herzindagi
gadar boxoffice collection

गदर ही नहीं, इस फिल्म में भी साथ नजर आए थे सनी देओल और अमीषा पटेल

फिल्म गदर 2 में सनी देओल और अमीषा पटेल की जोड़ी एक बार फिर से अपना कमाल दिखा रही है। लेकिन गदर के अलावा भी इन दोनों ने फिल्म में साथ काम किया है।
Editorial
Updated:- 2023-08-22, 14:51 IST

सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 हाल ही में रिलीज हुई है। रिलीज के बाद से ही इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। यह साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म का सीक्वल है। फिल्म में एक बार फिर तारा सिंह और सकीना का रोमांस दर्शकों को बेहद पसंद आया। जब साल 2001 में यह फिल्म रिलीज हुई थी, तब दर्शकों को सनी देओल और अमीषा पटेल के रूप में एक परफेक्ट ऑन स्क्रीन जोड़ी मिल गई थी। ऐसा माना जा रहा था कि जिस तरह शाहरुख-काजोल स्क्रीन पर एक अलग जादू बिखेरते हैं, ठीक उसी तरह सनी देओल और अमीषा पटेल की जोड़ी भी स्क्रीन पर अपना कमाल दिखाएगी।

गदर 2 के रिलीज होने से करीबन पांच साल पहले इन दोनों ने एक दूसरी फिल्म में भी काम किया। लेकिन इस कॉमेडी फिल्म को दर्शकों ने सिरे से नकार दिया और यह फिल्म फ्लॉप रही। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको उस फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसमें सनी देओल और अमीषा पटेल ने साथ काम किया था।

भैयाजी सुपरहिट थी फिल्म

movie name

इस फिल्म का नाम था भैयाजी सुपरहिट। फिल्म में सनी देओल मुख्य भूमिका में थे। सनी देओल के अलावा अमीषा पटेल ने भी फिल्म में अहम् किरदार निभाया था। इतना ही नहीं, इस फिल्म में श्रेयस तलपड़े, प्रीति जिंटा और अरशद वारसी जैसे कलाकार भी नजर आए थे। हालांकि, मल्टीस्टारर फिल्म होने के बाद भी यह फिल्म औंधे मुंह गिरी थी। साल 2018 में हुई थी रिलीज यह फिल्म नवंबर 2018 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के जरिए प्रीति जिंटा ने फिल्मों में 4 साल के बाद वापसी की। वह फिल्म में सनी देओल की पत्नी के रूप में नजर आई। जबकि अमीषा पटेल ने एक अभिनेत्री मल्लिका कपूर का किरदार निभाया। यह फिल्म पूरी तरह से फ्लॉप रही थी। यह फिल्म अपना बजट निकालने में भी नाकाम रही और मेकर्स को काफी नुकसान उठाना पड़ा।

तीसरी आंख में भी किया था साथ काम

movie

सिर्फ साल 2018 की भैयाजी सुपरहिट ही नहीं, बल्कि तीसरी आंख नाम की एक फिल्म में भी सनी देओल और अमीषा पटेल साथ काम कर चुके हैं। यह फिल्म साल 2006 में रिलीज हुई। यह एक भारतीय एक्शन-टेक्नो थ्रिलर फिल्म है, जिसे हैरी बावेजा द्वारा डायरेक्ट किया गया। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर असफल रही। साल 2001 के तारा और सकीना इस फिल्म में भी अपना जादू नहीं बिखेर पाए। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड महज 5.78 करोड़ रूपये का कलेक्शन किया। यह कहना गलत नहीं होगा कि सनी देओल और अमीषा पटेल को फैन्स तारा सिंह और सकीना के किरदार में देखना अधिक पसंद करते हैं। जब भी वे अन्य किसी फिल्म में साथ नजर आए, तो हिस्ट्री को रिक्रिएट करने में नाकाम रहे।

 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।