45K से ऊपर मिलने वाले प्रीमियम Air Conditioners के साथ चिलचिलाती गर्मी में पाएं राहत भरा एहसास!

अगर आप अपने घर में सिर्फ ठंडक नहीं, बल्कि एक लग्जरी अनुभव लाना चाहते हैं, तो ₹45,000 से ऊपर का प्रीमियम AC एक बेहतरीन निवेश साबित हो सकता है। यह न केवल आपको गर्मी से राहत दे सकता है, बल्कि आपके कमरे में भी एक शाही अंदाज दिखा सकता है।

45K से ऊपर मिलने वाले प्रीमियम Air Conditioners के साथ चिलचिलाती गर्मी में पाएं राहत भरा एहसास!
45,000 से अधिक के प्रीमियम एसी

क्या आप भी इस गर्मी के मौसम में अपने घर के लिए प्रीमियम एसी लाना चाहते हैं जो दमदार ठंडक बिखेर सकें और कमरे को भी सुंदर दिखा सकें? तो आपको बता दें, यहां ₹45,000 से ऊपर मिलने वाले कुछ बढ़िया एयर कंडीशनर के विकल्प दिए गए हैं जो खासकर उन लोगों के लिए बनाए जाते हैं जो सिर्फ ठंडक ही नहीं, बल्कि आराम, टेक्नोलॉजी और स्टाइल, तीनों का बेहतरीन अनुभव चाहते हैं। इनकी सबसे बड़ी खासियत इसकी दमदार कूलिंग और स्मार्ट फीचर्स होते हैं। ये Air Conditioners तेजी से कमरे को ठंडा कर सकते हैं और साथ ही बिजली की खपत को भी कम रखते हैं। इन्वर्टर टेक्नोलॉजी, एयर प्यूरीफिकेशन सिस्टम और साइलेंट ऑपरेशन जैसी सुविधाएं इन्हें आम एसी से अलग बना सकती हैं। इसके अलावा, इनका डिज़ाइन भी बेहद आकर्षक होता है, जो आपके घर के इंटीरियर को और भी शानदार बना सकता है। यहां आपको Haier, Hitachi, Carrier, LG और Panasonic ब्रांड के विकल्प दिए गए हैं जिन्हें आप अपनी जरूरत के हिसाब से चुन सकते हैं। आपको बता दें, आजकल के प्रीमियम एसी स्मार्ट कनेक्टिविटी के साथ आते हैं, जिन्हें आप अपने मोबाइल या वॉइस कमांड से आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं। यानी अब आपको हर बार रिमोट ढूंढने की जरूरत नहीं बस एक कमांड और आपका कमरा हो जाएगा ठंडा। फिर देर किस बात की, फटाफट से नजर डालें 5 बढ़िया विकल्प पर नीचे - 

डिसक्लेमर - यहां बताए गए एसी की कीमत लेख लिखते समय ₹45,000 के ऊपर है लेकिन अमेजन की कीमत परिवर्तन के अधीन है। किसी भी प्रोडक्ट की कीमत कम या ज्यादा होने पर हम उत्तरदायी नहीं हैं। हम अपने पाठकों से प्रोडक्ट का चुनाव करने से पहले सही दाम Amazon पर देखने का आग्रह करते हैं।

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Haier 1.5 Ton 5 Star AI Climate Control Smart Split AC

    आप भी अपने घर के लिए एक शानदार और प्रीमियम एसी की तलाश कर रहे हैं तो यह मॉडल आपके लिए सही साबित हो सकता है। आपको बता दें, यह Haier Air Conditioner AI की मदद से तापमान का अंदाजा लगा कर आपको जरूरत के हिसाब से कूलिंग दे सकता है जिससे सही ठंडक मिलने के साथ ही बिजली की बचत भी हो सकती है। इसमें मौजूद 4 वे स्विंग के साथ यह कमरे के चारों तरफ हवा फैलाने में मदद कर सकता है जिससे आप चाहे कमरे के किसी भी कोने में हो आपको आरामदायक अनुभव मिल सकता है। ब्रांड के अनुसार यह 60 डिग्री सेल्सियस में भी अपनी सुपरकूलिंग फीचर फीचर की मदद से 10 सेकंड में आपको तेज ठंडक दे सकता है। 1.6 टन क्षमता की वजह से यह मध्यम आकार के कमरों के लिए एक सही विकल्प बन सकता है। वहीं, इसमें मौजूद 7-इन-1 कूलिंग मोड की मदद से तापमान को 7 अलग-अलग मोड के अनुसार एडजस्ट किया जा सकता है जो 60% तक बिजली की बचत करने में मदद कर सकता है। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Haier
    • मॉडल - HSU19K-PYAIR5BN-INV
    • क्षमता - 1.6 टन 
    • रंग - सफेद 
    • नॉइस लेवल - 37 डेसिबल 
    • वाटेज - 1395 वाट 

    खासियत 

    • इसमें दिए गए AI ECO फीचर के साथ यह अधिकतम दक्षता और ऊर्जा बचत के लिए खुद ही तापमान और जरूरत के हिसाब से एडजस्ट हो सकता है। 
    • फ्रॉस्ट क्लीन तकनीक की मदद से यह मशीन को जरूरत पड़ने पर खुद ही साफ कर सकता है। 
    • यह 5 स्टार ऊर्जा रेटिंग के साथ आता है जिससे यह कम बिजली की खपत करते हुए बेहतरीन ठंडक दे सकता है। 

    कमी 

    • अभी तक यूजर ने कोई कमी नहीं बताई है। 

    अन्य प्रोडक्ट की जानकारी के लिए योरपिक्स पर क्लिक कर सकते हैं।

    01
  • Hitachi 2 Ton 5 Star Xpandable+ Inverter Split AC

    2 टन क्षमता के साथ आने वाला यह एसी बड़े आकार के कमरों के लिए एक सही विकल्प बन सकता है जो 4 वे स्विंग की मदद से पूरे कमरे में सामान ठंडक पहुंचा सकता है।हिताची एसी के इस मॉडल में 100% कॉपर कंडेसर कॉइल दिया गया है जो इसे जंग से बचा कर रखते हुए इसे लंबे समय तक टिकाऊ बना सकते हैं। यह आइस क्लीन की मदद से फ्रॉस्ट क्लीन की सुविधा भी प्रदान करता है यानी बर्फ जमाकर यह इंडोर की सफाई जरूरत के हिसाब से खुद ही कर सकता है। इसके साथ ही, यह 2 Ton AC 5 स्टार ऊर्जा रेटिंग के चलते यह कम बिजली खपत के साथ बढ़िया ठंडक देने में मदद कर सकता है। इसमें लगे इनवर्टर कंप्रेसर की वजह से यह तेज कूलिंग और कम ऊर्जा खपत कर साथ है और साथ ही, इसका वेरिएबल स्पीड कंप्रेसर हीट लोड के आधार पर पावर को स्मार्ट तरीके से एडजस्ट करता है जिससे बिना रुके ठंडक का मजा लिया जा सकता है। यह 35% तक नमी को हटाने में मदद कर सकता है जिससे आपको बिना चिपचिपाहट अच्छी ठंडक मिल सकती है। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Hitachi
    • मॉडल - RAS.V522PCBISH1
    • क्षमता - 2 टन 
    • रंग - सफेद 
    • नॉइस लेवल - 37 डेसिबल 
    • वाटेज - 1675 वाट 

    खासियत 

    • यह लॉन्ग एयर थ्रो के साथ आता है जिसके चलते यह दूर तक ठंडी हवा पहुंचा सकता है और आपको राहत दे सकता है। 
    • इसमें 5 फैन स्पीड दिया गया है जो साइलेंट से लेकर सुपर हाई स्पीड तक ठंडक देने में मदद कर सजता है। 
    • इसमें दिए गए साइलेंट एयर की मदद से यह एसी चलने पर आने वाली आवाज को हटाकर शांत संचालन देने में मदद कर सकता है। 

    कमी 

    • अभी तक यूजर ने कुछ खास कमी नहीं बताई है।
    02
  • Our Core Values

    Transparent, Honest Reviews

    We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.

    Trusted Brands Priority

    We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.

    Smarter Value for Your Money

    We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.

  • Carrier 2 Ton 3 Star, New Star rated, Wi-Fi Smart Flexicool Inverter Split AC

    2 टन की क्षमता वाला यह स्प्लिट एसी बड़े कमरों यानी लगभग 151 से 200 वर्ग फुट के लिए विशेष रूप से उपयुक्त हो सकता है। Carrier के इस एसी में फ्लेक्सीकूल इन्वर्टर तकनीक दी गई है, जो वेरिएबल स्पीड कंप्रेसर के माध्यम से कमरे के तापमान के अनुसार अपनी पावर को खुद एडजस्ट कर सकता है। इससे न केवल बेहतर कूलिंग मिलती है, बल्कि ऊर्जा की बचत भी हो सकती है। इस Inverter AC में दिए गए 6-इन-1 कन्वर्टिबल फीचर की मदद से उपयोगकर्ता अपनी जरूरत के अनुसार कूलिंग क्षमता को बढ़ा या घटा सकता है, जिससे लगभग 50% तक ऊर्जा की बचत संभव हो सकती है। वहीं, इसकी कूलिंग क्षमता 6000 वाट है, जो अधिकतम 6580 वाट तक जा सकती है। 700 CFM एयर फ्लो और 52 डिग्री सेल्सियस तक के उच्च तापमान में भी यह एसी बेहतरीन प्रदर्शन कर सकता है। साथ ही, 2-वे एयर डायरेक्शनल कंट्रोल के साथ यह पूरे कमरे में समान रूप से ठंडक फैला सकता है। इस एसी में 100% कॉपर कंडेंसर कॉइल का उपयोग किया गया है, जिस पर एंटी-कोरोशन ब्लू कोटिंग दी गई है। यह जंग से सुरक्षा प्रदान करता है, जिससे इसकी उम्र लंबी होती है और रखरखाव भी कम करना पड़ता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Carrier
    • मॉडल - CAI24EE3R36W0
    • क्षमता - 2 टन 
    • रंग - सफेद 
    • नॉइस लेवल - 39 डेसिबल 
    • वाटेज - 1780 वाट 

    खासियत 

    • इसमें वाई-फाई कनेक्टिविटी, जियो-फेंसिंग, वॉइस कंट्रोल और स्मार्ट एनर्जी डिस्प्ले जैसे आधुनिक विकल्प शामिल हैं।
    • इसमें ड्यूल फिल्ट्रेशन सिस्टम भी दिया गया है, जिसमें HD और PM 2.5 फिल्टर शामिल हैं, जो हवा को साफ और शुद्ध बना सकते हैं। 
    • इसमें दिए गए इंस्टा कूल फीचर तेज ठंडक प्रदान कर सकता है, जबकि हाइड्रो ब्लू कोटिंग लंबे समय तक बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करती है।

    कमी 

    • यूजर ने बताया यह एसी शोर करता है।
    03
  • LG 2 Ton 3 Star DUAL Inverter AC

    AI कन्वर्टिबल 6-इन-1 तकनीक के साथ आने वाले इस एसी को आप अपनी जरूरत के अनुसार कूलिंग क्षमता को एडजस्ट कर सकते हैं। इसके साथ ही विराट मोड तेज कूलिंग के लिए मददगार साबित हो सकता है, खासकर गर्मियों के चरम समय में यानी 55 डिग्री सेल्सियस तक के उच्च तापमान में भी यह आपको दमदार ठंडक दे सकता है। LG का यह Split AC 2 टन क्षमता के साथ आता है जो बड़े कमरों के लिए एक बेहतरीन कूलिंग समाधान बन सकता है जो खासतौर पर 151 से 200 वर्ग फुट तक के कमरों के लिए उपयुक्त माना जाता है और तेज तथा समान रूप से ठंडक प्रदान कर सकता है। इसमें लगा ड्यूल इन्वर्टर कंप्रेसर न केवल बिजली की खपत को कम कर सकता है बल्कि लंबे समय तक टिकाऊ बना हुआ रह सकता है। इसमें 4-वे एयर स्विंग फीचर दिया गया है, जो कमरे के हर कोने में ठंडी हवा पहुंचा सकता है। वहीं, इसमें दिए गए एचडी फिल्टर के साथ एंटी-वायरस प्रोटेक्शन हवा को साफ और सुरक्षित बना सकता है, जिससे परिवार के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखा जा सकता है। इसके अलावा, डाइट मोड प्लस ऊर्जा की बचत करने में मदद करता है, जिससे बिजली बिल भी नियंत्रित रह सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - LG
    • मॉडल - US-Q24ENXE
    • क्षमता - 2 टन 
    • रंग - सफेद 
    • नॉइस लेवल - 32 डेसिबल 
    • वाटेज - 2220 वाट 

    खासियत 

    • इसमें कॉपर कंडेंसर और ओशन ब्लैक प्रोटेक्शन का इस्तेमाल किया है, जो जंग से बचाकर इसकी लाइफ बढ़ा सकता है। 
    • इसमें दिए गए गोल्ड फिन+ तकनीक भी इसकी मजबूती को और बेहतर बना सकती है। 
    • यह एसी 120V से 290V के बीच बिना स्टेबलाइज़र के भी आसानी से काम कर सकता है, जो इसे और भी सुविधाजनक बना सकता है।

    कमी 

    • अमेजन से लेने पर यूजर ने इसकी इंस्टॉलेशन सर्विस को सही नहीं बताया।
    04
  • Panasonic 2.0 Ton 3 Star Premium Wi-Fi Inverter Smart Split AC

    क्या आपको भी अपने बड़े कमरे के लिए एक प्रीमियम एयर कंडीशनर की तलाश है जो लग्जरी ठंडक के साथ-साथ आपको सुविधा भी दे सके? तो यह Panasonic ब्रांड का 2 टन क्षमता के साथ आने वाला एसी आपके लिए सही चॉइस हो सकता है जो 4 वे की मदद से कमरे के चारों तरफ हवा पहुंचाने में मदद कर सकता है। इस एसी को आप ट्रू AI की मदद से भी नियंत्रित कर सकते हैं और इसके साथ ही आप वॉइस कमांड के साथ भी आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं जिससे बार-बार रिमोट उठाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। स्लीप मोड के साथ यह AC शोर कम करता है जिससे रात में चैन की नींद सोया जा सकता है। सफेद रंग में आने वाला यह एसी आपके कमरे को आकर्षक दिखाने में भी मदद कर सकता है। वहीं इसमें दिया गया PM 0.1 फ़िल्टर हवा में मौजूद धूल-कण और हानिकारक बैक्टीरिया को हटाकर आपको साफ और स्वच्छ हवा देने में मदद कर सकता है। इसमें 3 स्टार ऊर्जा रेटिंग दिया गया है जिससे यह कम बिजली खपत के साथ बढ़िया ठंडक दे सकता है। इसके अलावा, वेरिएबल स्पीड कंप्रेसर हीट लोड के अनुसार तापमान को एडजस्ट कर सकता है और 7 अलग-अलग कूलिंग मोड वाली 45% से लेकर HC तक तापमान को एडजस्ट कर सकता है जो आपको जरूरत के हिसाब से ठंडक देने में मदद कर सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Panasonic
    • मॉडल - CS/CU-SU24AKY3W
    • क्षमता - 2 टन 
    • रंग - सफेद 
    • नॉइस लेवल - 36 डेसिबल 
    • वाटेज - 2000 वाट 

    खासियत

    • यह स्टेबलाइज़र फ्री ऑपरेशन के साथ आता है जिससे यह वोल्टेज के उतार-चढ़ाव में भी सामान ठंडक दे सकता है।
    • इसमें दिए गए हिडेन डिस्प्ले में आप तापमान और कूलिंग मोड को आराम से देख सकते हैं। 
    • इसमें मौजूद ट्रू एआई मोड एडैप्टिव थर्मल कम्फर्ट मॉडल का उपयोग करके आरामदायक तापमान बनाए रखने और ऊर्जा बचाने में मदद करता है। 

    कमी 

    • अमेजन से लेने पर यूजर ने बताया इसकी सर्विस सही नहीं है। 

    हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर इस प्रकार के अन्य लेख पढ़ सकते हैं। 

    05

जानें आपके लिए कौन-सा प्रीमियम एयर कंडीशनर है बढ़िया 

यहां तालिका के माध्यम से ऊपर दिए गए विकल्पों के कुछ मुख्य फीचर्स के बीच के अंतर को बताया गया है जिसकी मदद से आप आसानी से अमेजन से एक प्रीमियम एयर कंडीशनर ले सकते हैं जो 45,000 रुपये से ऊपर में मिलेंगे -  

ब्रांड/मॉडल 

कूलिंग पॉवर 

क्षमता 

कंप्रेसर टाइप 

Haier 1.5 Ton 5 Star AI Climate Control Smart Split AC - HSU19K-PYAIR5BN-INV

5.46 किलोवाट 

1.6 टन 

रोटरी स्क्रॉल

Hitachi 2 Ton 5 Star Xpandable+ Inverter Split AC - 5500STXL RAS.V522PCBISH1

20814 ब्रिटिश थर्मल यूनिट 

2 टन 

ट्विन रोटरी

Carrier 2 Ton Smart Flexicool Inverter Split AC - CAI24EE3R36W0

6000 किलोवाट 

2 टन 

रोटरी स्क्रॉल

LG 2 Ton 3 Star DUAL Inverter Split AC - US-Q24ENXE

6.3 किलोवाट 

2 टन

रोटरी स्क्रॉल

Panasonic 2.0 Ton 3 Star Premium Wi-Fi Inverter Smart Split AC - CS/CU-SU24AKY3W

21155 ब्रिटिश थर्मल यूनिट

2.0 टन 

रोटरी स्क्रॉल

इन्हें भी पढ़ें - 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...

Faq's

  • प्रीमियम एयर कंडीशनर क्या होता है?
    प्रीमियम एयर कंडीशनर वे एसी होते हैं जिनमें एडवांस फीचर्स, बेहतर कूलिंग टेक्नोलॉजी और आकर्षक डिज़ाइन होता है। ये सामान्य एसी की तुलना में ज्यादा आराम और स्मार्ट कंट्रोल दे सकते हैं।
  • क्या ₹45,000 से ऊपर का एसी लेना सही निवेश है?
    आमतौर पर, अगर आप बेहतर कूलिंग, कम बिजली खर्च और लंबे समय तक चलने वाला एसी चाहते हैं, तो यह एक अच्छा निवेश हो सकता है।
  • प्रीमियम एसी में कौन-कौन से फीचर्स मिलते हैं?
    इनमें इन्वर्टर टेक्नोलॉजी, वाई-फाई कंट्रोल, एयर प्यूरीफायर, साइलेंट ऑपरेशन और स्मार्ट सेंसर जैसे फीचर्स मिलते हैं।