750 वाट के बेहतरीन ब्रांड के मिक्सर ग्राइंडर: मसाले हों या नारियल, सब पीस सकता है बारीक!

अगर आप अपनी किचन के लिए एक भरोसेमंद और दमदार मिक्सर ग्राइंडर लेने के बारे में सोच रही हैं, तो 750 वाट के Bajaj, Prestige, Butterfly आदि जैसे ब्रांड के मॉडल बेहतर विकल्प बन सकते हैं। यह न केवल आपके समय की बचत करेगा बल्कि हर बार बेहतरीन परिणाम भी दे सकता है।

750 वाट के बेहतरीन ब्रांड के मिक्सर ग्राइंडर: मसाले हों या नारियल, सब पीस सकता है बारीक!
750 वाट के बढ़िया ब्रांड वाले मिक्सर ग्राइन्डर

आजकल की व्यस्त जिंदगी में रसोई का काम आसान बनाने के लिए एक अच्छा मिक्सर ग्राइंडर होना बहुत जरूरी माना जाता है। खासकर 750 वाट मिक्सर ग्राइंडर, जो शक्तिशाली मोटर के साथ आता है और आसानी से मसाले पीसने से लेकर स्मूदी, शेक या डोसा बैटर बनाने तक हर काम में मदद कर सकता है। भारत के बड़े और भरोसेमंद ब्रांड जैसे Bajaj, Prestige, Butterfly आदि अपने 750 वाट के बेहतरीन मिक्सर ग्राइंडर पेश कर रहे हैं, जिनके कुछ विकल्प हम यहां लेकर आएं हैं जिनको आप चुन सकती हैं। इन कंपनी के ग्राइंडर न सिर्फ टिकाऊ होते हैं, बल्कि बारीक ब्लेंडिंग और बारीक ग्राइंडिंग का शानदार अनुभव भी दे सकते हैं। इसका सबसे बड़ा फायदा यह हो सकता है कि यह कठिन से कठिन सामग्री जैसे सूखे मसाले, कठोर नट्स या फिर नारियल को भी कुछ ही सेकंड में पीस देता है। इसकी मोटर लंबे समय तक लगातार काम कर सकती है, जिससे रसोई का काम तेज और आसान बन सकता है और आप अपने समय की बचत भी कर सकती हैं।

इस प्रकार के और लेख पढ़ने के लिए आप हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर जा सकते हैं।

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Bajaj Military Series Mixer Grinder

    यह मिक्सर ग्राइंडर न सिर्फ आपके रोजाना के काम को आसान बना सकता है बल्कि अपने मिलिट्री-ग्रेड जार और डुरा कट ब्लेड्स की बदौलत लंबे समय तक टिकाऊ भी रह सकता है। Bajaj का यह मिक्सर ग्राइंडर 750W टाइटन मोटर के साथ आस्त है जो बेहतरीन पावर देता है, जिससे कठिन से कठिन मसालें, दालें या स्मूदी आसानी से बन सकती हैं। इसमें 1.5 लीटर का जूसर जार भी दिया गया है, जिससे आप ताजा जूस का मजा भी तुरंत ले सकते हैं। साथ ही, 2-इन-1 फंक्शन ब्लेड वाला ड्राई जार अलग-अलग तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके सभी जार में PC लिड और मजबूत हैंडल दिए गए हैं, जो इस्तेमाल में आसानी और सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं। इसका नॉब कंट्रोल सिस्टम मल्टी-स्पीड ऑप्शन देता है, जिससे आप जरूरत के अनुसार स्पीड चुन सकते हैं। साथ ही, लाल और काले रंग के कॉम्बिनेशन में उपलब्ध यह मिक्सर ग्राइंडर आपके किचन को आधुनिक और आकर्षक दिखा सकता है। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Bajaj
    • क्षमता - 1.5 लीटर 
    • कंट्रोल टाइप - नॉब कंट्रोल 
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट 
    • वाटेज - 750 वाट 

    खासियत 

    • इसमें 1.5 लीटर जूसर जार मिलता है। 
    • इसमें 2-इन-1 फंक्शन ब्लेड दिया गया है।
    • सभी जार में हैंडल और PC लिड दिए गए हैं। 
    • इसका वजन 5000 ग्राम है। 

    कमी 

    • अमेजन यूजर ने जार की क्वालिटी सही नहीं बताई। 
    • ग्राहक ने कहा यह शोर बहुत करता है।
    01
  • Maharaja Whiteline Joy Elite Mixer Grinder

    अगर आप अपनी रसोई के लिए एक दमदार और टिकाऊ मिक्सर ग्राइंडर की तलाश में हैं, तो Maharaja Whiteline का यह ग्राइंडर एक बेहतरीन विकल्प बन सकता है। इसका 750 वॉट का शक्तिशाली मोटर आपके हर छोटे-बड़े काम को आसानी से निपटा सकता है। चाहे आपको सूखा मसाला पीसना हो, गीला पेस्ट बनाना हो, चटनी तैयार करनी हो या ग्रेटिंग और मिन्सिंग करनी हो, यह मिक्सर हर काम में शानदार प्रदर्शन कर सकता है। इसमें 4 जार मिलते हैं, जिनका उपयोग अलग-अलग जरूरतों के अनुसार किया जा सकता है। स्टेनलेस स्टील से बने इसके सुपर शार्प ब्लेड्स तेजी और बारीकी से पीसने का काम करते हैं। इसमें आपको 3 स्पीड सेटिंग और पल्स ऑप्शन भी मिलता है, जिससे आप अपनी आवश्यकता के अनुसार स्पीड को नियंत्रित कर सकते हैं। काले रंग और आकर्षक डिजाइन के साथ यह आपकी रसोईघर की खूबसूरती को भी बढ़ा सकता है। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Maharaja Whiteline
    • मटेरियल - स्टेनलेस स्टील
    • कंट्रोल टाइप - नॉब कंट्रोल 
    • वोल्टेज - 250 वोल्ट 
    • मॉडल नाम - JOY ELITE

    खासियत

    • इस प्रोडक्ट के साथ 2 साल की प्रोडक्ट वारंटी और 5 साल की मोटर वारंटी दी गई है। 
    • इसमें 4 जार दिए गए हैं। 
    • यह 4500 ग्राम वजन के साथ आता है। 
    • यह 30 मिनट तक लगातार मसालों को पीस सकता है। 

    कमी 

    • अमेजन यूजर ने बताया यह शोर बहुत करता है।
    02
  • Our Core Values

    Transparent, Honest Reviews

    We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.

    Trusted Brands Priority

    We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.

    Smarter Value for Your Money

    We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.

  • Butterfly Smart Plus Mixer Grinder

    इसमें 5 जार दिए गए हैं, 3 स्टेनलेस स्टील जार, 1 जूसर जार और 1 ग्राइंड एंड स्टोर जार। इसकी 750 वाट की शक्तिशाली मोटर भारी से भारी काम को भी आसानी से कर सकती है। Butterfly के इस मिक्सर ग्राइंडर ABS शॉकप्रूफ बॉडी न केवल मजबूत है बल्कि देखने में भी आकर्षक है। जार पर खास एनीलिंग प्रोसेस किया गया है, जिससे ये ज्यादा टिकाऊ और लंबे समय तक चलने वाले बन सकते हैं। साथ ही, इसके लीकप्रूफ जार और ट्रांसपेरेंट लिड्स ग्राइंडिंग और जूसिंग को एकदम साफ और सुविधाजनक बना सकते हैं। इसका 3-स्पीड कंट्रोल के साथ व्हिप ऑप्शन आपको मसालों की बारीक पिसाई से लेकर बैटर और जूस बनाने तक हर काम में शानदार परिणाम दे सकता है। साथ ही, 180 सेमी लंबा कॉर्ड और आसान सफाई वाली हाई-ग्लॉस बॉडी इसे और भी उपयोगी बना सकती है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Butterfly
    • वजन - 5700 ग्राम
    • कंट्रोल टाइप - नॉब कंट्रोल 
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट 
    • मॉडल नाम - स्मार्ट प्लस मिक्सर ग्राइंडर

    खासियत

    • इसके जार डिशवॉशर सेफ है। 
    • यह ओवेरलोड प्रोटेक्शन के साथ आता है। 
    • इसके जार लीकेज प्रूफ आते हैं। 
    • यह कॉम्पैक्ट डिजाइन में आता है। 

    कमी 

    • अमेजन से लेने पर यूजर ने प्रोडक्ट डैमेज मिलने की समस्या बताई। 
    • यूजर ने बिल्ड क्वालिटी सही नहीं बताई। 
    • अमेजन यूजर ने शोर की समस्या बताई है।
    03
  • Prestige Iris 750 Watt Mixer Grinder

    यह मिक्सर ग्राइंडर सफेद और नीले रंग में उपलब्ध है और आकर्षक डिज़ाइन के साथ आता है। Prestige के इस मिक्सर ग्राइंडर में 750 वाट का शक्तिशाली मोटर लगा है, जो जूस, मसाला, चटनी या किसी भी प्रकार के ग्राइंडिंग के लिए पर्याप्त शक्ति प्रदान कर सकता है। ओवरलोड प्रोटेक्शन और सेफ्टी लॉक जैसी विशेषताएं इसे सुरक्षित और लंबे समय तक चलने वाला बना सकती हैं। इस मिक्सर ग्राइंडर में 3 स्टेनलेस स्टील जार और 1 जूसर जार शामिल हैं। ये जार उच्च गुणवत्ता वाले स्टेनलेस स्टील से बने हैं और उनकी मिरर फिनिश रसोई में एक सुंदर लुक दे सकती है। जूसर जार पूरी तरह पारदर्शी है, जिससे आप अपने जूसिंग अनुभव का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा, सुपर-एफिशिएंट स्टेनलेस स्टील ब्लेड्स तेजी और मजबूती के साथ सामग्री को पीस सकते हैं, जबकि एर्गोनोमिकली डिज़ाइन किए गए हैंडल्स पकड़ और मजबूती दोनों के लिए सुविधाजनक साबित हो सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Prestige
    • वजन - 6000 ग्राम
    • कंट्रोल टाइप - नॉब कंट्रोल 
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट 
    • मॉडल नाम - Iris

    खासियत

    • यह 1.5 लीटर की क्षमता के साथ आता है। 
    • इसमें सेफ्टी लॉक दिया गया है। 
    • इसमें ओवेरलोड प्रोटेक्शन दिया गया है। 
    • इसमें पारदर्शी जूसर जार दिया गया है। 

    कमी 

    • यूजर ने कुछ खास कमी नहीं बताई है।
    04
  • Crompton Ameo Classic 750W Mixer Grinder

    काले और ब्लू रंग में आने वाला यह मिक्सर ग्राइंडर 3 स्टेनलेस स्टील से बने जार और 1 जूसर जार के साथ आता है जो मसालों को पीसने के साथ-साथ जूस बनाने में भी मददगार साबित हो सकता है। Crompton का यह ग्राइंडर 2.9 लीटर की क्षमता के साथ आता है और साथ ही इसमें 750 वाट का शक्तिशाली मोटर लगा हुआ है जो मध्यम आकार के परिवार के लिय बढ़िया विकल्प बन सकता है और कठोर से कठोर मसालों को भी झटपट पीसने में मददगार साबित हो सकता है । यह 60 मिनट यानी 1 घंटा तक बिना ज्यादा गर्म हुए काम कर सकता है और यह लंबे समय तक चलने के लिए डिजाइन किया गया है जिसमें उच्च-गुणवत्ता वाले नायलॉन कपलर लगे हैं और धातु के इन्सर्ट लगे हैं। यह टिकाऊपन को बढ़ा सकता है और लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान सुचारू संचालन सुनिश्चित करता है, जिससे टूट-फूट की संभावना कम हो जाती है। इसके सभी जार उच्च-गुणवत्ता वाले स्टेनलेस स्टील से बने हैं, जो टिकाऊपन और जंग-रोधी होने के साथ-साथ आसानी से साफ करने योग्य भी हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Crompton
    • वजन - 3 किलोग्राम
    • कंट्रोल टाइप - पुश बटन 
    • क्षमता - 2.9 लीटर 
    • डाईमेंशन - 21D x 15W x 20H सेमी 

    खासियत

    • इसके जार लीकेज फ्री है। 
    • इसके सारे जार जंग रोधी है। 
    • इसके हैंडल आरामदायक है और मजबूत पकड़ प्रदान करते हैं। 
    • इसमें 4 जार दिए गए हैं। 

    कमी 

    • अमेजन यूजर ने इसके फंक्शन को सही नहीं बताया। 
    • यूजर ने बताया इसके जार टिकाऊ नहीं है।
    05

इन्हें भी पढ़ें - 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...

Faq's

  • 750 वाट मिक्सर ग्राइंडर किसके लिए सबसे अच्छा है?
    यह मध्यम आकार के परिवारों के लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकता है और नियमित उपयोग के लिए पर्याप्त शक्तिशाली भी माना जाता है।
  • क्या 750 वाट मिक्सर ग्राइंडर भारी काम के लिए उपयुक्त है?
    यह भारी काम के लिए उपयुक्त हो सकता है लेकिन लगातार उपयोग से मोटर पर दबाव पड़ सकता है। इसलिए आप इसके उपयोग से पहले प्रोडक्ट के विवरण की जांच कर लें।
  • 750 वाट मिक्सर ग्राइंडर की वारंटी कितनी होती है?
    वारंटी की बात करूं तो यह ब्रांड के अनुसार अलग-अलग हो सकती है, लेकिन यह आमतौर पर 1 से 2 साल की होती है। आप उत्पाद की समीक्षा देख सकते हैं।