herzindagi
image

Bigg Boss 18: पत्नी से रियलिटी चेक मिलने के बाद विवियन ने बदले अपने तेवर, अविनाश और ईशा से किए तीखे सवाल, कहा ' कॉफी भी मेरी...ट्रॉफी भी मेरी'

बिग बॉस 18 के घर में अब विवियन डीसेना का नया वर्जन देखने को मिल रहा है। पत्नी नूरन अली के खुलासों और वीकेंड के वार पर सलमान खान के रियलिटी चेक के बाद, विवियन ने न केवल ईशा और अविनाश से वो तीखे सवाल किए, जिनकी फैंस को उम्मीद थी बल्कि नॉमिनेशन में उनके तेवर देखकर पूरा घर चौंक गया। विवियन हमेशा से फैंस को पसंद थे। लेकिन, उनका यह नया अवतार तो सोशल मीडिया पर और भी ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है।
Editorial
Updated:- 2024-12-17, 14:41 IST

बिग बॉस 18 की शुरुआत के साथ ही, विवियन डीसेना की गिनती शो के दमदार खिलाड़ियों में होती है। विवियन पूरे शो में सीधे शब्दों में सही को सही और गलत को गलत कहते नजर आए। इतना ही नहीं, घर के हर मुद्दे को लेकर उन्होंने आवाज उठाई और अपने दोस्तों का भी पूरी शिद्दत से साथ दिया। लेकिन, पिछले हफ्ते देखने को मिला कि विवियन के करीबी दोस्त अविनाश ने उन्हें घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट किया और इसके बाद अगले टास्क में ईशा ने भी जान-बूझकर उन्हें सेफ नहीं किया। इसे लेकर अविनाश और ईशा को सोशल मीडिया पर बहुत ट्रोल भी किया गया। इसी बीच, शिल्पा, करण और विवियन का एंगल भी घर में खूब सुर्खियां बटोर रहा था। सबसे ज्यादा फैंस इस बात से हैरान थे कि विवियन ने इन बातों पर कोई रिएक्ट नहीं किया, अविनाश और ईशा पर भी उन्होंने कोई सवाल नहीं उठाए और न ही इन मुद्दों पर उनके तीखे तेवर नजर आए। इसके बाद, वीकेंड के वार में भी सलमान खान ने विवियन को गेम से दूर होता हुआ बताया और फिर कन्फेशन रूम में विवियन की पत्नी नूरन अली ने भी विवियन को काफी कुछ समझाया और उनकी गलतियां भी गिनाई। इसके बाद, अब विवियन का नया अवतार देखने को मिल रहा है। फैंस सोशल मीडिया पर इसे विवियन 2.0 नाम दे रहे हैं। विवियन ने घर में अपना गेम अब इस तरह बदला है कि सबको हैरान कर दिया है। चलिए, आपको बताते हैं डिटेल्स।

विवियन डीसेना ने बिग बॉस के घर में बदले अपने तेवर

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

विवियन डीसेना ने बिग बॉस के घर में अपने तेवर इन दिनों पूरी तरह बदल लिए हैं। उन्होंने अविनाश और ईशा से भी उनके इरादों और गेम प्लान को लेकर सीधा सवाल किया। विवियन ने अविनाश से यह भी कहा कि उन्होंने नॉमिनेशन के लिए जो वजह दी थी,वो सही नहीं थी और अगर ऐसा ही था, तो उन्हें शिल्पा शिरोडकर को नॉमिनेट करना चाहिए था। इसके बाद विवियन ने नॉमिनेशन टास्क में सीधे शब्दों में करण से कहा है कि वह उनके दोस्त नहीं हैं और शिल्पा और करण को नॉमिनेट किया। घर में विवियन का नया अंदाज देखकर सब दंग रह गए हैं।

विवियन ने कहा ' कॉफी भी मेरी...ट्रॉफी भी मेरी'

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

 


विवियन डीसेना कल के एपिसोड में एक टास्क के दौरान यह भी कहते नजर आए थे कि कॉफी भी मेरी है और ट्रॉफी भी मेरी है। इसके अलावा, इशारों-इशारों में उन्होंने घर के कई सदस्यों पर निशाना भी साधा। नया प्रोमो जो सामने आया है, उसमें भी विवियन, करण और अविनाश की ट्यूनिंग को लेकर सवाल करते दिखे हैं।

यह भी पढ़ें- Bigg Bos 18 Promo: अविनाश मिश्रा के बाद ईशा ने भी दिया विवियन डीसेना को धोखा? चला ऐसा दांव सभी रह गए हैरान

विवियन की पत्नी नूरन अली ने किए थे कई बड़े खुलासे

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

 वीकेंड के वार में विवियन डीसेना की पत्नी नूरन अली ने विवियन से बात की और कई बड़े खुलासे किए। उन्होंने ईशा और अविनाश के गेम प्लान को भी विवियन को समझाया और बताया कि ये दोनों विवियन को धोखा दे रहे हैं। करण और शिल्पा की दोस्ती के अलावा, विवियन के किसी मुद्दे पर रिएक्ट न करने को लेकर भी नूरन ने विवियन से काफी कुछ कहा था। फैंस को नूरन अली की बातें और विवियन-नूरन की केमिस्ट्री काफी पसंद आई थी।

 

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18: अविनाश मिश्रा ने विवियन डीसेना को घर से बेघर करने के लिए किया नॉमिनेट, फैंस बोले 'शर्म आनी चाहिए'

 

आपको विवियन डीसेना का यह नया वर्जन कितना पसंद आ रहा है, हमें कमेंट्स में बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Instagram/ Vivian Dsena, Jio Cinema

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।