Lloyd और Daikin AC में से कौन- सा है बेहतर? तुलना के साथ देखें विकल्पों को

Lloyd ब्रांड उन लोगों के बीच लोकप्रिय है, जो बजट में एक भरोसेमंद AC चाहते हैं। वहीं Daikin अपनी प्रीमियम क्वालिटी, इन्वर्टर टेक्नोलॉजी और एनर्जी एफिशिएंसी के लिए मशहूर है। यहां पर दोनों ब्रांड के एयर कंडीशनर के फीचर्स बारे में जानकारी दी जा रही है, जिससे आप समझ सकते हैं कि आपके लिए कौन ब्रांड बेहतर होगा।

Lloyd और Daikin AC में से कौन- सा है बेहतर? तुलना के साथ देखें विकल्पों को
Lloyd VS Daikin AC

क्या आप तपती गर्मी से राहत के लिए एक भरोसेमंद व लोकप्रिय ब्रांड का एयर कंडीशनर लेने की सोच रहे हैं? अगर हां, तो यहां पर दो मशहूर ब्रांड लॉयड और डाइकिन एसी के बारे में जानकारी दी जा रही है, जो आपके घर या ऑफिस के लिए अच्छे विकल्प हो सकते हैं। दरअसल, जब भी बात भरोसेमंद व पॉपुलर एसी ब्रांड्स की आती है, तो लॉयड और डाइकिन का नाम सबसे ऊपर आता है। दोनों ही ब्रांड अपने-अपने सेगमेंट में शानदार परफॉर्मेंस और एडवांस टेक्नोलॉजी के लिए जाने जाते हैं, लेकिन सवाल यह है इन दोनों ब्रांड में से आपके लिए कौन सा बेहतर है? Lloyd ब्रांड किफायती कीमत, अच्छे फीचर्स और वैल्यू फॉर मनी प्रोडक्ट्स के लिए जाना जाता है। यह ब्रांड खासकर उन लोगों के बीच लोकप्रिय है, जो बजट में एक भरोसेमंद AC चाहते हैं। वहीं Daikin अपनी प्रीमियम क्वालिटी, इन्वर्टर टेक्नोलॉजी और एनर्जी एफिशिएंसी के लिए मशहूर है। इस ब्रांड के एसी आमतौर पर लंबी उम्र और बेहतरीन कूलिंग परफॉर्मेंस के लिए पसंद किए जाते हैं। ऐसे में आप अपनी जरूरत के हिसाब से दोनों में किसी भी ब्रांड का एसी ले सकते हैं। यहां पर दोनों ही ब्रांड के एसी के कुछ मशहूर विकल्प दिए जा रहे हैं, जिनपर आप नजर डाल सकते हैं।

लॉयड और डाइकिन एसी के अंतर को समझें

फीचर्स

Lloyd 

Daikin

कूलिंग परफॉर्मेंस

अच्छा और फास्ट कूलिंग

बेहद पावरफुल और एक समान कूलिंग

फीचर्स

5-इन-1 कन्वर्टिबल मोड, 4-वे स्विंग, टर्बो कूल मोड, एंटी-वायरल फिल्टर + पीएम 2.5 फिल्टर

कोआंडा एयर फ्लो,  3डी एयरफ्लो, ड्यू क्लीन टेक्नोलॉजी, पीएम 2.5 फिल्टर, ट्रिपल डिस्प्ले

कीमत

बजट-फ्रेंडली (करीब 24 से 40 हजार या उससे ऊपर)

थोड़ा महंगा (25 से 50 हजार या उससे ऊपर)

बिल्ड क्वालिटी

अच्छा और टिकाऊ

प्रीमियम और ज्यादा मजबूत

नॉइज लेवल

सामान्य (32db से 37db)

बहुत कम (32db)

वॉरंटी 

उत्पाद पर 1 वर्ष, कंपोनेंट (पीसीबी सहित) पर 5 वर्ष और कंप्रेसर पर 10 वर्ष। 

कंप्रेसर पर 10 वर्ष, पीसीबी पर 5 वर्ष

सर्विस नेटवर्क

लगभग देश के हर हिस्से में उपलब्ध

अच्छा और पूरे भारत में मौजूद

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Lloyd 1.5 Ton 5 Star Inverter Split AC

    1.5 टन कैपेसिटी वाला यह Lloyd ब्रांड का एयर कंडीशनर है, जो लगभग 160 स्क्वायर फीट तक के कमरों के लिए उपयुक्त हो सकता है। इस एसी में इन्वर्टर कम्प्रेसर दिया गया है, जो कमरे के तापमान और हीट लोड के अनुसार अपनी स्पीड को ऑटोमैटिक एडजस्ट करता है। इससे न केवल बेहतर और लगातार कूलिंग मिलती है, बल्कि बिजली की खपत भी कम होती है। इसमें 5 कूलिंग मोड्स दिए गए हैं, जिन्हें आप रिमोट के जरिए कंट्रोल कर सकते हैं। लॉयड ब्रांड के इस Air Conditioner में ब्लू फिंस कोटिंग वाले कॉपर कॉइल्स दिए गए हैं, जो जंग से सुरक्षा प्रदान करते हैं। इससे कूलिंग परफॉर्मेंस बेहतर होती है और कम मेंटेनेंस की जरूरत पड़ती है। यह एसी 52°C तक के हाई टेम्परेचर में भी प्रभावी कूलिंग देता है, जिससे आपको तेज गर्मी में भी राहत मिल सकता है। खास बात यह है कि यह 140V से 280V तक की वोल्टेज रेंज के भीतर बिना स्टेबलाइजर के काम कर सकता है, जिससे अलग से स्टेबलाइजर लगाने की जरूरत नहीं पड़ती।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- Lloyd
    • मॉडल- GLS18I5KWGGW
    • क्षमता- 1.5 टन
    • कूलिंग पावर- 4.8 किलोवाट
    • रंग- सफेद
    • शोर स्तर- 37 डेसिबल
    • रेफ्रिजरेंट- R-32
    • फ़िल्टर प्रकार- PM 2.5 फ़िल्टर

    खूबियां

    • इसका 2 वे एयर स्विंग फीचर हवा को कमरे के हर हिस्से में फैलाता है।
    • इसमें क्लीन एयर फील्टर और PM 2.5 फिल्टर दिया गया है, जो धूल, एलर्जी और प्रदूषण को कम करके आपको साफ हवा देता है।
    • यह एसी 4 मीटर तक हवा फेंक सकता है, जिससे बड़े कमरे में भी जल्दी और बेहतर कूलिंग मिलती है।

    कमी

    • इंस्टॉलेशन सर्विस से कुछ अमेजन यूजर्स नाखुश हैं।
    01
  • Daikin 1.5 Ton 5 Star Inverter Split AC

    इस डॉइकिन एसी में इन्वर्टर स्विंग कंप्रेसर दिया गया है, जो कमरे के तापमान के अनुसार अपनी स्पीड को एडजस्ट करता है। इससे बेहतर कूलिंग मिलती है और बिजली की खपत भी नियंत्रित रहती है। वहीं इसकी हेप्टा सेंस टेक्नोलॉजी कूलिंग को ऑप्टिमाइज़ करती है, जिससे बेहतर परफॉर्मेंस का अनुभव होता है और ऊर्जा की बचत होती है। यह एयर कंडीशनर 1.5 टन कैपेसिटी के साथ आता है, जो लगभग 150 स्क्वायर फीट तक के कमरों के लिए उपयुक्त हो सकता है। यह एसी 5 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ मिलता है, जो कम बिजली खपत के लिए जाना जाता है। इसका CFM 593 एयरफ्लो बेहतर कूलिंग देता है। इसमें ड्यू क्लीन टेक्नोलॉजी दी गई है, जो एसी के अंदर जमा धूल और नमी को हटाने में मदद करता है। इससे एसी साफ रहता है और कूलिंग बेहतर होती है। इस एयर कंडीशनर में ट्रिपल डिस्प्ले दिया गया है, जिससे आप तापमान, मोड और अन्य सेटिंग्स आसानी से देख सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- Daikin
    • क्षमता- 1.5 टन
    • कूलिंग कैपेसिटी- 5.28 किलोवाट
    • रंग- सफेद
    • शोर स्तर- 32 डेसिबल
    • रेफ्रिजरेंट- R-32
    • फ़िल्टर प्रकार- PM 1.0 फ़िल्टर
    • इंस्टॉलेशन प्रकार- स्प्लिट सिस्टम
    • कंप्रेसर प्रकार- स्विंग कंप्रेसर

    खूबियां

    • यह एसी PM 1.0 फिल्टर और एपेटाइट फ़िल्टर के साथ आता है, जो हवा से धूल कण, एलर्जी और बैक्टीरिया को फिल्टर करता है। 
    • कॉपर कंडेंसर कॉइल की मदद से कूलिंग तेज होती है और मेंटेनेंस भी कम लगता है। 
    • 3D एयर फ्लो की मदद से कमरे के हर कोने में ठंडी हवा मिलती है।

    कमी

    • इंस्टॉलेशन सर्विस से कुछ अमेजन यूजर्स नाखुश हैं।
    02
  • Our Core Values

    Transparent, Honest Reviews

    We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.

    Trusted Brands Priority

    We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.

    Smarter Value for Your Money

    We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.

  • Lloyd 1.5 Ton 3 Star Inverter Split AC

    3 स्टार एनर्जी रेटिंग वाला यह लॉयड ब्रांड का एसी 1.5 टन क्षमता के साथ मिल रहा है, जो लगभग 160 स्क्वायर फीट तक के कमरे के लिए उपयुक्त हो सकता है। इस एसी में वैरिएबल स्पीड वाला इन्वर्टर कम्प्रेसर दिया गया है, जो कमरे के तापमान और हीट लोड के अनुसार अपनी स्पीड को ऑटोमैटिक एडजस्ट करता है। इससे कूलिंग लगातार और स्मूद रहती है, साथ ही बिजली की खपत भी कम होती है। इस एसी में 5 कूलिंग मोड्स दिए गए हैं, जिन्हें आप जरूरत के अनुसार रिमोट की मदद से सेट कर सकते हैं। इसमें जंग रोधी कोटिंग वाले ब्लू फिन्स इवैपोरेटर कॉपर कॉइल लगे हैं, जो बेहतर कूलिंग परफॉर्मेंस सुनिश्चित करते हैं। इससे कम रखरखाव की आवश्यकता होती है और एसी की लाइफ बढ़ती है। लॉयड ब्रांड का यह एयर कंडीशनर क्लीन एयर फिल्टर और PM 2.5 Filter के साथ आता है, जिससे आपको साफ और स्वच्छ हवा मिलती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- Lloyd
    • एनर्जी रेटिंग- 3 स्टार
    • क्षमता- 1.5 टन
    • कूलिंग पावर- 4.75 किलोवाट
    • रंग- सफेद
    • शोर स्तर- 32 डेसिबल
    • रेफ्रिजरेंट- R-32
    • फ़िल्टर प्रकार- PM 2.5 फ़िल्टर

    खूबियां

    • यह एसी 52°C तक के हाई टेम्परेचर में भी प्रभावी कूलिंग देता है।
    • यह एसी 7 मीटर लॉन्ग एयर थ्रो के साथ आता है, जिससे बड़े कमरे में भी जल्दी और समान रूप से ठंडक मिलती है।
    • इसका टर्बो कूल फीचर AC को तेज स्पीड पर चलाता है, जिससे जल्दी ठंडक मिलती है।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स के अनुसार एसी के साथ कॉपर पाइप नहीं मिला है।
    03
  • Daikin 1.5 Ton 3 Star Inverter Split AC

    3 स्टार एनर्जी रेटिंग वाला यह डाइकिन ब्रांड का एयर कंडीशनर है। इस एसी को 1.5 टन कैपेसिटी के साथ पेश किया जा रहा है, जो 111 से 150 स्क्वायर फीट तक के कमरे के लिए उपयुक्त हो सकता है। इस Inverter एसी में पेटेंड इन्वर्टर स्विंग कंप्रेसर दिया गया है, जो ऊर्जा की बचत करते हुए बेहतर कूलिंग देता है। इसकी ड्यू क्लीन टेक्नोलॉजी के अंदर जमी धूल और नमी को हटाने में मदद करती है। इससे बैक्टीरिया और फंगस बनने का खतरा कम होता है और आपको साफ व शुद्ध हवा मिलती है। 572 CFM एयरफ्लो और 16 मीटर एयर थ्रो के साथ यह डाइकिन एसी पूरे कमरे में तेजी से ठंडक फैलाता है, जिससे आपको जल्दी और समान कूलिंग मिलती है। इसमें लगा कॉपर कंडेंसर कॉइल बेहतर हीट ट्रांसफर करता है, जिससे कूलिंग ज्यादा प्रभावी होती है और मेंटेनेंस की जरूरत कम पड़ती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- Daikin
    • क्षमता- 1.5 टन
    • कूलिंग पावर- 17100 ब्रिटिश थर्मल यूनिट
    • रंग- सफेद
    • नॉइज लेवल- 30 डेसिबल
    • रेफ्रिजरेंट- R-32
    • फ़िल्टर प्रकार- PM 2.5
    • इंस्टॉलेशन प्रकार- स्प्लिट सिस्टम

    खूबियां

    • यह एसी 130 से 265 वोल्ट की रेंज में बिना स्टेबलाइजर के आसानी से काम करता है। 
    • इसकी कोआंडा एयर फ्लो तकनीक पूरे कमरे में तेज और समान कूलिंग देती है।
    • इसका पावर चिल मोड एसी को तेज स्पीड पर चलाकर कमरे को बहुत जल्दी ठंडा करता है।

    कमी

    • इंस्टॉलेशन सर्विस से कुछ अमेजन यूजर्स नाखुश हैं।
    04
  • Lloyd 0.8 Ton 3 Star Inverter Split AC

    लॉयड ब्रांड के इस एसी में वेरिएबल स्पीड कंप्रेसर लगा है जो कमरे के तापमान और हीट लोड के अनुसार पावर को अपने आप एडजस्ट करता है। इसमें 6 इन 1 कन्वर्टिबल मोड दिए गए हैं, जिन्हें आप रिमोट की मदद से जरूरत के अनुसार सेट कर सकते हैं। यह एयर कंडीशनर 0.8 टन क्षमता के साथ मिल रहा है, जो कि 90 वर्ग फुट तक के छोटे या मध्यम आकार के कमरों के लिए उपयुक्त हो सकता है। इस Lloyd AC में गोल्डन फिन्स कोटिंग वाले कॉपर कॉइल्स दिए गए हैं, जो जंग से बचाते हैं। इससे कूलिंग परफॉर्मेंस बेहतर होती है, मेंटेनेंस कम लगता है और एसी की लाइफ लंबी होती है। यह एयर कंडीशनर 52°C तक के उच्च तापमान में भी प्रभावी कूलिंग देता है, जिससे आपको तेज गर्मी में भी राहत मिलती है। वहीं इसका 4-वे एयर स्विंग फीचर हवा को चारों दिशाओं में फैलाता है, जिससे कमरे के हर कोने में समान रूप से ठंडक मिलती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- Lloyd
    • एनर्जी रेटिंग- 3 स्टार
    • क्षमता- 0.8
    • कूलिंग पावर- 2.75 किलोवाट
    • रंग- सफेद
    • शोर स्तर- 32 डेसिबल
    • रेफ्रिजरेंट- R-32
    • फ़िल्टर प्रकार- PM 2.5 फ़िल्टर

    खूबियां

    • इसमें एंटी वायरल और PM 2.5 फिल्टर दिए गए हैं, जिससे आपको साप और शुद्ध हवा मिलती है।
    • इसका क्लीन फिल्टर इंडिकेटर आपको फिल्टर साफ करने का अलर्ट देता है।
    • ऑटो रीस्टार्ट फीचर की मदद से बिजली जाने के बाद एसी अपने पिछले सेटिंग्स के साथ ऑटोमैटिक रीस्टार्ट हो जाता है।

    कमी

    • इंस्टॉलेशन सर्विस से कुछ अमेजन यूजर्स नाखुश हैं।
    05
  • Daikin 0.8 Ton 3 Star, Fixed Speed Split AC

    डाइकिन ब्रांड का यह नॉन-इन्वर्टर कंप्रेसर वाला एयर कंडीशनर है। यह एसी 0.8 टन कैपेसिटी के साथ आता है, जो लगभग 100 स्क्वायर फीट तक के छोटे कमरों के लिए उपयुक्त हो सकता है। इसका पावर मोड एसी को हाई स्पीड पर चलाता है, जिससे कम समय में कमरा जल्दी ठंडा हो जाता है। आपको साफ और सुरक्षित हवा देने के लिए इस एसी में PM 2.5 फिल्टर दिया गया है, जो हवा में मौजूद धूल, प्रदूषण और छोटे कणों को हटाने में मदद करता है। इसमें कॉपर कंडेंसर कॉइल दिया गया है, जो बेहतर हीट ट्रांसफर के कारण तेज और प्रभावी कूलिंग देता है। वहीं इस पर की गई DNNS सेल्फ हील कोटिंग कॉइल को जंग से बचाती है, जिससे मेंटेनेंस कम होता है। इसका सेल्फ डायग्नोसिस फीचर AC में आने वाली किसी भी तकनीकी समस्या को खुद पहचान लेता है और डिस्प्ले पर दिखाता है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- Daikin
    • क्षमता- 0.8
    • कूलिंग पावर- 2.8
    • रंग- सफेद
    • नॉइज लेवल- 30 डेसिबल
    • रेफ्रिजरेंट- R-32
    • फ़िल्टर प्रकार- PM 2.5
    • इंस्टॉलेशन प्रकार- स्प्लिट सिस्टम

    खूबियां

    • इस एसी का नॉइज लेवल सिर्फ 32 dB है, जिससे यह बहुत कम आवाज में काम करता है। 
    • यह AC 50°C तक के वातावरण में भी प्रभावी ढंग से काम कर सकता है।
    • इसका कोआंडा एयर फ्लो तेज और प्रभावी कूलिंग देता है।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स के अनुसार एसी के साथ कॉपर पाइप नहीं मिला है। 
    06

ऊपर बताए गए लॉयड और डाइकिन एसी के प्रमुख फीचर्स की तालिका

ऊपर बताए गए एसी के खास फीचर्स की एक तालिका हमने यहां पर बनाई है, ताकि आप अपने लिए बजट और जरूरत के अनुसार एक सही विकल्प का चुनाव कर सकें।

ब्रांड

क्षमता

एनर्जी रेटिंग

खासियत

Lloyd 1.5 Ton 5 Star Inverter Split AC 

1.5 टन

5 स्टार

5 इन 1 कन्वर्टिबल, गोल्डन फिन इवेपोरेटर, पीएम 2.5 फिल्टर, इंस्टॉलेशन चेक, स्टेबलाइजर फ्री ऑपरेशन

Daikin 1.5 Ton 5 Star Inverter Split AC

1.5 टन

5 स्टार

3डी एयरफ्लो, अपाटेइटो फिल्टर, डीएनएनएस सेल्फ हील कोटिंग, ड्यू क्लीन टेक्नोलॉजी, हेप्टा सेंस

Lloyd 1.5 Ton 3 Star Inverter Split AC

1.5 टन

3 स्टार

5 इन 1 कन्वर्टिबल, गोल्डन फिन इवेपोरेटर, पीएम 2.5 फिल्टर, इंस्टॉलेशन चेक, स्टेबलाइजर फ्री ऑपरेशन

Daikin 1.5 Ton 3 Star Inverter Split AC

1.5 टन

3 स्टार

3डी एयरफ्लो, ड्यू क्लीन टेक्नोलॉजी, पीएम 2.5 फिल्टर, ट्रिपल डिस्प्ले

Lloyd 0.8 Ton 3 Star Inverter Split AC

0.8 टन

3 स्टार

6 इन 1 कन्वर्टिबल, गोल्डन फिन इवेपोरेटर, एंटी-वायरल फिल्टर + पीएम 2.5 फिल्टर, इंस्टॉलेशन चेक

Daikin 0.8 Ton 3 Star, Fixed Speed Split AC

0.8टन

3 स्टार

इन्वर्टर कंप्रेसर, ड्राई मोड, सेल्फ-डायग्नोसिस, एयर प्यूरिफिकेशन फिल्टर, डिह्यूमिडिफायर, डस्ट फिल्टर, फास्ट कूलिंग

निष्कर्ष

लॉयड और डाइकिन दोनों ब्रांड्स के अपने-अपने फायदे और सीमाएं हैं, जहां लॉयड किफायती और फीचर के साथ शानदार ऑप्शन देता है, वहीं Daikin बेहतर बिल्ड क्वालिटी और एडवांस टेक्नोलॉजी में आगे माना जाता है। ऐसे में सही चुनाव आपके बजट, उपयोग और जरूरतों पर निर्भर करता है। अगर आपका बजट कम है और आपको किफायती AC चाहिए, तो Lloyd एक अच्छा विकल्प है। वहीं अगर आप प्रीमियम क्वालिटी, साइलेंट कूलिंग और लंबे समय तक टिकाऊ परफॉर्मेंस चाहते हैं, तो डाइकिन बेहतर रहेगा।

इन्हें भी देखें- 

 

 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...

Faq's

  • Lloyd और Daikin में कौन सा एसी बेहतर है?
    अगर आप बजट में अच्छा एयर कंडीशनर चाहते हैं, तो Lloyd बेहतर विकल्प है। वहीं अगर आप प्रीमियम क्वालिटी, लंबी लाइफ और एडवांस टेक्नोलॉजी चाहते हैं, तो Daikin ज्यादा बेहतर विकल्प हो सकता है।
  • लॉयड और डॉइकिन में से कौन सा एसी ज्यादा शांत संचालन देता है?
    लॉयड की तुलना में डाइकिन एसी आमतौर पर ज्यादा साइलेंट ऑपरेशन देते हैं, जिससे यह बेडरूम और ऑफिस के लिए बेहतर विकल्प बनता है।
  • लॉयड और डॉइकिन में से कौन सा एसी ज्यादा टिकाऊ होता है?
    टिकाऊपन की बात करें तो आमतौर पर डाइकिन एसी की बिल्ड क्वालिटी ज्यादा मजबूत मानी जाती है, इसलिए यह लंबे समय तक चलने के लिए जाना जाता है। हालांकि लॉयड ब्रांड भी अच्छा है।