इकोबबल तकनीक वाली Samsung वॉशिंग मशीन में मैले कपड़ों की होगी बेहतर धुलाई
मैले कपड़ों की अच्छे से धुलाई के लिए आप सैमसंग की इको बबल तकनीक वाली वाशिंग मशीन के बारे में विचार कर सकते हैं। अलग-अलग क्षमता के साथ यहां पर इसके 5 बेहतरीन विकल्प दिए जा रहे हैं, जिन्हें आप अपने परिवार के हिसाब से चुन सकते हैं।
कपड़ों की बेहतरीन धुलाई के लिए सैमसंग कंपनी अपनी वॉशिंंग मशीन के कुछ मॉडल्स को इको बबल टेक्नोलॉजी के साथ पेश करने लगी है। यह फीचर खासतौर पर सैमसंग की फुली ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन में देखने को मिल जाता है। इको बबल टेक्नोलॉजी सैमसंग वाशिंग मशीनों में पाई जाने वाली एक खास सुविधा है, जो कपड़ों को प्रभावी ढंग से धोने में मदद करती है। यह तकनीक डिटर्जेंट को पानी में घोलकर एक घना झाग बनाती है, जो कपड़ों की गहराई तक जाकर दाग और गंदगी का सफाया करते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने घर के लिए नई तकनीक वाली वॉशिंग मशीन लेने की सोच रहे हैं तो इको बबल टेक्नोलॉजी के बारे में विचार कर सकते हैं। यहां पर इसके 5 बेहतरीन विकल्प दिए जा रहे हैं। आइए जानते हैं इनके फीचर्स के बारे में-
घर के अन्य जरूरी उपकरणों की जानकारी के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक कर सकते हैं।
Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
Samsung 9 kg, 5 star, AI EcoBubble, Super Speed, Wi-Fi, Fully-Automatic Front Load Washing Machine
अगर आपका परिवार बड़ा है, तो आप Samsung ब्रांड की इस वॉशिंग मशीन को ले सकते हैं। यह वॉशिंग मशीन 9 किलोग्राम की क्षमता के साथ मिल रही है। 1400 RPM की हाईयर स्पिन स्पीड के साथ आने वाली यह सैमसंग फुली ऑटोमैटिक वाशिंग मशीन कपड़ों को जल्दी धोने और सुखाने में मदद करती है। इसकी इको बबल टेक्नोलॉजी डिटर्जेंट के साथ पानी में अच्छे से बुलबुले बनाती है और कोमलता से कपड़ों की सफाई करती है। इसमें सुपर स्पीड, क्विक वॉश 15, बेडिंग, कॉटन, कलर्स, ड्रम क्लीन+, ई कॉटन, हाइजीन स्टीम, इंटेंस कोल्ड, लेस माइक्रोफाइबर, रिंस + स्पिन, सिंथेटिक्स और वुल/डेलिकेट्स जैसे 14 वॉश प्रोग्राम दिए जा रहे हैं। LED डिस्प्ले के साथ इस वॉशिंग मशीन में एआई कंट्रोल टच पैनल लगा हुआ है। 5 स्टार ऊर्जा रेटिंग, AI एनर्जी मोड और डिजिटल इन्वर्टर तकनीक द्वारा संचालित होने वाली यह सैमसंग वाशिंग मशीन 70% तक कम बिजली की खपत कर सकती है।
स्पेसिफिकेशन
क्षमता- 9 किलोग्राम
अधिकतम घूर्णन गति- 1400 आरपीएम
रंग - आइनॉक्स
कंट्रोल कंसोल- टच
एक्सेस लोकेशन- फ्रंट लोड
वोल्टेज- 230 वोल्ट
सामग्री- प्लास्टिक, धातु
खूबियां
इसका सुपर स्पीड प्रोग्राम केवल 39 मिनट में कपड़ों की धुलाई करता है।
वहीं इसका ड्रम क्लीन+ गंदगी और 99.9% गंध पैदा करने वाले बैक्टीरिया को हटाता है।
इसमें हाइजीन स्टीम फीचर भी दिया गया है, जो कपड़ों से 99.9% कीटाणुओं और एलर्जी को हटाता है।
कमी
कुछ अमेजन यूजर्स इंस्टॉलेशन सर्विस से नाखुश हैं।
01
Samsung 8 kg, 5 star, Eco Bubble Technology, AI Control, Wi-Fi, Digital Inverter, Motor, Fully-Automatic Front Load Washing Machine
सैमसंग ब्रांड की यह 8 किलोग्राम की क्षमता वाली वॉशिंग मशीन है। इस वॉशिंग मशीन में कुल 21 वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं। वहीं 1400 RPM की स्पिन स्पीड इसमें मिलती है, जो कपड़ों को धोने के बाद उन्हें जल्दी से सुखाने में भी मदद करती है। इस वॉशिंग मशीन की इको बबल टेक्नोलॉजी 70% बिजली बचाती है, 45% कपड़ों की देखभाल करती है और 24% ज्यादा झाग बनाती है। एआई के साथ आने वाली सैमसंग की यह वॉशिंग मशीन कपड़ों की भार के हिसाब से ऑटोमेटिक स्पीड को समायोजित करती है, साथ ही बिजली खपत को कम करने में भी मदद करती है। छोटे बच्चों की सुरक्षा के लिए इस वॉशिंग मशीन में चाइल्ड लॉक फीचर भी है। वहीं इसमें हाइजीन स्टीम की सुविधा भी है, जो कपड़ों से 99.9% कीटाणुओं और एलर्जी को हटाता है और हर धुलाई के बाद आपको एकदम साफ और फ्रेश कपड़े देता है।
प्रत्येक धुलाई के बाद ड्रम की सफाई के लिए ड्रम क्लीन।
कमी
कुछ अमेजन यूजर्स के अनुसार यह मशीन तेज आवाज करती है।
02
Our Core Values
Transparent, Honest Reviews
We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.
Trusted Brands Priority
We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.
Smarter Value for Your Money
We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.
Samsung 8 kg, 5 star, Eco Bubble Tech, Digital Inverter Motor, Soft Closing Door, Fully-Automatic Top Load Washing Machine
सैमसंग कंपनी की यह टॉप लोड वाशिंग मशीन है। 700 आरपीएम की स्पिन स्पीड के साथ आने वाली यह वॉशिंग मशीन अच्छे से पानी निचोड़ कर कपड़ों को जल्दी सुखा देती है। यह वॉशिंग मशीन 8 किलोग्राम की कैपेसिटी में मिल रही है, जो कि बड़े परिवार के लिए उपयुक्त हो सकती है। इसमें बेडिंग, डेलिकेट्स, इको बबल क्लीन, एनर्जी सेविंग, क्विक वॉश और जींस जैसे 6 वॉश प्रोग्राम दिए जा रहे हैं। इको बबल टेक्नोलॉजी वाली यह वॉशिंग मशीन 73% कम ऊर्जा और 19% कम पानी का उपयोग करते हुए कपड़ों की अच्छे से सफाई करती हैं। डिजिटल इन्वर्टर के साथ आने वाले सैमसंग की यह वाशिंग मशीन ज्यादा आवाज भी नहीं करती है। इसकी जंग-रोधी बॉडी इसे लंबे समय तक टिकाऊ बनाती है। खास बात यह है कि यह वॉशिंग मशीन कठोर पानी में भी कपड़ों की अच्छे से सफाई करती है।
स्पेसिफिकेशन
स्थापना प्रकार- फ्रीस्टैंडिंग
एनर्जी रेटिंग- 5 स्टार रेटिंग
रंग - हल्का ग्रे
नॉइज लेवल- 60 dB
वोल्टेज- 220 वोल्ट
वाट क्षमता- 1290 वाट
खूबियां
इसमें डिजिटल इन्वर्टर लगा हुआ है।
कपड़ों से निकलने वाले रोएं को एक तरफ इकट्ठा करने के लिए मैजिक लिंट फिल्टर।
कमी
कुछ अमेजन यूजर्स इंस्टॉलेशन सर्विस से नाखुश हैं।
03
Samsung 7 kg, 5 star, EcoBubble Technology, Hygiene Steam with Inbuilt Heater, Digital Inverter, Fully-Automatic Front Load Washing Machine
अगर आपके परिवार में 3 से 4 लोग रहते हैं तो सैमसंग ब्रांड की यह 7 किलोग्राम की कैपेसिटी वाली वॉशिंग मशीन उपयुक्त रहेगी। कपड़ों को जल्दी से धोने और सुखाने के लिए इसमें 1200 RPM की स्पिन स्पीड भी गई है। इसके अलावा आपको 12 वॉश प्रोग्राम भी इस वाशिंग मशीन में मिल जाएंगे। इसमें आपको क्विक वॉश का विकल्प भी मिल जाएगा, जो मात्र 15 मिनट में कपड़ों की सफाई कर सकता है। कम समय में कपड़ों को धुलने के लिए आप क्विक वॉश प्रोग्राम का इस्तेमाल कर सकते हैं। बिल्ट इन हीटर के साथ इसमें हाइजीन स्टीम की सुविधा भी मिल रही है, जो कपड़ों से जिद्दी दागों को मिटाने के साथ ही बैक्टीरिया और एलर्जी को भी खत्म करता है। इसमें इको ड्रम क्लीन प्रोग्राम भी है, जो गंदगी और 99.9% दुर्गंध पैदा करने वाले बैक्टीरिया को हटाता है। इस वॉशिंग मशीन में प्रोटेक्टिव रैट मेश भी लगा है।
स्पेसिफिकेशन
क्षमता- 7 किलोग्राम
रंग- ग्रे
प्रोडक्ट डायमेंशन- 45D x 60W x 85H सेंटीमीटर
वोल्टेज- 230 वोल्ट
नियंत्रण प्रकार- पुश बटन
नंबर ऑफ साइकिल ऑप्शन- 12
खूबियां
बच्चों की सुरक्षा के लिए चाइल्ड लॉक।
हाइजीन स्टीम - 99.9% कीटाणुओं और एलर्जी को हटाता है।
कमी
कुछ अमेजन यूजर्स को इंस्टॉलेशन सर्विस सही नहीं लगी।
04
Samsung Smart Choice 9 kg, 5 Star, AI Control, AI Ecobubble, Super Speed, Wi-Fi, Fully-Automatic Front Load Washing Machine
बेडशीट, चादर, पर्दे और कंबल जैसे कपड़े धुलने के लिए सैमसंग ब्रांड की 9 किलोग्राम वाली यह वॉशिंग मशीन अच्छी हो सकती है। इसकी इको बबल टेक्नोलॉजी डिटर्जेंट को पानी के साथ मिलाकर तेज बुलबुले बनाती है, जिससे कपड़ों की बेहतर तरीके से सफाई होती है। इसमें 1400 RPM की हाईयर स्पिन स्पीड दी जा रही है। वहीं अलग-अलग कपड़ों की धुलाई के लिए इसमें एक या दो नहीं बल्कि 23 वाश प्रोग्राम भी इसमें मिल रहे हैं। इस वाशिंग मशीन में स्टेनलेस स्टील का ड्रम लगा है, जो टिकाऊ, हाइजीनिक और खरोंच-रोधी है। साथ ही इसका डायमंड ड्रम कपड़ों की कोमलता के साथ सफाई करता है। स्मार्ट वाईफाई कनेक्टिविटी के साथ आने वाली इस वाशिंग मशीन को मोबाइल फोन से कनेक्ट करके भी ऑपरेट किया जा सकता है।
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Loading...
Loading...
Faq's
इको बबल तकनीक वाली वॉशिंग मशीन की कीमत कितनी है?
यह मशीन की क्षमता, वॉश प्रोग्राम और उसके फीचर्स पर निर्भर करता है। वैसे आपको 15 से 20 हजार की शुरुआती कीमत में सैमसंग की इको बबल टेक्नोलॉजी वाली वॉशिंग मशीन मिल जाएगी।
वाशिंग मशीन में इको बबल टेक्नोलॉजी क्या है?
इको बबल टेक्नोलॉजी वाली वाशिंग मशीन कपड़ों की गहराई तक जाने के लिए डिटर्जेंट और पानी से बने बुलबुले बनाती है। साथ ही कपड़ों नुकसान पहुंचाए बिना बेहतरीन सफाई देती है।
सैमसंग की इको बबल वाली वाशिंग मशीन के खास फीचर्स कौन-कौन से हैं?
सैमसंग वाशिंग मशीन में आपको मल्टीपल वॉश साइकिल, डिले स्टार्ट, ऑटोमेटिक टेंपरेचर कंट्रोल और स्पिन स्पीड जैसे कई सारे फीचर देखने को मिल जाएंगे।