Samsung की फुली ऑटोमैटिक Washing Machine: अब कपड़े धोना होगा और भी आसान!
नवीनतम टेक्नोलॉजी और बेहतरीन प्रदर्शन वाली Samsung ब्रांड की Fully Automatic Washing Machine कपड़े धोने के काम को आसान बनाएंगी। यहां पर आप इनके टॉप और फ्रंट लोड में आने वाले अलग-अलग क्षमता के 5 बढ़िया मॉडल्स देख सकते हैं।
सैमसंग वॉशिंग मशीन कई घरों की पहली पसंद हैं, और इसके पीछे एक ठोस कारण भी है। सुपर स्पीड वॉश, स्मार्ट कनेक्टिविटी और सेल्फ-क्लीनिंग जैसी नवीन सुविधाओं से लैस, सैमसंग ब्रांड ग्राहकों के लिए बेहतरीन प्रदर्शन और सुविधा प्रदान करता है। ऐसे में अगर आप भी अपने लिए एक नई वॉशिंग मशीन लेने का सोच रहे हैं, तो आपको Samsung ब्रांड की Fully Automatic Washing Machine के बारे में जरूर सोचना चाहिए। आधुनिक सुविधाओं से लैस इन वॉशिंग मशीन में आपको टॉप और फ्रंट दोनों तरह के लोड वाले मॉडल्स मिल जाएंगें। वहीं, चाहें आपकी फैमिली छोटी हो या फिर बड़ी, सैमसंग के पास हर परिवार के लिए विभिन्न क्षमता वाले विकल्प उपलब्ध हैं। सैमसंग वॉशिंग मशीन अपनी ऊर्जा दक्षता और लंबे जीवनकाल के लिए भी जानी जाती हैं। ऐसे में आप भी यहां पर इनके 5 बढ़िया मॉडल्स को देख सकते हैं और उनके फीचर्स को समझ सकते हैं-
अगर आपको घर के अन्य उपकरणों की जानकारी चाहिए, तो हाउस ऑफ अप्लाइंसेस पर क्लिक कर सकते हैं।
Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
Samsung 9 kg, 5 star, Fully-Automatic Top Load Washing Machine
यह सैमसंग फुली ऑटोमैटिक टॉप लोड वॉशिंग मशीन 9 किलोग्राम की क्षमता में आती है, जो बड़े परिवारों के लिए एक उपयुक्त मॉडल हो सकती है। इसमें तेज धुलाई और कपड़ों को सुखाने के लिए 700 RPM की स्पिन स्पीड मिलती है, जो व्यस्त परिवारों या उन लोगों के लिए एकदम सही है जो कपड़े जल्दी और प्रभावी ढंग से धोना चाहते हैं। इस टॉप लोड वॉशिंग मशीन में बेबी केयर, बेडिंग, डेलिकेट्स, इको टब क्लीन, एनर्जी सेविंग, जींस और नॉर्मल जैसे कुल 10 वॉश प्रोग्राम्स मिलते हैं, जिन्हें पैनल के जरिए कपड़ों के अनुसार सेलेक्ट किया जा सकता है। यह हार्ड वॉटर में भी कपड़ों को कुशलतापूर्वक धुल सकती है और साथ ही इसमें लाल LED पैनल डिस्प्ले भी मिलता है। डुअल स्टोर्म के साथ आने वाला इसका डायमंड ड्रम कपड़ों को नाजुकता से धुलने का काम करता है। यह ड्रम ज़ंग से सुरक्षित होने के साथ ही मजबूत और टिकाऊ भी साबित हो सकता है। इसकी बॉडी मजबूत प्लास्टिक से बनी है और ज़ंगरोधी भी है।
स्पेसिफिकेशन्स
मॉडल नं- WA90BG4542BDTL
एनर्जी रेटिंग- 5 स्टार
ड्रम मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
क्षमता- 9 किलोग्राम
वोल्टेज- 220 वोल्ट्स
रोटेशनल स्पीड- 700 RPM
एक्सेस लोकेशन- टॉप लोड
वॉशिंग साइकिल- 10
खूबियां
डिजिटल इंवर्टर टेक्नोलॉजी कम शोर और अधिक ऊर्जा दक्षता के साथ लंबे समय तक चलने वाला शक्तिशाली प्रदर्शन देती है।
स्मार्टथिंग्स ऐप का उपयोग करके अपनी वॉशिंग मशीन को कभी भी, कहीं से भी नियंत्रित कर सकते हैं।
DIT युक्त इकोबबल से कपड़े 73% कम ऊर्जा और 19% कम पानी का उपयोग करके साफ हो जाते हैं।
इको टब क्लीन कठोर या महंगे डिटर्जेंट का उपयोग किए बिना, ड्रम में जमा होने वाली गंदगी को हटा देता है।
कमी
अमेजन पर कुछ ग्राहकों द्वारा इंस्टॉलेशन सर्विस को लेकर शिकायत की गई है।
01
Samsung 9 kg, 5 star, Fully-Automatic Front Load Washing Machine
9 किलोग्राम की क्षमता में आने वाली यह सैमसंग फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन टॉप लोड एक्सेस के साथ आती है। यह अपने डायमंड ड्रम के जरिए कपड़ों को अच्छी तरह से रगड़कर साफ करती है और साथ ही नाजुकता के साथ संभालती है, ताकी कपड़े कटने या फटने की समस्या ना हो। व्यस्त जीवनशैली में कम-से-कम समय में कपड़े धुलने के लिए इस वॉशिंग मशीन की 1400 RPM की तेज स्पिन स्पीड कपड़ों को तेजी से धुलने और सुखाने का काम करती है। इसमें AI कंट्रोल एलईडी टच पैनल दिया गया है, जो कपड़े धोने के चक्र को अनुकूलित करने, ऊर्जा बचत और स्मार्ट होम के लिए कपड़े धोने का इंटेलिजेंट समाधान है। यह कुल 14 वॉश प्रोग्राम्स के साथ आती है, जिसमें आपको क्विक वॉश, सुपर स्पीड, कॉटन, कलर्स, हाइजीन स्टीम और वूल जैसे विकल्प मिलते हैं। इसका 70% अधिक ऊर्जा की बचत करने वाले AI एनर्जी मोड और स्मार्ट WiFi कनेक्टिविटी के साथ आती है, जिसकी मदद से आप इसे फोन से कनेक्ट करके ऐप के जरिए भी कंट्रोल कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
क्षमता- 9 किलोग्राम
फिनिश टाइप- ग्लॉसी
ऑपरेशन मोड- फुली ऑटोमैटिक
डिस्प्ले- LED
वॉश प्रोग्राम्स- 14
कंट्रोल टाइप- टच
मटेरियल टाइप- प्लास्टिक, मेटल
ड्रम मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
खूबियां
बड़े एलईडी डिस्प्ले के साथ आने वाला स्मार्ट टच कंट्रोल पैनल मिलता है।
बबल सोक टेक्नोलॉजी कपड़ों को गहराई से साफ करने का काम करती है।
हाइजीन स्टीम प्रोग्राम कपड़ों से 99.9% बैक्टेरिया को साफ करने में सक्षम है।
सुपर स्पीड फंक्शन के साथ आप कपड़ों को मात्र 39 मिनट के अंदर धुल सकते हैं।
कमी
अमेजन पर अभी तक ग्राहकों ने कोई कमी नहीं बताई है।
02
Our Core Values
Transparent, Honest Reviews
We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.
Trusted Brands Priority
We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.
Smarter Value for Your Money
We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.
Samsung 8 kg, 5 star, Fully-Automatic Top Load Washing Machine
इस सैमसंग फुली ऑटोमैटिक फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन में कम ऊर्जा खपत करने वाली डिजिटल इंवर्टर टेक्नोलॉजी मिलती है, जो कम शोर वाला स्थिर संचालन भी सुनिश्चित करती है। 8 किलो क्षमता की इस वॉशिंग मशीन में बेडिंग, डेलिकेट्स, इको टब क्लीन, एनर्जी सेविंग, नॉर्मल, क्विक वॉश और जींस कुल 6 वॉश प्रोग्राम्स दिए गए हैं। यह शक्तिशाली मोटर के जरिए उत्पन्न होने वाली 700 RPM स्पिन स्पीड की मदद से कपड़ों को कम समय में ही धुलने और सुखाने में सक्षम है। इसका मैजिक फिल्टर धुलाई के समय कपड़ों से निकलने वाले रोएं आदि को अलग करके इकट्ठा कर लेता है, जिससे इनके पाइप में जाने और जमने का खतरा कम हो जाता है। इसमें मिलने वाली इको बबल टेक्नोलॉजी कम बिजली और पानी खपत के साथ कपड़ों को बेहतरीन ढंग से धुलने का काम करती है। वहीं, इस सैमसंग टॉप लोड वॉशिंग मशीन को ज़ंग से सुरक्षित रहने वाली प्लास्टिक बॉडी के साथ तैयार किया गया है।
स्पेसिफिकेशन्स
मॉडल नाम- WA80BG4441BGTL
मटेरियल टाइप- स्टेनलेस स्टील
क्षमता- 8 किलोग्राम
कंट्रोल टाइप- टच
स्टैंडर्ड साइकिल- 9
नॉइज लेवल- 60db
रोटेशनल स्पीड- 700 RPM
फिनिश टाइप- ग्लास
खूबियां
बबलस्टॉर्म डिटर्जेंट को कपड़े में 2.5 गुना तेजी से प्रवेश करने में मदद करता है और कपड़े की 20% बेहतर देखभाल करता है।
डुअल स्टॉर्म जल धारा का एक भंवर बनाता है जो अधिक प्रभावी ढंग से सफाई करता है।
इसका सॉफ्ट कर्ल डिजाइन, चिकने, हीरे के आकार की लकीरों के साथ कपड़ों को कोमलता से धुलता है।
टच कंट्रोल पैनल के जरिए इसे आसानी से नियंत्रित और फंक्शन को ऑपरेट कर सकते हैं।
कमी
अमेजन पर कुछ लोगों ने मशीन के ठीक से काम न करने की समस्या का उल्लेख किया, जिसमें स्पिनर और ड्रेन मोटर की समस्याएं भी शामिल हैं।
03
Samsung 7 kg, 5 Star, AI Control, Fully-Automatic Front Load Washing Machine
फ्रंट लोड में आने वाली इस सैमसंग फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन की क्षमता 7 किलोग्राम है, जो 3-4 सदस्य वाले परिवारों के लिए उपयोगी हो सकती है। इसमें स्मार्ट AI कंट्रोल के साथ ही WiFi कनेक्टिविटी भी मिलती है, जिससे आप मशीन को फोन के जरिए ऑपरेट कर सकते हैं और साथ ही यह भी कपड़ों को एडवांस्ड एल्गोरिदम के साथ साफ करती है। यह हाइजीन स्टीम, ड्रम क्लीन, 15' क्विक वॉश, एक्विटवियर, बेबी केयर, बेडिंग, कलर्स, कॉटन, डेली वॉश, डेलिकेट्स, जींस, शर्ट्स, और साइलेंट वॉश जैसे कुल 20 वॉश प्रोग्राम्स के साथ आती है। इसकी ज़ंगरोधी प्लास्टिक बॉडी, मजबूत स्टेनलेस स्टील बॉडी और साथ ही रैट मेश प्रोटक्शन इसे टिकाऊ और लंबे इस्तेमाल के लिए सुरक्षित बनाते हैं। इस सैमसंग वॉशिंग मशीन का इन-बिल्ट हीटर फंक्शन आपको ठंडे के साथ गर्म पानी में भी कपड़ों को धुलने की सुविधा देता है, वहीं यह धुलाई के जरिए कपड़ों को बैक्टेरिया मुक्त बनाने के भी काम आता है। इसकी 1200 RPM की स्पिन स्पीड कपड़ों को कम समय में धुलने के साथ ही सुखाने का भी काम कर सकती है।
स्पेसिफिकेशन्स
क्षमता- 7 किलोग्राम
वोल्टेज- 220 वोल्ट्स
रोटेशनल स्पीड- 1200 RPM
एक्सेस लोकेशन- फ्रंट लोड
वॉश साइकिल- 20
फिनिश टाइप- स्टेनलेस स्टील
एनर्जी रेटिंग- 5 स्टार
मॉडल नं- WW70T502NAN1TL
खूबियां
स्मार्टथिंग्स ऐप से कनेक्ट करके इसे फोन के जरिए कहीं से और कभी भी ऑपरेट कर सकते हैं।
इसका AI कंट्रोल आपकी धुलाई की आदतों के अनुसार साइकिल सजेशन देता है।
उपयोग में आसान जॉग डायल के साथ सहज इंटरफेस मिलता है।
बेहतरीन वॉश क्वालिटी के साथ यह मशीन 70% तक कम पानी इस्तेमाल करती है।
कमी
कुछ अमेजन ग्राहकों को इंस्टॉलेशन से जुड़ी समस्या आई।
सैमसंग ब्रांड की इस 10 किलोग्राम क्षमता वाली टॉप लोड फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन AI एनर्जी मोड के साथ आती है, जिसके जरिए 70% तक अधिक ऊर्जा की बचत की जा सकती है। इसमें मिलने वाले बेडिंग, डेलिकेट्स, बेबी केयर, स्पिन ऑनली, कलर्स, सोक, सुपर क्लीन और टॉवेल जैसे कुल 12 वॉश प्रोग्राम्स आपको अलग-अलग फैब्रिक के कपड़ों को कुशल तरीके से धुलने की सुविधा देते हैं। इसके डायमंड ड्रम में पानी के निकास छिद्र 25% छोटे होते हैं और प्रत्येक में हीरे के आकार के गढ्ढे हैं, जो कपड़ों को नाजुकता से रगड़ते हुए गंदगी निकालने का काम करते हैं। यह हार्ट वॉटर वॉश के लिए भी उपयुक्त है और साथ ही इसकी 700 RPM स्पिन स्पीड कपड़ों को तेजी से धुलने और सुखाने के काम आती है। इसकी AI VRT+ टेक्नोलॉजी संचालन के वक्त मशीन में होने वाले कंपन को कम करके स्थिर प्रदर्शन देती है। वहीं, इस वॉशिंग मशीन का ऑटो रीस्टार्ट फीचर बिजली जाने और वापस आने पर सैटिंग्स को रिस्टोर करके ऑटोमैटिक तरीके से धुलाई शुरू कर देता है।
स्पेसिफिकेशन्स
क्षमता- 10 किलोग्राम
एक्सेस लोकेशन- टॉप लोड
कंट्रोल टाइप- टच
रोटेशनल स्पीड- 700 RPM
वोल्टेज- 230 वोल्ट्स
ड्रम मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
वॉश साइकिल- 12
एनर्जी रेटिंग- 5 स्टार
खूबियां
एआई वॉश कपड़े के भार और कोमलता को महसूस करता है और उसी के अनुसार धुलाई करता है।
DIT से लैस इकोबबल टेक्नोलॉजी से कपड़े 25% कम ऊर्जा और 11% कम पानी का उपयोग करके साफ हो जाते हैं।
इको टब क्लीन कठोर या महंगे डिटर्जेंट का उपयोग किए बिना, ड्रम में जमी गंदगी साफ करने में सक्षम है।
वॉशिंग मशीन को आप सैमसंग स्मार्ट वॉशर ऐप के साथ कहीं भी, कभी भी नियंत्रित कर सकते हैं।
कमी
कुछ अमेजन ग्राहकों ने इसके सही से काम ना करने की शिकायत की।
05
सबसे अच्छी सैमसंग फुली ऑटोमैटिक वाशिंग मशीन कौन सी है?
सबसे अच्छी सैमसंग फुली ऑटोमैटिक वाशिंग मशीन आपकी आवश्यकताओं और बजट पर निर्भर करती है। ऐसे में आप सूची में शामिल किए गए मॉडल्स की तुलना के आधार पर अपने लिए सही विकल्प का चुनाव कर सकते हैं-
मॉडल्स
RPM स्पीड
वॉश प्रोग्राम
अन्य
Samsung 9 kg, 5 star, Fully-Automatic Top Load Washing Machine
700 RPM
10
15 मिनट क्विक वॉश, डिजिटल इंवर्टर टेक्नोलॉजी
Samsung 9 kg, 5 star, Fully-Automatic Front Load Washing Machine
1400 RPM
14
AI इकोबबल, AI एनर्जी मोड, इन-बिल्ट हीटर
Samsung 8 kg, 5 star, Fully-Automatic Top Load Washing Machine
700 RPM
6
रिअर कंट्रोल, बबल स्टोर्म, मैजिक फिल्टर
Samsung 7 kg, 5 Star, Fully-Automatic Front Load Washing Machine
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Loading...
Loading...
Faq's
सैमसंग वाशिंग मशीन में कौन-कौन से फीचर्स होते हैं?
सैमसंग वाशिंग मशीन में कई तरह के फीचर्स होते हैं, जैसे कि इको बबल टेक्नोलॉजी, डिजिटल इन्वर्टर टेक्नोलॉजी, और चाइल्ड लॉक।
सैमसंग वाशिंग मशीन की वारंटी कितने साल की होती है?
सैमसंग वाशिंग मशीन की वारंटी आमतौर पर 2 साल की होती है, लेकिन कुछ मॉडल्स पर 5 साल तक की वारंटी भी मिल सकती है।
सैमसंग फुली ऑटोमैटिक वाशिंग मशीन की कीमत क्या है?
सैमसंग फुली ऑटोमैटिक वाशिंग मशीन की कीमत मॉडल और सुविधाओं के आधार पर अलग-अलग होती है। बजट-अनुकूल मॉडल की कीमत लगभग 15,000 रुपये से शुरू होती है, जबकि उच्च-अंत मॉडल की कीमत 50,000 रुपये से अधिक हो सकती है।