अब नहीं होगी जगह की कमी! देखें Amazon पर मिल रहे बड़े और शानदार Refrigerator के विकल्प

अगर आप अपने परिवार के लिए ऐसा फ्रिज ढूंढ रहे हैं जो स्टाइल, स्पेस और स्मार्टनेस, तीनों का परफेक्ट मेल हो, तो Amazon पर मौजूद Haier, Samsung, LG जैसे टॉप रेटेड बड़े कैपेसिटी वाले रेफ्रिजरेटर आपकी खोज को यहीं खत्म कर सकते हैं। नजर डालिए पूरी जानकारी पर।

अब नहीं होगी जगह की कमी! देखें Amazon पर मिल रहे बड़े और शानदार Refrigerator के विकल्प
बड़ी क्षमता वाले फ्रिज के विकल्प

त्योहारों का मौसम हो या गर्मी के दिन, घर में एक बड़ा, भरोसेमंद और आधुनिक रेफ्रिजरेटर आज हर परिवार की जरूरत बन चुका है। खासकर बड़े परिवारों के लिए, जहां हर दिन ढेर सारा खाना, फल-सब्जियां और पेय पदार्थ सुरक्षित रखने होते हैं, वहां एक ज्यादा क्षमता Refrigerator किसी वरदान से कम नहीं। आधुनिक फ्रिज अब सिर्फ ठंडा रखने का साधन नहीं रहे, बल्कि ये आपके किचन की स्मार्ट तकनीक का हिस्सा बन गए हैं, जैसे साइड-बाय-साइड दरवाज़े, कन्वर्टिबल मोड, डिजिटल इनवर्टर तकनीक और एनर्जी-सेविंग फीचर्स। Amazon पर आज ऐसे कई टॉप-रेटेड बड़े रेफ्रिजरेटर उपलब्ध हैं, जिनमें आपको Haier, Samsung, LG आदि जैसे ब्रांड देखने को मिल जाएंगे जो न केवल शानदार डिज़ाइन और अत्याधुनिक फीचर्स के साथ आते हैं, बल्कि ऊर्जा दक्षता और टिकाऊपन में भी बेहतरीन माने गए हैं। इन मॉडलों में आपको मिलती है पर्याप्त स्टोरेज स्पेस, हर सेक्शन में एक समान कूलिंग और फ्रीज़र-रेफ्रिजरेटर के बीच लचीलापन। देखें 5 बढ़िया विकल्प यहां- 

इस प्रकार के अन्य लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑफ अप्लायंसेज पर जा सकते हैं।

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Haier SmartChoice 598L 3 Star 3-Door Side by Side Frost Free Refrigerator

    Haier का यह 3-डोर साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर आधुनिक तकनीक और शानदार डिज़ाइन का बेहतरीन संगम है। यह फ्रिज बड़े परिवारों के लिए एक परफेक्ट विकल्प साबित हो सकता है, जिसकी क्षमता 598 लीटर है, जिसमें 199 लीटर फ्रीजर और 399 लीटर फ्रेश फूड स्टोरेज के लिए दिया गया है। इसका स्मार्ट सेंस AI टेक्नोलॉजी तापमान को अपने आप नियंत्रित कर सकता है, जिससे खाने की चीज़ें लंबे समय तक ताजा बनी रह सकती हैं। इसमें मौजूद मैजिक कन्वर्टबल जोन की मदद से आप जरूरत के अनुसार तापमान -18°C से 5°C तक बदल सकते हैं, जो इसे बेहद सुविधाजनक बना सकता है। वहीं इसमें लगा इंवर्टर कंप्रेसर 50% तक कम बिजली की खपत करता है, कम आवाज़ करता है और 10 साल की वारंटी के साथ आता है। डिजिटल डिस्प्ले पैनल, स्टेबलाइजर-फ्री ऑपरेशन और आसानी साफ होने वाली बैक जैसी सुविधाएं इसे और भी प्रीमियम बना सकती हैं। इसका इनॉक्स स्टील फिनिश इसे आधुनिक किचन के लिए एक आकर्षक विकल्प बना सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Haier
    • मॉडल - ‎HRT-683ISU1
    • रंग - आईनॉक्स स्टील 
    • डाईमेंशन - 69.7D x 90.5W x 177.5H सेमी

    खासियत 

    • इसमें एंटी-बैक्टीरियल बास्केट दिया गया है। 
    • इसमें टफन्ड ग्लास शेलवस दिया गया है जो एक प्रकार का सुरक्षा ग्लास है और काफी मजबूत है। 
    • यह डिओ फ्रेश तकनीक मौजूद है जो स्वच्छता और ताजगी बनाए रखते हैं। 

    कमी 

    • ग्राहकों ने कोई कमी नहीं बताई।
    01
  • Samsung Smart Choice Refrigerator

    अगर आप अपने घर के लिए एक ऐसा रेफ्रिजरेटर तलाश रहे हैं जो न सिर्फ दिखने में प्रीमियम हो, बल्कि तकनीकी रूप से भी स्मार्ट और ऊर्जा की बचत करने वाला हो, तो Samsung का यह फ्रीज आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प बन सकता है। यह बेस्पोक AI तकनीक से लैस है, जो आपकी उपयोग की आदतों के अनुसार खुद को एडजस्ट कर सकता है और AI एनर्जी मोड के जरिए 10% तक अतिरिक्त ऊर्जा की बचत कर सकता है। इसमें मौजूद डिजिटल इनवर्टर कंप्रेसर 50% तक कम बिजली खर्च करता है, बेहद कम शोर करता है और 20 साल की वारंटी के साथ लंबे समय तक टिकाऊ प्रदर्शन दे सकता है। इस रेफ्रिजरेटर की 467 लीटर की विशाल क्षमता 5 या उससे अधिक सदस्यों वाले परिवारों के लिए एकदम उपयुक्त बनाता है। इसमें कन्वर्टबल 5-in-1 तकनीक दी गई है, जिससे आप अपनी जरूरत के अनुसार इसे नॉर्मल, एक्स्ट्रा फ्रीज, सीजनल, वेकेशन और होम अलोन मोड में बदल सकते हैं। यह काले रंग में आता है और इसका डिजाइन भी काफी आकर्षक है। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Samsung
    • मॉडल - ‎RT80F51C3KHL
    • रंग - काला 
    • डाईमेंशन - 78.7D x 70W x 182.5H सेमी

    खासियत 

    • यह Twin Cooling Plus के साथ आता है जो फ्रिज और फ्रीजर के तापमान को अलग-अलग नियंत्रित कर सकता है ताकि भोजन लंबे समय तक तताजा बना रहे। 
    • इसमें ऐक्टिव फ्रेश फ़िल्टर दिया गया है जो बदबू और बैक्टीरिया को रोकता है।
    • यह स्टैबलाइज़र फ्री ऑपरेशन के साथ आता है जिससे यह बिजली के उतार-चढ़ाव में भी सुरक्षित रहता है।

    कमी 

    • अमेजन यूजर ने कोई कमी नहीं बताई।
    02
  • Our Core Values

    Transparent, Honest Reviews

    We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.

    Trusted Brands Priority

    We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.

    Smarter Value for Your Money

    We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.

  • LG 650 L Double Door Side by Side Refrigerator

    यह रेफ्रिजरेटर न सिर्फ दिखने में प्रीमियम है बल्कि इसके फीचर्स भी बेहद एडवांस्ड हैं। LG के इस फ्रीज़ की कुल क्षमता 650 लीटर है, जिसमें 234 लीटर फ्रीजर और 416 लीटर ताजा फूड स्टोरेज दिया गया है। यह बड़े परिवार के लिए बढ़िया विकल्प बन सकता है। इसमें लगा स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर बिजली की खपत को कम करता है और बेहद शांत तरीके से काम करता है। इसके साथ कंपनी देती है 10 साल की कंप्रेसर वारंटी, जिससे भरोसा और बढ़ जाता है। इसमें मौजूद डोर कूलिग+ तकनीक और मल्टी एयर फ़्लो सिस्टम यह सुनिश्चित करते हैं कि फ्रिज के हर कोने में समान रूप से ठंडक पहुंचे। इससे खाना लंबे समय तक ताजा और पेय पदार्थ ठंडे बना रह सकता हैं। यह फ्रिज कन्वर्टबल मोड के साथ आता है, जिससे आप जरूरत पड़ने पर फ्रीजर को फ्रिज में बदल सकते हैं। साथ ही, इसमें स्मार्ट डायग्नोसिस फीचर भी है, जो किसी भी तकनीकी समस्या का समाधान आसान बनाता है। इसके अलावा ऑटो स्मार्ट कनेक्ट तकनीक इसे घर के इन्वर्टर से जोड़ सकती है ताकि बिजली जाने पर भी फ्रिज चालू रह सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - LG
    • मॉडल - GL-B257HDS3
    • रंग - स्टील 
    • डाईमेंशन - 73.5D x 91.3W x 179H सेमी

    खासियत

    • यह डेजल स्टील फिनिश के साथ आता है जो आपके किचन को एक मॉडर्न और शानदार लुक दे सकता है। 
    • इसमें LED लाइट्स दिए गए हैं। 
    • साथ ही इसमें टेम्पर्ड ग्लास शेल्फ और ईज़ी आइस मेकर जैसी सुविधाएं दी गई हैं । 

    कमी 

    • अमेजन से लेने पर ग्राहक ने बताया दरवाजा टूटा हुआ मिला।
    03
  • BOSCH MaxFlex Convert Refrigerator

    यह रेफ्रिजरेटर न सिर्फ आपके घर की शोभा बढ़ा सकता है, बल्कि आपकी रोजमर्रा की जरूरतों को भी बड़ी आसानी से पूरा कर सकता है। इसका 335 लीटर का विशाल कैपेसिटी मीडियम से बड़े परिवारों के लिए इसे बढ़िया विकल्प बनाता है। इसमें 66 लीटर का फ्रीजर, 212 लीटर का फ्रेश फूड सेक्शन, और 57 लीटर का कन्वर्टिबल मिड सेक्शन दिया गया है, जिससे आप अपनी जरूरत के अनुसार स्पेस को बदल सकते हैं। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका 8-in-1 कन्वर्टिबल मोड है, जो आपको उपयोग में लचीलापन देता है। चाहे आपको फ्रीजर बढ़ाना हो या सब्ज़ियों के लिए जगह, यह फ्रिज आपकी सुविधा के अनुसार खुद को ढाल सकता है। इसमें लगा वेरियो इन्वर्टर कंप्रेसर बिजली की खपत को कम कर सकता है, शोर रहित संचालन दे सकता है और लंबे समय तक टिकाऊ प्रदर्शन सुनिश्चित करता है। साथ ही, विटा फ्रेश टेक्नोलॉजी आपके फलों और सब्ज़ियों को लंबे समय तक ताज़ा और सुरक्षित बनाए रखने में मदद कर सकता है। अमेजन पेज की जानकारी के अनुसार, BOSCH इस मॉडल के साथ 1 साल की उत्पाद वारंटी और 10 साल की कंप्रेसर वारंटी भी मिलती है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - BOSCH
    • मॉडल - CMC36K03NI
    • रंग - स्मोकी स्टील 
    • डाईमेंशन - 68D x 67W x 187H सेमी

    खासियत 

    • इसके UV प्रोटेकडेड बॉडी शील्ड फ्रिज के बाहरी हिस्से को सूरज की किरणों से होने वाले नुकसान से बचाता है। 
    • इसमें मौजूद मल्टी एयर फ़्लो सिस्टम हर कोने में समान ठंडक पहुंचाता है।
    • इसमें LED लाइट मौजूद है। 

    कमी 

    • यूजर ने बताया फ्रीजर में जगह की कमी है।
    04
  • Whirlpool 270 L Refrigerator

    270 लीटर की इसकी कैपेसिटी एक मध्यम आकार के परिवार के लिए इसे बढ़िया विकल्प बनाता है। इस फ्रिज का ट्रिपल डोर डिज़ाइन न केवल इसे आकर्षक बनाता है, बल्कि हर सेक्शन को अलग-अलग तापमान पर रखकर ताजगी बनाए रखने में मदद करता है। इसमें फ्रॉस्ट फ्री कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जिससे बर्फ जमने की समस्या से छुटकारा मिल सकता है और सफाई भी आसानी हो सकती है। इसका टफन्ड ग्लास शेल्फ मजबूत और टिकाऊ हैं, जो भारी बर्तनों का भार आसानी से सहन कर सकते हैं। वहीं, थर्मोस्टैट डिस्प्ले के जरिए तापमान को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है। Whirlpool का यह मॉडल स्टेबलाइज़र-फ्री ऑपरेशन (160V-300V) की सुविधा के साथ आता है, जिससे वोल्टेज फ्लक्चुएशन के दौरान भी यह बिना किसी दिक्कत के चल सकता है। सबसे खास बात यह है कि यह फ्रिज एक साधारण 60 वॉट CFL बल्ब से भी कम ऊर्जा की खपत करता है, जो इसे अपनी कैटेगरी में सबसे ऊर्जा कुशल रेफ्रिजरेटरों में से एक बनाता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Whirlpool
    • मॉडल - ‎FP 313D PROTTON ROY ALPHA STEEL (Z)
    • रंग - अल्फा स्टील 
    • डाईमेंशन - 71.7D x 60.1W x 187.4H सेमी 

    खासियत 

    • कंपनी इस पर 1 वर्ष की प्रोडक्ट वारंटी और 10 वर्ष की कंप्रेसर वारंटी देती है। 
    • यह स्टेबलाइज़र-फ्री ऑपरेशन के साथ आता है। 
    • यह कम ऊर्जा खपत करता है। 

    कमी 

    • अमेजन से लेने पर यूजर ने फंगक्शन को सही नहीं बताया।
    05

तालिका की मदद से समझें कौन-सा रेफ्रिजरेटर आपके लिए होगा सही 

ब्रांड 

क्षमता 

स्टार रेटिंग 

कॉन्फ़िगरेशन

Haier

598 लीटर 

3 स्टार 

फूल साइज़ साइड-बाय-साइड 

Samsung

467 लीटर 

3 स्टार

फ्रीजर ऑन-टॉप

LG

650 लीटर 

3 स्टार

फूल साइज़ साइड-बाय-साइड

BOSCH

335 लीटर 

3 स्टार

फ्रीजर ऑन-टॉप

Whirlpool

270 लीटर 

फ्रीजर ऑन-टॉप 

इन्हें भी पढ़ें - 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...

Faq's

  • बड़े कैपेसिटी वाले रेफ्रिजरेटर किसे लेना चाहिए?
    यदि आपके परिवार में 4 से अधिक सदस्य हैं या आप बड़ी मात्रा में खाद्य सामग्री, फल, सब्ज़ियां और फ्रोजन आइटम रखते हैं, तो 500 लीटर से अधिक क्षमता वाला रेफ्रिजरेटर आपके लिए सही विकल्प साबित हो सकता है।
  • साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर क्या होता है?
    साइड-बाय-साइड फ्रिज में दोनों ओर दरवाज़े होते हैं, एक हिस्से में फ्रीजर और दूसरे में रेफ्रिजरेटर होता है। इससे जगह का बेहतर उपयोग और चीज़ों तक आसान पहुंच मिल सकती है।
  • क्या बड़े फ्रिज में फोर-डोर या मल्टी-डोर डिज़ाइन फायदेमंद होता है?
    हां, ये डिज़ाइन अलग-अलग ज़ोन में खाद्य पदार्थों को व्यवस्थित रखने में मदद करते हैं। इससे गंध नहीं मिलती और कूलिंग समान रूप से बनी रह सकती है।