₹30000 से कम में मिलने वाले Refrigerators के साथ खाना रहेगा लंबे समय तक फ्रेश, देखें विकल्प
घर के लिए लेना चाहते हैं बढ़िया सा रेफ्रिजरेटर लेकिन बजट है कम? तो चिंता की कोई बात नहीं, क्योंकि यहां मिलेंगे आपको कुछ शानदार कूलिंग और दमदार फीचर वाले फ्रिज के विकल्प, जो भी ₹30,000 से कम कीमत में।
क्या आप ₹30,000 से कम कीमत में घर के लिए एक अच्छा सा रेफ्रिजरेटर लेने की सोच रहे हैं, को यहां से विकल्प देख सकते हैं। यहां पर हम आपको कुछ बढ़िया रेफ्रिजरेटर के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको ₹30,000 से कम कीमत में मिल जाएंगे। ये सभी रेफ्रिजरेटर अपने शानदार फीचर्स और लंबे समय तक ताजगी बनाए रखने के लिए जाने जाते हैं। इस लिस्ट में आपको Haier, Samsung, LG, Whirlpool और Godrej जैसे ब्रांड्स के सिंगल डोर और डबल डोर रेफ्रिजरेटर के विकल्प देखने को मिल जाएंगे। ये अलग-अलग कैपेसिटी में मिल रहे हैं, जिन्हें आप अपने परिवार की जरूरतों के अनुसार चुन सकते हैं। चलिए देखते हैं इनके विकल्पों को-
घर के अन्य जरूरी उपकरणों की जानकारी के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक कर सकते हैं।
नोट-लेख लिखने तक इन रेफ्रिजरेटर की कीमत ₹30000 से कम थी। भविष्य में कीमत कम या ज्यादा होने पर हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं है। हम अपने पाठकों को लैपटॉप लेने से पहले उसकी सही कीमत अमेजन पर देखने की सलाह देते हैं।
Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
Haier 240L 2 Star Frost Free Top Mount Double Door Refrigerator
यह Haier ब्रांड का डबल डोर रेफ्रिजरेटर है, जो कि 240 लीटर की क्षमता के साथ मिल रहा है। यह रेफ्रिजरेटर 3 से 4 सदस्यों वाले परिवारों के लिए उपयुक्त रहेगा। इसमें फ्रीजर की कैपेसिटी 57 लीटर और फ्रेश फूड की कैपेसिटी 183 लीटर दी गई है। इसके अलावा इस फ्रिज में 1 कंपार्टमेंट, 3 शेल्व्स और एक वेजिटेबल ड्रॉर दिया जा रहा है। इसके दरवाजे में एंटी बैक्टीरियल गैस्केट भी लगा हुआ है, जो बैक्टीरिया के विकास को रोकता है और इसे आसानी से हटा कर साफ किया जा सकता है। इसका ऑटो डिफ्रॉस्ट फंक्शन फ्रिज में जमने वाले बर्फ को रोकता है। हायर ब्रांड का यह रेफ्रिजरेटर 220v - 240v रेंज के भीतर स्टेबलाइजर फ्री ऑपरेशन देता है। फ्रिज को आसानी के खोलने के लिए इसमें रिसेस हैंडल लगा हुआ है। वहीं इसका क्लीन बैक सुविधाजनक सफाई और आकर्षक लुक प्रदान करता है।
स्पेसिफिकेशन
क्षमता- 240 लीटर
वार्षिक ऊर्जा खपत- 270 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष
ताज़ा भोजन क्षमता- 183 लीटर
फ़्रीजर क्षमता- 57 लीटर
स्थापना प्रकार- फ्रीस्टैंडिंग
रंग- मून सिल्वर
वोल्टेज- 220.0
खूबियां
तेजी से बर्फ जमाने के लिए टर्बो आइसिंग टेक्नोलॉजी।
इसमें बड़ा वेज बॉक्स है।
फ्रिज के अंदर एलईडी लाइट लगी हुई है।
कमी
कुछ अमेजन यूजर्स लॉकिंग मैकेनिज्म से नाखुश हैं।
01
Samsung 236 L, 3 Star, Convertible, Digital Inverter with Display Frost Free Double Door Refrigerator
Samsung ब्रांड का यह डबल डोर वाला फ्रिज 236 लीटर की कैपेसिटी और 3 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ मिल रहा है। इसमें 183 लीटर फ्रेश फूड कैपेसिटी, 53 लीटर फ्रिजर कैपेसिटी दी जा रही है। इसके अलावा 2 ड्रार, 3 शेल्फ और 1 वेजिटेबल बॉक्स भी इस फ्रिज में मिल जाते हैं। साथ ही इसमें एंटी बैक्टीरियल गैस्केट भी लगा हुआ है। 3 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले इस रेफ्रिजरेटर की वार्षिक ऊर्जा खपत 229 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष है। डिजिटल इन्वर्टर मोटर के साथ आने वाला सैमसंग ब्रांड का यह रेफ्रिजरेटर कम शोर और लंबे समय तक चलने वाला प्रदर्शन प्रदान करता है। यह फ्रिज डिजिटल डिस्प्ले के साथ आ रहा है, जिस पर आप टेंपरेचर के साथ सेटिंग से जुड़ी सारी जानकारी देख सकते हैं। यह फ्रॉस्ट फ्री रेफ्रिजरेटर है, जिसे आपको मैन्यूअली डिफ्रास्ट करने की जरूरत नहीं होती है।
स्पेसिफिकेशन
बॉटल काउंट- 5
नॉइज लेवल- 42 डीबी
फॉर्म फैक्टर- फ्रॉस्ट फ्री रेफ्रिजरेटर
वोल्टेज- 230 वोल्ट
वाटेज- 50 वॉट
खूबियां
100v - 300v रेंज के भीतर स्टेबलाइजर मुक्त संचालन।
दरवाजा ठीक से बंद न होने पर डोर अलार्म बजता है।
इसमें आसान स्लाइड शेल्फ लगे हैं।
कमी
कुछ अमेजन यूजर्स के अनुसार यह फ्रिज तेज आवाज करता है।
02
Our Core Values
Transparent, Honest Reviews
We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.
Trusted Brands Priority
We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.
Smarter Value for Your Money
We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.
LG 240 L 3 Star Frost-Free Smart Inverter Double Door Refrigerator
ऑटो डिफ्रॉस्ट फंक्शन के साथ आने वाला यह LG ब्रांड का डबल डोर रेफ्रिजरेटर है। यह रेफ्रिजरेटर 240 लीटर की कैपेसिटी में मिल रहा है, जो कि 2 से 3 सदस्यों वाले परिवारों के लिए उपयुक्त हो सकता है। इसमें फ्रीजर के लिए 59 लीटर की कैपेसिटी और फ्रेश फूड के लिए 181 लीटर की कैपेसिटी मिल रही है। स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ आने वाला यह रेफ्रिजरेटर कम बिजली की खपत करता है और ज्यादा आवाज भी नहीं करता है। इस डबल डोर रेफ्रिजरेटर में एंटी बैक्टीरियल गैसकेट लगा हुआ है, जो धूल और कीटाणुओं से खाने को सुरक्षित रखता है। इस फ्रिज के शेल्फ एडजस्टेबल हैं, जिन्हें बर्तनों की लंबाई के अनुसार समायोजित किया जा सकता है। एलजी का यह रेफ्रिजरेटर 100 से 310 वोल्टेज रेंज पर बिना स्टेबलाइजर के भी काम कर सकता है।
स्पेसिफिकेशन
उत्पाद का आयाम- 70.3D x 58.5W x 147.5H सेंटीमीटर
ब्रांड- LG
क्षमता- 240 लीटर
BEE स्टार रेटिंग- 3 स्टार
वार्षिक ऊर्जा खपत- 231 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष
रेफ्रिजरेटर ताज़ा भोजन क्षमता- 181 लीटर
फ़्रीजर क्षमता- 59 लीटर
खूबियां
इसमें स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर लगा है।
यह फ्रिज बिना स्टेबलाइजर के काम करता है।
दरवाजा ठीक से बंद न होने पर आपको इंडिकेट करने के लिए डोर अलार्म।
कमी
अमेजन यूजर्स की तरफ से कोई कमी नहीं बताई गई है।
03
Whirlpool 235 L Frost Free Triple-Door Refrigerator
235 लीटर की कैपेसिटी वाला यह Whirlpool ब्रांड का ट्रिपल डोर रेफ्रिजरेटर है। यानि इसमें अलग-अलग भंडारण आवश्यकताओं के लिए 3 अलग-अलग जोन होने से बेहतर कूलिंग मिलती है। इस फ्रिज में कठोर ग्लास से बने 2 शेल्फ रखे गए हैं, जिन पर भारी बर्तन भी आराम से रखे जा सकते हैं। यह फ्रॉस्ट फ्री डबल डोर रेफ्रिजरेटर इंटेलिसेंस इन्वर्टर टेक्नोलॉजी के साथ मिलता है। इस फ्रिज के अंदर नॉब लगा हुआ है, जिसकी मदद से जरूरत के अनुसार टेंपरेचर को सेट कर सकते हैं। इस फ्रिज के के आइस ट्विस्टर और कलेक्टर बॉक्स से बर्फ को निकालने के लिए आपको ज्यादा मेहनत भी करने की जरूरत नहीं है। इस फ्रिज का ज़ीओ लाइट टेक्नोलॉजी वाला वेजिटेबल क्रिस्पर सब्जियों मे नमी बनाए रखता है और उन्हें लंबे समय तक फ्रेश रखता है।
स्पेसिफिकेशन
क्षमता- 235 लीटर
वार्षिक ऊर्जा खपत- 170 किलोवाट घंटे
रेफ्रिजरेटर ताज़ा भोजन क्षमता- 184 लीटर
फ़्रीज़र क्षमता -52 लीटर
स्थापना प्रकार- फ्रीस्टैंडिंग
भाग संख्या- 22166
रंग रेडिएंट- स्टील
वोल्टेज- 230 वोल्ट
खूबियां
99% तक बैक्टीरिया की वृद्धि को रकने के लिए माइक्रोब्लॉक टेक्नोलॉजी।
इसमें एयर बूस्टर है, जो ठंडी हवा के संचार को नियंत्रित करता है ताकि हर कम्पार्टमेंट को उसकी ज़रूरत के अनुसार एक समान ठंडक मिले।
कमी
कुछ अमेजन यूजर्स के अनुसार इसका बाहरी भाग काफी ज्यादा गर्म हो जाता है।
अगर आप अपने घर के लिए सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर लेने की सोच रहे हैं, तो इस गोदरेज फ्रिज के बारे में विचार कर सकते हैं। दो से तीन सदस्यों के लिए उपयुक्त रहने वाला यह गोदरेज रेफ्रिजरेटर 180 लीटर की कैपेसिटी में मिल रहा है। इस सिंगल डोर फ्रिज में एडवांस्ड कैपिलरी टेक्नोलॉजी दी जा रही है, जो बेहतर कूलिंग प्रदान करता है और खाने के सामान को लंबे समय तक फ्रेश रखता है। स्टोरेज की अगर बात करें तो इस गोदरेज फ्रिज में फ्रेश फूड के लिए 166.5 लीटर और फ्रीजर के लिए 13.5 लीटर की कैपेसिटी दी जा रही है। इसमें वायर्ड शेल्फ भी दिया गया है, जो काफी मजबूत है। इसमें टर्बो कूलिंग तकनीक के साथ फिक्स्ड स्पीड कंप्रेसर, जो 10% तक तेजी से बर्फ बनाने और 24% तक तेजी से बोतल ठंडा करने की सुविधा सुनिश्चित करती है।इसके अलावा इसमें 20 लीटर की कैपेसिटी वाला जंबो वेजिटेबल ट्रे भी दिया जा रहा है, जिसमें आप काफी सारी सब्जियां स्टोर करके रख सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
ब्रांड- गोदरेज
क्षमता- 180 लीटर
वार्षिक ऊर्जा खपत- 186 किलोवाट घंटे
रेफ्रिजरेटर ताज़ा भोजन क्षमता- 166.5 लीटर
फ्रीज़र क्षमता- 13.5 लीटर
स्थापना प्रकार- फ्रीस्टैंडिंग
खूबियां
बेहतर कूलिंग के लिए टर्बो कूलिंग तकनीक।
बड़ी बोतलों को रखने के लिए स्पेस।
ज्यादा फल और सब्जियां रखने के लिए जंबो वेजिटेबल ट्रे।
कमी
कुछ अमेजन यूजर्स के अनुसार यह फ्रिज तेज आवाज करता है।
05
जानें इनकी खासियत
अगर आप अपने घर के लिए 30 हजार से कम कीमत में फ्रिज लेने की सोच रहे हैं ऊपर दिए जा रहे विकल्पों में किसी को भी चुन सकते हैं। यहां इनके फीचर के बारे में तुलना की जा रही है, जिससे आपको समझने में आसानी होगी।
ब्रांड
क्षमता
एनर्जी रेटिंग
खासियत
Haier 240L 2 Star Frost Free Top Mount Double Door Refrigerator
240 लीटर
2 स्टार
कूल पैड, बड़ा वेज बॉक्स, एलईडी लाइट, रिसेस हैंडल
Samsung 236 L, 3 Star, Convertible, Digital Inverter Double Door Refrigerator
236 लीटर
3 स्टार
कन्वर्टिबल, आसान टच कंट्रोल के साथ डिजिटल डिस्प्ले, पावर कूल, आसान स्लाइड शेल्फ
LG 240 L 3 Star Frost-Free Smart Inverter Double Door Refrigerator
240 लीटर
3 स्टार
कन्वर्टिबल, स्मार्ट डायग्नोसिस, आसान स्लाइड शेल्फ
Whirlpool 235 L Frost Free Triple-Door Refrigerator
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Loading...
Loading...
Faq's
क्या ₹30000 के बजट में बड़ी फैमिली के लिए रेफ्रिजरेटर मिल जाएगा?
हां, ₹30,000 के बजट में बड़ी फैमिली के लिए 250-270 लीटर क्षमता वाले डबल-डोर रेफ्रिजरेटर मिल सकते हैं।
एक बढ़िया से फ्रिज का चुनाव करते समय किन बातों को देखना चाहिए?
अगर आप अपने घर के लिए बढ़िया फ्रिज लेने की सोच रहे हैं तो उसकी कैपेसिटी, एनर्जी रेटिंग और कूलिंग टेक्नोलॉजी जैसी जरूरी बातों के बारे में चेक कर लें।
फ्रिज में फ्रॉस्ट फ्री टेक्नोलॉजी क्या होती है?
फ्रॉस्ट-फ्री टेक्नोलॉजी वाला रेफ्रिजरेटर एक ऐसा रेफ्रिजरेटर होता है जिसमें अंदर की दीवारों पर बर्फ जमा नहीं होती।