल्पों के साथ-

घर को ठंडा रखने के लिए बढ़िया Desert Cooler कौन सा है? जानें विकल्पों के साथ
Desert Cooler

अगर आप भी अपने घर के लिए एक अच्छा सा डेजर्ट कूलर लेने की सोच रहे हैं, लेकिन सही विकल्प नहीं चुन पा रहे हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है। यहां आपको कुछ ऐसे डेजर्ट कूलर के बारे में जानकारी मिल जाएगी, जो तपती गर्मी में राहत के लिए अच्छे माने जाते हैं। दरअसल, घर के लिए अच्छा Desert Cooler वही माना जाता है जो बड़े कमरे को जल्दी ठंडा करे, लंबे समय तक चले और बिजली की खपत कम करे। आमतौर पर ऐसे कूलर में बड़ा पानी टैंक, मजबूत एयर थ्रो और अच्छे कूलिंग पैड होते हैं, जो गर्म हवा को ठंडी हवा में बदलने में मदद करते हैं। डेजर्ट कूलर गर्म और सूखे मौसम वाले इलाकों में खासतौर पर प्रभावी होते हैं। भारत में कई भरोसेमंद ब्रांड जैसे- Symphony, Bajaj, Crompton और Kenstar के डेजर्ट कूलर उपलब्ध हैं। इन ब्रांड्स के कूलर अपनी अच्छी कूलिंग, मजबूत डिजाइन और एडवांस फीचर्स के लिए जाने जाते हैं। सही मॉडल चुनने से आप गर्मियों में बेहतर कूलिंग का अनुभव पा सकते हैं और बिजली का खर्च भी कम रख सकते हैं। आइए यहां पर कुछ मशहूर विकल्पों के साथ जानते हैं घर के लिए कौन सा डेजर्ट कूलर सही रहेगा। 

घर के लिए कौन सा डेजर्ट कूलर माना जाता है अच्छा?

  • बड़ा वाटर टैंक- घर के लिए 60 से 100 लीटर टैंक क्षमता वाला डेजर्ट कूलर अच्छा माना जाता है। बड़ा टैंक होने से बार-बार पानी भरने की जरूरत नहीं पड़ती और भीषण गर्मी में भी कई घंटों तक लगातार आप ठंडी हवा का आनंद ले सकते हैं।
  • पावरफुल एयर थ्रो- मजबूत एयर डिलीवरी और लंबा एयर थ्रो वाला डेजर्ट कूलर घर के लिए ज्यादा उपयुक्त माना जाता है, जो दूर तक हवा फेंकता है और इससे पूरे कमरे में ठंडी हवा फैलती है। कुछ कूलर लगभग 30 फीट तक एयर थ्रो दे सकते हैं, जिससे बड़े कमरे या हॉल में भी अच्छी कूलिंग मिलती है।
  • हनीकॉम्ब कूलिंग पैड- घर के लिए उपयुक्त रहने वाले कूलर में उच्च घनत्व वाले हॉनिकॉम्ब कूलिंग पैड जरूर होने चाहिए, क्योंकि ये पानी को ज्यादा देर तक बनाए रखते हैं और हवा को तेजी से ठंडा करते हैं।
  • भरोसेमंद ब्रांड- घर के लिए Symphony, Bajaj, Crompton, Havells, Kenstar और Orient जैसे ब्रांड के डेजर्ट कूलक अच्छे विकल्प हो सकते हैं, क्योंकि इनमें बेहतर कूलिंग और टिकाऊ डिजाइन मिलता है।
  • कम बिजली खर्च करने वाला डेजर्ट कूलर- घर के लिए अच्छा डेजर्ट कूलर वह होता है, जो कम ऊर्जा खपत करे और इन्वर्टर पर भी चल सके। इन्वर्टर पर चलने वाले कूलर से बिजली कटने पर भी कूलिंग मिलती रहती है और बिजली बिल भी कम आता है।

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Kenstar Maha Kool HC 90 230 Watt Maha Desert Cooler

    इस Kenstar कूलर में 90 लीटर का बड़ा वाटर टैंक दिया गया है, जो लंबे समय तक लगातार कूलिंग देने में मदद करता है। बड़ा टैंक होने से बार-बार पानी भरने की जरूरत कम पड़ती है और गर्मी के दिनों में लंबे समय तक ठंडी हवा मिलती रहती है। इस कूलर में तीन तरफ सुपीरियर ब्लू हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स दिए गए हैं, जो सामान्य कूलिंग पैड की तुलना में लगभग 30% तक बेहतर कूलिंग देने में मदद करते हैं। साथ ही ये पैड 50% ज्यादा पानी रोकने की क्षमता रखते हैं, जिससे कूलर लंबे समय तक ठंडी हवा देता है। ब्रांड के अनुसार यह डेजर्ट कूलर लगभग 230 वॉट बिजली खपत करता है, जिससे ऊर्जा की बचत होती है। यह Desert Cooler घर के अलावा दुकान, ऑफिस या औद्योगिक जगहों जैसे कई स्थानों पर इस्तेमाल करने के लिए डिजाइन किया गया है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- केनस्टार
    • सामग्री- पॉलीप्रोपाइलीन
    • माउंटिंग प्रकार- फ्रीस्टैंडिंग
    • रंग- ग्रे
    • वायु प्रवाह क्षमता- 6000 घन फीट प्रति मिनट
    • कंट्रोल टाइप- नॉब
    • क्षमता- 90 लीटर
    • फ्लोर एरिया- 3.83 वर्ग फीट

    खूबियां

    • इसमें 45.7 सेंटीमीटर का बड़ा और शक्तिशाली फैन दिया गया है, जो तेज एयर डिलीवरी प्रदान करता है। 
    • कूलर में फ्रंट-लॉकिंग कमर्शियल-ग्रेड व्हील्स दिए गए हैं, जो कूलर को स्थिर रखने के साथ एक जगह से दूसरी जगह ले जाना आसान बनाते हैं। 
    • वॉटर इनटेल के साथ इसमें वॉटर लेवल इंडिकेटर भी दिया गया है। 

    कमी

    • कूलर के बारे में कोई खास कमी नहीं बताई गई है।
    01
  • Crompton Ozone 75 Litres Desert Air Cooler for home

    यह Crompton ब्रांड का डेजर्ट कूलर उच्छ घनत्व वाले हॉनिकॉम्ब कूलिंग पैड्स के साथ आता है, जो हवा को ज्यादा प्रभावी तरीके से ठंडा करने में मदद करते हैं। ये पैड पानी को लंबे समय तक रोककर रखते हैं, जिससे कूलर लगातार ठंडी हवा देता है। इस कूलर में 75 लीटर का बड़ा वाटर टैंक दिया गया है, जिससे लंबे समय तक कूलिंग मिलती है और बार-बार पानी भरने की जरूरत नहीं पड़ती। वहीं इसकी 4200 CMH एयर डिलीवरी बड़े कमरे में भी तेज हवा पहुंचाने में मदद करती है। यह डेजर्ट कूलर लगभग 490 स्क्वायर फीट तक के कमरे के लिए उपयुक्त हो सकता है। इसमें आपको 3 स्पीड सेटिंग मिल जाएगी, जिससे अपनी जरूरत के अनुसार आप हवा की स्पीड कम या ज्यादा कर सकते हैं। क्रॉम्पटन के इस कूलर में ऑटो फिल फीचर दिया गया है, जिससे पानी की सप्लाई लगातार बनी रहती है और बार-बार पानी भरने की चिंता नहीं रहती है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- क्रॉम्पटन
    • सामग्री- प्लास्टिक
    • माउंटिंग प्रकार- फ्रीस्टैंडिंग
    • रंग- सफेद और टील
    • कंट्रोल टाइप- नॉब
    • क्षमता- 75 लीटर
    • फ्लोर एरिया 490 वर्ग फुट
    • मॉडल का नाम- Ozone

    खूबियां

    • यह कूलर 190 वॉट पावर पर काम करता है और इन्वर्टर के साथ भी आसानी से चल सकता है। 
    • इस कूलर में आइल चेंबर दिया गया है, जिसमें बर्फ डालने से हवा और ज्यादा ठंडी हो जाती है। 
    • 4 तरफा एयर डिफ्लेक्शन के साथ आने वाला यह कूलर कमरे में चारों तरफ ठंडी हवा फैलाता है।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स की शिकायत है कि एयर कूलर से बदबू आती है।
    02
  • Our Core Values

    Transparent, Honest Reviews

    We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.

    Trusted Brands Priority

    We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.

    Smarter Value for Your Money

    We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.

  • Bajaj DMH90 Neo 90L Desert Air Cooler | Powerful 90ft Air Throw for Large Rooms

    इस एयर कूलर में 90 लीटर का बड़ा पानी टैंक दिया गया है, जो लंबे समय तक ठंडक देने में मदद करता है। साथ ही इसका 90 फीट एयर थ्रो और 5600 CMH एयर फ्लो कमरे के हर कोने तक ठंडी हवा पहुंचाने में सक्षम बनाता है। Bajaj कंपनी का यह Desert Cooler ड्यूरामरीन पंप के साथ आता है, जो नमी और पानी से मोटर को सुरक्षित रखने में मदद करता है। कूलर में दिया गया आइस चेंबर कूलिंग को और ज्यादा प्रभावी बनाता है। इसमें बर्फ के टुकड़े डालने से हवा और ठंडी हो जाती है, जिससे गर्मी के दिनों में कमरे में ज्यादा ठंडक महसूस होती है। इस कूलर में 3 साइड हॉनिकॉम्ब कूलिंग पैड दिए गए हैं, जो हवा को तेजी से ठंडा करने में मदद करते हैं। इस कूलर में एंटी-बैक्टीरियल हेक्साकूल टेक्नोलॉजी वाले कूलिंग पैड दिए गए हैं, जो हवा को साफ और ताजा बनाए रखने में मदद करते हैं, साथ ही बदबू को भी कम करते हैं। इस एयर कूलर में 90 लीटर की बड़ी पानी टैंक क्षमता दी गई है, जिससे कूलर लंबे समय तक चलता है और बार-बार पानी भरने की जरूरत नहीं पड़ती। 

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- बजाज
    • मैटेरियल- प्लास्टिक
    • माउंटिंग प्रकार- फ्रीस्टैंडिंग
    • रंग- सफेद
    • वायु प्रवाह क्षमता- 5600 घन फुट प्रति मिनट
    • कंट्रोल टाइप- नॉब
    • क्षमता- 85 लीटर
    • फ्लोर- 650 वर्ग फुट

    खूबियां

    • कूलर में 90 फीट तक का एयर थ्रो और 5600 CMH एयर फ्लो दिया गया है।
    • कूलर में 3 स्पीड कंट्रोल का विकल्प दिया गया है, जिससे आप अपनी जरूरत के अनुसार हवा की स्पीड को कम या ज्यादा कर सकते हैं। 
    • इस कूलर में 4 वे डिफ्लेक्शन फीचर मिलता है, जिससे हवा चारों दिशाओं में फैलती है। 

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स कूलर की कार्यक्षमता से नाखुश हैं। 
    03
  • Symphony Winter 100XL Desert Air Cooler | 4-Side Honeycomb Pads

    इस कूलर में 4 तरफ से हॉनिकॉम्ब कूलिंग पैड्स दिए गए हैं, जो हवा को तेजी से ठंडा करने में मदद करते हैं। चारों तरफ पैड होने से ज्यादा हवा कूलिंग पैड से होकर गुजरती है, जिससे कूलिंग ज्यादा प्रभावी और लंबे समय तक बनी रहती है। Symphony ब्रांड का एयर कूलर 105 लीटर क्षमता के साथ मिल रहा है, जिससे बार-बार पानी भरने की जरूरत कम पड़ती है और बड़े कमरे या हॉल में भी बेहतर कूलिंग मिलती है। कूलर में एयर फैन तकनीक दी गई है, जो पावरफुल कूलिंग देने में मदद करती है और इससे ज्यादा आवाज भी नहीं होता है। कूलर में CFD तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जिससे लंबे समय तक स्थिर कूलिंग मिलती रहती है। कंपनी के अनुसार इसका ऊर्जा कुशल डिजाइन बिजली खपत को कम करता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- सिम्फनी
    • सामग्री- प्लास्टिक
    • माउंटिंग प्रकार- फ्रीस्टैंडिंग
    • रंग- सफेद
    • कंट्रोल टाइप- नॉब
    • क्षमता- 105 लीटर
    • फ्लोर एरिया- 40 ​​वर्ग मीटर
    • मॉडल का नाम- ACODE490

    खूबियां

    • यह कूलर 40 वर्ग मीटर तक के बड़े कमरे को ठंडा करने के लिए डिजाइन किया गया है। 
    • कूलर में आसानी से पानी भरने के लिए बड़ा वॉटर इंटेल ड्रेन बना है।
    • यह कूलर इन्वर्टर कंपैटिबल है, जिससे बिजली न होने पर भी आप ठंडी हवा का आनंद ले सकते हैं।

    कमी

    • अमेजन यूजर्स की तरफ से कूलर के बारे में कोई खास कमी नहीं बताई गई है।
    04
  • Orient Electric Tornado 88L Desert Air Cooler for home

    88 लीटर की क्षमता वाला यह Orient Electric ब्रांड का डेजर्ट कूलर है, जिसमें एक बार पानी भरकर लंबे समय तक ठंडी हवा का आनंद लिया जा सकता है। इस कूलर में उच्च घनत्व वाले कूलिंग पैड्स दिए गए हैं, जो हवा को तेजी से ठंडा करने में मदद करते हैं। ब्रांड के अनुसार यह भारत में मिलने वाला यह डेजर्ट कूलर लगभग 190 वॉट बिजली खपत के साथ काम करता है, जिससे लंबे समय तक चलाने पर भी बिजली का बिल ज्यादा नहीं बढ़ता। इस कूलर में 3650 CMH हाई एयर डिलीवरी दी गई है, जो कमरे में तेज और प्रभावी एयरफ्लो प्रदान करती है, साथ ही इससे पूरे कमरे में आरामदायक ठंडक मिलती है। इस कूलर में 4 मजबूत कैस्टर व्हील्स दिए गए हैं, जिनकी मदद से इसे एक कमरे से दूसरे कमरे में आराम से ले जाया जा सकता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- ओरिएंट इलेक्ट्रिक
    • मैटेरियल- एबीएस
    • माउंटिंग प्रकार- फ्रीस्टैंडिंग
    • वायु प्रवाह क्षमता- 3650 घन फीट प्रति मिनट
    • नियंत्रण प्रकार- नॉब
    • वजन:- 15700 ग्राम
    • मॉडल का नाम- Tornado

    खूबियां

    • लगभग 18.3 मीटर एयर थ्रो की मदद से ठंडी हवा दूर तक पहुंचती है। 
    • कूलर में दो तरफ वॉटर इंटेल बने हैं, जिससे इसमें पानी भरना आसान हो जाता है।
    • पानी की खपत पर नजर रखने के लिए इसमें वॉटर लेवल इंडिकेटर लगा है।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स के अनुसार इसमें लीकेज की समस्या है। 
    05

ऊपर दिए गए डेजर्ट कूलर के प्रमुख फीचर्स

ऊपर बताए गए डेजर्ट कूलर के खास फीचर्स की एक तालिका हमने यहां पर बनाई है, ताकि आप अपने लिए बजट और जरूरत के अनुसार एक सही विकल्प का चुनाव कर सकें।

ब्रांड व मॉडल

क्षमता

फ्लोर एरिया

खासियत

Kenstar- Maha Kool

90 लीटर

3.83 वर्ग फीट

सुपीरियर ब्लू हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स, फ्रंट-लॉकिंग कमर्शियल-ग्रेड व्हील्स

Crompton- Ozone

75 लीटर

490 वर्ग फीट

आइस चेंबर, उच्च घनत्व वाले कूलिंग पैड्स

Bajaj- ‎Air Cooler

90 लीटर

650 वर्ग फीट

एडजस्टेबल स्पीड, बड़ा आइस चेंबर

Symphony- ACODE490

100 लीटर

40 वर्ग मीटर

4-साइड हनीकॉम्ब पैड, +एयर फैन टेक्नोलॉजी, कूल फ्लो डिस्पेंसर

Orient Electric- Tornado

88 लीटर

-

उच्च घनत्व वाले हनीकॉम्ब पैड, इन्वर्टर कंपैटिबल

निष्कर्ष

अगर आप घर के लिए डेजर्ट कूलर लेना चाहते हैं, तो टैंक क्षमता, एयर थ्रो और कूलिंग पैड जैसी चीजों पर ध्यान देना जरूरी है। Symphony, Bajaj और Crompton जैसे ब्रांड के कूलर अच्छे विकल्प माने जाते हैं और बड़े कमरे को ठंडा रखने में मदद कर सकते हैं। ऐसे में अपनी जरूरत के अनुसार आप इन ब्रांड्स के कूलर अपने घर के लिए चुन सकते हैं।

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...

Faq's

  • घर के लिए डेजर्ट कूलर क्यों अच्छा विकल्प माना जाता है?
    डेजर्ट कूलर कम बिजली खर्च में बड़े कमरे को ठंडा करने में मदद करता है। यह एयर कंडीशनर की तुलना में सस्ता होता है और गर्मियों में ठंडी हवा देने का किफायती विकल्प माना जाता है।
  • घर के लिए कितने लीटर का डेजर्ट कूलर अच्छा रहता है?
    घर के लिए आमतौर पर 60 से 100 लीटर टैंक क्षमता वाला डेजर्ट कूलर अच्छा माना जाता है, क्योंकि यह लंबे समय तक लगातार कूलिंग दे सकता है।
  • डेजर्ट कूलर खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
    टैंक क्षमता, एयर थ्रो, कूलिंग पैड, बिजली खपत और कमरे के आकार को ध्यान में रखकर डेजर्ट कूलर चुनना चाहिए।