गर्मियों के मौसम में आराम और सुविधा हर किसी को चाहिए होती है और ऐसे में स्प्लिट एसी के साथ मिलने वाला रिमोट कंट्रोल फीचर हमारे जीवन को और आसान बना सकता है। इसकी मदद से ठंडक पाने के लिए बार-बार उठकर एसी के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी बल्कि आप जहां भी बैठे हों, बस एक बटन दबाकर कमरे का तापमान अपनी पसंद के अनुसार सेट कर सकते हैं। आपको बता दें, Remote Control AC न केवल आराम दे सकता है, बल्कि समय और ऊर्जा की भी बचत कर सकता है। इसमें कई स्मार्ट फीचर्स होते हैं जैसे तापमान नियंत्रण, फैन स्पीड सेट करना, टाइमर लगाना और स्लीप मोड, जो आपकी जरूरत के अनुसार माहौल को अनुकूल बना सकते हैं। खासकर रात के समय, जब आप आराम कर रहे होते हैं, तब रिमोट के जरिए एसी को नियंत्रित करना बेहद सुविधाजनक हो सकता है। इसके अलावा, यह तकनीक बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी काफी उपयोगी साबित हो सकता है, क्योंकि उन्हें बार-बार उठकर मशीन तक जाने की परेशानी नहीं होती। आधुनिक जीवनशैली के हिसाब से यह एक जरूरी सुविधा बन चुकी है, जो न सिर्फ ठंडक देती है बल्कि आराम और सुविधा का भी पूरा ध्यान रखती है। तो फिर देर किस बात की, फटाफट से नजर डालें 5 बढ़िया विकल्प पर नीचे और अमेजन की मदद से घर लाइए अपने लिए एक स्मार्ट स्प्लिट एसी -
रिमोट कंट्रोल वाले Split AC की मदद से ठंडक होगी आपके नियंत्रण में!
Remote Control फीचर के साथ आने वाला स्प्लिट AC आपके घर में सिर्फ ठंडक ही नहीं, बल्कि आपके जीवन को और भी स्मार्ट बना सकता है जिसकी मदद से आप कहीं भी आराम से बैठे-बैठे तापमान को अपने अनुसार नियंत्रित कर सकते हैं। देखें नीचे 5 बढ़िया विकल्प।

Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
Haier Black Edition 1.5 Ton 5 Star AI Climate Control Smart Split AC
काले रंग में आने वाला यह एसी दिखने में काफी आकर्षक है जो आपके कमरे की शोभा को बढ़ाने के साथ-साथ अपने 4-वे फीचर के साथ आपके कमरे के चारों कोने में हवा फैलाने में मदद कर सकता है। Haier का यह एसी 1.6 टन क्षमता के साथ आता है जो मध्यम आकार के कमरों के लिए बढ़िया विकल्प साबित हो सकता है। वहीं, इसमें 5 स्टार ऊर्जा रेटिंग दी गई है जो कम बिजली की खपत के साथ आपको बढ़िया ठंडक दे सकता है। आपको बता दें, इसमें फ्रॉस्ट क्लीन तकनीक भी दी गई है जिसकी मदद से यह AC जरूरत के अनुसार खुद ही सफाई कर सकता है और साथ ही एचडी फिल्टर की मदद से यह कमरे में मौजूद हवा को साफ करके आपको स्वच्छ हवा देने में मदद कर सकता है जिससे आपको ताजगी का एहसास हो सकता है। इसके अलावा, इसमें मौजूद AI क्लाइमेट कंट्रोल के जरिए यह AI की मदद से बाहरी तापमान के अनुसार आपके कमरे की ठंडक को खुद ही एडजस्ट कर सकता है जिससे जरूरत के अनुसार ठंडक मिल सकती है और-तो-और बिजली की बचत भी हो सकती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Haier
- मॉडल - HSU19K-PZAIB5BN-INV
- क्षमता - 1.6 टन
- कूलिंग पॉवर - 5.46 किलोवाट
- नॉइस लेवल - 42 डेसिबल
- स्पेशल फीचर्स - 4 वे स्विंग, एंटी-बैक्टीरियल फिल्टर, ऑटो क्लीन, डिह्यूमिडिफायर, वाईफाई की सुविधा
खासियत
- 7-इन-1 कूलिंग मोड क्षमता नियंत्रण के चलते यह 40% से 110% तक के ठंडक को कंट्रोल करने की सुविधा देता है, जिससे 60% तक ऊर्जा की बचत हो सकती है।
- इसे आप आराम से रिमोट कंट्रोल की मदद से नियंत्रित कर सकते हैं और तापमान को बढ़ा या घटा सकते हैं।
- इसमें दिए गए हाइपर पीसीबी की मदद से यह स्टेबलाइज़र फ्री ऑपरेशन के साथ काम करता है जिससे वोल्टेज के उतार-चढ़ाव में भी सामान रुप से ठंडक मिल सकती है।
कमी
- अभी तक यूजर ने कोई कमी नहीं बताई है।
योरपिक्स पर अन्य प्रोडक्ट के बारे में जान सकते हैं।
01Carrier 1 Ton 3 Star,New Star rated, Flexicool Inverter Split AC
काफी दिनों से आप भी एक ऐसी एसी की तलाश कर रहे हैं जो आपको तपती गर्मी में भी बढ़िया ठंडक देने के साथ-साथ स्मार्ट तरीके से काम करे? तो यह Carrier का यह एसी आपके लिए एक शानदार विकल्प बन सकता है जो रिमोट कंट्रोल सुविधा के साथ आता है जिसकी मदद से आप आराम से सोफा पर बैठे-बैठे तापमान को नियंत्रित कर सकते हैं और ठंडक का लुफ्त उठा सकते हैं। कन्वर्टिबल 6-इन-1 फीचर के चलते आप इसे 6 अलग-अलग तापमान के अनुसार ठंडक को एडजस्ट कर सकते हैं और बिजली की बचत कर सकते हैं। आपको बता दें, इस 1 Ton AC में दिए गए इनवर्टर कंप्रेसर की मदद से यह बिजली की खपत को भी कम कर सकता है और वहीं, वेरिएबल स्पीड कंप्रेसर की मदद से यह हीट लोड के अनुसार तापमान को एडजस्ट कर सकता है। यह छोटे कमरों के लिए एक सही चॉइस बन सकता है और ब्रांड के अनुसार 52 डिग्री तापमान में भी बेहतरीन ठंडक दे सकता है। इसमें दिए गए 100% कॉपर कंडेसर कॉइल एंटी-कोरेसिन ब्लू कोटिंग के साथ आता है जो जंग से बचा कर इसे रखने में मदद करता है और लंबे समय तक टिकाऊ बना हुआ रह सकता है और आपको बढ़िया ठंडक देते रह सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Carrier
- मॉडल - CAI12EE3R36F0
- क्षमता - 1 टन
- कूलिंग पॉवर - 3400 किलोवाट
- नॉइस लेवल - 32 डेसिबल
- स्पेशल फीचर्स - ऑटो क्लीन, डिह्यूमिडिफायर, फास्ट कूलिंग, हाई डेंसिटी फिल्टर, इन्वर्टर कंप्रेसर
खासियत
- इसमें दिए गए स्लीप मोड फीचर के चलते यह शोर कम करता है जिससे आप रात में आराम से सो सकते हैं।
- इसमें एचडी और PM 2.5 फिल्टर दिया गया है जिसकी मदद से यह कमरे की हवा को साफ रखने में मदद कर सकता है।
- इसमें मौजूद डिह्यूमिडिफायर फीचर की मदद से यह कमरे की नमी को सोखकर आपको ठंडी हवा दे सकता है।
कमी
- अमेजन से लेने पर यूजर ने बताया इसका रिमोट सही से काम नहीं करता है।
02Daikin 0.8 Ton 3 Star, Fixed Speed Split AC
यह एसी लगभग 100 वर्ग फुट तक के कमरे को आसानी से ठंडा कर सकता है क्योंकि यह 0.8 टन क्षमता के साथ आता है जिससे यह बेडरूम, स्टडी रूम या छोटे ऑफिस के लिए यह एक बढ़िया विकल्प बन सकता है। DAIKIN के इस AC की खास बात इसकी पावर चिल ऑपरेशन तकनीक है, जो तेजी से कमरे को ठंडा करने में मदद करती है। गर्मी के दिनों में जब तुरंत राहत चाहिए होती है, तब यह फीचर काफी उपयोगी साबित हो सकता है। इसके साथ ही इसमें PM 2.5 फिल्टर दिया गया है, जो हवा में मौजूद छोटे-छोटे प्रदूषक कणों को हटाकर साफ और स्वस्थ हवा प्रदान कर सकता है। वहीं, ऊर्जा दक्षता की बात करें तो यह 3 स्टार रेटिंग के साथ आता है, जो बिजली की खपत को संतुलित रखते हुए अच्छी कूलिंग दे सकता है। साथ ही, इसमें कॉपर कंडेंसर कॉइल का इस्तेमाल किया गया है, जो लंबे समय तक टिकाऊ रहता है और बेहतर हीट ट्रांसफर दे सकता है। इसके अलावा, DNNS सेल्फ-हील कोटिंग इसे जंग और नुकसान से बचाकर इसे टिकाऊ बनाने में मदद कर सकता है। ब्रांड के अनुसार, यह 50 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में भी अच्छी तरह काम करने में सक्षम है, जो इसे भारतीय गर्मी के हिसाब से उपयुक्त बना सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - DAIKIN
- मॉडल - FTL28U
- क्षमता - 0.8 टन
- कूलिंग पॉवर - 2.8 किलोवाट
- नॉइस लेवल - 32 डेसिबल
- स्पेशल फीचर्स - इन्वर्टर कंप्रेसर, ड्राई मोड, सेल्फ-डायग्नोसिस, एयर प्यूरिफिकेशन फिल्टर, डिह्यूमिडिफायर, डस्ट फिल्टर, फास्ट कूलिंग
खासियत
- इस एसी का नॉइज लेवल केवल 32 डेसिबल है, जिससे यह काफी शांत तरीके से काम करता है और नींद या काम में किसी तरह की बाधा नहीं डालता।
- इसमें दिए गए पावर एयरफ्लो के लिए ड्यूल फ्लैप्स और कोआंडा एयरफ्लो टेक्नोलॉजी हवा को पूरे कमरे में समान रूप से फैलाने में मदद कर सकती है।
- इसमें इस्तेमाल किया गया R32 रेफ्रिजरेंट गैस पर्यावरण के लिए सुरक्षित है क्योंकि इसमें ओज़ोन परत को नुकसान पहुंचाने की क्षमता नहीं होती।
कमी
- अमेजन से लेने पर यूजर ने बताया इसका इंस्टॉलेशन सर्विस सही नहीं है और वे एक्स्ट्रा पैसे मांगते है एसी को सेट-अप करने के लिए।
03Hitachi 1 Ton 5 Star, New Star rated, Inverter Split AC
आज के समय में एयर कंडीशनर सिर्फ एक लक्जरी नहीं बल्कि जरूरत बन चुका है, खासकर गर्मियों में जब तापमान 50°C के करीब पहुंच जाता है। ऐसे में Hitachi का यह एसी एक शानदार विकल्प के रूप में सामने आ सकता है, जो न केवल तेज कूलिंग देता है बल्कि बिजली की भी बचत कर सकता है। इस एसी की सबसे बड़ी खासियत इसका इन्वर्टर कंप्रेसर है, जो कमरे के तापमान के अनुसार अपनी स्पीड को खुद एडजस्ट कर सकता है। इससे न केवल कमरे में लगातार ठंडक बनी रह सकती है, बल्कि बिजली की खपत भी कम होती है। यह फीचर उन लोगों के लिए खासतौर पर उपयोगी है जो लंबे समय तक एसी का इस्तेमाल करते हैं। वहीं, यह Inverter AC 1 टन क्षमता के साथ आता है, जो लगभग 110 वर्ग फुट तक के छोटे कमरों के लिए बिल्कुल उपयुक्त हो सकता है। साथ ही, इसकी कूलिंग क्षमता इतनी मजबूत है कि यह 54°C तक के तापमान में भी बेहतरीन प्रदर्शन कर सकता है। साथ ही, इसका 4-वे स्विंग फीचर कमरे के हर कोने में समान रूप से ठंडी हवा पहुंचा सकता है। आपको बता दें यह 5 स्टार रेटिंग के साथ आता है जो कम बिजली खपत के साथ आपको बढ़िया तरीके से ठंडक दे सकता है। इसमें इस्तेमाल किए गए 100% कॉपर कंडेंसर कॉइल न केवल तेज कूलिंग दे सकते हैं बल्कि लंबे समय तक टिकाऊ भी होते हैं। इसके साथ ही, नैनो टेक अल्ट्रा कोटिंग इसे जंग से बचा कर लंबे समय तक टिकाऊ बना सकते हैं। इसके अलावा, आप इसे रिमोट की मदद से भी चला सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Hitachi
- मॉडल - RAS.V512PCDIBT
- क्षमता - 1 टन
- कूलिंग पॉवर - 12000 ब्रिटिश थर्मल यूनिट
- नॉइस लेवल - 32 डेसिबल
- स्पेशल फीचर्स - 24 मीटर लंबी एयर थ्रो, 4-वे स्विंग, आइस क्लीन कूलिंग, ऑक्टा सेंसर, स्मार्ट व्यू डिस्प्ले
खासियत
- इसमें दिए गए एंटी-बैक्टीरियल फिल्टर हवा को साफ और सुरक्षित बना सकते हैं जिससे आपको ताजी हवा मिल सकती है।
- इसमें दिए गए साइलेंट एयर फीचर इसे बेहद शांत बनता है जिससे आप बिना किसी शोर के सो सकते है।
- यह लॉन्ग एयर थ्रो फीचर के साथ आता है जिससे हवा दूर तक यानी कमरे के कोने-कोने में फैल कर आपको शानदार ठंडक का एहसास करवा सकता है।
कमी
- अमेजन यूजर ने बताया इसकी इंस्टॉलेशन सर्विस सही नहीं है।
04Voltas 173V CAE 1.4 ton 3 star inverter Split AC
आप भी तलाश कर रहे हैं एक ऐसे एसी की जो आपको रिमोट कंट्रोल की सुविधा भी दे और बढ़िया ठंडक भी, तो यह आपके लिए एक सही चॉइस साबित हो सकता है। इसमें दिए गए रिमोट की मदद से आप आसानी से अपने अनुसार तापमान को बढ़ा या घटा सकते हैं। 1.4 टन क्षमता के साथ आने वाले इस Voltas के Split AC में 3 स्टार रेटिंग दी गई है जो इसे ऊर्जा दक्षता के मामले में भी बढ़िया विकल्प बना सकता है। ब्रांड के अनुसार यह मध्यम आकार के कमरों के लिए सही हो सकता है और 52 डिग्री सेल्सियस में भी आपको बढ़िया ठंडक देने में मदद कर सकता है। इसमें 4 एडजेस्टेबल कूलिंग मोड दिया गया है जिसकी मदद से आप 4 मोड में कूलिंग को एडजस्ट कर सकते हैं। वहीं इसमें LED डिस्प्ले दिया गया है जिसमें आपको तापमान देखने की सुविधा मिल सकती है। इसकए अलावा। इसमें दिए गए सेल्फ डायग्नोसिस सिस्टम एसी के कंप्रेसर, फैन और कूलिंग सिस्टम की लगातार निगरानी करता है जिससे खराबी आने पर, यह तुरंत आपको सूचना दे सकता है जिससे समय रहते हुए इसे सही करवाया जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Voltas
- मॉडल - 173V CAE
- क्षमता - 1.4 टन
- कूलिंग पॉवर - 4.6 किलोवाट
- नॉइस लेवल - 45 डेसिबल
- स्पेशल फीचर्स - डस्ट फिल्टर, रिमोट कंट्रोल
खासियत
- यह कॉपर कंडेसर कॉइल के साथ आता है जो जंग से बचा कर इसे लंबे समय तक चला सकता है और साथ ही इससे रख-रखाव भी कम पड़ता है।
- इसमें स्लीप मोड दिया गया है जिससे यह शोर नहीं करता है और आप आराम से सो सकते हैं।
- इसमें दिए गए डस्ट फिल्टर की मदद से यह कमरे में मौजूद हवा को साफ करके आपको ताजी हवा दे सकता है और आपको फ्रेश महसूस करवा सकता है।
कमी
- कुछ यूजर्स को इसका प्रदर्शन सही नहीं लगा।
हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर इस प्रकार के अन्य लेख पढ़ सकते हैं।
05
Our Core Values
Transparent, Honest Reviews
We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.
Trusted Brands Priority
We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.
Smarter Value for Your Money
We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.
जानें आपके लिए कौन-सा रिमोट कंट्रोल एसी हो सकता है बढ़िया
यहां तालिका के माध्यम से ऊपर दिए गए विकल्पों के कुछ मुख्य फीचर्स के बीच के अंतर को बताया गया है जिसकी मदद से आप आसानी से अमेजन से एक बढ़िया रिमोट कंट्रोल वाले स्प्लिट एसी ले सकते हैं -
|
ब्रांड/मॉडल |
क्षमता |
फिल्टर टाइप |
कूलिंग पॉवर |
|
Haier Black Edition 1.5 Ton AI Climate Control Smart Split AC - HSU19K-PZAIB5BN-INV |
1.6 टन |
रोगाणुरोधी एयर फ़िल्टर |
5.46 किलोवाट |
|
Carrier 1 Ton 3 Star,New Star rated, Flexicool Inverter Split AC - ESTER EDGE Gxi-CAI12EE3R36F0 |
1 टन |
प्री-फिल्टर |
3400 किलोवाट |
|
Daikin 0.8 Ton 3 Star, Fixed Speed Split AC- 2022 Model, FTL28U |
0.8 टन |
PM 2.5 |
2.8 किलोवाट |
|
Hitachi 1 Ton 5 Star, New Star rated, Inverter Split AC - RAS.V512PCDIBT |
1 टन |
प्री-फिल्टर |
12000 ब्रिटिश थर्मल यूनिट |
|
Voltas 173V CAE 1.4 ton 3 star inverter Split AC |
1.4 टन |
डस्ट फिल्टर |
4.6 किलोवाट |
इन्हें भी पढ़ें -
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Loading...
Loading...
Faq's
- स्प्लिट एसी में रिमोट कंट्रोल का क्या फायदा है?रिमोट कंट्रोल की मदद से आप बिना उठे AC को ऑन या ऑफ कर सकते हैं, तापमान बदल सकते हैं और अन्य सेटिंग्स आसानी से नियंत्रित कर सकते हैं।
- क्या रिमोट से एसी का तापमान पूरी तरह कंट्रोल किया जा सकता है?आमतौर पर, रिमोट के जरिए आप अपनी जरूरत के अनुसार तापमान कम या ज्यादा कर सकते हैं।
- क्या रिमोट कंट्रोल में टाइमर सेट करने का फीचर होता है?अधिकतर स्प्लिट एसी रिमोट में टाइमर फीचर होता है जिससे आप एसी को तय समय पर ऑन या ऑफ कर सकते हैं जो इसे अधिक सुविधाजनक बना सकता है।
You May Also Like