Fri Apr 10, 2026 | Updated 01:16 AM IST HZ Awards 2026
Splitsvilla X6 new promo ugly fight today

'कपड़े फाड़े फिर एक-दूसरे को पीटा...', Splitsvilla X6 में दीक्षा पवार और आकांक्षा चौधरी के बीच हुई लड़ाई, वायरल हुआ वीडियो

Deeksha Vs Akanksha Controversy: दीक्षा पवार और आकांक्षा चौधरी के बीच Splitsvilla X6 में जबरदस्त लड़ाई हुई है। बात यहां तक पहुंच गई कि दोनों के बीच मारपीट की नौबत आ गई और दोनों कंटेस्टेंट्स ने एक-दूसरे के कपड़े तक फाड़ डाले। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Editorial
Updated:- 2026-04-09, 13:01 IST

बिग बॉस हो, स्पिट्सविला हो या खतरों के खिलाड़ी, टीवी और ओटीटी की दुनिया में रियलिटी शोज काफी चर्चा में रहते हैं। इन दिनो Splitsvilla X6 सुर्खियों में है। रियलिटी शो के कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई-झगड़ा होना आम बात है। आपने अक्सर रियलिटी शोज में कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई-झगड़े देखे होंगे और इस बार Splitsvilla X6 में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है, जिसका प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दीक्षा पवार और आकांक्षा चौधरी के बीच प्रोमो में तीखी लड़ाई देखने को मिली है। यहां तक कि बात सिर्फ जुबानी जंग तक नहीं थमी, बल्कि हाथापाई तक पहुंच गई। दोनों एक-दूसरे का सामना फेंकते भी नजर आए। चलिए आप भी इस वीडियो पर नजर डाल लीजिए।

Splitsvilla X6 में दीक्षा और आकांक्षा के बीच हुई तीखी लड़ाई

Splitsvilla X6 में दीक्षा और आकांक्षा के बीच कैट फाइट हुई है। सीजन की शुरुआत में दोनों के बीच बहुत अच्छी दोस्ती थी, लेकिन रियलिटी शोज में कंटेस्टेंट्स के बीच रिश्तों के रंग बदलना बहुत आम होता है और यहां भी कुछ ऐसा ही हुआ है। पहले अच्छी दोस्त रहीं दीक्षा और आकांक्षा के बीच अब लड़ाई देखने को मिली है। यहां तक कि दोनों के बीच हाथापाई भी हुई है। दोनों की लड़ाई का एक प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रोमो की शुरुआत में दीक्षा, आकांक्षा से कहती है कि मैं तेरे सारे कपड़ों में आग लगा दूंगी और इसके बाद आकांक्षा जवाब देती है-लगाके दिखा। इसके बाद वो आकांक्षा के सारे कपड़े उठाकर फेंक देती है। दोनों के बीच हाथापाई और खूब क्लेश देखने को मिला। यहां तक कि आकांक्षा के कपड़े भी फट गए। शो के कुछ और कंटेस्टेंट्स भी इस लड़ाई में शामिल हुए।

यह भी पढ़ें- दु्ल्हन बनने वाली हैं तान्या मित्तल? ब्राइडल लहंगे में वायरल हुईं फोटोज, यूजर्स बोल- दूल्हे का नाम तो बताओ

दीक्षा और आकांक्षा की लड़ाई को लेकर फैंस दे रहे हैं ये रिएक्शंस

दीक्षा और आकांक्षा की लड़ाई को लेकर फैंस अलग-अलग रिएक्शंस दे रहे हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि आकांक्षा झूठे दावे कर रही हैं, वहीं कुछ यूजर्स ने पूरी तरह से दीक्षा को गलत बताया। इस पूरी लड़ाई को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स दो हिस्सों में बंट चुके हैं। बता दें कि Splitsvilla 16 को सनी लियोनी और करण कुंद्रा होस्ट करते हैं। शो में अनीशा शिंदे, दीक्षा पवार, सदाफ शंकर, सौंदर्या शेट्टी, सिमरन खान, चक्षदीप सिंह, आकांक्षा चौधरी, अंजली श्मक, निहारिका तिवारी, आरव चुघ और दीप्तांशु सैनी नजर आ रहे हैं। शो का कॉन्सेप्ट और शो में होने वाले उतार-चढ़ाव फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं।

 

 

यह भी पढ़ें- Redheemaa Gupta कौन हैं? बिग बॉस 20 में जिनकी एंट्री के हो रहे हैं चर्चे, एक्ट्रेस की इंस्टाग्राम पोस्ट से तेज हुईं अटकलें

 

दीक्षा पवार और आकांक्षा चौधरी के बीच हुई लड़ाई का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।