देशभर में गर्मी धीरे-धीरे बढ़ रही है और कुछ दिनों बाद बिना एसी के राहत मिलना मुश्किल हो सकता है। अगर आपको तलाश है एक 3 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले एयर कंडीशनर की तो बजट में फिट होते हुए ₹30,000 से कम वाले मॉडल्स सही पसंद हो सकते हैं। इस बजट रेंज में आपको 0.8 और 1 टन क्षमता वाले एसी मिल सकते हैं, इसी के साथ कुछ ब्रांड्स इस कीमत रेंज में 1.5 टन क्षमता वाले Air Conditioner भी पेश करते हैं। इनमें आपको इन्वर्टर कंप्रेसर भी मिलता है जो एसी को ऊर्जा कुशल बनाते हुए उसके प्रदर्शन को भी दमदार बनाता है। कन्वर्टेबल मोड्स के साथ आने वाले ये एसी अलग-अलग मोड्स पर इस्तेमाल किए जा सकते हैं। इसी के साथ इनमें आपको एयर फिल्टर, कॉपर कंडेंसर कॉइल, ऑटो रीस्टार्ट, स्टेबलाइजर फ्री संचालन और कम शोर स्तर जैसी सुविधाएं भी देखने मिल सकती हैं। इसी कड़ी में आइए अब नजर डालते हैं ऐसे ही कुछ एयर कंडीशनर के विकल्पों पर जो आपको ₹30,000 से कम में मिल सकते हैं।
जब ₹30,000 से कम में मिलेंगे 3 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले Air Conditioner, तो बजट में मिलेगी ठंडक!
अगर बजट है ₹30,000 तक का और तलाश है एक अच्छे क्वालिटी के AC की तो मिल सकते हैं 3 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले कई विकल्प। इन्वर्टर कंप्रेसर, दमदार कूलिंग क्षमता, कन्वर्टेबल मोड्स और लंबी वॉरंटी जैसी सुविधाएं इन्हें बना सकती है सही पसंद। देखिए बड़े ब्रांड्स के विकल्प और जानिए उनकी खासियतें।

Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
Haier 1.5 Ton 3 Star Twin Inverter Side Flow Window AC
3 स्टार एनर्जी रेटिंग वाला यह 1.5 टन क्षमता का विंडो एसी है जो अपनी ट्विन इन्वर्टर टेक्नोलॉजी के साथ ऊर्जा की 60% तक बचत करने में मदद कर सकता है। इसकी ब्लू फिन कॉइल इवैपोरेटर को धूल, नमी और अन्य तत्वों से बचाकर रख सकती है; जिससे कूलिंग भी बेहतर होगी और एसी की लाइफ भी बढ़ेगी। इसका एयर फ्लो 800 CFM तक का है जो पूरे कमरे को आसानी से ठंडा करने में मददगार हो सकता है। इस Haier AC की खासियत है कि यह 54°C तक के तापमान में भी कमरे को आसानी से ठंडा कर सकता है। इस विंडो एसी में लगी कॉपर कंडेंसर कॉइल 100% शुद्ध तांबे से बनी है जो कंप्रेसर को बेहतर प्रदर्शन देने का काम कर सकत है और साथ ही एसी की लाइफ को भी बढ़ाएगी। इसकी टर्बो एयर फ्लो सुविधा पूरे कमरे को एक समान तरह से ठंडा कर सकती है और सूपरसॉनिक कूलिंग के साथ कमरा 10 सेकेंड तक के समय में ठंडा हो सकता है। इसकी हायपर PCB एसी को सुरक्षा के साथ काम करने में मदद कर सकती है और सूपर माइक्रो ऐंटीबैक्टेरियल फिल्टर इस तरह से डिजाइन किए गए हैं कि हवा से धूल, बैक्टेरिया व वायरस जैसे तत्व हट जाएं। वहीं, साइलेंट मोड पर यह एसी कम आवाज के साथ काम कर सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Haier
- क्षमता- 1.5 टन
- कूलिंग पावर- 16800 British Thermal Units
- प्रोडक्ट डायमेंशन- 66D x 66W x 43H सेंटीमीटर
- वोल्टेज- 50 Volts
- वॉटेज- 1750 Watts
- एयर फ्लो- 800 Cubic Feet Per Minute Per Watt
- सालाना ऊर्जा खपत- 1204 Kilowatt Hours
- मॉडल- HWU18I-AOW3BN-INV
- कंट्रोल- रिमोट
खूबियां
- इसकी एयर स्विंग सुविधा कमरे के हर कोने में ठंडी हवा को पहुंचा सकती है।
- यह 111-150 वर्ग फीट तक साइज वाले कमरे के लिए सही पसंद हो सकता है।
- ऐंटीकोरिजव कोटिंग एसी को ज़ंग से बचाकर रख सकती है।
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स को इसे इंस्टॉल करने में परेशानी हुई है।
01Cruise 1 Ton 3 Star 4-in-1 Convertible Inverter Split AC
वैरिएबल टोनेज टेक्नोलॉजी से लैस यह एसी आपको तेज व दमदार कूलिंग का अनुभव करा सकता है। 1 टन क्षमता और 3 स्टार एनर्जी रेटिंग वाला यह एसी 4-इन-1 कन्वर्टेबल मोड्स के साथ आता है जिस वजह से इसे आप 50%-120% तक की क्षमता पर इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं, इसकी AI टेक्नोलॉजी कूलिंग को आपकी जरूरतों के हिसाब से सेट करने का काम करती है। इसमें लगा एडवांस Tropical-X twin रोट्री कंप्रेसर अपनी बेहतरीन डिजाइन के साथ शानदार प्रदर्शन का अनुभव करा सकता है। 110 वर्ग फीट तक के साइज वाले कमरे के लिए यह एसी एक सही पसंद हो सकता है। इसकी कंडेंसर कॉइल बेहतर कूलिंग करने का काम करेगी और ज्यादा रख-रखाव की जरूरत को भी कम करेगी। रस्ट-ओ शील्ड ब्लू टेक्नोलॉजी ज़ंग लगने की समस्या को कम कर सकती है। इसे आप 145V-285V तक की वोल्टेज रेंज में बिना स्टेबलाइजर के भी इस्तेमाल कर सकते हैं। Cruise के इस एसी में PM 2.5 फिल्टर भी लगा है जो हवा में मौजूद छोटे-छोटे कणों को भी आसानी से हटाने का काम कर सकता है। इसका मल्टी लेयर फिल्टरेशन सिस्टम आपको ठंडी के साथ-साथ साफ हवा देने का भी काम करेगा।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Cruise
- क्षमता- 1 Tons
- कूलिंग पावर- 3.44 Kilowatts
- विशेषता- PM 2.5 फिल्टर
- प्रोडक्ड डायमेंशन- 23D x 80W x 29.5H सेंटीमीटर
- मॉडल- CWCVBM-VQ1D123
- शोर स्तर- 42 Decibels
- वोल्टेज- 230 Volts
- वॉटेज- 3440 Watts
- डिजाइन- मिनी स्प्लिट
खूबियां
- यह स्प्लिट एसी 48 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में कूलिंग कर सकता है।
- इसकी फैन स्पीड को 4 मोड्स पर सेट किया जा सकता है।
- स्मार्ट डायग्नॉसिस सुविधा के साथ इसमें आई परेशानियों का पता लगाया जा सकता है।
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स को इसका शोर स्तर ज्यादा लगा है।
फैशन, ब्यूटी, डेकोर और उपकरणों समेत कई अन्य प्रोडक्ट्स की जानकारी मिलेगी योर पिक्स पर
02Carrier 1 Ton 3 Star Flexicool Inverter Split AC
110 वर्ग फीट तक के साइज वाले कमरे के लिए यह 1 टन क्षमता वाला 3 स्टार एसी सही पसंद हो सकता है। इसमें लगा वैरिएबल स्पीड कंप्रेसर अपनी पावर को हीट लोड के हिसाब से सेट कर सकता है। अपनी फ्लेक्सीकूल कन्वर्टेबल टेक्नोलॉजी इसे छह अलग-अलग मोड्स पर सेट करने में मदद करती है, जिसकी मदद से ऊर्जा की भी बचत हो सकती है। अपनी 2 वे एयर डिरेक्शनल सुविधा के साथ यह एसी 52 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में भी कमरे को ठंडा कर सकता है। 100% कॉपर कंडेंसर कॉइल के साथ आने वाला Carrier Air Conditioner शानदार कूलिंग कर सकता है और इसकी ऐंटी-कोरोजन ब्लू कोटिंग इसे ज़ंग से बचाकर रख सकती है। यह एसी कमरे को काफी अच्छी तरह से ठंडा करते हुए आपको अधिकतम आराम दे सकता है और इसे ज्यादा रख-रखाव की भी जरूरत नहीं होगी। इसे आप 135V-280V तक की वोल्टेज रेंज में बिना स्टेबलाइजर के भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके ड्यूअल फिल्टरेशन सिस्टम में HD और PM 2.5 फिल्टर शामिल हैं जो हवा में मौजूद छोटे-छोटे कणों व बैक्टेरिया को हटाने का काम करता है। अगर कभी एसी चलते समय बिजली कट जाती है तो सपलाई वापसे आने पर ऑटो रीस्टार्ट सुविधा इसे पुरानी सेटिंग पर ही चालू करेगी। वहीं, स्मार्ट एनर्जी डिस्प्ले बिजली की खपत पर नजर रखने में आपकी मदद करेगा।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Carrier
- क्षमता- 1 Tons
- कूलिंग पावर- 3400 Kilowatts
- विशेषता- ऑटो क्लीन
- प्रोडक्ट डायमेंशन- 18.8D x 80W x 27.5H सेंटीमीटर
- मॉडल- CAI12EE3R36F0
- शोर स्तर- 32 Decibels
- फिल्टर टाइप- प्री फिल्टर
- वोल्टेज- 230 Volts
- वॉटेज- 985 Watts
खूबियां
- इसका एयर फ्लो 380 CFM तक का है जिस वजह से पूरा कमरा अच्छी तरह से ठंडा हो सकता है।
- फॉलो मी फंक्शन हवा को उस तरफ पहुंचाएगा जहां आप कमरे में मौजूद होंगे।
- गैस का रिसाव होने पर रफ्रिजरेंट लीकेज डिटेक्टर आपको अलर्ट करेगा।
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स इसके रिमोट कंट्रोल की क्वालिटी से खुश नहीं हैं।
03Voltas 123V CAE 1 ton 3 star inverter Split AC
यह भारतीय ब्रांड वोल्टास का स्प्लिट एसी है जो 52 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में कमरे को ठंडा कर सकता है। 1 टन क्षमता और 3 स्टार एनर्जी स्टार रेटिंग वाला यह एसी 110-120 वर्ग फीट तक के साइज वाले कमरे के लिए सही पसंद हो सकता है। इसका कॉपर कंडेंसर यह सुनिश्चित करता है कि हीट ट्रांस्फर अच्छी तरह से हो और रख-रखाव की जरूरत भी कम हो। इसकी रस्ट व कोरोजन रेजिटेंट प्रॉपरटी इसे टिकाऊ बनाती है और ज़ंग व मौसम की मार से इसे बचाकर रख सकती है। 4 एडजेस्टेबल कूलिंग मोड्स के साथ आने वाला यह Voltas एसी आपको कमरे में मौजूद लोगों के हिसाब से सेट होने की सुविधा देगा, और कूलिंग को बेहतर बनाएगा। लंबे एयर थ्रो की वजह से कमरे में दूर तक ठंडी हवा पहुंचेगी और साथ ही ऐंटी डस्ट फिल्टर हवा में मौजूद धूल के कणों को हटाने का काम कर सकता है। इसकी मेमोरी रीस्टार्ट सुविधा बिजली कटौती के बाद पावर सपलाई वापस आने पर इसे पुरानी सेटिंग पर ही चला सकता है। अगर एसी में कोई खराबी आती है तो सेल्फ डायग्नॉसिस सुविधा इसे पता लगाने में मदद करेगी। टर्बो कूलिंग के साथ कमरा जल्दी ठंडा हो सकता है और LED डिस्प्ले पर सेटिंग्स संबंधित जानकारी आसानी से देखी जा सकती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Voltas
- क्षमता- 1 Tons
- कूलिंग पावर- 3300 Kilowatts
- विशेषता- डस्ट फिल्टर
- प्रोडक्ट डायमेंशन- 21D x 80W x 26.5H सेंटीमीटर
- मॉडल- 123V CAE
- एयर फ्लो- 630 Cubic Feet Per Minute Per Watt
- सालाना ऊर्जा खपत- 3750 Watts
- शोर स्तर- 45 Decibels
- वोल्टेज- 285 Volts
खूबियां
- इसे 110V-285V की वोल्टेज रेंज में बिना स्टेबलाइजर के इस्तेमाल किया जा सकता है।
- स्लीप मोड पर इसका शोर स्तर कम रहेगा ताकि नींद खराब न हो।
- ऐंटी फ्रीज थर्मोस्टैट के साथ इंटोर यूनिट पर आसानी से बर्फ की परत नहीं जमेगी।
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स को यह कम ऊर्जा कुशल लगा है।
ऐसे ही कई अन्य तरह के घरेलु उपकरणों की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर
04Lloyd 0.8 Ton 3 Star Inverter Split AC
यह 1.8 टन 3 स्टार स्प्लिट एसी लॉयड ब्रांड का है। इसमें दिया गया इन्वर्टर टेक्नोलॉजी वाला वैरिएबल स्पीड कंप्रेसर अपनी पावर को ऑटोमैटिकली एडजस्ट कर सकता है, जो कमरे के तापमान और हीट लोड पर निर्भर करेगी। इस लॉयड एसी में आपको 6-इन-1 कन्वर्टेबल मोड्स भी मिलेंगे, जिसकी मदद से इसकी कूलिंग क्षमता को 30%-100% पर सेट किया जा सकता है। इस Lloyd AC के ब्लू फिन्स इवैपोरेटर कॉपर कॉइल्स पर आसानी से ज़ंग नहीं लगेगी और यह मौसम की मार से भी खराब नहीं होगा। ये कॉइल्स बेहतर कूलिंग क्षमता सुनिश्चित करती हैं, इन्हें कम रख-रखाव की आवश्यकता होती है और एसी का टिकाऊपन भी बढ़ता है। 4 वे स्विंग की सुविधा के साथ पूरे कमरे में ठंडी हवा एकसमान रूप से फैलेगी और इसे आप आसानी से 140V-280V की वोल्टेज रेंज में बिना स्टेबलाइजर के भी इस्तेमाल कर सकेंगे। इसका 5 मीटर का एयर थ्रो कमरे में दूर तक ठंडी हवा को पहुंचा सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Lloyd
- क्षमता- 0.8 टन
- कूलिंग पावर- 2.7 Kilowatts
- विशेषता- 6-इन-1 कन्वर्टेबल
- प्रोडक्ट डायमेंशन- 20D x 76.5W x 30H सेंटीमीटर
- मॉडल- GLS09I3FOASR
- शोर स्तर- 32 Decibels
- वोल्टेज- 230 Volts
- वॉटेज- 830 Watts
- सालाना ऊर्जा खपत- 549.06 Kilowatt Hours
खूबियां
- 90 वर्ग फीट तक साइज वाले कमरे के लिए यह सही पसंद हो सकता है।
- यह 52 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में भी कमरे को ठंडा कर सकता है।
- क्लीन फिल्टर इंडीकेशन आपको इंडोर यूनिट को साफ करने की जानकारी देगा।
कमी
- अभी तक अमेजन यूजर्स ने कोई खामी नहीं बताई है।
05
Our Core Values
Transparent, Honest Reviews
We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.
Trusted Brands Priority
We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.
Smarter Value for Your Money
We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.
अब समझिए इन सभी एयर कंडीशनर के बीच का अंतर
आपने ₹30,000 से कम में मिलने वाले अलग-अलग ब्रांड्स के Split AC के विकल्पों को तो देख लिया है, अब इन सभी के बीच का अंतर एक तालिका के साथ समझा जा सकता है।
|
ब्रांड व मॉडल |
क्षमता |
कूलिंग पावर |
खासियत |
|
Haier (HWU18I-AOW3BN-INV) |
1.5 टन |
16800 British Thermal Units |
कॉपर कंडेंसर कॉइल |
|
Cruise (CWCVBM-VQ1D123) |
1 टन |
3.44 Kilowatts |
डीह्यूमिडिफायर |
|
Carrier (CAI12EE3R36F0) |
1 टन |
3400 Kilowatts |
हाई डेंसिटी फिल्टर |
|
Voltas (123V CAE) |
1 टन |
3300 Kilowatts |
डस्ट फिल्टर |
|
Lloyd (GLS09I3FOASR) |
0.8 टन |
2.7 Kilowatts |
6-इन-1 कन्वर्टेबल मोड्स |
नोट: यहां बताए गए एयर कंडीशनर की MRP ₹30,000 से ज्यादा है, लेकिन लेख लिखने के दौरान कीमत ₹30,000 से कम थी। किसी भी प्रोडक्ट की कीमत कम-ज्यादा होने पर हम उत्तरदायी नहीं हैं। हम अपने पाठकों से प्रोडक्ट का चुनाव करने से पहले सही दाम Amazon पर देखने का आग्रह करते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Loading...
Loading...
Faq's
- क्या ₹30,000 से कम में मिलने वाल 3 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले एयर कंडीशनर भरोसेमंद हो सकते हैं?हां, ₹30,000 से कम कीमत में 3 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले एयर कंडीशनर भरोसेमंद हो सकते हैं, विशेष रूप से बड़े ब्रांड्स के 1 टन से 1.5 टन वाले मॉडल। ये एसी इन्वर्टर टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं जो बिजली की बचत करने में भी मददगार हो सकते हैं।
- किन ब्रांड्स के पास ₹30,000 से कम वाले 3 स्टार एनर्जी रेटिंग के एयर कंडीशनर मिल सकते हैं?आपको Haier, Lloyd, Carrier, Cruise और Voltas जैसे ब्रांड्स के पास ₹30,000 से कम वाले 3 स्टार एनर्जी रेटिंग के एयर कंडीशनर मिल सकते हैं। ये ऊर्जा कुशल क्वालिटी वाले हो सकते हैं और साथ ही इनमें आपको 0.8 से लेकर 1.5 टन क्षमता वाले विकल्प मिल सकते हैं।
- ₹30,000 से कम के बजट में किस क्षमता वाले 3 स्टार एयर कंडीशनर मिल सकते हैं?₹30,000 से कम के बजट में 3 स्टार रेटिंग वाले 0.8 और 1 टन वाले एसी मिल सकते हैं। कुछ ब्रांड्स इस बजट रेंज में आपको 1.5 टन क्षमता वाले स्प्लिट एसी के विकल्प भी दे सकते हैं। इस रेंज में आपको विंडो और स्प्लिट दोनों तरह के एसी मिल जाएंगे।
You May Also Like