herzindagi
image

TMKOC: जेठालाल का आइकॉनिक डायलॉग 'ऐ पागल औरत...' हो गया था बैन, इस खास वजह से लगाई गई थी पाबंदी, एक्टर ने सालों बाद किया खुलासा

TMKOC में जेठालाल अक्सर गुस्से में दया बेन को 'ऐ पागल औरत...' कहकर गुस्सा करते नजर आते थे। लेकिन, क्या आपको पता है कि इस डायलॉग को एक खास वजह से बैन कर दिया गया था।
Editorial
Updated:- 2025-03-24, 13:53 IST

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' सालों से दर्शकों का फेवरेट शो बना हुआ है। यह शो साल 2008 में फैंस को एंटरटेन कर रहा है। हालांकि, पिछले कुछ वक्त में शो के कई फेमस चेहरे, शो से विदा ले चुके हैं और कई कॉन्ट्रोवर्सीज भी इससे जुड़ चुकी हैं। बेशक इससे शो की टीआरपी पर थोड़ा असर पड़ा है। लेकिन, फिर भी यह काफी लोगों के फेवरेट कॉमेडी शो की लिस्ट में शुमार है। इस सीरियल में दया बेन और जेठालाल की जोड़ी और उनको नोक-झोंक को फैंस काफी पसंद करते थे। अभी तो कुछ सालों से दया बेन यानी दिशा वकानी शो का हिस्सा नहीं हैं। लेकिन, जब ये दोनों एक साथ किसी भी सीन में नजर आते थे, तो कॉमेडी का फुल डोज गारंटीड रहता था। इस सीरियल में जेठालाल का दयाबेन के लिए एक आइकॉनिक डायलॉग भी था। अक्सर गुस्से में वह दया बेन को 'ऐ पागल औरत...' कहकर डांटते हुए दिखते थे। इस डायलॉग को लेकर कई मीम्स भी बनते हैं। लेकिन, क्या आपको पता है कि इसे बैन कर दिया गया था। इस बारे में खुद जेठालाल का किरदार निभाने वाले दिलीप जोशी ने सालों बाद खुलासा किया है। चलिए, आपको बताते हैं यह दिलचस्प किस्सा।

जेठालाल के आइकॉनिक डायलॉग 'ऐ पागल औरत...' को इस वजह से कर दिया गया था बैन

taarak mehta ka ooltah chashmah jethalal iconic one liner ae paagal aurat was banned

TMKOC में दया बेन और जेठालाल की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आती थी। दोनों के बीच का हंसी-मजाक और दयाबेन के बोलने का खास अंदाज, दर्शकों के दिल के काफी करीब था। सीरियल में अक्सर जेठालाल गुस्से में 'ऐ पागल औरत...' कहकर डांटते हुए नजर आते थे। लेकिन, इस डायलॉग को बाद में बैन कर दिया गया था। हाल ही में दिलीप जोशी यानी जेठालाल एक पॉडकास्ट में आए थे। यहां उन्होंने इसके पीछे की वजह बताई थी। पहले उन्होंने बताया कि यह डायलॉग कभी भी स्क्रिप्ट का हिस्सा नहीं था। उन्होंने इसे खुद इम्प्रोवाइज किया था और बाद में यह वन लाइनर काफी हिट हो गया। लेकिन, वुमेन राइट्स ग्रुप ने इस डायलॉग पर आपत्ति जताई थी और इसे महिलाओं के लिए अपमानजनक बताया था। इसी वजह से इसे हटा दिया गया था और मेकर्स की तरफ से जेठालाल को इसे न बोलने के लिए कहा गया था।

 यह भी पढ़ें- क्या वाकई TMKOC छोड़ रहे हैं जेठा लाल? असित मोदी से लड़ाई की खबरों के बीच दिलीप जोशी ने दिया बड़ा बयान

फैंस को है दयाबेन का इंतजार

taarak mehta ka ooltah chashmah jethalal iconic one liner ae paagal aurat was banned due to an objection from women group dilp joshi

सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में फैंस सालों से दयाबेन की वापिसी का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि दया बेन का किरदार निभाने वाली दिशा वकानी साल 2017 से शो का हिस्सा नहीं हैं। बीच में कई बार उनके आने के कयास लगाए गए। हालांकि, ऐसा हुआ नहीं। दया बेन बीच में एक-दो सीन में नजर आई थीं। लेकिन, उनकी वापिसी का इंतजार अभी तक बना हुआ है। कई बार स्टोरी ट्रैक को भी इस तरह घुमाया गया था कि फैंस को लगा अब तो दया बेन की वापिसी तय है लेकिन बाद में मायूसी ही हाथ लगी। हालांकि, रिपोर्ट्स की मानें तो दिशा वकानी शो में नहीं लौटेंगी और मेकर्स किसी नए चेहरे की तलाश में हैं।

यह भी पढ़ें- जानें कैसे शुरू हुआ था आपका फेवरेट शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा'


'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में आपका फेवरेट किरदार कौन है, हमें कमेंट्स में बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।