1 टन या 1.5 Ton AC: आपके घर के लिए कौन सा साइज होगा बेहतर? विकल्पों के साथ जानें

इस गर्मी घर लाना चाहते हैं एक बढ़िया AC लेकिन अभी भी इस असमंजस में है कि आपके कमरे के लिए 1 टन एसी सही रहेगा या 1.5 टन, तो यहां 6 बढ़िया विकल्पों के साथ जानकारी पर डालिए नजर।

1 टन या 1.5 Ton AC: आपके घर के लिए कौन सा साइज होगा बेहतर? विकल्पों के साथ जानें
1 टन और 1.5 टन एसी

गर्मी बढ़ते ही घर के लिए नया एसी लेने का विचार कई लोगों के मन में आता है। लेकिन एसी लेते समय सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि 1 टन का एसी लेना चाहिए या 1.5 टन? आपको बता दें, सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि एसी का टन उसके ठंडा करने की क्षमता को दर्शाता है। यानी 1 टन वाला एसी छोटे कमरे के लिए बेहतर होता है, जबकि 1.5 टन एसी थोड़ा बड़े कमरे को जल्दी और बेहतर तरीके से ठंडा कर सकता है। अगर आपके कमरे का आकार लगभग 100 से 120 वर्ग फुट है या फिर आपका कमरा छोटा है तो 1 Ton AC आपके लिए सही हो सकता है। लेकिन अगर कमरे का मध्यम है तो 1.5 टन एसी ज्यादा अच्छा विकल्प माना जाता है। इसके अलावा कमरे की ऊंचाई, खिड़कियों की संख्या, धूप की दिशा और घर की मंजिल भी एसी की क्षमता तय करने में अहम भूमिका निभाते हैं। इसलिए एसी लेने से पहले कमरे का आकार और घर की स्थिति को ध्यान में रखना चाहिए। सही क्षमता का एसी चुनने से कमरा जल्दी ठंडा हो सकता है जिससे बिजली की बचत हो सकती है और आप आराम से चिलचिलाती गर्मी में भी ठंडक का मजा उठा सकते हैं।

देखिए नीचे 6 विकल्प और चुनिए इनकी मदद से अपने कमरे के लिए एक सही एसी -

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Haier 1 Ton 5 Star AI Climate Control Smart Split AC

    यह एसी 1 टन क्षमता के साथ आता है जो छोटे कमरों, लगभग 120 स्क्वेयर फीट तक के लिए सही हो सकता है और तेज व दमदार कूलिंग प्रदान कर सकता है। Haier के इस एसी में हेक्सा इन्वर्टर कंप्रेसर दिया गया है, जो बिजली की खपत को कम करते हुए बेहतर कूलिंग दे सकता है। इसमें 7-इन-1 इंटेली कन्वर्टिबल कूलिंग मोड मौजूद है, जिसकी मदद से आप अपनी जरूरत के अनुसार 40% से 110% तक कूलिंग क्षमता को नियंत्रित कर सकते हैं। इससे बिजली की बचत भी हो सकती है। यह सुपरसोनिक कूलिंग तकनीक के साथ आता है, जो सिर्फ 10 सेकंड में ठंडी हवा देना शुरू कर सकता है। खास बात यह है कि यह 60°C तक के ऊंचे तापमान में भी बेहतरीन कूलिंग देने में सक्षम माना जाता है, इसलिए तेज गर्मी वाले इलाकों में भी यह अच्छी तरह काम कर सकता है। साथ ही, 5 स्टार ऊर्जा रेटिंग के साथ आने की वजह से यह बिजली का बचत भी कर सकता है। वहीं, इसमें दिया गया AI क्लाइमेट असिस्टेंट आपकी आदतों को समझकर कमरे का तापमान अपने-आप सेट कर सकता है, जिससे आपको हमेशा आरामदायक माहौल मिल सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Haier
    • मॉडल - ‎HSU14K-PYAIR5BN-INV
    • क्षमता - 1 टन 
    • कूलिंग पॉवर - 3.6 किलोवाट
    • फॉर्म फैक्टर - मिनी-स्प्लिट
    • स्पेशल फीचर्स - 4 वे स्विंग, एंटी-बैक्टीरियल फिल्टर, ऑटो क्लीन, डिह्यूमिडिफायर, वाईफाई सक्षम

    खासियत 

    • इसमें फ्रॉस्ट सेल्फ क्लीन फीचर भी दिया गया है, जिससे सिर्फ एक बटन दबाकर 21 मिनट में AC की अंदर से सफाई हो सकती है।
    • इसमें सुपर माइक्रो एंटी-बैक्टीरियल फिल्टर दिया गया है, जो हवा को और अधिक शुद्ध बना सकता है।
    • इसमें मौजूद AI ECO और पॉवर ट्रैकिंग फीचर की मदद से यह आपकी बिजली खपत को मॉनिटर करता है और AC को तापमान के अनुसार अपने-आप एडजस्ट करके ऊर्जा की बचत कर सकता हैं। 

    कमी 

    • अमेजन यूजर ने बताया इसके साथ मिलने वाले रिमोट में बैकलाइट नहीं दिया गया है। 

    योरपिक्स पर अन्य जानकारी पढ़ सकते हैं।

    01
  • Haier 1.5 Ton 3 Star Twin Inverter Split AC

    जब गर्मी बढ़ने लगती है तो घर में एक अच्छा एयर कंडीशनर की तलाश सबको होने लगती है। ऐसे में 100% कॉपर कंडेंसर कॉइल के साथ आने वाला Haier का यह एसी दमदार कूलिंग और लंबे समय तक चलने वाला विकल्प बन सकता है। आपको बता दें, AC 1.5 Ton खासतौर पर मध्यम आकार के कमरों यानी लगभग 111 से 150 वर्ग फुट तक के कमरों के लिए बनाया गया है जो कमरे को फटाफट से ठंडा कर सकता है। इसका ट्विन इन्वर्टर कंप्रेसर कमरे के तापमान के अनुसार अपनी स्पीड को खुद एडजस्ट कर सकता है, जिससे बिजली की बचत होती है और बेहतर प्रदर्शन मिल सकता है। इसमें 7-in-1 कन्वर्टिबल फीचर दिया गया है, जिसकी मदद से आप अपनी जरूरत के अनुसार कूलिंग को 40% से 110% तक सेट कर सकते हैं। इसके अलावा ब्रांड के अनुसार यह 54°C तक के उच्च तापमान में भी तेज कूलिंग देने में सक्षम है, जिससे बेहद गर्म दिनों में भी कमरे का माहौल ठंडा और आरामदायक बना रह सकता है। साथ ही फ्रॉस्ट सेल्फ क्लीन तकनीक एसी के अंदर जमा धूल और नमी को साफ रखने में मदद करती है, जिससे हवा ज्यादा साफ और स्वच्छ मिल सकती है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Haier
    • मॉडल - ‎‎HSU17V-TMS3BN-INV
    • क्षमता - 1.5 टन 
    • कूलिंग पॉवर - 16380 ब्रिटिश थर्मल यूनिट
    • फॉर्म फैक्टर - मिनी-स्प्लिट
    • स्पेशल फीचर्स - एंटी बैक्टीरियल फिल्टर, ऑटो क्लीन, डिह्यूमिडिफायर, फास्ट कूलिंग, साइलेंट मोड

    खासियत 

    • इसमें सुपर माइक्रो एंटी-बैक्टीरियल फिल्टर दिया गया है, जो हवा को साफ रखने में मदद कर सकता है। 
    • इसमें ECO मोड, टर्बो कूलिंग, डार्क मोड और हिडन डिस्प्ले जैसे कई स्मार्ट फीचर्स भी मौजूद हैं, जो इसे उपयोग में आसान और सुविधाजनक बनाते हैं।
    • सुपर क्वाइट मोड की मदद से यह शांत रखकर काम कर सकता है जिससे आप रात में आराम से सो सकते हैं। 

    कमी 

    • अभी तक यूजर ने कोई कमी नहीं बताई है।
    02
  • Our Core Values

    Transparent, Honest Reviews

    We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.

    Trusted Brands Priority

    We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.

    Smarter Value for Your Money

    We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.

  • Cruise 1 Ton 3 Star Inverter Split AC

    यह एसी इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ आता है, जो कमरे की कूलिंग को जरूरत के अनुसार अपने-आप एडजस्ट कर सकता है। इससे बिजली की बचत हो सकती है और कमरे में जल्दी ठंडक मिल सकती है। 1 टन की क्षमता के साथ आने वाला Cruise का यह एसी लगभग 110 वर्ग फुट तक के छोटे कमरों के लिए उपयुक्त माना जाता है। आपको बता दें, इसमें 4-इन-1 कन्वर्टिबल कूलिंग तकनीक दी गई है, जिससे उपयोगकर्ता अपनी जरूरत के अनुसार कूलिंग क्षमता को कम या ज्यादा कर सकता है। वहीं, इसमें 7-स्टेज एयर फिल्ट्रेशन सिस्टम और PM 2.5 फिल्टर भी दिया गया है, जो हवा में मौजूद धूल, एलर्जी और छोटे कणों को फिल्टर करने में मदद कर सकता है। इससे कमरे की हवा ज्यादा साफ और हेल्दी रह सकती है। यह Split एसी 145 से 285 वोल्ट तक की बिजली पर स्टेबलाइजर के बिना भी आसानी से काम कर सकता है। इसके इनडोर यूनिट में LED तापमान डिस्प्ले दिया गया है, जिससे उपयोगकर्ता आसानी से तापमान देख सकता है। साथ ही इसमें ऑटो ब्लो और क्लीन, स्लीप मोड, मॉनसून कम्फर्ट और स्मार्ट डायग्नोसिस जैसे कई उपयोगी फीचर्स भी मौजूद हैं जो इसे अधिक सुविधाजनक बना सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Cruise
    • मॉडल - ‎CWCVBL-VQ1W123
    • क्षमता - 1 टन 
    • कूलिंग पॉवर - 3.45 किलोवाट 
    • फॉर्म फैक्टर - स्प्लिट
    • स्पेशल फीचर्स - एयर प्यूरीफिकेशन, ऑटो क्लीन, फास्ट कूलिंग, इन्वर्टर कंप्रेसर

    खासियत 

    • इसमें 100% कॉपर कंडेंसर कॉइल का उपयोग किया गया है, जो बेहतर कूलिंग देने के साथ-साथ कम मेंटेनेंस की जरूरत रखता है। 
    • इसमें रस्ट-O-शील्ड ब्लू तकनीक भी दी गई है, जो कॉइल को जंग और क्षरण से बचा सकती है। 
    • इसमें पर्यावरण के अनुकूल R32 रेफ्रिजरेंट गैस का इस्तेमाल किया गया है, जो ओजोन परत को नुकसान नहीं पहुंचाती। 

    कमी 

    • अभी तक यूजर ने कोई कमी नहीं बताई है।
    03
  • Cruise 1.5 Ton 3 Star Inverter Split AC

    यह स्प्लिट एसी 111 से 150 वर्ग फीट तक के कमरे को तेजी से और प्रभावी तरीके से ठंडा करने की क्षमता रखता है। इसमें इन्वर्टर कंप्रेसर दिया गया है जो कमरे की जरूरत के अनुसार अपनी पावर को अपने-आप एडजस्ट कर सकता है, जिससे बिजली की बचत भी हो सकती है और कूलिंग भी बेहतर मिल सकती है। इस Cruise Air Conditioner में 7-स्टेज एयर फिल्ट्रेशन सिस्टम और PM2.5 एयर फिल्टर दिया गया है, जो हवा को साफ बनाने में मदद कर सकता है। इसके साथ ही इसमें 100% हाई ग्रूव्ड कॉपर कंडेंसर कॉइल दी गई है, जो बेहतर कूलिंग देने के साथ-साथ कम मेंटेनेंस भी बनाए रख सकता है। वहीं, इसमें दिया गया रस्ट-ओ-शील्ड ब्लू तकनीक इसे जंग से बचा सकता है, जिससे यह लंबे समय तक टिकाऊ बना हुआ रह सकता है। यह एसी 165 से 285 वोल्ट के बीच बिना स्टेबलाइजर के भी काम कर सकता है, जो बिजली के उतार-चढ़ाव वाले इलाकों में काफी फायदेमंद हो सकता है और आप बिना रुकावट के ठंडक का आनंद उठा सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Cruise
    • मॉडल - CWCVBK-VQ1W173
    • क्षमता - 1.5 टन 
    • कूलिंग पॉवर - 4.8 किलोवाट 
    • फॉर्म फैक्टर - स्प्लिट सिस्टम 
    • स्पेशल फीचर्स - वेरियोकूल इन्वर्टर टेक्नोलॉजी, रस्ट-ओ-शील्ड ब्लू पेंट प्रोटेक्शन, ब्लू-टेक फिन प्रोटेक्शन, पीएम 2.5 फिल्टर, डीह्यूमिडिफायर

    खासियत

    • इसमें 4-इन-1 कन्वर्टिबल कूलिंग मोड दिए गए हैं, जिससे आप अपनी जरूरत के अनुसार कूलिंग को कम या ज्यादा कर सकते हैं। 
    • इसमें मैजिक LED डिस्प्ले, बड़ा LCD रिमोट, स्मार्ट डायग्नोसिस सिस्टम और 4 फैन स्पीड मोड जैसे कई आधुनिक फीचर्स शामिल हैं। 
    • इसकी इनडोर यूनिट का शोर स्तर लगभग 44 डेसिबल है, जिससे यह शांत वातावरण में भी आराम से इस्तेमाल किया जा सकता है।

    कमी 

    • अभी तक यूजर ने कोई कमी नहीं बताई है।
    04
  • Daikin 1 Ton 3 Star Inverter Split AC

    3D एयरफ्लो सिस्टम के साथ आने वाला यह एसी हवा को कमरे के हर कोने तक समान रूप से पहुंचाने में मदद कर सकता है जिससे आप कमरे में कहीं भी हो, आपको ठंडक सही से मिल सकती है। DAIKIN के इस एसी की क्षमता 1 टन है जिससे छोटे कमरों के लिए भी यह एक सही चॉइस हो सकता है। साथ ही, इसमें इन्वर्टर स्विंग कंप्रेसर लगा है, जो जरूरत के अनुसार अपनी स्पीड को अपने-आप बदल सकत है जिससे बिजली की खपत कम होती है और कमरे का तापमान स्थिर बना रह सकता है। इसमें ड्यू क्लीन टेक्नोलॉजी दी गई है, जो अंदर के कॉइल को नमी की मदद से साफ करने में मदद कर सकती है। इससे एसी के अंदर धूल और गंदगी कम जमा होती है और लंबे समय तक इसकी कार्यक्षमता बनी रह सकती है। साथ ही इसमें PM 2.5 फिल्टर भी मौजूद है, जो हवा में मौजूद बारीक धूल कणों को कम करके कमरे की हवा को ज्यादा साफ और स्वस्थ बना सकता है। ब्रांड के अनुसार, यह एसी 52°C तक के हाई एंबियंट तापमान में भी प्रभावी कूलिंग देने में सक्षम है। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - DAIKIN
    • मॉडल - ‎‎MTKL35U
    • क्षमता - 1 टन 
    • कूलिंग पॉवर - 12000 ब्रिटिश थर्मल यूनिट
    • फॉर्म फैक्टर - मिनी-स्प्लिट
    • स्पेशल फीचर्स - 3डी एयरफ्लो, ड्यू क्लीन टेक्नोलॉजी, 52°C तक उच्च परिवेश तापमान पर संचालन, पीएम 2.5 फिल्टर, ट्रिपल डिस्प्ले

    खासियत

    • इसमें ट्रिपल डिस्प्ले फीचर दिया गया है, जिसमें आप पावर कंजम्प्शन प्रतिशत, सेट या रूम टेम्परेचर और ऑटो एरर कोड आसानी से देख सकते हैं। 
    • इसमें दिया गया पावर चिल फीचर तेज कूलिंग दे सकता है, जिससे एसी चालू करते ही कमरा जल्दी ठंडा हो सकता है। 
    • इसका शोर स्तर लगभग 30 dB(A) है, इसलिए यह शांत वातावरण में भी आरामदायक कूलिंग दे सकता है।

    कमी 

    • अमेजन से लेने पर यूजर ने कहा इसका इंस्टॉलेशन चार्ज काफी अधिक है।
    05
  • Daikin 1.5 Ton 5 Star Inverter Split AC

    क्या आप भी अपने मध्यम आकार के कमरे के लिए एक सही एसी की तलाश कर रहे हैं तो डाइकिन का 1.5 टन क्षमता वाला यह इन्वर्टर स्प्लिट एसी सही चॉइस हो सकता है जो खासतौर पर उन कमरों के लिए उपयुक्त है जिनका आकार लगभग 111 से 150 वर्ग फुट के बीच होता है। आपको बता दें, इस एसी में इन्वर्टर स्विंग कंप्रेसर तकनीक का उपयोग करता है, जो बिजली की खपत को कम रखते हुए लगातार और स्थिर कूलिंग प्रदान कर सकता है। इसकी कूलिंग क्षमता लगभग 5.28 किलोवाट है, जिससे यह तेज गर्मी में भी कमरे को जल्दी ठंडा करने में सक्षम हो सकता है। इसके अलावा यह Inverter AC 46 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान पर भी 100 प्रतिशत कूलिंग क्षमता बनाए रख सकता है। वहीं, इसमें 5-स्टार रेटिंग दी गई है, जिससे यह बिजली की खपत तो कम कर ही सकता है साथ ही आपको दमदार कूलिंग भी दे सकता है। इसके अलावा, इस मॉडल में हेप्टा सेंस तकनीक भी मौजूद है, जो एसी के कई स्मार्ट सेंसर और फीचर्स को मिलाकर बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करती है और वहीं, इसमें ड्यू क्लीन टेक्नोलॉजी भी दी गई है, जो इनडोर यूनिट को अंदर से साफ रखने में मदद कर सकती है और एसी से आने वाली हवा को ताजा और बिना गंध के बनाए रख सकती है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - DAIKIN
    • मॉडल - ‎‎MTKM50U
    • क्षमता - 1.5 टन 
    • कूलिंग पॉवर - 5.28 किलोवाट 
    • फॉर्म फैक्टर - स्प्लिट सिस्टम 
    • स्पेशल फीचर्स - रिमोट कंट्रोल 

    खासियत

    • इसमें PM 2.5 फिल्टर भी लगाया गया है, जो हवा में मौजूद धूल, प्रदूषण और सूक्ष्म कणों को कम करने में मदद करता है।
    • इस एसी को रिमोट कंट्रोल से आसानी से चलाया जा सकता है, जिससे उपयोग करना काफी आसान हो सकता है।
    • लगभग 30 डेसिबल का शोर स्तर होने के कारण यह एसी शांत वातावरण बनाए रखता है और रात में आरामदायक नींद में भी बाधा नहीं डालता। 

    कमी 

    • अमेजन यूजर ने बताया इंस्टॉलेशन सर्विस सही नहीं है। 

    हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर इस प्रकार के अन्य लेख पढ़ सकते हैं।

    06

जानें आपके कमरे के लिए आखिर कौन-सा एसी है बढ़िया 

यहां तालिका के माध्यम से ऊपर दिए गए विकल्पों के कुछ मुख्य फीचर्स के बीच के अंतर को बताया गया है जिसकी मदद से आप आसानी से अमेजन से एक बढ़िया एसी ले सकते हैं - 

ब्रांड/मॉडल 

क्षमता 

कूलिंग पॉवर 

नॉइस लेवल 

Haier 1 Ton 5 Star AI Climate Control Smart Split AC - HSU14K-PYAIR5BN-INV

1 टन 

3.6 किलोवाट 

37 डेसिबल 

Haier 1.5 Ton 3 Star Twin Inverter Split AC -HSU17VP-TQS3BN-INV

1.5 टन 

16380 ब्रिटिश थर्मल यूनिट 

42 डेसिबल 

Cruise 3 Star Inverter Split AC - CWCVBL-VQ1W123

1 टन 

3.45 किलोवाट 

44 डेसिबल 

Cruise 3 Star Inverter Split AC with 7-Stage Air Filtration - CWCVBK-VQ1W173

1.5 टन 

4.8 किलोवाट 

44 डेसिबल 

Daikin 3 Star Inverter Split AC - MTKL35UV16

1 टन 

12000 ब्रिटिश थर्मल यूनिट

29 डेसिबल 

Daikin 1.5 Ton 5 Star Inverter Split AC - MTKM50U

1.5 टन 

5.28 किलोवाट 

30 डेसिबल 

निष्कर्ष 

अंत में कहा जा सकता है कि 1 टन और 1.5 टन एसी का चुनाव आपके कमरे के आकार और घर की स्थिति पर निर्भर करता है। छोटे कमरे के लिए 1 टन एसी सही हो सकता है, जबकि थोड़े बड़े कमरे के लिए 1.5 टन एसी ज्यादा बेहतर काम करता है। सही क्षमता का एसी चुनने से कमरा ठीक तरह से ठंडा रहता है और बिजली की खपत भी संतुलित रह सकती है। इसलिए एसी लेते समय जल्दबाजी करने के बजाय कमरे के आकार और जरूरत को ध्यान में रखकर फैसला करना ज्यादा सही हो सकता है।

इन्हें भी पढ़ें - 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...

Faq's

  • 1 टन और 1.5 टन एसी में क्या अंतर होता है?
    1 टन और 1.5 टन एसी में मुख्य अंतर उनकी ठंडा करने की क्षमता का होता है। 1.5 टन एसी बड़े कमरे को जल्दी और ज्यादा अच्छे तरीके से ठंडा कर सकता है, जबकि 1 टन एसी छोटे कमरे के लिए बेहतर माना जाता है।
  • 1 टन एसी किस आकार के कमरे के लिए सही होता है?
    अगर कमरे का आकार लगभग 100 से 120 वर्ग फुट के बीच है यानी आपका कमरा छोटा है तो 1 टन एसी उस कमरे को आराम से ठंडा कर सकता है।
  • 1.5 टन एसी किस तरह के कमरे के लिए बेहतर होता है?
    यदि कमरे का आकार लगभग 130 से 180 वर्ग फुट के बीच है, तो 1.5 टन एसी बेहतर विकल्प होता है क्योंकि यह बड़े कमरे को जल्दी ठंडा करता है।