भारत में मशहूर बढ़िया Desert Cooler के साथ तेज गर्मी में भी मिलेगी आरामदायक ठंडक

तपती गर्मी से राहत के लिए लताश है बढ़िया एयर कूलर की? तो मशहूर ब्रांड के ये Desert Cooler हो सकते हैं आपके लिए अच्छी पसंद। यहां देखें कुछ बेहतरीन विकल्प-

भारत में मशहूर बढ़िया Desert Cooler के साथ तेज गर्मी में भी मिलेगी आरामदायक ठंडक
Desert Cooler

मार्च का महीना शुरू होते ही गर्मी ने भी अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। वहीं भारत में जब तेज गर्मी पड़ती है, तो साधारण कूलर से राहत नहीं मिलती। ऐसे में आरामदायक ठंडक के लिए डेजर्ट कूलर बढ़िया समाधान हो सकते हैं। डेजर्ट कूलर खासतौर पर शुष्क और गर्म इलाकों के लिए डिजाइन किए जाते हैं। इनमें बड़ी पानी की टंकी, पावरफुल एयर थ्रो, हनीकॉम्ब कूलिंग पैड और मजबूत मोटर जैसी विशेषताएं होती हैं, जो तेज हवा के साथ बेहतर कूलिंग सुनिश्चित करती हैं। इसके अलावा इनवर्टर कम्पैटिबिलिटी, आइस चैंबर और आसान मूवेबिलिटी जैसे फीचर्स भी Desert Cooler को खास बनाते हैं। इनमें लगे उच्च घनत्व वाले हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स शानदार ठंडक का एहसास देते हैं। कुछ डेजर्ट कूलर में ऑटो-फिल सिस्टम भी होता है, जिससे बार-बार पानी भरने का झंझट नहीं होता है। यहां पर भारत में मशहूर डेजर्ट एयर कूलर के विकल्प दिए जा रहे हैं, जिन्हें आप अपने घर के लिए ले सकते हैं।

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Kenstar Maha Kool HC 70 230 Watt Maha Desert Cooler

    Kenstar का यह कूलर 70 लीटर की पानी की टंकी के साथ मिल रहा है, जिसमें एक बार पानी भरकर लंबे समय तक ठंडी हवा का आनंद लिया जा सकता है। इस डेजर्ट कूलर को खासतौर पर घर, दुकान, ऑफिस और औद्योगिक जगहों जैसे कई स्थानों पर इस्तेमाल करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें तीन तरफ सुपीरियर ब्लू हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स दिए गए हैं, जो सामान्य कूलिंग पैड की तुलना में लगभग 30% ज्यादा बेहतर कूलिंग देने में सक्षम हैं। साथ ही ये 50% ज्यादा पानी को रोककर लंबे समय तक ठंडक देते हैं। यह कूलर लगभग 230 वॉट बिजली खपत के साथ काम करता है, जिससे आरामदायक ठंडक तो मिलती ही है, साथ ही बिजली का बिल भी ज्यादा नहीं आता है। साथ ही इस कूलर को 5 स्टार रेटिंग के साथ पेश किया जा रहा है, जो बिजली बचत करने में मदद करता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- Kenstar
    • क्षमता- 70 लीटर
    • रंग- ग्रे
    • कंट्रोल टाइप- नॉब
    • वॉट क्षमता- 230 वॉट
    • एनर्जी रेटिंग- 5 स्टार

    खूबियां

    • कूलर में 45.7 सेंटीमीटर का बड़ा और शक्तिशाली फैन लगाया गया है, जो तेज एयर डिलीवरी देता है।
    • कूलर में मजबूत क्वालिटी के 4 पहिए लगे हैं, जो इससे एक कमरे से दूसरे कमरे में ले जाने में मदद करते हैं।

    कमी

    कूलर के बारे में कोई खास कमी नहीं बताई गई है। 

    01
  • Crompton Ozone 55 Litres Desert Air Cooler for home

    क्रॉम्पटन ब्रांड का यह डेजर्ट कूलर पोर्टेबल डिजाइन के साथ आता है, जिससे इसे घर के किसी भी कमरे में आसानी से मूव किया जा सकता है। डेजर्ट कूलर होने के कारण यह सूखे और अधिक गर्म इलाकों में बेहतर कूलिंग प्रदान करता है। इसमें लगे हाई डेंसिटी हनीकॉम्ब पैड्स पानी को अधिक समय तक सोखकर रखते हैं, जिससे हवा ज्यादा ठंडी और ताज़ा बनती है। इसमें दिए जा रहे तीन अलग-अलग स्पीड ऑप्शन के जरिए आप जरूरत के अनुसार स्पीड को कंट्रोल कर सकते हैं। इस कूलर में 55 लीटर की पानी की टंकी दी गई है, जिससे लंबे समय तक लगातार कूलिंग मिलती है। 4200 CMH की एयर डिलीवरी क्षमता तेज और शक्तिशाली हवा प्रदान करती है, जिससे लगभग 490 वर्ग फीट तक के कमरे को प्रभावी ढंग से ठंडा किया जा सकता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- क्रॉम्पटन
    • मॉडल- ‎Ozone
    • सामग्री- प्लास्टिक
    • माउंटिंग प्रकार- फ्रीस्टैंडिंग
    • रंग- सफेद
    • वायु प्रवाह क्षमता- 4500 घन फुट प्रति मिनट
    • कंट्रोल टॉइप- नॉब
    • टैंक कैपेसिटी- 55 लीटर
    • फ्लोर एरिया- 490 वर्ग फुट

    खूबियां

    • इन्वर्टर कंपैटिबल होने के कारण यह कूलर बिजली न होने पर इन्वर्टर पर आसानी से चल सकता है।
    • ज्यादा ठंडी हवा का मजा लेने के लिए इसमें आइस चेंबर भी दिया गया है।
    • इसके हाई डेंसिटी हनीकॉम्ब पैड्स कूलिंग क्षमता को और बढ़ा देते हैं।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स के अनुसार कूलर से अजीब सी महक आती है।
    02
  • Our Core Values

    Transparent, Honest Reviews

    We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.

    Trusted Brands Priority

    We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.

    Smarter Value for Your Money

    We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.

  • Havells 2-in-1 Convertible 80 L Desert Air Cooler for room

    यह हैवेल्स ब्रांड का एयर कूलर 80 लीटर की कैपेसिटी में मिल रहा है, जो कि लंबे समय तक कूलिंग देता है और इसमें बार-बार पानी भरने की आवश्यकता नहीं होती है। यह कूलर 409 वर्ग फीट वाले कमरों के लिए उपयुक्त रहेगा। इस एयर कूलर को 2-इन-1 फीचर के साथ पेश किया जा रहा है, जो गर्मी में आपको ठंडी हवा देता है, वहीं जरूरत न होने पर इस कूलर का इस्तेमाल साइड टेबल की तरह किया जा सकता है। ‎इसमें लगी 5 लीफ मेटल ब्लेड तेज गति से घूमने में सक्षम होती हैं और ज्यादा हवा देती हैं। इस कूलर में मजबूत क्वालिटी के पहिए भी लगे हुए हैं, जिसकी मदद से इसे आसानी से घर में इधर-उधर मूव किया जा सकता है। साथ ही इसके पहियों में ब्रेकर भी लगा हुआ है, जिसकी मदद के कूलर को एक जगह स्थिर किया जा सकता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- हैवेल्स
    • मॉडल- Convertible 80
    • माउंटिंग टाइप- फ्लोर माउंट
    • रंग- ग्रे
    • वायु प्रवाह क्षमता- 2060 क्यूबिक फीट प्रति मिनट
    • फ्लोर एरिया- 409 स्क्वायर फीट
    • स्टैंडबाय बिजली खपत- 185 वाट

    खूबियां

    • डबल बॉल बेयरिंग मोटर के साथ आने वाला यह कूलर ज्यादा आवाज नहीं करता है।
    • इसका थर्मल ओवरहीट प्रोटेक्शन फीचर ओवरहीटिंग या ओवरलोड की स्थिति में पंप और मोटर को बचाने के लिए कूलर को अने आप बंद कर देता है।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स इसकी कार्यक्षमता से नाखुश हैं।
    03
  • Livpure Koolbliss Desert Air Cooler - 65 L |190W Motor with Thermal Overload Protection

    Livpure ब्रांड का यह डेजर्ट एयर कूलर 65 लीटर की कैपेसिटी में मिल रहा है, जो कि 300 वर्ग फीट तक के फ्लोर एरिया के लिए उपयुक्त रहेगा। इस डेजर्ट कूलर में एंटी बैक्टीरियल हनीकॉम्ब पैड लगे हुए हैं, जो ताजी और स्वच्छ हवा देते हैं। इसमें आइस चेंबर दिया गया है, जिसमें बर्फ डालकर आप ज्यादा ठंडी हवा का मजा ले सकते हैं। साथ ही इस Desert Cooler में वाटर लेवल इंडिकेटर भी दिया गया है, जिससे आप पानी की खपत पर नजर रख सकते हैं। यह कूलर बिजली कटौती के समय इन्वर्टर पर चलता है, जिससे लगातार ठंडी हवा मिलती है। थर्मल ओवरलोड प्रोटेक्शन के साथ इसमें 190W की मोटर लगी हुई है, जो बिजली के उतार-चढ़ाव आसानी से सहन कर लेती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- लिवप्योर
    • मॉडल- Air Cooler
    • माउंटिंग प्रकार- फ्रीस्टैंडिंग
    • रंग- सफेद और नीला
    • वायु प्रवाह क्षमता- 5000 क्यूबिक फीट प्रति मिनट
    • नियंत्रण प्रकार- नॉब
    • वाटर टैंक कैपेसिटी- 65 लीटर
    • फ्लोर एरिया- 300 वर्ग फीट
    • मॉडल का नाम- KOOLBLISS 65 L

    खूबियां

    • इस कूलर में मल्टी डायरेक्शनल पहिए लगे हुए हैं, जिनकी मदद से कूलर को आसानी से एक कमरे से दूसरे कमरे में ले जाया जा सकता है।
    • कूलर में 3 साइडेड हनीकॉम्ब पैड लगे हुए हैं।

    कमी

    • एक अमेजन यूजर के अनुसार इसकी मोटर ने कुछ ही दिन बाद काम करना बंद कर दिया।
    04
  • USHA Striker 70SD1 Desert Air Cooler for Home with Powerful Airflow, 3-Side Honeycomb Pads

    11 मीटर लंबी एयर थ्रो की क्षमता के साथ यह USHA ब्रांड का एयर कूलर हवा को दूर तक पहुंचाने में सक्षम है, जिससे कमरे में कोने-कोने में ठंडी हवा मिलती है। इस डेजर्ट कूलर 3-साइड हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स दिए गए हैं, जो तीन दिशाओं से हवा को खींचकर अधिक प्रभावी कूलिंग प्रदान करते हैं। साथ ही, शक्तिशाली फैन 4000 m³/h का एयरफ्लो देता है, जिससे तेज और लगातार ठंडी हवा मिलती है। वहीं इसके हनीकॉम्ब पैड्स बेहतर वॉटर रिटेंशन और इवैपोरेशन के जरिए लंबे समय तक ठंडक बनाए रखते हैं। इस कूलर में कंट्रोल नॉब दिए गए हैं, जिनकी मदद से स्पीड को आसानी से समायोजित किया जा सकता है। साथ ही इसमें लगे मजबूत कास्टर व्हील्स कूलर को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने में सुविधा प्रदान करते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- USHA
    • सामग्री- PP प्लास्टिक
    • माउंटिंग प्रकार- फ्रीस्टैंडिंग
    • रंग- सफेद
    • वायु प्रवाह क्षमता- 200 घन फीट प्रति मिनट
    • नियंत्रण प्रकार- नॉब
    • क्षमता- 70 लीटर
    • मॉडल का नाम- Striker Desert

    खूबियां

    • बिजली न होने पर यह कूलर इन्वर्टर पर भी चलता है।
    • इसमें लो वॉटर इंडिकेटर है, जो पानी कम होने पर आपको संकेत दे देता है।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स के अनुसार कूलर तेज आवाज करता है।

    ऐसे ही कई अन्य तरह के उपकरणों की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेज पर

    05
  • Bajaj DMH90 Neo 90L Desert Air Cooler | Powerful 90ft Air Throw for Large Rooms

    इस डेजर्ट एयर कूलर में 90 लीटर की बड़ी वॉटर टैंक कैपेसिटी दी गई है, जिससे लंबे समय तक लगातार ठंडी हवा मिलती है और बार-बार पानी भरने की जरूरत नहीं पड़ती। इसकी 90 फीट एयर थ्रो की क्षमता इसे बड़े हॉल या कमरे में ठंडी हवा पहुंचाने में सक्षम बनाती है। साथ ही इसका 5600 CMH एयर फ्लो तेज और प्रभावी कूलिंग सुनिश्चित करता है, जिससे कम समय में ही वातावरण ठंडा हो जाता है। इस कूलर में डुरामारिन पंप है, जो उच्च इंसुलेशन के साथ आता है और नमी से सुरक्षित रखता है। इससे पंप में जंग या खराबी की संभावना कम होती है और उसकी लाइफ बढ़ती है। Bajaj ब्रांड के इस कूलर में दिए गए आइस चैंबर में आप बर्फ के टुकड़े डाल सकते हैं, जिससे पानी और ज्यादा ठंडा हो जाता है और हवा में अतिरिक्त ठंडक मिलती है। इसके अलावा कूलर में लगे 3 साइडेड हनीकॉम्ब कूलिंग पैड तीनों तरफ से हवा को खींचकर बेहतर कूलिंग सुनिश्चित करते हैं। हनीकॉम्ब पैड्स पानी को अधिक समय तक रोककर रखते हैं, जिससे हवा ज्यादा ठंडी और ताज़गी भरी बनती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- बजाज
    • मॉडल- ‎Air Cooler
    • मैटेरियल- प्लास्टिक
    • माउंटिंग प्रकार- फ्रीस्टैंडिंग
    • रंग- सफेद
    • वायु प्रवाह क्षमता- 5600 घन फुट प्रति मिनट
    • नियंत्रण प्रकार- नॉब
    • पानी की क्षमता- 85 लीटर
    • फ्लोर एरिया- 650 वर्ग फुट

    खूबियां

    • इसमें दिए एंटी-बैक्टीरियल हेक्सा कूल टेक्नोलॉजी पैड्स कूलर को अधिक हाइजीनिक बनाते हैं।
    • इसकी टर्बो फैन टेक्नोलॉजी फैन-आधारित कूलिंग सिस्टम प्रदान करती है।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स के अनुसार यह कूलर तेज आवाज करता है।

    अन्य प्रोडक्ट्स की जानकारी के लिए क्लिक करें योर पिक्स पर

    06

भारत के मशहूर डेजर्ट एयर कूलर के प्रमुख फीचर्स

ब्रांड

मॉडल

क्षमता

खासियत

Kenstar

Maha Kool HC

70 लीटर

सुपीरियर ब्लू हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स 

Crompton

Ozone

55 लीटर

एडजस्टेबल स्पीड, इन्वर्टर कंपैटिबल

Havells

Convertible 80

80 लीटर

पोर्टेबल, साइलेंट ऑपरेशन

Livpure

Air Cooler

65 लीटर

लो वॉटर इंडिकेटर, ओवरलोड प्रोटेक्शन के साथ मोटर

USHA

Striker Desert

70 लीटर

ऑटो फिल, लो वॉटर इंडिकेटर, पोर्टेबल

Bajaj 

Air Cooler

85 लीटर

एडजस्टेबल स्पीड

इन्हें भी देखें-

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...

Faq's

  • डेजर्ट कूलर क्या होता है?
    डेजर्ट कूलर एक हाई-कैपेसिटी एयर कूलर होता है जो बड़े कमरों और खुले स्थानों के लिए डिज़ाइन किया जाता है। यह विशेष रूप से गर्म और सूखे इलाकों में प्रभावी कूलिंग प्रदान करता है।
  • डेजर्ट कूलर और रूम कूलर में क्या अंतर है?
    डेजर्ट कूलर की पानी की टंकी बड़ी होती है और एयर थ्रो ज्यादा होता है, जिससे यह बड़े एरिया को ठंडा कर सकता है। रूम कूलर छोटे कमरों के लिए उपयुक्त होता है।
  • क्या डेजर्ट कूलर इन्वर्टर पर चल सकता है?
    हां, कई आधुनिक डेजर्ट कूलर इन्वर्टर कम्पैटिबल होते हैं और पावर कट के दौरान भी आसानी से काम करते हैं।