9kg फुली ऑटोमैटिक Washing Machine में धुल जाएंगे सारे कपड़े! Amazon पर LG, Haier जैसी ब्रांड्स के ये विकल्प हैं बेस्ट रेटेड

9 किलोग्राम वॉशिंग मशीन का Fully Automatic संचालन कपड़े धोने के काम को बनाएगा आसान। अलग-अलग तरह की वॉश साइकिल, तेज स्पीड वाली मोटर और आधुनिक टेक्नोलॉजी के साथ बड़े परिवार के कपड़े भी धुलेंगे आसानी से। देखिए Amazon पर मिलने वाले बढ़िया रेटिंग वाले विकल्प जिनमें शामिल है हायर, एलजी और सैमसंग जैसे नाम।

9kg फुली ऑटोमैटिक Washing Machine में धुल जाएंगे सारे कपड़े! Amazon पर LG, Haier जैसी ब्रांड्स के ये विकल्प हैं बेस्ट रेटेड
अमेजन पर 9 KG Washing machine मशीन फुली ऑटोमैटिक के बढ़िया रेटिंग वाले विकल्प

जब भी बात आती है बड़े परिवारों के कपड़े धोने की तो हर किसी को तलाश होती एक बड़ी क्षमता वाली वॉशिंग मशीन की, जिसमें 9 किलोग्राम क्षमता वाले मॉडल्स काफी लोकप्रिय हैं। 9 KG Washing Machine में आपको फुली ऑटोमैटिक फंक्शन वाले कई मॉडल्स आसानी से Amazon पर मिल जाएंगे जिनको ग्राहकों द्वारा अच्छी रेटिंग भी दी गई है। हायर, एलजी, सैमसंग, आईएफबी और व्हर्लपूल जैसे ब्रांड्स के पास आपको 9 किलोग्राम क्षमता में टॉप व फ्रंट दोनों तरह की शैली वाली फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन मिल जाएंगी। 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाली ये वॉशिंग मशीन एडवांस टेक्नोलॉजी और सुविधाओं से लैस होंगी, जिनकी मदद से हर तरह के कपड़ों को आसानी से धोया व सुखाया जा सकता है। वहीं, इनमें दिए गए अलग-अलग वॉश प्रोग्राम्स के साथ आप रोजाना पहनने वालों से लेकर नाजुक हर तरह के कपड़ों से जिद्दी दागों को साफ कर सकती हैं। इसके अलावा इनमें आपको इन-बिल्ट हीटर, चाइल्ड लॉक, स्टेनलेस स्टील ड्रम और आसान कंट्रोल पैनल समेत कई अन्य सुविधाएं मिल जाएंगी। तो आइए वजर डालते हैं अमेजन पर मिलने वाली ऐसी 9 किलोग्राम वॉशिंग मशीन फुली ऑटोमैटिक के विकल्पों पर एक नजर। 

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Haier 9 Kg 5 Star Powered by AI-DBT with Direct Drive Technology, PuriSteam, 525mm Super Drum Fully Automatic Front Load Washing Machine

    यह हायर की 9 किलोग्राम क्षमता वाली फुली ऑटोमैटिक फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन है, जिसकी एनर्जी स्टार रेटिंग 5 है। इसमें बड़े परिवारों के कपड़े आसानी सो धोए व सुखाए जा सकते हैं। 1400RPM की मोटर स्पीड वाली इस वॉशिंग मशीन में सामान्य लोड 40 मिनट में धोया व सुखाया जा सकता है। अलग-अलग तरह के कपड़ों को धोने के लिए इसमें कॉटन, सिंथेटिक्स, मिक्स, ऐलर्जन, बेबी केयर और डेली समेत करीब 15 वॉश प्रोग्राम्स मिल जाएंगे। इसका पूरी तरह से स्टेनलेस स्टील से बना ड्रम टिकाऊ बना रह सकता है, जिससे आपकी वॉशिंग मशीन लंबे समय तक चल सकती है। Haier की यह वॉशिंग मशीन की प्योरी स्टीम टेक्नोलॉजी कपड़ों से 99.9% बैक्टेरिया को खत्म कर सकती है। इसकी ऐंटी बैक्टेरियल टेक्नोलॉजी कपड़ों को पूरी तरह से साफ व हाईजीनिक बनाने में मदद करती है। इसका 525 मिमी का ड्रम कपड़ों को उलझने से बचाता है और धुलाई की क्वालिटी में 25% तक सुधार कर सकता है। वहीं, डायरेक्ट मोटर मोशन के साथ दमदार, शांत और ऊर्जा-कुशल प्रदर्शन का अनुभव आपको हो सकता है। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • क्षमता- 9 किलोग्राम
    • कलर- ब्लैक
    • ब्रांड- Haier
    • डायमेंशन- 52D x 60W x 85H सेंटीमीटर
    • वोल्टेज- 220 Volts
    • कंट्रोल टाइप- रिमोट
    • मोटर स्पीड- 1400 RPM
    • साइकिल ऑप्शन- एक्टिव स्टीम, बेडिंग, डेलिकेट्स, क्विक वॉश, स्पिन
    • फिनिश- मैट
    • सालाना ऊर्जा खपत- 0.05 Kilowatt Hours

    खूबियां

    • वोल्टेज प्रोटेक्शन सुविधा मोटर को खराब होने से बचाएगी
    • गर्म और ठंडे पानी से धोने के लिए इसमें इन-बिल्ट हीटर दिया गया है
    • मेमोरी बैकअप इसे बिजली जाने के बाद पुरानी सेटिंग पर स्टार्ट करता है
    • प्योरी स्टीम 6 अलग-अलग प्रोग्रामों में एलर्जी पैदा करने वाले तत्वों को हटाता है

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स कंपनी की डेमो क्वालिटी से खुश नहीं हैं
    01
  • Samsung 9 kg, 5 star, Eco Bubble Technology, Wi-Fi, Soft Closing Door, Fully-Automatic Top Load Washing Machine

    यह मशहूर ब्रांड सैमसंग की 9 किलोग्राम क्षमता वाली फुली ऑटोमैटिक टॉप लोड वॉशिंग मशीन है, जो आपको बढ़िया वॉश क्वालिटी दे सकती है। 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाली यह वॉशिंग मशीन 700 RPM की वॉशिंग मशीन के साथ आती है। इस Samsung वॉशिंग मशीन के डायमंड ड्रम में दिए पानी निकलने के छेद 25% छोटे हैं और अंदर की तरफ लगे हुए हैं, जिस वजह से कपड़ों की कोमल धुलाई होती है। इसका ड्रम टिकाऊ, साफ और खरोंच-रोधी है। इसमें अलग-अलग तरह के कपड़ों को धोने के लिए आपको बेबी केयर, बेडशीट, डेलिकेट्स, इको टब क्लीन, एनर्जी सेविंग, जींस और नॉर्मल जैसे वॉश प्रोग्राम्स मिल जाएंगे। DIT वाले इकोबबल से कपड़े 73% कम ऊर्जा और 19% कम पानी का उपयोग करके में साफ हो सकते हैं। वहीं, बबल स्टॉर्म डिटर्जेंट को कपड़े में 2.5 गुना तेजी से पहुंचाने में मदद करते हुए कपड़े की 20% बेहतर देखभाल कर सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • क्षमता- 9 किलोग्राम
    • कलर- वर्साय ग्रे
    • ब्रांड- Samsung
    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 56.8D x 54W x 100H सेंटीमीटर
    • साइकिल ऑप्शन- बेबी वियर, डेलिकेट्स, जींस, क्विक वॉश, टब क्लीन
    • वोल्टेज- 220 Volts
    • मोटर स्पीड- 700 RPM
    • ऐक्सेस लोकेशन- टॉप लोड
    • वॉश साइकिल- 10
    • एनर्जी स्टार रेटिंग- 5

    खूबियां

    • ड्यूअल स्टॉर्म पानी की धारा का एक भंवर बनाता है जो अधिक प्रभावी ढंग से सफाई करता है
    • वाईफाई कनेक्टिविटी की मदद से इसे स्मार्टफोन से भी कंट्रोल किया जा सकता है
    • डिजिटल इन्वर्टर टेक्नोलॉजी ऊर्जा कुशल व शांत प्रदर्शन सुनिश्चित करेगी
    • ईको टब क्लीन टब की गहरी सफाई करने में मदद करेगा

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स को इसे इंस्टॉल करने में परेशानी हुई है
    02
  • Our Core Values

    Transparent, Honest Reviews

    We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.

    Trusted Brands Priority

    We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.

    Smarter Value for Your Money

    We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.

  • LG Smart Choice, 9 Kg, 5 Star, AI Direct Drive Technology, Steam, 6 Motion DD & Wi-Fi Fully-Automatic Front Load Washing Machine

    एलजी की यह फुली ऑटोमैटिक फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन 9 किलोग्राम क्षमता वाली है। 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाली यह वॉशिंग मशीन 1200RPM की मोटर से लैस है, जो कपड़ों को अच्छी तरह से धोने व सुखाने में मदद कर सकती है। इसमें आपको कॉटन, कॉटन+, मिक्स फैब्रिक, ईजी केयर, साइलेंट वॉश, ऐलर्जी केयर, बेबी स्टीम केयर, स्पोर्ट्सवियर और डेलिकेट जैसे 14 वॉश प्रोग्राम मिल जाएंगे जिनकी मदद से अलग-अलग तरह के कपड़ों को सुखाया जा सकता है। इसका हाई क्वालिटी ड्रम इसे टिकाऊ बनाता है है। इस Samsung 9 KG वॉशिंग मशीन का स्टेनलेस स्टील लिफ्टर वॉशिंग मशीन के अंदर वाले हिस्से को साफ रख सकते हैं। इसकी इन्वर्टर ड्राइव टेक्नोलॉजी कम शोर और बेहतर ऊर्जा कुशलता के साथ बेहतरीन धुलाई दे सकती है। वहीं, 6 मोशन ड्राइव हर प्रकार के कपड़े के लिए कस्टमाइज धुलाई प्रदान करती हैं। वाईफाई कनेक्टिविटी वाली इस वॉशिंग मशीन को आप आसानी से अपने स्मार्टफोन से आसानी से कंट्रोल कर सकेंगे। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 47.5D x 60W x 85H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- LG
    • क्षमता- 9 किलोग्राम
    • ऐक्सेस लोकेशन- फ्रंट लोड
    • खासियत- AI DD, फैब्रिक केयर, ऑटो रीस्टार्ट, चाइल्ड लॉक
    • फिनिश- मैट
    • कंट्रोल- टच
    • मोटर स्पीड- 1200 RPM
    • वोल्टेज- 230 Volts
    • वॉश साइकिल- 14

    खूबियां

    • स्टीम टेक्नोलॉजी भाप से 99.9% तक एलर्जी पैदा करने वाले तत्व हटा सकती है
    • स्मार्ट डायग्नॉसिस की मदद से स्मार्टफोन के जरिए छोटी-मोटी समस्याओं का तुरंत पता लगाया जा सकता है
    • इसके ड्रम में आसानी से ज़ंग नहीं लगेगी
    • चाइल्ड लॉक के साथ बच्चों की सुरक्षा का ध्यान रखा जा सकता है

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स कंपनी की इंस्टॉलेशन से खुश नहीं हैं
    03
  • IFB 9 Kg 5 Star, DeepClean Technology, AI Powered, WiFi, Fully Automatic Front Load Washing Machine

    यह 9 किलोग्राम क्षमता वाली फ्रंट लोड फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन आईएफबी ब्रांड की है। इसे बेहतरीन सफाई के लिए डिजाइन किया गया है। यह बड़े परिवारों या ऐसे घरों के लिए सही पसंद हो सकती है जहां बार-बार कपड़े धोने की ज़रूरत पड़ती है। यह शानदार AI टेक्नोलॉजी और कॉम्पैक्ट डिजाइन को मिलाकर शक्तिशाली और पानी की बचत करने वाला प्रदर्शन दे सकती है। 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाली यह IFB वॉशिंग मशीन न्यूरल नेटवर्क-बेस्ड एल्गोरिदम का इस्तेमाल करके ऑटोमैटिक तरह से कपड़े के प्रकार और वजन का पता लगाती है, जिससे पानी के लेवल, वॉश ऐक्शन और साइकिल टाइम को सेट किया जा सकता है। इसकी 1400RPM वाली मोटर कपड़ों को कम समय में सुखाने में मददगार रहेगी। इसका स्टेनलेस स्टील ड्रम क्रीसेंट मून डिजाइन वाला है, जो पानी का एक कुशन बनाता है, जिससे कपड़ों को नुकसान नहीं होता है। 9 Swirl टेक्नोलॉजी आपके कपड़ों से गंदगी और दाग-धब्बों को पूरी तरह से साफ करने में मदद करती है। 30 मिनट स्टीम रिफ्रेश का इस्तेमाल करके उन कपड़ों को बिना पानी व डिटर्जेंट का इस्तेमाल करके साफ किया जा सकता है जो कम पहने गए हैं। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • डायमेंशन- 62.1D x 59.8W x 87.5H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- IFB
    • क्षमता- 9 किलोग्राम
    • खासियत- वॉइस कंट्रोल, वाईफाई कनेक्टिविटी, ऑटो लोड सेंसिंग
    • फिनिश- मोका
    • वोल्टेज- 220 Volts
    • मोटर स्पीड- 1400 RPM
    • मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
    • ऐक्सेस लोकेशन- फ्रंट लोड
    • पुश बटन कंट्रोल

    खूबियां

    • ऐक्वा एनर्जी सुविधा हार्ड पानी को ट्रीट करके कपड़ों को धोती है
    • टाइम सेवर के साथ कपड़े धोने के समय को 45% तक कम किया जा सकता है
    • ऑटो टब क्लीन हर 40 साइकिल के बाद टब को अपने आप साफ करता है
    • वॉर्म सोक जिद्दी गंदगी और दागों को ढीला करके कपड़ों की पूरी तरह धुलाई करता है 

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स ने इसके साथ ज्यादा कंपन की शिकायत की है


    घर के ऐसे ही अन्य जरूरी उपकरणों की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर 

    04
  • Whirlpool 9 Kg Ozone Technology 5 Star Inverter Front Load Fully Automatic Washing Machine

    यह 9 किलोग्राम क्षमता वाली फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन व्हर्लपूल ब्रांड की है और इसकी एनर्जी स्टार रेटिंग 5 है। 1400RPM की मोटर के साथ आने वाली यह फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन सैनिटाइज, कॉटन, इको कॉटन, बेडशीट और कर्टेन, रैपिड 30 मिनट, स्टेनवॉश, बेबी केयर, डेली वॉश और बेडिंग जैसे 15 वॉश प्रोग्राम के साथ आती हैं जिनकी मदद से अलग-अलग कपड़ों को धोया जा सकता है। इसकी खासियत है कि इसमें आप कपड़ों पर लगे 100 अलग-अलग तरह के दागों को आसानी से धो सकेंगे और हाथ से धोने की मेहनत नहीं करनी होगी। यह वॉशिंग मशीन कपड़ों से जिद्दी दागों को हटाते हुए उन्हें सही देखभाल भी देती है, जिससे वे आसानी से खराब न हो। इसकी ओजोन एयर रिफ्रेश टेक्नोलॉजी कपड़ों से 99.9% तक बैक्टेरिया को हटा सकती है। वहीं, यह कपड़ों से आने वाली दुर्गंध को भी कम करने में मददगार होती है। इसकी फ्रेश केयर सुविधा कपड़े धुलने के बाद उन्हें करीब 6 घंटों तक टब में ही ताजा बनाए रखने में मददगार हो सकती है। इसके बड़े ड्रम की वजह से इसमें एक साथ ज्यादा या भारी कपड़ों को भी आसानी से धोया जा सकता है। इसकी ZPF टेक्नोलॉजी यह सुनिश्चित करती है कि वॉश टब 50% तेज़ी से भर जाए, भले ही पानी का दबाव 0.017 MPa जितना कम हो।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • डायमेंशन- 60D x 64W x 85H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- Whirlpool
    • क्षमता- 9 किलोग्राम
    • खासियत- 6th सेंस टेक्नोलॉजी, इन-बिल्ट हीटर, स्टीम वॉश
    • ऐक्सेस लोकेशन- फ्रंट लोड
    • कंट्रोल टाइप- टच
    • मोटर स्पीड- 1400 RPM
    • डिस्प्ले- LED
    • वॉश प्रोग्राम- 15
    • मटेरियल- स्टेनलेस स्टील

    खूबियां

    • 5 स्टार एनर्जी रेटिंग इसकी ऊर्जा कुशलता को दर्शाती है
    • टच डिस्प्ले की मदद से इसे आसानी से ऑपरेट किया जा सकता है
    • पावर शावर ड्यूवेट्स कपड़ों पर पानी को ज्यादा प्रेशर से छिड़कते हैं
    • सॉफ्ट क्रैडल कपड़ों को नाजुक तरह से साफ कर सकता है

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स कंपनी की सर्विस से खुश नहीं हैं
    05

आइए समझते हैं इन सभी 9 किलोग्राम फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन के बीच का अंतर

ब्रांड व मॉडल

प्रकार

मोटर स्पीड

कुल वॉश प्रोग्राम

खासियत

Haier

(EFL90-DM14IBIEBK)

फ्रंट लोड

1400 RPM

15

डायरेक्ट मोशन

Samsung

(WA90BG4542BDTL)

टॉप लोड

700 RPM

10

ईको बबल

LG

(FHP1209Z5M)

फ्रंट लोड

1200 RPM

14

वाईफाई कनेक्टिविटी

IFB

(EXECUTIVE MXN 9014K CMS)

फ्रंट लोड

1400 RPM

10+1

कलर प्रोटेक्शन

Whirlpool

(XO9012BYM52E)

फ्रंट लोड

1400 RPM

15

6th सेंस टेक्नोलॉजी

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...

Faq's

  • अमेजन पर किस ब्रांड के पास बढ़िया रेटिंग वाली 9 किलोग्राम फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन मिलेंगी?
    अमेजन पर आपको Haier, LG, Samsung, IFB और Whirlpool जैसे ब्रांड्स के पास बढ़िया रेटिंग वाली 9 किलोग्राम फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन मिल जाएंगी जिनमें अलग-अलग तरह के कपड़ों को धोया जा सकता है।
  • क्या अमेजन पर मिलने वाली 9 किलोग्राम फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन ऊर्जा कुशल होंगी?
    क्या अमेजन पर मिलने वाली 9 किलोग्राम फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन के ज्यादातर मॉडल्स 5 स्टार एनर्जी स्टार रेटिंग वाले हैं। यह रेटिंग उनकी ऊर्जा कुशलत को दर्शाती है और ये बिजली व पानी दोनों की ही बचत कर सकेंगे।
  • अमेजन पर बढ़िया रेटिंग वाली 9 किलोग्राम फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन किस बजट में मिल जाएंगी?
    अमेजन पर बढ़िया रेटिंग वाली 9 किलो फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन ₹20,000 से ₹60,000+ के बजट में मिल जाती हैं, जिसमें एंट्री-लेवल टॉप-लोडिंग मॉडल कम कीमत और प्रीमियम फ्रंट-लोडिंग मॉडल (AI फीचर्स, स्टीम के साथ) ज़्यादा महंगे होते हैं।