Amazon पर मिलने वाले ये 5 एनर्जी सेविंग Air Conditioner जबरदस्त ठंडक के साथ दिलाएंगे बिजली बिल से राहत!

अगर आप इस गर्मी में नया AC लेने का प्लान बना रहे हैं तो ऐसे मॉडल चुन सकते हैं जिनकी एनर्जी रेटिंग ज्यादा हो और इन्वर्टर टेक्नोलॉजी मौजूद हो। यहां आपको 5 बढ़िया विकल्प मिल जाएंगे जो लंबे समय तक ठंडक देने के साथ-साथ बिजली की बचत भी कर सकते हैं।

Amazon पर मिलने वाले ये 5 एनर्जी सेविंग Air Conditioner जबरदस्त ठंडक के साथ दिलाएंगे बिजली बिल से राहत!
एनर्जी सेविंग वाले Air Conditioner

गर्मी का मौसम आते ही घर को ठंडा रखने के लिए एयर कंडीशनर की जरूरत बढ़ जाती है। लेकिन कई लोग एसी लेते समय इस बात से परेशान रहते हैं कि कहीं बिजली का बिल बहुत ज्यादा न बढ़ जाए। ऐसे में अगर आप एनर्जी सेविंग Air Conditioner चुनते हैं तो आपको अच्छी कूलिंग के साथ-साथ बिजली की बचत भी मिल सकती है। आजकल अमेजन पर कई ऐसे एयर कंडीशनर उपलब्ध हैं जो कम बिजली में बेहतर कूलिंग देने के लिए जाने जाते हैं। इनमें ज्यादातर इन्वर्टर टेक्नोलॉजी और 5-स्टार एनर्जी रेटिंग वाले मॉडल शामिल होते हैं। इन एसी की खास बात यह है कि ये कमरे के तापमान के हिसाब से अपनी पावर को एडजस्ट कर सकते हैं, जिससे बिजली की खपत कम होती है। इनमें आपको Haier, Hitachi, LG, Daikin और Voltas के विकल्प यहां मिल जाएंगे जो अपनी अच्छी कूलिंग और कम बिजली खर्च के लिए काफी पसंद किए जाते हैं। इन ब्रांड्स के नए मॉडल में स्मार्ट फीचर्स, साइलेंट ऑपरेशन और बेहतर एयर फिल्ट्रेशन भी मिलता है, जिससे घर का माहौल ज्यादा आरामदायक बन सकता है।

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Haier 1 Ton 5 Star AI Climate Control Smart Split AC

    1 टन क्षमता के साथ आने वाला यह एसी छोटे कमरों यानी लगभग 120 स्क्वेयर फीट तक के लिए सही चुनाव हो सकता है जो आपको तेज व दमदार कूलिंग प्रदान कर सकता है। Haier के इस एसी में 5 स्टार ऊर्जा रेटिंग मौजूद है जो कम बिजली की खपत करते हुए बढ़िया ठंडक दे सकता है। वहीं, इसमें फ्रॉस्ट सेल्फ क्लीन फीचर भी दिया गया है, जिससे सिर्फ एक बटन दबाकर 21 मिनट में AC की अंदर से सफाई हो सकती है। इसके अलावा, हेक्सा इन्वर्टर कंप्रेसर की मदद से यह बिजली की खपत को कम करते हुए बेहतर कूलिंग दे सकता है। साथ ही, इसमें 7-इन-1 इंटेली कन्वर्टिबल कूलिंग मोड मौजूद है, जिसकी मदद से आप अपनी जरूरत के अनुसार 40% से 110% तक कूलिंग क्षमता को नियंत्रित कर सकते हैं। वहीं, इसमें दिया गया AI क्लाइमेट असिस्टेंट आपकी आदतों को समझकर कमरे का तापमान अपने-आप सेट कर सकता है, जिससे आपको हमेशा आरामदायक माहौल मिल सकता है। ब्रांड के अनुसार यह 60°C तक के ऊंचे तापमान में भी बेहतरीन कूलिंग देने में सक्षम माना जाता है, इसलिए तेज गर्मी वाले इलाकों में भी यह अच्छी तरह काम कर सकता है। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Haier
    • मॉडल - ‎HSU14K-PYAIR5BN-INV
    • क्षमता - 1 टन 
    • रंग - सफेद 
    • कूलिंग पॉवर - 3.6 किलोवाट 
    • नॉइस लेवल - 37 डेसिबल 

    खासियत 

    • यह सुपरसोनिक कूलिंग तकनीक के साथ आता है, जो सिर्फ 10 सेकंड में ठंडी हवा देना शुरू कर सकता है। 
    • इसमें सुपर माइक्रो एंटी-बैक्टीरियल फिल्टर दिया गया है, जो हवा को और अधिक शुद्ध बना सकता है।
    • इसमें मौजूद AI ECO और पॉवर ट्रैकिंग फीचर की मदद से यह आपकी बिजली खपत को मॉनिटर करता है और तापमान के अनुसार अपने-आप एडजस्ट कर सकता है। 

    कमी 

    • अमेजन यूजर ने कहा रिमोट में बैकलाइट नहीं दिया गया है। 

    योरपिक्स पर अन्य प्रोडक्ट के बारे में जाने।

    01
  • Hitachi 1.5 Ton 5 Star Wi-Fi Inverter Split AC

    5 स्टार ऊर्जा रेटिंग के साथ आने वाला यह एसी चिलचिलाती गर्मी में भी दमदार कूलिंग देने के साथ-साथ बिजली बिल की बचत करने में भी मदद कर सकता है। Hitachi का यह इन्वर्टर स्प्लिट एसी 1.5 टन कि क्षमता के साथ आता है जो मध्यम आकार के कमरों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बन सकता है। इसका इन्वर्टर कंप्रेसर कमरे के तापमान के अनुसार अपनी स्पीड को खुद एडजस्ट कर सकता है, जिससे तेज कूलिंग और कम बिजली खपत हो सकती है। साथ ही, इसमें 100% कॉपर कंडेंसर कॉइल दी गई है, जो लंबे समय तक टिकाऊ रह सकती है और बेहतर कूलिंग दे सकती है। यह 52°C तक के तापमान में भी प्रभावी कूलिंग देने में सक्षम माना जाता है। वहीं, Xpandable+ और 4-वे स्विंग फीचर पूरे कमरे में समान रूप से ठंडी हवा फैलाने में मददगार साबित हो सकते हैं, जिसे कमरे के किसी भी कोने में रहने पर भी आपको ठंडक मिल सकती है। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Hitachi 
    • मॉडल - ‎‎RAS.Y518PCAISL2
    • क्षमता - 1.5 टन 
    • रंग - सफेद 
    • कूलिंग पॉवर - 18500 ब्रिटिश थर्मल यूनिट 
    • नॉइस लेवल - 37 डेसिबल 

    खासियत 

    • इसमें फ्रॉस्टवॉश टेक्नोलॉजी, डस्ट फिल्टर और एंटी-बैक्टीरियल मेश दिया गया है जो साफ हवा देने में मदद कर सकता है। 
    • इसमें 35% ज्यादा ह्यूमिडिटी रिमूवल जैसी सुविधाएं भी दी गई है जो कमरे में चिपचिपाहट को हटा सकता है। 
    • इसमें दिया गया वाईफाई सपोर्ट और airCloud Go App के जरिए इसे मोबाइल से भी कंट्रोल किया जा सकता है।

    कमी 

    • अभी तक यूजर ने कोई खास कमी नहीं बताई है।
    02
  • Our Core Values

    Transparent, Honest Reviews

    We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.

    Trusted Brands Priority

    We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.

    Smarter Value for Your Money

    We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.

  • Daikin 1.5 Ton 5 Star Inverter Split AC

    अगर आप मध्यम आकार वाले कमरे में रहते हैं और एक बढ़िया बिजली की बचत करने वाले एयर कंडीशनर की तलाश में हैं तो यह 5 स्टार ऊर्जा रेटिंग के साथ आने वाला Daikin का Split AC एक अच्छा विकल्प बन सकता है। यह 1.5 टन क्षमता के साथ आता है जो लगभग 150 स्क्वेयर फीट तक के कमरे को आसानी से ठंडा कर सकता है। वहीं, इसकी कूलिंग पावर 5.28 किलोवाट है, जिससे कमरे में जल्दी और समान ठंडक मिल सकती है। इस एसी में इन्वर्टर स्विंग कंप्रेसर दिया गया है, जो बिजली की बचत कर सकता है और शांत तरीके से काम कर सकता है। इसमें कई खास फीचर्स दिए हैं जैसे 3D एयरफ्लो, जिससे हवा कमरे के हर कोने तक पहुंच सकती है और ड्यू क्लीन टेक्नोलॉजी के जरिए एसी के अंदर की यूनिट को साफ रखने में मदद मिल सकती है। इसके साथ PM 1.0 और अपाताइटो फ़िल्टर हवा को साफ करके स्वस्थ वातावरण बनाए रख सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Daikin
    • मॉडल - ‎ATKM50UV16VA
    • क्षमता - 1.5 टन 
    • रंग - सफेद 
    • कूलिंग पॉवर - 5.28 किलोवाट 
    • नॉइस लेवल - 32 डेसिबल 

    खासियत 

    • इस एसी में कॉपर कंडेंसर कॉइल का इस्तेमाल किया गया है, जो बेहतर कूलिंग दे सकता है और लंबे समय तक टिकाऊ रह सकता है। 
    • इसमें ट्रिपल डिस्प्ले दिया गया है जो बिजली की खपत और जो भी खराबी होगी उसे स्क्रीन पर दिखा सकती है। 
    • इसमें मौजूद हेप्टा सेंस टेक्नोलॉजी दी गई है जो बिजली की खपत को कम करते हुए बेहतर कूलिंग और बेहतर प्रदर्शन दे सकती है। 

    कमी 

    • यूजर ने कहा अमेजन से लेने पर इसकी इंस्टॉलेशन सर्विस सही नहीं लगी।
    03
  • Voltas 185V Vectra CAR 1.5 ton 5 star inverter Split AC

    गर्मियों के मौसम में बढ़ती गर्मी से राहत पाने के लिए एक अच्छे एयर कंडीशनर की आवश्यकता सबको महसूस होने लगती है। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए Voltas ने इस मॉडल को पेश किया है। इस एसी की क्षमता 1.5 टन है, जो लगभग 111 से 150 वर्ग फुट के कमरे को आसानी से ठंडा कर सकता है। इसमें इन्वर्टर कंप्रेसर तकनीक का उपयोग किया गया है, जो कमरे के तापमान के अनुसार अपनी स्पीड को अपने आप नियंत्रित कर सकता है। इससे बिजली की खपत कम होती है और लगातार आरामदायक कूलिंग मिलती रह सकती है। इसकी एक खास विशेषता यह भी है कि यह 52 डिग्री सेल्सियस तक के उच्च तापमान में भी प्रभावी तरीके से कूलिंग प्रदान कर सकता है। साथ ही, इसमें 4-इन-1 एडजस्टेबल कूलिंग मोड दिया गया है, जिसकी मदद से उपयोगकर्ता अपनी जरूरत के अनुसार कूलिंग क्षमता को कम या ज्यादा कर सकता है। ऊर्जा की बचत के मामले में भी यह एसी काफी अच्छा साबित हो सकता है क्योंकि इसे 5-स्टार एनर्जी रेटिंग मिली हुई है। इसका मतलब है कि यह कम बिजली की खपत के साथ बेहतर प्रदर्शन देता है। इन्वर्टर तकनीक के कारण कंप्रेसर बार-बार बंद और चालू नहीं होता, जिससे बिजली की बचत हो सकती है। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Voltas
    • मॉडल - ‎185V Vectra CAR
    • क्षमता - 1.5 टन 
    • रंग - सफेद 
    • कूलिंग पॉवर - 4850 किलोवाट
    • नॉइस लेवल - 38 डेसिबल 

    खासियत

    • इसमें कॉपर कंडेनसर कॉइल का उपयोग किया गया है, जो बेहतर हीट ट्रांसफर प्रदान करता है और लंबे समय तक टिकाऊ रह सकता है। 
    • हवा को साफ और सुरक्षित बनाने के लिए इसमें एंटी-डस्ट फिल्टर और एंटी-माइक्रोबियल कोटिंग दी गई है।
    • इसमें दिया गया स्लीप मोड रात के समय आरामदायक तापमान बनाए रखने में मदद कर सकता है। 

    कमी 

    • कुछ यूजर ने वॉटर लीकेज की समस्या बताई है।
    04
  • LG 1.5 Ton 5 Star DUAL Inverter Split AC

    100% कॉपर कंडेंसर कॉइल के साथ आने वाला यह एसी जंग से सुरक्षा रखते हुए बढ़िया ठंडक देने में मददगार साबित हो सकता है। इसमें ओशन ब्लैक प्रोटेक्शन भी दिया गया है जो जंग के अलावा एसी को खराब मौसम से भी सुरक्षा देकर लंबे समय तक टिकाऊ बना सकता है। LG का यह 5 Star AC कम बिजली खपत के साथ लंबे देर तक दमदार कूलिंग का अनुभव दे सकता है। यह 1.5 टन क्षमता के साथ आता है जो मध्यम आकार के कमरों के लिए सही चॉइस बन सकता है। इसमें ड्यूल इन्वर्टर कंप्रेसर दिया गया है, जो कम बिजली खर्च करता है और लंबे समय तक टिकाऊ रह सकता है। इसके अलावा इसमें एआई कन्वर्टिबल 6-इन-1 कूलिंग फीचर है, जिससे जरूरत के अनुसार कूलिंग कम या ज्यादा की जा सकती है। साथ ही, VIRAAT मोड कमरे को बहुत तेजी से ठंडा करने में मदद कर सकता है। वहीं, इसमें दिया गया 4-वे एयर स्विंग की वजह से ठंडी हवा कमरे के हर कोने तक पहुंच सकती है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - LG 
    • मॉडल - ‎US-Q19QNZE1
    • क्षमता - 1.5 टन 
    • रंग - सफेद 
    • कूलिंग पॉवर - 5 किलोवाट 
    • नॉइस लेवल - 31 डेसिबल 

    खासियत

    • इसमें एंटी-वायरस सुरक्षा के साथ एचडी फ़िल्टर दिया गया है जो हवा को साफ रखने में मदद कर सकता है। 
    • यह AC कम शोर के साथ काम करता है और स्थिर वोल्टेज रेंज में बिना स्टेबलाइजर के भी चल सकता है।
    • इसका 5 स्टार एनर्जी रेटिंग बिजली की अच्छी बचत करने में मदद करता है।

    कमी 

    • अभी तक यूजर ने कोई कमी नहीं बताई है। 

    हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर इस प्रकार के अन्य लेख पढ़ सकते हैं।

    05

जानें आपके घर कर लिए कौन-सा एसी है बढ़िया 

यहां तालिका के माध्यम से ऊपर दिए गए विकल्पों के कुछ मुख्य फीचर्स के बीच के अंतर को बताया गया है जिसकी मदद से आप आसानी से अमेजन से एक बढ़िया एनर्जी सेविंग एसी ले सकते हैं - 

ब्रांड/मॉडल 

क्षमता 

नॉइस लेवल 

कूलिंग पॉवर 

Haier 5 Star AI Climate Control Smart Split AC - HSU14K-PYAIR5BN-INV

1 टन 

37 डेसिबल 

3.6 किलोवाट 

Hitachi 1.5 Ton 5 Star Wi-Fi Inverter Split AC - 5700XXL RAS.Y518PCAISL2

1.5 टन 

37 डेसिबल 

18500 ब्रिटिश थर्मल यूनिट

Daikin 1.5 Ton 5 Star Inverter Split AC - ATKM50UV16VA

1.5 टन 

32 डेसिबल 

5.28 किलोवाट 

Voltas 185V Vectra CAR 5 star inverter Split AC

1.5 टन 

38 डेसिबल 

4850 किलोवाट

LG 1.5 Ton 5 Star DUAL Inverter Split AC - US-Q19QNZE1

1.5 टन 

31 डेसिबल 

5 किलोवाट 

इन्हें भी पढ़ें - 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...

Faq's

  • क्या एनर्जी सेविंग एयर कंडीशनर सच में बिजली की बचत करते हैं?
    आमतौर पर, एनर्जी सेविंग एयर कंडीशनर सामान्य एसी की तुलना में कम बिजली खर्च करते हैं। इनमें इन्वर्टर टेक्नोलॉजी और उच्च एनर्जी रेटिंग होती है, जिससे बिजली की खपत कम हो सकती है।
  • एयर कंडीशनर लेते समय कौन-सी एनर्जी रेटिंग सबसे बेहतर होती है?
    एसी लेते समय 4-स्टार या 5-स्टार एनर्जी रेटिंग वाले मॉडल बेहतर माने जाते हैं क्योंकि ये ज्यादा बिजली बचाने में मदद कर सकते हैं।
  • इन्वर्टर एसी और नॉन-इन्वर्टर एसी में क्या अंतर होता है?
    इन्वर्टर एसी कमरे के तापमान के अनुसार अपनी कूलिंग क्षमता को अपने आप कम-ज्यादा करता है, जबकि नॉन-इन्वर्टर एसी बार-बार ऑन और ऑफ होता है। इसी वजह से इन्वर्टर एसी ज्यादा बिजली बचा सकता है।