घर का पुराना फ्रिज अब पहले जैसी कूलिंग नहीं देता है और उसे बदल कर नया फ्रिज लेने की सोच रहे हैं, तो हायर ब्रांड के बारे में विचार कर सकते हैं। हायर घरेलू उपकरण बनाने वाला एक जाना-माना ब्रांड है। इस ब्रांड के रेफ्रिजरेटर अपनी उन्नत तकनीक, स्टाइलिश डिजाइन और ऊर्जा बचत करने वाले फीचर्स के लिए काफी लोकप्रिय हैं। इस कंपनी के पास आपको सिंगल से लेकर डबल डोर और मल्टी डोर वाले फ्रिज के विकल्प मिल जाएंगे। छोटे या बड़े हर परिवार की जरूरतों के हिसाब से इस ब्रांड के पास अलग-अलग क्षमता वाले फ्रिज मौजूद हैं। खासियतों की बात करें तो इसके कुछ मॉडल्स में फास्ट आइसिंग टेक्नोलॉजी मिलती है, जो कम समय में बर्फ जमाने की क्षमता रखता है। बिजली की उतार-चढ़ाव से बचाव के लिए कुछ मॉडल्स इनबिल्ट स्टेबलाइजर की सुविधा भी मिलती है। यहां Haier ब्रांड के 5 बढ़िया फ्रिज की जानकारी दी जा रही है, जिसमें सिंगल और डबल डोर वाले फ्रिज को शामिल किया गया है। अलग-अलग क्षमता वाले इन रेफ्रिजरेटर में से किसी एक को आप अपने परिवार की जरूरत के हिसाब से चुन सकते हैं। चलिए देखते हैं हायर फ्रिज के विकल्पों को-
घर के अन्य जरूरी उपकरणों की जानकारी के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक कर सकते हैं।
Loading...
Loading...
Haier 325 L 3 Star Frost Free Bottom Mount Double Door Refrigerator
Loading...
हायर ब्रांड का यह डबल डोर फ्रिज है, जो कि 325 लीटर क्षमता के साथ मिल रहा है। 3 से 4 सदस्यों वाले परिवारों के लिए यह रेफ्रिजरेटर उपयुक्त हो सकता है। इसमें फ्रीजर के लिए 85 लीटर और ताजा भोजन के लिए 240 लीटर की दी जा रही है। खास बात यह है कि इसका फ्रीजर नीचे की तरफ दिया गया है। यानी आपको फल, सब्जी या फिर अन्य जरूरी सामान निकालने के लिए झुकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह डबल डोर रेफ्रिजरेटर ट्रिपल इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ पेश किया जा रहा है, जो कम बिजली खपत करते हुए शांत संचालन देता है। इस फ्रिज में 1 कंपार्टमेंट, 1 सब्जी दराज और 3 शेल्फ बने हुए हैं। इसमें मजबूत ग्लास से बने शेल्फ लगे हैं। इस रेफ्रिजरेटर में कनेक्ट होम इन्वर्टर सुविधा है, जो इसे बिजली कटौती के दौरान होम इन्वर्टर सिस्टम से कनेक्ट होने की सुविधा देता है। इसमें 2 गुना बड़ा वेजिटेबल बॉक्स भी दिया जा रहा है, जिसमें आप जरूरत भर की काफी सब्जियां स्टोर करके रख सकते हैं। लंबे कंडेनसर कॉइल और मजबूत PUF इंसुलेशन की मदद से इसका फ़्रीजर लगभग एक घंटे में बर्फ़ बनाना शुरू कर देता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड- Haier
- मॉडल- HEB-333GB-P
- ऊर्जा दक्षता- 3 स्टार
- क्षमता- 325 लीटर
- वार्षिक ऊर्जा खपत- 250 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष
- रेफ्रिजरेटर ताज़ा भोजन क्षमता- 240 लीटर
- फ़्रीज़र क्षमता -85 लीटर
- वोल्टेज- 220 वोल्ट
खूबियां
- इसमें ट्विस्ट आइस मेकर लगा हुआ है।
- इसमें डोर लॉक की सुविधा है, जिसे जरूरत न होने पर लॉक किया जा सकता है।
- इसमें 14 कंवर्टिबल मोड दिए गए हैं।
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स के अनुसार यह फ्रिज तेज आवाज करता है।
01
Loading...
Loading...
Haier 190L 5 Star Direct Cool Single Door Refrigerator
Loading...
अगर आपके परिवार में 2 से 3 लोग रहते हैं तो हायर ब्रांड का यह सिंगल डोर वाला रेफ्रिजरेटर आपके लिए उपयुक्त हो सकता है। यह फ्रिज 190 लीटर की क्षमता में मिल रहा है। डायरेक्ट कूल टेक्नोलॉजी वाला यह रेफ्रिजरेटर लंबे समय तक चलने वाली शक्तिशाली ठंडक प्रदान करता है और खाने को लंबे समय तक फ्रेश रखता है। चमकदार स्टील फिनिश वाला यह सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर दिखने में भी आकर्षक है। यह 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाला फ्रिज है, जिसकी वार्षिक ऊर्जा खपत 136 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष है। इस फ्रिज को 176 लीटर फ्रेश फूड क्षमता और 14 लीटर फ्रीजर क्षमता के साथ पेश किया जा रहा है। इसके अलावा इसमें 1 कंपार्टमेंट, 1 सब्जी दराज और 3 कठोर ग्लास से बने शेल्फ लगे हुए हैं। खाने को सुरक्षित रखने के लिए इस फ्रिज में एंटी-बैक्टीरियल गैस्केट भी लगा है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल- HED-205DS-P
- वार्षिक ऊर्जा खपत- 136 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष
- क्षमता- 190 लीटर
- ताज़ा भोजन क्षमता- 176 लीटर
- फ़्रीज़र क्षमता- 14 लीटर
- स्थापना प्रकार- फ्रीस्टैंडिंग
- रंग- डैज़ल स्टील
- वोल्टेज- 230 वोल्ट
- डिफ्रॉस्ट सिस्टम- मैनुअल
खूबियां
- 230v रेंज के भीतर स्टेबलाइजर मुक्त संचालन।
- दरवाजा खोलने के लिए हैंडल।
- लॉक करने की सुविधा।
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स के अनुसार इस रेफ्रिजरेटर का दरवाजा ठीक से बंद नहीं होता है।
02
Loading...
Our Core Values
Clear, Honest Reviews
Each review covers standout features and potential drawbacks to help you choose with confidence.
Trusted Brands First
We prioritize products from reputable brands with a consistent track record and strong customer trust.
Value That Makes Sense
We highlight options that offer the best balance of price, features, and reliability, so you're not overpaying for hype.
Loading...
Haier 240L 2 Star Frost Free Top Mount Double Door Refrigerator
Loading...
240 लीटर की क्षमता वाला यह डबल डोर फ्रिज 3 से 4 लोगों के लिए उपयुक्त रहेगा। इसमें फ्रीजर की कैपेसिटी 57 लीटर और फ्रेश फूड की कैपेसिटी 183 लीटर है। इसके अलावा इस फ्रिज में 1 कंपार्टमेंट, 3 शेल्व्स और एक वेजिटेबल ड्रॉर दिया जा रहा है। इसका ऑटो डिफ्रॉस्ट फंक्शन फ्रिज जमने वाले बर्फ को रोकता है। यह हायर रेफ्रिजरेटर कन्वर्टिबल 5 इन 1 मोट के साथ मिल रहा है, जिसे जरूरत के अनुसार नॉर्मल मोड, वेज मोड, एनर्जी सेविंग मोड, टर्बो आइसिंग मोड या रिटेंशन मोड पर सेट किया जा सकता है। फ्रिज को आसानी के खोलने के लिए इसमें रिसेस हैंडल लगा हुआ है। वहीं इसका क्लीन बैक सुविधाजनक सफाई और आकर्षक लुक प्रदान करता है। इसमें एंटी बैक्टीरियल गैस्केट लगा हुआ है, जो बैक्टीरिया के विकास को रोकता है और आसानी से हटा कर साफ किया जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन
- क्षमता- 240 लीटर
- वार्षिक ऊर्जा खपत- 270 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष
- ताज़ा भोजन क्षमता- 183 लीटर
- फ़्रीजर क्षमता- 57 लीटर
- स्थापना प्रकार- फ्रीस्टैंडिंग
- रंग- मून सिल्वर
- वोल्टेज- 220.0
खूबियां
- तेजी से बर्फ जमाने के लिए टर्बो आइसिंग टेक्नोलॉजी।
- 220v - 240v रेंज के भीतर स्टेबलाइजर फ्री ऑपरेशन।
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स लॉकिंग मैकेनिज्म से नाखुश हैं।
03
Loading...
Loading...
Haier 205L 5Star Direct Cool Single Door Refrigerator
Loading...
यह हायर ब्रांड का सिंगल डोर वाला फ्रिज है। इस फ्रिज में इन्वर्टर कंप्रेसर लगा है, जो कि 50% कम बिजली की खपत करता है और कम शोर करता है। यह फ्रिज 205 लीटर की क्षमता में मिल रहा है, जो कि 2 से 3 लोगों के लिए उपयुक्त रहेगा। इसमें ताजा भोजन क्षमता- 187 लीटर और फ्रीजर क्षमता- 18 लीटर है। इसके अलावा 1 कंपार्टमेंट, 1 सब्जी दराज और 2 शेल्फ बने हुए हैं। इसमें कठोर ग्लास की शेल्फ बनी हुई हैं, जिनपर भारी बर्तन भी आराम से रखे जा सकते हैं। यह सिंगर डोर फ्रिज बेस स्टैंड के साथ मिल रहा है, जिसमें आप सूखी सब्जियां जैसे- आलू, प्याज और लहसुन रख सकते हैं। इसका दरवाजा आसानी खोलने और बंद करने के लिए हैंडल भी लगा हुआ है।
स्पेसिफिकेशन
- उत्पाद का आयाम- 62D x 56W x 138H सेंटीमीटर
- ब्रांड- हायर
- क्षमता- 205 लीटर
- कॉन्फ़िगरेशन- कॉम्पैक्ट फ़्रीज़र-ऑन-टॉप
- BEE स्टार रेटिंग- 5 स्टार
- वार्षिक ऊर्जा खपत- 135 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष
- रेफ्रिजरेटर ताज़ा भोजन क्षमता- 187 लीटर
- फ़्रीजर क्षमता- 18 लीटर
- वोल्टेज- 230 वोल्ट
खूबियां
- इसमें एंटीबैक्टीरियल गैस्केट लगा है, जो बैक्टीरिया के विकास को रोकता है और आसानी से साफ़ किया जा सकता है।
- इसमें मजबूत ग्लास के शेल्फ लगे हैं, जिनपर भारी बर्तन भी आराम से रखे जा सकते हैं।
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स के अनुसार यह फ्रिज तेज आवाज करता है।
04
Loading...
Loading...
Haier SmartChoice 596L 3Star 2-Door Water Dispenser Side by Side Frost Free Refrigerator
Loading...
हायर ब्रांड का डबल डोर वाला यह साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर है। यह फ्रिज 596 लीटर की क्षमता में मिल रहा है, जो कि 5 या उससे अधिक सदस्यों वाले परिवारों के लिए उपयुक्त रहेगा। इसमें फ्रीजर के लिए 204 लीटर की क्षमता और ताजा भोजन के लिए 392 लीटर की क्षमता दी गई है। इसके अलावा इसमें 4 कंपार्टमेंट, 4 दराज और 3 शेल्फ दिए जा रहे हैं। इसमें वॉटर डिस्पेंसर लगा हुआ है, जिससे आप फ्रिज का दरवाजा खोले बिना भी पानी निकाल सकते हैं। वाई-फाई कनेक्टिविटी के साथ आने वाले इस फ्रिज को आप अपने मोबाइल फोन से भी ऑपरेट कर सकते हैं। यह रेफ्रिजरेटर 100% कन्वर्टिबल है, जिससे कभी खाने का सामान ज्यादा होने पर पर फ्रीजर को भी फ्रिज में बदल सकते हैं। डियो फ्रेश तकनीक के साथ आने वाला यह फ्रिज 21 दिनों तक ताजगी बनाए रखता है।
स्पेसिफिकेशन
- क्षमता- 596 लीटर
- इंस्टॉलेशन टाइप- फ्रीस्टैंडिंग
- आकार- साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर
- वोल्टेज- 230
- डीफ़्रॉस्ट सिस्टम - फ़्रॉस्ट फ्री
- शेल्फ का प्रकार- टफ़न्ड ग्लास
खूबियां
- खाने को सुरक्षित और ताजा रखने के लिए इसमें एंटी बैक्टीरियल गैस्केट लगा हुआ है।
- तापमान सेटिंग्स के लिए बाहरी डिजिटल डिस्प्ले।
- 21 दिन तक ताजगी बनाए रखने के लिए डीओ-फ्रेश टेक्नोलॉजी।
कमी
- एक अमेजन यूजर्स के अनुसार यह फ्रिज तेज आवाज करता है।
05
Loading...
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Loading...