Bigg Boss 18 Grand Premiere: बिग बॉस के घर में हुई इन सदस्यों की एंट्री, अब शुरु होगा टाइम का तांडव

Bigg Boss Premiere: बिग बॉस 18 का सीजन शुरु हो गया है। इस बार घर में 18 सदस्यों की एंट्री हुई है, जो बिग बॉस में देखेंगे टाइम का तांडव। साथ ही, आपको देखने को मिलेगा नया घर और उसके नियम।
image

Bigg Boss 18:बिग बॉस का इंतजार हर साल फैंस को बेसब्री से रहता है। जबसे इसका प्रोमो सोशल मीडिया पर शेयर हुआ है, तभी से लोग इसके घर की झलक और नए कंटेस्टेंट को देखने के लिए बेसब्र नजर आ रहे हैं। यह इंतजार अब खत्म हुआ सलमान खान की ग्रेंड एंट्री के साथ बिग बॉस की शुरुआत हुई। इसी के साथ बिग बॉस में 18 कंटेस्टेंट ने भी एंट्री ले ली है। इसमें से कई चेहरे ऐसे हैं जिन्हें आपने टीवी पर जरुर देखा होगा। वहीं कई सारे लोग दर्शकों के लिए नए हैं। अब ये देखना होगा कि इन सभी लोगों की आपस में कैसे बनेगी। साथ ही, कैसे झेलेंगे ये टाइम का तांडव।

एलिस कौशिक बिग बॉस 18 के घर में हुई एंटर (Alice Kaushik Enter Bigg Boss 18)

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

फेसम टीवी सीरियल पंड्या स्टोर में नजर आईं एलिस कौशिक भी इस बार बिग बॉस में नजर आने वाली हैं। यह अपने साथ कुछ सपने लेकर इस घर में एंट्री लेने वाली हैं।

विवियन डिसेना

vivian disena

टीवी एक्ट्रेस विवियन डिसेना भी बिग बॉस के घर में एंट्री ले रहे हैं। अब ये घर के अंदर अपना रंग जमाते दिखाई देंगे। इनके लुक्स से लेकर इनके गेम खेलने का तरीके का इंतजार फैंस कर रहे हैं।

बिग बॉस 18 में हुई हेमा शर्मा की एंट्री

Hema sharma

हेमा शर्मा भी इस बार आपको बिग बॉस 18 में कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री ले चुकी हैं। आपको बता दें कि ये एक सोशल एक्टिविस्ट और एक्ट्रेस हैं। यह अक्सर जरूरतमंदो की मदद करती नजर आती हैं। सोशल मीडिया पर भी यह हमेशा एक्टिव दिखाई देती हैं।

एडवोकेट गुणरत्न सदावर्ते बने बिग बॉस 18 का हिस्सा (Advocate Gunaratna Sadavarte)

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

मशहूर वकील गुणरत्न सदावर्ते ने भी बिग बॉस 18 में एंट्री ली। आपको बता दें कि ये मजदूरों की हड़ताल के दौरान राज्य में मशहूर हुए थे। इसके बाद इन्हें मजदूरों के संगठन का नेता बना दिया गया।

ईशा सिंह आईं बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18 Contestant Eisha Singh)

eisha singh

टीवी एक्ट्रेस ईशा सिंह भी कलर्ट के रिएलिटी शो बिग बॉस 18 में एंट्री ली। आपको बता दें कि यह उनका पहला रिएलिटी शो है। इससे पहले वो टीवी सीरियल इश्क का रंग सफेद, इश्क सुभान अल्लाह और सिर्फ तुम में नजर आईं थी।

अरफीन खान और सारा अरफीन खान बिग बॉस 18 में आए नजर

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

बिग बॉस 18 में पति-पत्नी की जोड़ी भी नजर आएगी। अफरीन खान और सारा अरफीन खान इस शो में दिखाई देंगे। ये दोनों टेड स्पीकर और लाइफ कोच हैं। ये बिग बॉस में गेम नहीं खेलने आए हैं, बल्कि ये लोगों के दिमाग से खेलने आए हैं। आपको बता दें कि ये कई सारे सेलेब्स के लाइफ कोच रह चुके हैं।

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

मुस्कान बामने बिग बॉस 18 में नजर आएंगी

Muskan Bamne

फेमस टीवी सीरियल अनुपमा की एक्ट्रेस मुस्कान बामने भी इस बार बिग बॉस 18 में दिखाई देंगी। आपको बता दें कि इससे पहले वो अनुपमा की बेटी के किरदार से लोगों के बीच फेमस नजर आईं हैं।

रजत दलाल बिग बॉस में आए नजर

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

रजत दलाल एक प्रोफेशनल पावर लिफ्टर की भी बिग बॉस 18 में एंट्री हुई है। बिग बॉस में वो अपनी कहानी और नई जर्नी की शुरुआत करने आए हैं। आपको बता दें कि इन्होंने देश के लिए पावर लिफ्टिंग में 14 मेडल जीते हैं।

करणवीर मेहरा ने ली बिग बॉस में एंट्री (Bigg Boss 18 Contestant Karan Veer Mehra)

karan veer mehera

करणवीर मेहरा जिन्होंने खतरों के खिलाड़ी 14 का खिताब जीतने के बाद बिग बॉस में एंट्री मारी है। उनकी एंट्री किसी हीरो की एंट्री से कम नहीं रही। इनकी डांस परफॉर्मेंस ने हर किसी को एक्साइटेड कर दिया है। आपको बता दें कि करणवीर मेहरा लगभग 19 साल पहले एक्टिंग इंडस्ट्री काम कर रहे हैं। यह टीवी के साथ-साथ कई फिल्मों में भी दिखाई दिए हैं।

चाहत को बिग बॉस ने दी ये सजा

चाहत को बिग बॉस ने घर में एंट्री के बाद ही एक सजा सुना दी है। इसमें उन्होंने कहा है कि उन्हें बिग बॉसके अगले आदेश तक जेल में रहना है। लेकिन अगर वो किसी को मना लेती हैं, तो उनकी जगह पर दो लोग जेल में जाएंगे।

नायरा बनर्जी बिग बॉस 18 में आईं नजर

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

टीवी शो दिव्य दृष्टि की फेमस एक्टर नायरा बनर्जी ने ली एंट्री। उन्होंने एंट्री से पहले स्टेज पर मजरेदार डांस परफॉर्मेंस दी। आपको बता दें कि बिग बॉस से पहले यह खतरों के खिलाड़ी 13 में भी दिखाई दी हैं।

चुम दरांग की हुई एंट्री

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

चुम दरांग भी आपको बिग बॉस 18 में नजर आएंगी। आपको बता दें कि ये एक बिजनेसवुमन हैं। वे अरुणाचल प्रदेश में एक रेस्टारेंट चलाती हैं। यही नहीं वो एक एनजीओ के लिए भी काम करती हैं। जो महिला सशक्तिकरण और पर्यायवरण के लिए काम करता है।

श्रुतिका अर्जुन ने ली एंट्री

Shrutika Arjun

तमिल और मलयालम फिल्मों की फेमस एक्ट्रेस श्रुतिका अर्जुन भी बिग बॉस में नजर आईं। श्रुतिका टीवी इंडस्ट्री में भी फेमस हैं। इससे पहले वो एक कॉमेडी शो की विनर रह चुकी हैं।

तेजिंदर सिंह बग्गा ने मारी बिग बॉस में एंट्री

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

इस बार बिग बॉस में एंट्री मारी तेजिंदर सिंह बग्गा ने जो भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली यूनिट के प्रवक्ता हैं। इनकी एंट्री बहुत साधारण तरीके से हुई। आपको बता दें कि इन्होंने 14 से 15 साल की उम्र से देश के लिए काम करते नजर आए।

बिग बॉस में हुई शिल्पा शिरोडकर की एंट्री (Shilpa Shirodkar Bigg Boss 18 Contestant)

Shilpa Shiordkar

बिग बॉस में एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर की एंट्री हुई। बेहतरीन डांस के साथ उन्होंने इस शो में एंट्री ली। आपको बता दें कि इन्होंने कई सारी बॉलीवुड फिल्मों गोपी किशन, खुदा गवाह और बेवफा सनम में काम किया। इसके अलावा वो कई सारे टीवी सीरियल में भी नजर आईं। इस शो में वो अब अपने नए लाइफ की शुरुआत करने जा रही हैं। बिग बॉस में आना उनका सपना था, जो आज पूरा हुआ है।

शहजादा धामी और अविनाश मिश्रा ने ली बिग बॉस में एंट्री

Shazada

शर्टलेट अंदाज में टीवी एक्टर शहजादा धामी ने एंट्री ली। इनकी धमाकेदार एंट्री से फैंस काफी खुश दिखाई दिए। इसके साथ-साथ अविनाश मिश्रा भी नजर आएं। इन दोनों की डांस परफॉर्मेंस से पूरे फ्लोर का माहौल चेंज हो गया।

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

शहजादा धामी ने टीवी के मशहूर शो छोटी सरदारनी, शुभ शगुन और ये रिश्ता क्या कहलाता है में काम किया है। वहीं अविनाश मिश्रा ने ये तेरी गलियां में और ये रिश्ते हैं प्यार के में नजर आए थे।

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

बिग बॉस की पहली कंटेस्टेंट चाहत पांडे की हुई एंट्री (Chahat Pandey Bigg Boss 18 Contestant)

Chahat pandey

बिग बॉस की पहली कंटेस्टेंट की एंट्री हुई। सबसे पहले शो में नजर आईं चाहत पांडे फेमस टीवी स्टार हैं। इस शो में उन्होंने सलमान खान के फेमस गाने पर डांस करके एंट्री ली। इस शो में वो अपनी मां का सपना पूरा करने के लिए आईं हैं।चाहत पांडे ने अपने करियर की शुरुआत 2016 में पवित्र बंधन से की थी। इसके अलावा वो द्वारकाधीश भगवान श्री कृष्ण -सर्वकला संपन्न, हमारी बहू सिल्क और तेनाली राम में नजर आईं थी।

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

इस शो मेंअनिरुद्धाचार्य जी महाराज भी नजर आए। उन्होंने चाहत से बिग बॉस के घर और उनके गेम से जुड़े सवालों के बारे में पूछा।

सलमान खान की एंट्री के साथ शुरु हुआ बिग बॉस 18

Bigg-Boss-Season-18-promo-1727161292814

सलमान खान की एंट्री के साथ हुई बिग बॉस की शुरूआत हो गई है। इसमें AI की झलक भी देखने को मिली। जहां पर सलमान खान के पास्ट और फ्यूचर दोनों दिखाए गए हैं। साथ ही, बिग बॉस ने बताया कि इस बार वो कुछ नहीं बताने वाले हैं।

इस बार बिग बॉस में नजर आया टाइम का तांडव

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

इस बार बिग बॉस की जो थीम रखी गई है वो समय पर रखी गई है। यह जानकारी सलमान खान के शेयर हुए प्रोमो से भी आपको पता चल गया था। इस बार बिग बॉस में कंटेस्टेंट को टाइम का तांडव देखने को मिलेगा। इस सीजन में पास्ट, प्रेजेंट और फ्यूचर थीम का इस्तेमाल किया जाएगा। इस घर में जेल को भी बनाया गया है। जहां पर गुनहा करने वाले को सजा दी जाएगी।

इसे भी पढ़ें: Bigg Boss 18 की सबसे मंहगी कंटेस्टेंट बनेंगी 'दया भाभी'? मेकर्स ने ऑफर की अब तक की सबसे ज्यादा फीस

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Instagram/ Colors

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP