herzindagi
image

Bigg Bos 18 Promo: अविनाश मिश्रा के बाद ईशा ने भी दिया विवियन डीसेना को धोखा? चला ऐसा दांव सभी रह गए हैरान

Eisha Singh Betrays Vivian Dsena: बिग बॉस 18 के नॉमिनेशन टास्क में अविनाश मिश्रा ने विवियन डीसेना को नॉमिनेट करके फैंस को हैरान कर दिया। फैंस ने उन पर दोस्ती में धोखेबाजी का आरोप भी लगाया और कहा कि उन्हें शर्म आनी चाहिए। अब अविनाश के बाद ईशा ने भी विवियन को धोखा दे दिया है। दोस्त से दगाबाजी करने के बाद ईशा, सारा के गले लगकर आंसू बहाती नजर आईं।
Editorial
Updated:- 2024-12-12, 13:05 IST

Bigg Boss 18 Latest Promo: बिग बॉस 18 का सफर लगातार आगे बढ़ रहा है और शो में हर एपिसोड में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। नॉमिनेशन टास्क में जब अविनाश ने विवियन डीसेना को नॉमिनेट किया, तो घर में रिश्तों के समीकरण बदलते हुए नजर आए। हालांकि, विवियन ने इस पर कुछ खास रिएक्ट नहीं किया, लेकिन साफ पता चल रहा था कि उन्हें बुरा तो लगा है। अविनाश की इस हरकत को लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें काफी फजीहत झेलनी पड़ी। इसके बाद, घर में अविनाश घर भी कहते दिखे कि अब वह अपना सोलो गेम खेलेंगे। इस दौरान ईशा, अविनाश को समझाती नजर आईं और उन्होंने कई बार अविनाश से पूछा भी कि क्या उनके और विवियन के बीच सब ठीक है। लेकिन, अब कल जो प्रोमो सामने आया है, उसे देखकर लग रहा है कि ईशा ने भी अब विवियन को धोखा दे दिया है। चलिए, आपको बताते हैं क्या है पूरी खबर।

अविनाश के बाद अब ईशा ने भी दिया विवियन को धोखा

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Endemol Shine India (@endemolshineind)

बिग बॉस के घर में कल टाइम गॉड का टास्क हुआ, जिसमें अविनाश मिश्राघर के नए टाइम गॉड बने। घर में कल टाइम गॉड के टास्क के दौरान, काफी हंगामा और बहसबाजी देखने को मिली। इधर, कल के एपिसोड के बाद जो प्रोमो आउट हुआ, उसमें दिखाया गया है कि बिग बॉस घर के सदस्यों को नॉमिनेटेड सदस्यों में से एक को बचाने का मौका देंगे। ऐसे में सभी को उम्मीद थी कि ईशा, विवियन को ही बचाएंगी। लेकिन, प्रोमो में दिखाया गया है कि विवियन की फोटो ईशा के हाथ में होती है और अविनाश कहते हैं कि लास्ट ईशा, विवियन की फोटो लेकर आई, इसलिए विवियन आउट होते हैं। हालांकि, इससे पहले अविनाश और ईशा के बीच कुछ बहस भी देखने को मिलती है। इसके बाद ईशा, सारा के गले लगकर रोती हुई नजर आती हैं। प्रोमो से साफ लग रहा है कि ईशा ने भी अब विवियन को धोखा दिया है। हालांकि, पूरी बात एपिसोड टेलीकास्ट होने के बाद ही पता चलेगी।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18: नॉमिनेट होने के बाद सोशल मीडिया पर क्यों ट्रेंड कर रहे हैं विवियन डीसेना? शो के एक्स विनर ने सपोर्ट में कही बड़ी बात

सोशल मीडिया पर पर भी लग रहे हैं दगाबाजी के आरोप

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

इस प्रोमो के सामने आने के बाद से ही ईशा सिंह को भी लोग ट्रोल कर रहे हैं। ईशा पर भी दोस्त के संग दगाबाजी करने के आरोप लग रहे हैं। फैंस का कहना है कि विवियन ने हमेशा ईशा और अविनाश का साथ दिया। लेकिन, दोनों ने ही विवियन के साथ धोखा किया। कई यूजर्स कह रहे हैं कि ईशा ने अविनाश के कहने पर ऐसा किया है। अब असल में क्या हुआ था, इसे जानने के लिए तो एपिसोड का इंतजार करना होगा। इस बार यह देखना भी दिलचस्प होगा कि वीकेंड के वार में सलमान खान इस मुद्दे पर कैसे रिएक्ट करते हैं।

 यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18: अविनाश मिश्रा ने विवियन डीसेना को घर से बेघर करने के लिए किया नॉमिनेट, फैंस बोले 'शर्म आनी चाहिए'

 

आपको Bigg Boss 18 कैसा लग रहा है और विवियन डीसेना आपको कितने पसंद आ रहे हैं, हमें कमेंट्स में बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Instagram/ Vivian Dsena, Eisha Singh, Jio Cinema

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।