अगर क्राइम से जुड़ी कहानी देखने का है शौक, तो ओटीटी पर मौजूद इन 5 फिल्मों और सीरीज को बिल्कुल ना करें मिस

क्या आपको क्राइम से जुड़ी कहानियां देखने का शौक है? तो यहां बताई चोरी-डकैती पर बेस्ड 5 फिल्मों और सीरीज को बिल्कुल मिस ना करें। 
What movie is based on a true robbery

हॉलीवुड और बॉलीवुड, दोनों में ही चोरी-डकैती पर कई फिल्में और वेब सीरीज बन चुकी हैं। लेकिन, आज हम आपके लिए 5 ऐसी फिल्मों और वेब सीरीज के नाम लेकर आए हैं, जिन्हें ऑडियंस और क्रिटिक्स दोनों से भरपूर पॉजिटिव रिस्पांस मिले हैं।

क्राइम और हाइस्ट की कहानियां दिखाती हैं ये फिल्में और वेब सीरीज

मनी हाइस्ट

चोरी-डकैती पर बेस्ड फिल्मों की बात हो रही है और अगर मनी हाइस्ट का नाम ना आए, ऐसा हो नहीं सकता है। मनी हाइस्ट, एक स्पेनिश डकैती क्राइम टीवी सीरीज है। इसमें कुछ चोरों की कहानी दिखाई गई है, जो एक प्लान डकैती को अंजाम देने के लिए टीम बनाते हैं। सीरीज में डकैती के मास्टरमाइंड को प्रोफेसर के नाम से जाना जाता है, जो एक सीक्रेट जगह से पूरी लूट को अंजाम देता है। मनी हाइस्ट के अब तक पांच सीजन आ चुके हैं और सभी को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। इस सीरीज को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।

जामताड़ा

इस क्राइम-ड्रामा सीरीज की कहानी झारखंड के एक छोटे शहर के बारे में बताती है। जामताड़ा सीरीज में साइबर क्राइम ठगी की सभी परतों को दिखाया गया है और बताया गया है कि कैसे आपके पास बैंक के कस्टमर केयर से फोन आता है और आप झांसे में आ जाते हैं। सीरीज में देखने को मिलता है कि ठगी और फर्जी कॉल्स के जरिए लोगों को झांसे में फंसाने के लिए बच्चों को ट्रेनिंग दी जाती है। जामताड़ा सीरीज के अब तक दो सीजन आ चुके हैं, जिसमें से पहला, साल 2020 में आया था और दूसरा, 2022 में रिलीज हुआ था। यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है।

best robbery and heist movies

द ग्रेट हाइस्ट

यह एक स्पैनिश वेब सीरीज है, जो साल 2020 में आई थी। इस सीरीज की कहानी भी काफी हद तक मनी हाइस्ट से मेल खाती है। मजेदार बात यह है कि द ग्रेट हाइस्ट की कहानी असल घटनाओं पर बेस्ड है। इस सीरीज में साल 1994 में हुई चोरी की घटना को दिखाया गया है। द ग्रेट हाइस्ट को भी ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।

इसे भी पढ़ें- महिलाएं नहीं किसी भी जगह पर महफूज, बॉलीवुड की ये सीरीज दिखाती हैं समाज की सच्चाई

स्कैम 1992- द हर्षद मेहता स्टोरी

हंसल मेहता डायरेक्टेड सीरीज स्कैम 1992 में हर्षद मेहता की कहानी दिखाई गई है। स्कैम 1992 की पूरी कहानी इंडियन शेयर मार्केट के सबसे बड़े स्कैम पर बेस्ड है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक शख्स शेयर बाजार में नाम कमाता है और किस तरह से अर्श से फर्श पर आता है। स्कैम 1992 में प्रतीक गांधी ने हर्षद मेहता का किरदार निभाया है। इस सीरीज को ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर देखा जा सकता है। बता दें, स्कैम 1992 से पहले एक बॉलीवुड फिल्म आई थी, जिसका नाम द बिग बुल था। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन ने लीड रोल निभाया था। कहा जाता है कि द बिग बुल भी हर्षद मेहता की कहानी पर बेस्ड थी।

इसे भी पढ़ें- वीकेंड में आप भी देख डालिए साल 2024 की फेमस हिंदी वेब सीरीज

डॉली की डोली

यह फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। लेकिन, इस फिल्म के कॉन्सेप्ट को क्रिटिक्स से खूब तारीफें मिली हैं। सोनम कपूर, पुलकित सम्राट, राजकुमार राव और वरुण शर्मा स्टारर फिल्म में एक चोर दुल्हन को दिखाया गया है। यह दुल्हन सम्पन्न परिवार के लड़कों से शादी करती है और पहली ही रात को गहने और पैसे लेकर रफू-चक्कर हो जाती है। डॉली की डोली फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: IMDB

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP