herzindagi
bigg boss  start date

Bigg Boss 18 कब से होगा शुरू? कंफर्म हुआ पहला कंटेस्टेंट

भाईजान के फैंस के लिए खुशखबरी, एक बार फिर सलमान खान बिग बॉस 18 को जल्द ही होस्ट करने वाले हैं।   
Editorial
Updated:- 2024-08-02, 11:33 IST

दुनिया भर में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला रियलिटी शों 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 3' का आज ग्रैंड फिनाले आज हैं। इसके बाद अब जल्द ही बिग बॉस 18 शुरु होने वाला है। इस शो में आप सलमान खान को फिर से बतौर होस्ट देख पाएंगे। 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 3' में अनिल कपूर ने शो को होस्ट किया था। ऐसे में दर्शकों ने सलमान खान को काफी ज्यादा याद किया है। हालांकि अब सलमान के फैंस का इंतजार खत्म हो चुका है। अब फिर से 'बिग बॉस 18' जल्द ही धमाकेदार तरीके से रिलीज होने को तैयार है। चलिए जानते हैं शो कब से होगा शुरु साथ ही पहला कंफर्म कंटेस्टेंट कौन है। 

Bigg Boss 18 कब से होगा शुरू

बिग बॉस 18 का कमान सलमान खान संभालेंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो यह शो 5 अक्टूबर, शनिवार को प्रीमियर होगा। हालांकि अभी तक मेकर्स ने कंफर्म डेट आउट नहीं की है। ऐसे में उम्मीद लगाया जा रहा है कि अक्टूबर के पहले वीक में यह शो आन एयर हो जाएगा। 

इसे भी पढ़ें : Bigg Boss OTT 3: कब और कहां देख सकेंगे बिग बॉस ओटीटी 3 का ग्रैंड फिनाले, जानिए जीतने वाले को कितना मिलेगा पैसा

'बिग बॉस 18' का पहला कंफर्म कंटेस्टेंट

शोएब इब्राहिम

जानकारी की माने तो इस बार शो में दीपिका कक्कड़ के पति शोएब इब्राहिम नजर आने वाले है। वहीं इस शो के पहले कंफर्म कंटेस्टेंट हैं। दीपिका कक्कड़ को भी बिग बॉस के सीजन 12 में देखा गया था। उनका गेम लोगों को इतना ज्यादा पसंद आया था कि वह बिग बॉस 12 की विजेता भी रही थी। वहीं अब इस बार बिग बॉस 18 में उनके पति नजर आने वाले हैं। 

इसे भी पढ़ें : Bigg Boss OTT 3: क्या बिग बॉस ओटीटी 3 के विनर बनने वाले हैं नेजी

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

Image Credit - instagram

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।