साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर के 5 मशहूर विकल्प देखें यहां

अगर आप अपने घर के पुराने रेफ्रिजरेटर को बदल कर नया लेने की सोच रहे हैं तो साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर के बारे में विचार कर सकते हैं। यहां पर इसके 5 मशहूर विकल्प दिए जा रहे हैं। अच्छी-खासी स्टोरेज क्षमता वाले ये रेफ्रिजरेटर बड़े परिवारों के लिए खासतौर पर उपयुक्त हो सकते हैं।

साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर के 5 मशहूर विकल्प देखें यहां
साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर

आजकल साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर को काफी ज्यादा पसंद किया जाने लगा है। ऐसा इसलिए, क्योंकि इसके फीचर्स तो शानदार होते ही हैं, साथ ही इसका डिजाइन भी आधुनिक होता है। साथ ही यह सामान्य फ्रिज की तुलना में ज्यादा भंडारण क्षमता के साथ मिलता है, जो बड़े परिवारों के लिए बेहतर विकल्प माना जाता है। इसमें आमतौर पर एक से अधिक दरवाजे भी होते हैं। इसमें फ्रिज और फ्रीजर के आसान पहुंच की सुविधा भी मिलती है। इतना ही नहीं, साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर के कई मॉडलों में बाहर से ही पानी और बर्फ निकालने के लिए वाटर डिस्पेंसर की सुविधा होती है। ऐसे में अगर आप भी अपने घर के पुराने रेफ्रिजरेटर को बदल कर नया लेने की सोच रहे हैं तो साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर के बारे में विचार कर सकते हैं। यहां पर आपको इसके 5 मशहूर विकल्प देखने को मिल जाएंगे। ये सभी रेफ्रिजरेटर अमेजन पर उपलब्ध हैं। तो आइए देखते हैं साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर के मशहूर विकल्पों को-

घर के अन्य जरूरी उपकरणों की जानकारी के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक कर सकते हैं।

 

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Haier SmartChoice 596L 3Star 2-Door Water Dispenser Side by Side Frost Free Refrigerator

    596 लीटर की क्षमता वाला यह Haier ब्रांड का साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर है, जो कि 5 या उससे अधिक सदस्यों वाले परिवारों के लिए उपयुक्त हो सकता है। इसमें फ्रीजर क्षमता 204 लीटर और ताजा भोजन क्षमता की 392 लीटर दी गई है। इसके अलावा इसमें 4 कंपार्टमेंट, 4 दराज और 3 शेल्फ दिए जा रहे हैं। खाने को सुरक्षित और ताजा रखने के लिए इसमें एंटी बैक्टीरियल गैस्केट भी लगा हुआ है। वाई-फाई कनेक्टिविटी के साथ आने वाले इस फ्रिज को आप अपने मोबाईल फोने से भी ऑपरेट कर सकते हैं। यह रेफ्रिजरेटर 100% कन्वर्टिबल है, जिससे कभी खाने का सामान ज्यादा होने पर पर फ्रिजर को भी फ्रिज में बदल सकते हैं। इस फ्रिज में बाहर की तरफ एक डिस्प्ले एलईडी पैनल लगा हुआ है, जिसकी मदद से आप फ्रिज को खोले बिना ही उसके अंदर के तापमान को जरूरत के अनुसार सेट कर सकते हैं। डियो फ्रेश तकनीक के साथ आने वाला यह फ्रिज 21 दिनों तक ताजगी बनाए रखता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- ‎Haier
    • मॉडल- ‎HRS-682SWDU1
    • क्षमता- ‎596 लीटर
    • इंस्टॉलेशन टाइप- ‎फ्रीस्टैंडिंग
    • आकार- ‎साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर
    • वोल्टेज- ‎230
    • डीफ़्रॉस्ट सिस्टम - ‎फ़्रॉस्ट फ्री
    • शेल्फ का प्रकार- ‎टफ़न्ड ग्लास

    खूबियां

    • तापमान सेटिंग्स के लिए बाहरी डिजिटल डिस्प्ले।
    • फ्रिज का दरवाजा खोले बिना बाहर से ही पानी निकालने के लिए वॉटर डिस्पेंसर।
    • 21 दिन तक ताजगी बनाए रखने के लिए डीओ-फ्रेश टेक्नोलॉजी।

    कमी

    • एक अमेजन यूजर कंपनी की सर्विस से नाखुश है।
    01
  • Samsung 653 L, 3 Star, Frost Free, Double Door, Side By Side AI Enabled Smart Refrigerator

    यह Samsung ब्रांड का साइड-बाय-साइड रेफ्रीजिरेटर है, जो कि 653 लीटर की क्षमता के साथ पेश किया जा रहा है। यह रेफ्रिजरेटर 5 या उससे अधिक सदस्यों वाले परिवारों के लिए उपयुक्त हो सकता है। इस रेफ्रिजरेटर में खाने का समान रखने के लिए 409 लीटर और फ्रीजर के लिए 244 लीटर की क्षमता दी जा रही है। इसके अलावा इसमें 2 बॉक्स, 2 दराज, 4 शेल्फ, 2 वेजिटेबल शेल्फ दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें मजबूत ग्लास से बनी शेल्फ लगी हुई हैं, जिनपर आप भारी बर्तन भी आराम से रख सकते हैं। डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ आने वाला यह रेफ्रिजरेटर 50% कम बिजली की खपत करते हुए अधिक ऊर्जा दक्षता सुनिश्चित करता है और कम शोर भी करता है। खाने को सुरक्षित रखने के लिए इस रेफ्रिजरेटर में एंटी बैक्टीरियल गैस्केट भी लगा हुआ है।

    स्पेसिफिकेशन

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 71.6D x 91.2W x 178H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- सैमसंग
    • क्षमता- 653 लीटर
    • BEE स्टार रेटिंग- 3 स्टार
    • बोतलों की संख्या- ‎6
    • शोर स्तर- ‎40 dB
    • स्थापना प्रकार- ‎फ्रीस्टैंडिंग

    खूबियां

    • वाई-फाई कनेक्टिविटी की सुविधा मिल रही है।
    • यह फ्रिज ऑटो डिफ्रॉस्ट फंक्शन के साथ मिल रहा है।
    • एडजस्टेबल शेल्फ, जिन्हें समायोजित किया जा सकता है।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स के अनुसार यह फ्रिज तेज आवाज करता है।
    02
  • Our Core Values

    Transparent, Honest Reviews

    We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.

    Trusted Brands Priority

    We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.

    Smarter Value for Your Money

    We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.

  • LG 655 L Frost-Free Smart Inverter Double Door Side-By-Side Refrigerator

    5 या अधिक सदस्यों वाले परिवारों के लिए उपयुक्त रहने वाला यह LG ब्रांड का साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर 655 लीटर की क्षमता में मिल रहा है। इस रेफ्रिजरेटर में फ्रेश फूड के लिए 416 लीटर और फ्रीजर के लिए 239 लीटर की कैपेसिटी दी जा रही है। इसमें 04 शेल्फ, 03 डोर बास्केट और 1 सब्जी बॉक्स दिया जा रहा है। वहीं इसके शेल्फ टेम्पर्ड ग्लास से बने हैं। इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ आने वाला LG ब्रांड का यह रेफ्रिजरेटर ऊर्जा की खपत को कम करता है और तापमान के उतार-चढ़ाव को कम करके फ्रिज में रखे सामानों को ताजा व उनके स्वाद को लंबे समय तक बनाए रखने में मदद करता है। इस LG ब्रांड के रेफ्रिजरेटर में मल्टी डिजिटल सेंसर भी लगा हुआ है, जो इसमें रखे खाद्य पदार्थ को लंबे समय तक ताजा बनाए रखने के लिए आंतरिक और बाहरी तापमान की निगरानी करता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 73.5D x 91.3W x 179H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- LG
    • क्षमता- 655 लीटर
    • कॉन्फ़िगरेशन- साइड-बाय-साइड
    • स्टार रेटिंग- 3 स्टार

    खूबियां

    • इसमें एलईडी डिस्प्ले लगी हुई है।
    • एक्सप्रेस फ्रीज, जो कि बर्फ जमाने की प्रक्रिया को तेज करता है।
    • फल और सब्जियों को लंबे समय तक ताजा रखने के लिए फ्रेश जोन।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स के अनुसार फ्रिज के दरवाजे पर खरोंच के निशान हैं।
    03
  • Godrej 600L 3 Star Frost Free Smart Convertible Digital Touch Panel Inverter Side By Side Refrigerator

    600 लीटर की बड़ी क्षमता के साथ मिलने वाला Godrej ब्रांड का यह रेफ्रिजरेटर 5 या उससे अधिक लोगों के लिए उपयुक्त हो सकता है। एडवांस इनवर्टर टेक्नोलॉजी के साथ आने वाला यह रेफ्रिजरेटर बिजली की खपत को कम करते हुए शांत संचालन देता है। इस फ्रिज में लगे हुए सभी शेल्फ एडजस्टेबल हैं, जिन्हें अपनी सुविधा के अनुसार समायोजित किया जा सकता है। इसमें ताज़ा भोजन के लिए 387 लीटर की क्षमता और फ्रीजर के लिए 213 लीटर की क्षमता दी जा रही है। इसमें मजबूत ग्लास के शेल्फ लगे हुए हैं। साथ ही बड़ी बोतलों को रखने के लिए इसमें एक्वा स्पेस भी मिल जाएगी। यह रेफ्रिजरेटर इको मोड, हॉलिडे और सुपर फ्रिज जैसे 3 इंटेलिजेंट मोड के साथ मिल रहा है। वहीं इसमें एक फैन मोटर भी लगा है, जो कम शोर करता है और शक्तिशाली कूलिंग सुनिश्चित करता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- ‎गोदरेज
    • क्षमता- ‎600 लीटर
    • वार्षिक ऊर्जा खपत- ‎449 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष
    • रंग- ‎स्टॉर्म ब्लू
    • वोल्टेज- ‎230 वोल्ट
    • डिफ्रॉस्ट सिस्टम- ‎फ़्रॉस्ट-फ्री

    खूबियां

    • आसानी से बर्फ निकालने के लिए मूवेबल आइसमेकर।
    • दरवाज़े पर एडवांस डिजिटल कंट्रोल टच पैनल लगा हुआ है।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स के अनुसार यह फ्रिज तेज आवाज करता है।
    04
  • Midea 560 L Side By Side,Frost Free Refrigerator|Water Dispenser |Inverter Compressor

    वाटर डिस्पेंसर के साथ आने वाला यह मीडिया ब्रांड का साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर है। वाटर डिस्पेंसर की मदद से रेफ्रिजरेटर का दरवाजा खोले बिना ही आपको ठंडे पानी प्राप्त हो जाता है। बड़े परिवारों के लिए उपयुक्त रहने वाले इस फ्रिज को 560 लीटर की क्षमता के साथ पेश किया जा रहा है। इसकी इन्वर्टर कंप्रेसर टेक्नोलॉजी कम शोर करते हुए बेहतर कुलिंग प्रदान करती है। वहीं इसका स्टाइलिश ब्रू-स्टील फिनिश किसी भी रसोई के इंटीरियर में एक आधुनिक और प्रीमियम स्पर्श जोड़ता है। इसका मल्टी एयर फ्लो सिस्टम पूरे रेफ्रिजरेटर में समान शीतलन सुनिश्चित करता है, जिससे इसमें रखा भोजन लंबे समय तक ताजा रहता है। इस फ्रिज में 30 सेमी की ऊंचाई के साथ एक कंपार्टमेंट बना है,जिसमें आप केक जैसी चीजें रख सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- ‎Midea
    • मॉडल- ‎MDRS704FGF46
    • क्षमता- ‎560 लीटर
    • वार्षिक ऊर्जा खपत- ‎468 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष
    • रेफ्रिजरेटर ताज़ा भोजन क्षमता- ‎350 लीटर
    • फ़्रीज़र क्षमता- ‎210 लीटर
    • रंग- ‎ब्रू स्टील
    • वोल्टेज- ‎240 वोल्ट
    • रैक की संख्या- ‎3
    • दराजों की संख्या- ‎3

    खूबियां

    • ऑटोमेटिक डिफ्रॉस्ट सिस्टम।
    • डिजिटल तापमान नियंत्रण की सुविधा।
    • स्टेबलाइजर मुक्त संचालन।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स के अनुसार इसके डिस्पेंसर में लीकेज की समस्या है।
    05

इन्हें भी देखें-

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...

Faq's

  • क्या बड़े परिवारों के लिए साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर सही होते हैं?
    हां, साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर ज्यादा स्टोरेज के साथ मिलते हैं, जिस वजह से ये बड़े परिवारों के लिए उपयुक्त विकल्प माने जाते हैं।
  • क्या साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर ऊर्जा कुशल होते हैं?
    इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ आने वाले साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर ऊर्जा कुशल माने जाते हैं।
  • साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर में क्या-क्या खास फीचर्स होते हैं?
    साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर के कुछ मॉडल Wi-Fi कनेक्टिविटी, टच कंट्रोल, स्मार्ट स्क्रीन और वॉयस कंट्रोल जैसी सुविधाओं के साथ आते हैं।