जब घर पर होगा जबरदस्त क्वालिटी का Water Heater तो सर्दियां कटेंगी आराम से!
जब घर पर होगा बेहतरीन क्वालिटी वाला वॉटर हीटर तो सर्दी के मौसम में न नहाने का नहीं चलेगा बहाना। आधुनिक टेक्नोलॉजी, बेहतरीन सुविधाओं और सुरक्षा फीचर्स से लैस विकल्प अपने ऊर्जा कुशल प्रदर्शन के साथ जीतेंगे आपका दिल। देखिए विकल्प और जानिए उनकी खासियत।
सर्दी का मौसम शुरू होते ही गर्म कपड़ों, कंबल और रूम हीटर के साथ नहाने के लिए गर्म पानी की भी जरूरत होती है। ऐसे में हर कोई अपने घर के लिए एक बेहतरीन क्वालिटी वाले Water Heater की तलाश करता है, जो एक सही पसंद साबित हो सके। बढ़िया स्टोरेज क्षमता, ऊर्जा कुशल प्रदर्शन, आधुनिक टेक्नोलॉजी और सुरक्षा सुविधाओं से लैस वॉटर हीटर आपके घर के लिए काफी अच्छी पसंद साबित हो सकते हैं। फिर चाहे आपका परिवार बड़ा हो या छोटा और आप फ्लैट में रहते हों या किसी रो हाउस में इन्हें हर तरह की इमारतों में आसानी से लगाया जा सकता है। इसी कड़ी में हम आपके लिए लेकर आए हैं घर में लगाने के लिए कुछ ऐसे ही वॉटर हीटर के विकल्प जो एक सही निवेश साबित हो सकते हैं।
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
Haier Aqualad Pro Geyser 25 Litre 5 Star 1-3KW Adjustable Storage Water Geyser
यह हायर का 25 लीटर क्षमता वाला वॉटर हीटर है जिसकी एनर्जी स्टार रेटिंग 5 है। यह कई सदस्यों वाले परिवारों या उन लोगों के लिए उपयुक्त है जिन्हें बहुत ज़्यादा गर्म पानी की ज़रूरत होती है। इसमें एक बेहतरीन विट्रीअस इनेमल कोटिंग और एक इनकोलॉय 800 ग्लास-कोटेड हीटिंग एलिमेंट है जो ज़ंग और स्केलिंग को रोकता है, जिससे यह हार्ड क्वालिटी वाले पानी की स्थिति के लिए उपयुक्त है। इसकी खासियत है कि यह पानी से 99.9% तक बैक्टेरिया को हटाने का काम करेगा। वहीं, 8 बार प्रेशर वाला यह Haier वॉटर हीटर ऊंची इमरातों में भी आसानी से लगाया जा सकता है। यह प्रीमियम स्वास्थ्य विशेषता, रासायनिक तत्वों के बिना सुरक्षित, स्वच्छ जल प्रदान करती है, जो आपके स्वास्थ्य और सुरक्षा के उच्च मानकों के अनुरूप है। एक डूबी हुई विस्तारित हीटिंग ट्यूब से सुसज्जित, यह गीजर बाथरूम के लिए 99% हीट रिकवरी दक्षता के साथ तेज और अधिक समान हीटिंग प्रदान करता है। यह प्रीमियम प्रदर्शन सुनिश्चित करता है कि आपके बाथरूम के लिए हर समय गर्म पानी उपलब्ध हो, जिससे आपका दैनिक आराम और सुविधा बढ़ सकती है।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड- Haier
मॉडल- ES15V-Aqualad Pro
ड्यूअल कंट्रोल डिजाइन
थिक मैग्नेशियम रॉड
इनैमल कोटिंग हीटिंग एलिमेंट
वोल्टेज- 3000 Volts
अधिकतम तापमान- 95 Degrees Celsius
खूबियां
शॉकप्रूफ टेक्नोलॉजी की वजह से आपको आसानी से करंट नहीं लगेगा
ड्यूअल थर्मल प्रूफ पानी को एक स्तर के बाद गर्म होने से रोकेंगे
मल्टी यूजेज वॉल्व पानी का सही दबाव सुनिश्चित करेगी
इसकी बॉडी वॉटरप्रूफ क्वालिटी वाली है
कमी
अभी तक अमेजन यूजर्स ने इसको लेकर कोई खामी नहीं बताई है
01
Crompton Arno Neo 15-L 5 Star Rated Storage Water Heater
यह वॉटर हीटर 15 लीटर क्षमता वाला है जिसे क्रॉम्पटन ने डिजाइन किया है। तेज़ हीटिंग के लिए 1200 ग्राम के बेहतरीन हीटिंग एलिमेंट के साथ यह 10 मिनट में 45°C तक पानी को गर्म कर सकता है। इसका स्टोरेज टैंक टिकाऊ नैनो पॉली बॉन्ड टेक्नोलॉजी से बना है जो उच्च तापमान और दबाव में भी बेहतरीन ऑक्सीकरण प्रतिरोध सुनिश्चित करता है। 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाला यह Crompton Heater मेटैलिक बॉडी के साथ आता है, जिसपर पाउडर कोटिंग की गई है। यह वॉटर हीटर को सालों तक इस्तेमाल करने के बाद भी टिकाऊ और उपयोगी बनाए रखने में बहुत मददगार है। इसकी एडवांस 3 लेवल सेफ्टी बिजली के झटकों से सुरक्षा के लिए सभी मापदंडों को जांच में रखती है और खराबी की स्थिति में ऑटो-ऑफ फंक्शन प्रदान करती है। 6 लोगों तक के परिवार के लिए यह काफी अच्छी पसंद साबित हो सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड- Crompton
मॉडल- ASWH-3015
वॉटेज- 2000 Watts
वोल्टेज- 220 Volts
अधिकतम तापामान- 45 डिग्री सेल्सियस
अधिकतम ऑपरेटिंग प्रेशर- 8 बार
फास्ट हीटिंग
खूबियां
स्टैंडबाय कटऑफ 7-8 घंटे तक चालू रहने पर भी 1W से कम खपत करके बिजली बिल को कम करता है
मैग्नीशियम एनोड रॉड इनर टैंक को टिकाऊ बनाए रख सकते हैं
टेंप्रेचर कंट्रोल नॉब पानी के तापमान को सेट करने में मदद करता है
इसमें ऑटो रीस्टार्ट की सुविधा दी गई है
कमी
कुछ अमेजन यूजर्स इसकी फंक्शनिंग से खुश नहीं हैं
02
Our Core Values
Transparent, Honest Reviews
We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.
Trusted Brands Priority
We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.
Smarter Value for Your Money
We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.
Bajaj Shield Series New Shakti 10L Vertical Storage Water Heater
Bajaj का यह वॉटर हीटर आपके घर के लिए काफी अच्छी पसंद साबित हो सकता है। 8 बार प्रेशर वाले इस 10 लीटर गीजर को आसानी से ऊंची इमारतों में भी लगाया जा सकता है। मेटल मटेरियल से बनी इसकी बॉडी में आसानी से ज़ंग नहीं लगेगी, क्योंकि इसमें Glassline इनर टैंक दिया गया है। साथ ही टाइटेनियम आर्मर टेक्नोलॉजी की वजह से यह हार्ड पानी के असर से आसानी से खराब भी नहीं होगा। एडजस्टेबल थर्मोस्टेट नॉब की मदद से आप पानी का तापमान इच्छानुसार सेट कर सकेंगे। इसमें आपको Swirl Flow टेक्नोलॉजी मिलेगी जो 20% अधिक गर्म पानी सुनिश्चित करती है। इसका PUF इन्सुलेशन टैंक के अंदर गर्मी को रोकता है, जिससे पानी लंबे समय तक गर्म रहता है।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड- Bajaj
मॉडल- 150872
वॉटेज- 2000 Watts
वोल्टेज- 230 Volts
अधिकतम तापमान- 50 डिग्री सेल्सियस
माउंटिंग- वॉल
वजन- 12.800 किलोग्राम
खूबियां
इसमें पानी का तापमान 50 डिग्री पहुंचने पर पावर की सप्लाई रुक जाएगी
4-इन-1 मल्टीफंक्शनल वॉल्व इसे सुरक्षित तरह से काम करने में मदद करेगी
ड्राय हीटिंग, ओवर हीटिंग और अतिरिक्त दबाव की समस्या इसमें आसानी से नहीं होगी
यह ऊर्जा कुशलता के साथ काम करेगा
कमी
कुछ अमेजन यूजर्स ने इसके साथ पानी के रिसाव की शिकायत की है
03
V-Guard Zio Geyser 5 Litre Instant Water Heater
5 लीटर की क्षमता वाला यह वॉटर हीटर वी-गार्ड का है जो पानी को कम समय में गर्म कर सकता है। यह एक 3 किलोवाट हीटिंग एलिमेंट द्वारा संचालित है, जिसमें कॉपर शीथ और मैग्नीशियम ऑक्साइड इन्सुलेशन है, जो गर्मी के त्वरित संचलन के लिए है। उच्च दबाव पर सुरक्षित संचालन के लिए प्रेशर रिलीज वाल्व दी गई है। V-Guard के इस वॉटर हीटर की खासियत है कि पानी का तापमान 55°C से अधिक होने पर बिजली की सप्लाई बंद करने के लिए ISI चिह्नित थर्मोस्टेट इसमें लगा है। 90°C पर संचालित डिस्क प्रकार स्नैप ऐक्शन सुरक्षा उपकरण के माध्यम से ओवरहीट संरक्षण और पानी के विपरीत प्रवाह को रोकने के लिए एंटी-साइफन संरक्षण इसमें दिए गए हैं। यह इंस्टेंट वॉटर हीटर पर्यावरण अनुकूल इन्सुलेशन के साथ अधिकतम हीट रिटेंशन बनाए रखता है और इसमें एक स्टाइलिश रंगीन डिस्प्ले पैनल है जो गर्मी और बिजली की स्थिति को दर्शाता है।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड- V-Guard
मॉडल- Zio
डायमेंशन- 22W x 39H सेंटीमीटर
वॉटेज- 3000 Watts
वोल्टेज- 230 Volts
अधिकतम तापमान- 55 डिग्री सेल्सियस
ऑपरेटिंग प्रेशर- 6.5 बार
खूबियां
किचन में लगाने के लिए यह वॉटर हीटर काफी अच्छा विकल्प हो सकता है
इसका इनर टैंक हाई क्वालिटी स्टील से बना है
इसकी आउटर बॉडी में आसानी से ज़ंग नहीं लगेगी
यह ऊर्जा कुशलता के साथ काम करेगा
कमी
कुछ अमेजन यूजर्स ने इसकी प्लग क्वालिटी को लेकर शिकायत की है
04
Racold Buono Pro NXG 25L ABS Body 5 Star Water Heater
यह वॉटर हीटर फॉर होम Racold का है जिसकी क्षमता 25 लीटर और एनर्जी स्टार रेटिंग 5 है। इसके टैंक में की गई टाइटेनियम इनेमल कोटिंग सबसे कठिन जल स्थितियों को संभालकर ज़ंग को रोकती है, और सालों तक विश्वसनीय और स्वस्थ जल उपलब्ध कराती है। इसका पर्यावरण अनुकूल PUF इन्सुलेशन गर्म पानी को लंबे समय तक बनाए रखता है, जिससे ऊर्जा की बचत होती है। इस वॉटर हीटर में एक बड़ा एनोड लगा है जो इनर टैंक को ज़ंग लगने से बचाता है, जिससे इसका जीवनकाल बढ़ जाता है। इसकी रस्टप्रूफ बॉडी संक्षारण को रोकती है, ज़ंग लगने की किसी भी संभावना को खत्म करती है और लंबी उम्र सुनिश्चित करती है। इस स्टोरेज वॉटर गीजर में चिंता मुक्त अनुभव के लिए थर्मोस्टेट, कटआउट और सुरक्षा वाल्व के साथ 3 लेयर सेफ्टी की सुविधा दी गई है। बड़े परिवारों के लिए यह काफी अच्छा विकल्प हो सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड- Racold
मॉडल- BUONO PRO NXG 25V 2KW WH
कलर- व्हाइट
हीट आउटपुट- 2000 Watts
अधिकतम तापमान- 75 Degrees Celsius
वोल्टेज- 25 Volts
डायमेंशन- 36.7W x 57.5H सेंटीमीटर
खूबियां
पानी का तापमान सही स्तर पर पहुंचने पर बिजली की सप्लाई रुक जाएगी
इसे ऊंची इमारतों में भी आसानी से लगाया जा सकता है
5 स्टार एनर्जी रेटिंग इसके ऊर्जा कुशल प्रदर्शन को दर्शाती है
कॉम्पैक्ट डिजाइन की वजह से यह ज्यादा जगह का घेराव नहीं करेगा
कमी
कुछ अमेजन यूजर्स इसकी हीटिंग क्षमता से खुश नहीं है
05
अब जानिए इन विकल्पों के बीच का अंतर
ब्रांड व मॉडल
क्षमता
एनर्जी स्टर रेटिंग
मटेरियल
वॉरंटी
खासियत
Haier
(ES15V-Aqualad Pro)
25 लीटर
5
प्लास्टिक
प्रोडक्ट पर 4 साल और इनर टैंक पर 10 साल
ऐंटी बैक्टेरियल फंक्शन
Crompton
(ASWH-3015)
15 लीटर
5
मेटल
प्रोडक्ट पर 2 साल, हीटिंग एलिमेंट पर 2 साल और टैंक पर 5 साल
ऐंटी रस्ट
Bajaj
(150872)
10 लीटर
4
मेटल
10 साल की टैंक, 6 साल की हीटिंग एलिमेंट और 4 साल की प्रोडक्ट
स्वर्ल फ्लो टेक्नोलॉजी
V-Guard
(Zio)
5 लीटर
NA
कॉपर व स्टेनलेस स्टील
प्रोडक्ट पर 2 साल, हीटिंग एलिमेंट पर 2 साल और इनर टैंक पर 5 साल
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Loading...
Loading...
Faq's
घर के लिए किस तरह के वॉटर हीटर सही रहते हैं?
घर के लिए दो मुख्य प्रकार के वॉटर हीटर स्टोरेज (टैंक वाले) गीज़र और इंस्टैंट (टैंकलेस) हीटर होते हैं। स्टोरेज हीटर बड़े परिवार के लिए अच्छे होते हैं क्योंकि ये एक बार में ज्यादा पानी गर्म करते हैं। इंस्टैंट हीटर छोटे परिवार या किचन के लिए सही हैं, ये तुरंत पानी गर्म करते हैं और बिजली की बचत करते हैं। अपनी ज़रूरत और बजट के हिसाब से चुनाव करें, और 5-स्टार रेटिंग वाले हीटर को प्राथमिकता दें।
किस ब्रांड के पास अच्छे वॉटर हीटर मिल जाएंगे?
कई बड़े ब्रांड्स के पास आपको हाई क्वालिटी वाले वॉटर हीटर के विकल्प देखने मिलेंगे जिनमें Haier, Crompton, Bajaj, V-Guard और Racold लोकप्रिय नाम हैं।
एक अच्छा वॉटर हीटर किस कीमत में मिलेगा?
एक अच्छे वॉटर हीटर की कीमत आपकी ज़रूरत व बजट पर निर्भर करती है। इंस्टैंट (3-6 लीटर) हीटर ₹3,000 से ₹5,000 तक की रेंज में मिल जाते हैं। वहीं, स्टोरेज (15-25 लीटर) हीटर जो मध्यम से बड़े परिवार के लिए होते हैं, ₹6,000 से शुरू होकर अच्छी गुणवत्ता और 5-स्टार रेटिंग के लिए ₹12,000 या उससे अधिक तक जा सकते हैं।