Panasonic या Blue Star किस ब्रांड का इन्वर्टर AC हो सकता है सही पसंद? जानिए विकल्पों के साथ

Panasonic और Blue Star में से किसी एक ब्रांड के Inverter AC चुनने में अगर आपको हो रही है परेशानी, तो हम कर सकते हैं आपकी मदद। एक है अपनी स्मार्ट कनेक्टिविटी के लिए मशहूर तो दूसरे में मिलेंगी ऐंटी कोरोजिव ब्लू फिन्स। जानिए किसका एयर कंडीशनर आपके लिए हो सकता है सही पसंद, साथ ही देखिए दोनों ही ब्रांड्स के कुछ विकल्पों को भी।

Panasonic या Blue Star किस ब्रांड का इन्वर्टर AC हो सकता है सही पसंद? जानिए विकल्पों के साथ
Panasonic वर्सेज Blue Star इन्वर्टर AC

भारत में इन्वर्टर एसी के लिए पैनासॉनिक और ब्लू स्टार दो लोकप्रिय नाम हैं, लेकिन दोनों में से किसी एक को सबसे अच्छा कहना मुश्किल काम हो सकता है। दोनों के पास ही आपको हाई क्वालिटी वाले इन्वर्टर एसी के विकल्प देखने मिल सकते हैं, लेकिन यह चुनाव पूरी तरह से आपकी जरूरतों पर निर्भर करता है। अगर आपको एक ऐसे इन्वर्टर एसी की तलाश है जो एडवांस टेक्नोलॉजी और दमदार प्रदर्शन का सही संतुलन दे सकें तो Panasonic AC सही पसंद हो सकते हैं। इनमें आपको मैटर-इनेबल्ड कनेक्टिविटी और MirAIe टेक्नोलॉजी मिलेगी, जो शानदार कूलिंग और बेहतरीन एयर प्योरिफिकेशन का अनुभव करा सकती है। ये एसी ऊर्जा कुशल क्वालिटी वाले होते हैं और साथ ही बिजली बचाने में भी मददगार हो सकते हैं। दूसरी तरफ अगर हम बात करें ब्लू स्टार ब्रांड के एसी की तो ये अपनी टिकाऊ क्वालिटी के लिए जाने जाते हैं। भीषण गर्मी में भी कमरे को अच्छी तरह से ठंडा करने के लिए डिजाइन किए गए ये Blue Star एसी ऊर्जा कुशल क्वालिटी वाले हो सकते हैं और इनमें भी आपको स्मार्ट सुविधाएं देखने मिल सकती हैं। तो आइए अब हम समझते हैं दोनों ही ब्रांड्स के एसी के बीच के अंतर को विस्तार से। 

समझिए पैनासॉनिक व ब्लू स्टार इन्वर्टर एसी के बीच का अंतर

पैनासॉनिक और ब्लू स्टार दोनों ही ब्रांड्स के इन्वर्टर एसी आपके लिए एक हाई क्वालिटी पसंद हो सकते हैं, लेकिन दोनों में कुछ अंतर तो है हीं; जिन्हें इस तालिका के साथ समझा जा सकता है।

फीचर

पैनासॉनिक इन्वर्टर एसी

ब्लू स्टार इन्वर्टर एसी

क्षमता

1 टन, 1.5 टन, 2 टन और 2.2 टन जैसे विकल्प मिल सकते हैं।

1 टन, 0.8 टन, 1.5 टन और 2 टन क्षमता वाले विकल्प मिल जाएंगे।

एनर्जी स्टार रेटिंग

3, 4 और 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले एसी मिल सकते हैं।

3 और 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले मॉडल्स उपलब्ध हैं।

कूलिंग पावर

55 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में कमरे को ठंडा कर सकते हैं।

52-54 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में काम कर सकते हैं।

टिकाऊपन

शील्ड ब्लू+ ऐंटी-कोरोजन कोटिंग इन्हें टिकाऊ बनाती है।

कॉपर और ऐंटी कोरोजिव ब्लू फिन्स इनकी मजबूती को बढ़ाती हैं।

एयर फिल्टर

ऐक्टिव PM 0.1 फिल्टरेशन सिस्टम हवा को साफ करता है। 

HEPA प्योरिफिकेशन सिस्टम और ऐंटी-माइक्रोबियल फिल्टर हवा की क्वालिटी में सुधार करते हैं। 

स्मार्ट फीचर्स

मैटर इनेबल्ड, MirAIe ऐप और ट्रू AI कूलिंग जैसी सुविधाओं से लैस होते हैं। 

AI Pro+ सेंसर्स, वाईफाई कनेक्टिविटी और एनर्जी मैनेजमेंट जैसी स्मार्ट सुविधाएं होती हैं। 

वॉरंटी

प्रोडक्ट पर 5 साल, कंप्रेसर पर 10 साल और PCB, कॉइल और मोटर पर 5 साल की वॉरंटी मिल सकती है।

5 साल की प्रोडक्ट और 10 साल की कंप्रेंसर वॉरंटी मिल सकती है। 

कीमत

करीब ₹32,000-₹55,000 तक हो सकती है।

करीब ₹30,000-₹50,000 तक हो सकती है। 

उपकरणों, फैशन, ब्यूटी और कई अन्य तरह के प्रोडक्ट्स की जानकारी मिलेगी योर पिक्स पर

आइए अब नजर डालते हैं दोनों ही ब्रांड्स के एसी के कुछ विकल्पों पर। 

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Panasonic 1.5 Ton 5 Star Premium Wi-Fi Inverter Smart Split AC

    यह पैनसॉनिक ब्रांड का इन्वर्टर स्मार्ट स्प्लिट एसी है, जिसकी क्षमता 1.5 टन और एनर्जी स्टार रेटिंग 5 है। इसमें कूलिंग के लिए आपको 8 अलग-अलग मोड्स मिल जाएंगे, जिन्हें जरूरत के हिसाब से सेट किया जा सकता है। आप इसे 40%-हाई कपैसिटी कूलिंग मोड पर सेट कर सकेंगे। यह पैनासॉनिक इन्वर्टर एसी  वैरिएबल स्पीड कंप्रेसर के साथ आता है, जो हीट लोड के हिसाब से कूलिंग को सेट कर सकता है। इसका एयरफ्लो 703 CFM है और यह अपने 4-वे स्विंग के साथ पूरे कमरे को एक समान रूप से ठंडा कर सकता है। यह एक WI-FI कनेक्टिविटी वाला एसी है, जिसे आप MirAie ऐप की मदद से भी ऑपरेट कर सकेंगे। इसमें दी गई AI टेक्नोलॉजी आपके कमरे की कंडीशन के हिसाब से कूलिंग को सेट करने का काम करती है। डस्ट बस्टर टेक्नोलॉजी से लैस यह एयर कंडीशनर ODU कॉइल्स को हर 8 घंटे पर अपने आप साफ कर सकता है, ताकि कूलिंग पर कोई असर न हो। इसमें लगी 100% कॉपर ट्यूबिंग हीट ऐक्सचेंज को बेहतर करती है, ताकि आपको असरदार ठंडक का अनुभव हो सके। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Panasonic
    • क्षमता- 1.5 टन
    • कूलिंग पावर- 17402 British Thermal Units
    • विशेषता- 4 वे स्विंग
    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 24.9D x 104W x 29.6H सेंटीमीटर
    • मॉडल- ‎CS/CU-NU18BKY5WX
    • सालाना ऊर्जा खपत- 681.01 Kilowatt Hours
    • शोर स्तर- ‎34 Decibels
    • वोल्टेज- 230 Volts
    • वॉटेज- ‎1178 Watts

    खूबियां

    • इसे आप 110-290v की वोल्टेज रेंज में बिना स्टेबलाइजर के भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
    • यह एसी 55 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में कमरे को ठंडा कर सकता है।
    • यह एसी अमेजन ऐलेक्सा व गूगल असिस्टेंट वॉइस कमांड के साथ भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
    • 120-170 वर्ग फीट साइज वाले कमरे के लिए यह एसी सही पसंद हो सकता है। 

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स को इसका शोर स्तर ज्यादा लगा है।
    01
  • Blue Star 1 Ton 3 Star, Inverter Split AC

    यह ब्लू स्टार एसी 120 वर्ग फीट तक के साइज वाले कमरे के लिए सही हो सकता है। यह इन्वर्टर कंप्रेसर वाला 1 टन का एसी है और इसकी एनर्जी स्टार रेटिंग 3 है। इसमें आपको 5-इन-1 कन्वर्टेबल मोड्स मिल जाएंगे, जिनकी मदद से इसके ऑपरेशन को 40-110% तक की क्षमता पर सेट किया जा सकता है। यह एसी 52 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में कमरे को ठंडा कर सकता है। इसमें आपको ऐंटी-कोरोजिव ब्लू फिन्स मिल जाएंगी, जो कंडेंसर को ज़ंग और मौसम की मार से बचाकर रखने का काम करेंगी; जिससे एसी की लाइफ बढ़ेगी। इसमें आपको डस्ट फिल्टर भी मिल जाएंगे, जो हवा में मौजूद धूल के कणों को हटाने का काम करेंगे। यह सुविधा आपको ठंडी के साथ-साथ साफ हवा भी देने का काम करेगी। यह एक स्मार्ट कनेक्टिविटी वाला WI-FI एसी है जिसे आप आसानी से अपने स्मार्टफोन से भी कंट्रोल कर सकेंगे। इसे आसानी से गूगल वॉइस असिस्टेंट और अमेजन ऐलेक्सा की मदद से भी कंट्रोल किया जा सकता है। इसका कम्फर्ट स्लीप मोड रात को सोते वक्त शोर स्तर को कम कर सकता है और ड्राय मोड के साथ आपको उमस वाले मौसम में राहत मिल सकती है। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Blue Star
    • क्षमता- 1 टन
    • कूलिंग पावर- 3520 Watts
    • विशेषता- टर्बो कूल
    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 19.3D x 84.5W x 30H सेंटीमीटर
    • मॉडल- ‎IE312YNU
    • सालाना ऊर्जा खपत- ‎706.99 Kilowatt Hours
    • शोर स्तर- ‎58 Decibels
    • वोल्टेज- ‎230 Volts
    • वॉटेज- ‎3520 Watts

    खूबियां

    • 2D वे एयर स्विंग के साथ पूरा कमरा एक समान रूप से ठंडा हो सकता है।
    • सेल्फ डायग्नॉसिस सुविधा एसी में आई परेशानियों का पता लगाने में मदद करेगी।
    • टर्बो मोड के साथ कमरे को कम समय में अच्छी तरह से ठंडा किया जा सकता है।
    • ईको मोड बिजली की बचत करने में मददगार हो सकता है। 

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स को इसे इंस्टॉल करने में परेशानी हुई है। 
    02
  • Our Core Values

    Transparent, Honest Reviews

    We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.

    Trusted Brands Priority

    We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.

    Smarter Value for Your Money

    We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.

  • Panasonic 2.0 Ton 4 Star Premium Wi-Fi Inverter Smart Split AC

    2 टन क्षमता और 4 स्टार एनर्जी रेटिंग वाला यह स्प्लिट एसी 170-210 वर्ग फीट साइज वाले कमरे के लिए सही पसंद हो सकता है। इसमें आपको क्रिस्टल क्लीन टेक्नोलॉजी मिल जाएगी, जो कूलिंग प्रदर्शन को बेहतर करने में मदद कर सकती है और इसके साथ आपको साफ हवा मिल सकती है, क्योंकि यह इवैपोरेटर कॉइल्स को ऑटोमैटिक रूप से साफ करती है। Panasonic का यह एसी 720CFM के एयर फ्लो वाला है, जो 4 वे स्विंग के साथ 55 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में कमरे को ठंडा कर सकता है। आपको ठंडी के साथ-साथ साफ हवा देने के लिए इसमें PM 0.1 फिल्टर मिलेगा, जो हवा में मौजूद छोटे-छोटे कणों को भी हटाने का काम कर सकता है। इस पैनासॉनिक Air Conditioner को 100-290v की वोल्टेज रेंज में बिना स्टेबलाइजर के भी इस्तेमाल किया जा सकता है। बेहतर हीट ऐक्सचेंज के लिए इसमें खास शील्ड ब्लू+ प्रोटेक्शन की सुविधा दी गई है, जो रेफ्रिजरेंट के रिसाव को रोकने का काम करेगी। यह एक प्रीमियम वाईफाई स्मार्ट स्प्लिट एसी है जो आसानी से आपके स्मार्टफोन व वॉइस कमांड से भी कंट्रोल किया जा सकता है। इसकी 100% कॉपर ट्यूबिंग हीट ऐक्सचेंज को बेहतर कर सकती है। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Panasonic
    • क्षमता- 2 टन
    • कूलिंग पावर- 21155 British Thermal Units
    • विशेषता- वाईफाई
    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 24.9D x 104W x 29.6H सेंटीमीटर
    • मॉडल- ‎‎CS/CU-NU24AKY4W
    • सालाना ऊर्जा खपत- ‎1042.48 Kilowatt Hours
    • शोर स्तर- ‎36 Decibels
    • वोल्टेज- 230 Volts
    • वॉटेज- ‎1710 Watts

    खूबियां

    • इसकी कूलिंग को 7 अलग-अलग मोड्स पर सेट किया जा सकता है।
    • कॉपर कंडेंसर कॉइल की वजह से इसे ज्यादा रख-रखाव की जरूरत नहीं होगी। 
    • इसमें भरी जाने वाली R32 रेफ्रिजरेंट गैस पर्यावरण के अनुकूल है।
    • True AI मोड ऊर्जा की बचत करने में मदद कर सकता है। 

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स को इसका शोर स्तर ज्यादा लगा।


    ऐसे ही कई अन्य तरह के उपकरणों की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेज पर

    03
  • Blue Star 1.5 Ton 5 Star, Wi-Fi Smart Inverter Split AC

    यह ब्लू स्टार का 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाला WI-FI स्मार्ट स्प्लिट एसी है, जो 121-180 वर्ग फीट साइज वाले कमरे के लिए सही पसंद हो सकता है। हेक्सा इन्वर्टर टेक्नोलॉजी से लैस यह एसी बेहतरीन व टिकाऊ क्वालिटी वाले कंप्रेसर के साथ आता है, जो इसके प्रदर्शन को बेहतर बना सकता है और साथ ही ऊर्जा की भी बचत कर सकता है। इसमें दी गई 4-वे स्विंग सुविधा पूरे कमरे को एक समान रूप से ठंडा कर सकती है। यह ब्लू स्टार 1.5 टन एसी वाईफाई कनेक्टिविटी वाला है, जिसे आप अपने स्मार्टफोन से भी आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं। इसमें आपको 5-इन-1 कूलिंग मोड्स मिल सकते हैं जिनकी मदद से इसकी कूलिंग क्षमता को 4-110% तक की क्षमता पर सेट किया जा सकता है। इसकी AI PRO टेक्नोलॉजी कमरे के अंदर व बाहर के तापमान को समझते हुए कूलिंग और फैन की स्पीड को सेट करने का काम करती है। इसकी एनर्जी मैनेजमेंट सुविधा आपको ऊर्जा की खपत पर नजर रखने में मदद करेगी। वहीं, DigiQ हेप्टा सेंसर्स भीषण गर्मी में भी कमरे को अच्छी तरह से ठंडा रखने में मदद कर सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Blue Star
    • क्षमता- 1.5 टन
    • कूलिंग पावर- 5110 Watts
    • विशेषता- वॉइस कमांड
    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 22.3D x 95W x 31.7H सेंटीमीटर
    • मॉडल- ‎‎IC518ZNURS
    • सालाना ऊर्जा खपत- ‎783.33 Kilowatt Hours
    • शोर स्तर- ‎45 Decibels
    • वोल्टेज- ‎230 Volts
    • वॉटेज- ‎5110 Watts

    खूबियां

    • इसे आप अमेजन ऐलेक्सा व गूगल वॉइस असिस्टेंट की मदद से भी कंट्रोल कर सकते हैं।
    • स्मार्ट शेड्यूलर के साथ इसके ऑपरेशन को जरूरत के हिसाब से सेट किया जा सकता है।
    • यह एसी 52 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में कमरे को ठंडा कर सकता है। 
    • इसकी अकॉस्टिक इंसुलेशन कॉपर जैकेट आउटडोर यूनिट को मौसम की मार से बचाने में मदद करती है।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स ने शिकायत की है कि इसके साथ कॉपर वायर नहीं मिली। 
    04
  • Panasonic 2.2 Ton 4 Star Premium Wi-Fi Inverter Smart Split AC

    यह स्मार्ट वाईफाई स्प्लिट एसी पैनासॉनिक ब्रांड का है, जिसकी एनर्जी स्टार रेटिंग 4 है। इसका वैरिएबल स्पीड कंप्रेसर कूलिंग को हीट लोड के हिसाब से एडजस्ट करने का काम करता है, जिससे आपको भरपूर आराम मिल सके। इस पैनासॉनिक एसी का एयर फ्लो 851CFM का है और 4-वे स्विंग सुविधा के चलते पूरा कमरा एक समान तरह से ठंडा हो सकता है। बेहतर कूलिंग और कम रख-रखाव को ध्यान में रखते हुए इसमें आपको कॉपर कंडेंसर कॉइल मिल जाएंगी। इस एसी की क्रिस्टल क्लीन टेक्नोलॉजी इवैपोरेटर कॉइल्स को ऑटोमैटिक रूप से साफ करती है, जिस वजह से कूलिंग प्रदर्शन को बेहतर होगा। इस स्प्लिट एसी को 145-285v की वोल्टेज रेंज में बिना स्टेबलाइजर के भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी शील्ड ब्लू+ कोटिंग सुविधा रेफ्रिजरेंट को लीक होने से बचाती है और साथ-साथ PM 0.1 फिल्टर हवा में मौजूद छोटे-छोटे कणों को साफ करते हैं, ताकि आप स्वच्छ हवा में सास ले सकें। 2.2 क्षमता वाला यह स्प्लिट एसी आसानी से आपके स्मार्टफोन और वॉइस कमांड से भी कंट्रोल हो सकता है। इसका ट्रू AI मोड कूलिंग को कमरे के हिसाब से सेट करता है, ताकि आपको बहुत ज्यादा गर्मी वाले मौसम में भी आराम मिल सके। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Panasonic
    • क्षमता- 2.2 टन
    • कूलिंग पावर- 26785 British Thermal Units
    • विशेषता- मैटर इनेबल्ड
    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 25D x 110W x 33H सेंटीमीटर
    • मॉडल- ‎‎‎CS/CU-QU26BKYFM
    • सालाना ऊर्जा खपत- ‎‎1351.04 Kilowatt Hours
    • शोर स्तर- ‎36 Decibels
    • वोल्टेज- 230 Volts
    • वॉटेज- ‎2200 Watts

    खूबियां

    • इसकी कूलिंग को 45%-हाई कैपेसिटी मोड पर जरूरत के हिसाब से सेट किया जा सकता है।
    • 55 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में यह एसी कमरे को ठंडा कर सकता है।
    • इसकी 100% कॉपर ट्यूबिंग हीट ऐक्सचेंज को बेहतर करती हैं।
    • 210-250 वर्ग फीट साइज वाले कमरे के लिए यह एसी सही पसंद हो सकता है। 

    कमी

    • अभी तक अमेजन यूजर्स ने इसको लेकर कोई खामी नहीं बताई है। 
    05
  • Blue Star 0.8 Ton 3 Star, Inverter Split AC

    5-इन-1 कन्वर्टेबल मोड्स वाला यह ब्लू स्टार इन्वर्टर स्प्लिट एसी 0.8 टन क्षमता वाला है। इसकी एनर्जी स्टार रेटिंग 3 है और यह 100 वर्ग फीट तक के साइज वाले कमरे के लिए सही पंसद हो सकता है। इसमें आपको टर्बो कूल की सुविधा मिल जाएगी जो कम समय में कमरे को एक समान रूप से ठंडा करने में मदद कर सकती है। यह Blue Star एसी 52 डीग्री सेल्सियस तक के तापमान में कमरे को ठंडा कर सकता है। इस एसी की सेल्फ डायग्नॉसिस सुविधा के साथ आप परेशानियों का पता आसानी से लगा सकते हैं। इसमें एक खास तरह से डिजाइन की गई ऐकॉस्टिक जैकेट लगी है जो शोर स्तर व कंपन को कम करने का काम करती है। यह ब्लू स्टार AC अतिरिक्त सुरक्षा के लिए ऐंटी कोरोजिव ब्लू फिन्स के साथ आता है, जो इसे मौसम की मार से बचा सकती हैं और इसकी लाइफ को भी बढ़ाएगी। इन्वर्टर टेक्नोलॉजी वाला यह एसी ऊर्जा कुशलता के साथ काम करता है। यह टेक्नोलॉजी कंप्रेसर की स्पीड को हीट लोड के हिसाब से सेट करती है, ताकि आपको आरामदायक कूलिंग का अनुभव हो सके। 

    स्पेसिफिकशन्स

    • ब्रांड- Blue Star
    • क्षमता- 0.8 टन
    • कूलिंग पावर- 1080 Watts
    • विशेषता- अकॉस्टिक जैकेट
    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 25D x 79.8W x 30H सेंटीमीटर
    • मॉडल-‎IA309TNU
    • सालाना ऊर्जा खपत- 230 Kilowatt Hours
    • शोर स्तर- ‎42.4 Decibels
    • वोल्टेज- ‎230 Volts
    • वॉटेज- ‎2740 Watts

    खूबियां

    • ईको मोड बिजली की बचत करने में आपकी मदद कर सकता है।
    • कम्फर्ट स्लीप मोड सुविधा रात में इसके शोर स्तर को कम कर सकती है।
    • इसमें आपको हिडेन डिस्प्ले की सुविधा मिल जाएगी।
    • ड्राय मोड आपको उमस वाले मौसम में आरामदायक महसूस कराएगा। 

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स को इसकी क्वालिटी पैसा वसूल नहीं लगी। 
    06

अब समझिए पैनासॉनिक और ब्लू स्टार के इन सभी इन्वर्टर एसी के बीच का अंतर

आपने पैनासॉनिक और ब्लू स्टार के अलग-अलग इन्वर्टर Air Conditioner के विकल्पों को तो देख लिया लेकिन अब इस तालिका के साथ उनके बीच का अंतर समझा जा सकता है।

ब्रांड व मॉडल नंबर

क्षमता

एनर्जी स्टार रेटिंग

कूलिंग पावर

panasonic

(‎CS/CU-NU18BKY5WX)

1.5 टन

5

17402 British Thermal Units

Blue Star

(‎IE312YNU)

1 टन

3

3520 Watts

Panasonic

(CS/CU-NU24AKY4W)

2 टन

4

21155 British Thermal Units

Blue Star

(‎IC518ZNURS)

1.5 टन

5

5110 Watts

Panasonic

(‎CS/CU-QU26BKYFM)

2.2 टन

4

26785 British Thermal Units

Blue Star

(‎IA309TNU)

0.8 टन

3

1080 Watts

एक नजर डालिए निष्कर्ष पर

आपने पैनासॉनिक और ब्लू स्टार दोनों ही ब्रांड्स के इन्वर्टर एसी के फीचर्स को विस्तार से समझ लिया है, लेकिन दोनों में से किसी एक को सबसे अच्छा कहना मुश्किल काम हो सकता है। हम यह कह सकते हैं कि पैनासॉनिक के Inverter एसी उन लोगों के लिए सही पसंद हो सकते हैं जो स्मार्ट सुविधाओं, एयर प्योरिफिकेशन और स्लीक डिजाइन को प्राथमिक्ता देते हैं। यह एसी उन लोगों के लिए सही हो सकते हैं जो आधुनिक टेक्नोलॉजी वाले मॉडल्स को आसानी से समझ व संभाल सकते हैं। वहीं, ब्लू स्टार के इन्वर्टर AC अपने दमदार प्रदर्शन, तेज कूलिंग और आसान मेंटेनेंस के लिहाज से सही पसंद हो सकते हैं। जहां पैनासॉनिक के एसी आधुनिक टेक्नोलॉजी से लैस होते हैं, तो वहीं ब्लू स्टार के एसी अपनी टिकाऊ क्वालिटी के कारण लोकप्रिय हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...

Faq's

  • भारतीय मौसम के हिसाब से पैनसॉनिक व ब्लू स्टार में से किसका एसी बेहतर होगा?
    भारतीय मौसम के लिए पैनसॉनिक बेहतर एसी हो सकता है अगर आप उमस और प्रदूषण वाले शहरों में रहते हैं, क्योंकि इसकी nanoe-G टेक्नोलॉजी हवा साफ रखती है। लेकिन, अत्यधिक गर्मी वाले क्षेत्रों के लिए ब्लू स्टार अपनी शानदार कूलिंग और मज़बूत बनावट के कारण अधिक भरोसेमंद विकल्प हो सकता है।
  • वॉरंटी के मामले में पैनासॉनिक का इन्वर्टर एसी बेहतर है पैनासॉनिक या ब्लू स्टार?
    वॉरंटी के मामले में पैनासॉनिक थोड़ा बेहतर है। दोनों ब्रांड कंप्रेसर पर 10 साल और PCB पर 5 साल की वॉरंटी देते हैं, लेकिन पैनासॉनिक अक्सर अपने इको-टफ आउटडोर केसिंग पर अतिरिक्त वॉरंटी देता है। साथ ही, इनकी सर्विस नेटवर्क की पहुंच भारतीय शहरों में काफी व्यापक और आधुनिक है।
  • पैनासॉनिक व ब्लू स्टार में से किसके इन्वर्टर एसी किफायती होते हैं?
    किफायती होने के मामले में ब्लू स्टार बेहतर है क्योंकि इसकी शुरुआती कीमत पैनासॉनिक के मुकाबले ₹2,000 से ₹4,000 तक कम हो सकती है। हालांकि, लंबे समय के लिए पैनासॉनिक अधिक किफायती पड़ता है क्योंकि इसके हाई ISEER रेटिंग वाले मॉडल बिजली की बचत में अधिक कुशल होते हैं।