Google Year In Search 2023: इन क्लीनिंग सीक्रेट्स से चमक उठा लोगों का घर, आप भी जानिए

Best Cleaning Hacks: घर की सफाई के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। कुछ टिप्स की मदद से आपका घर जल्दी और अच्छे से साफ होगा। 

 
cleaning tips for house

Best Cleaning Hacks: घर साफ करने के लिए हम कितनी मेहनत करते हैं। मगर बावजूद इसके घर में गंदगी जम ही जाती है। फिर चाहे बाथरूम की टाइल्स हो या घर का गंदा फर्श। इस दिक्कत से बचने का सबसे सही तरीका है कि आप सफाई करते वक्त कुछ टिप्स और ट्रिक्स अपनाएं।

अगर आपको यह लग रहा है कि इन टिप्स के लिए आपको पैसे खर्च करने पड़ेंगे, तो आप गलत है। क्योंकि, आप घर में मौजूद अलग-अलग चीजों से ही अपने घर को साफ कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपके लिए साल 2023 में पसंद किए जाने वाले ऐसे ही कुछ टॉप क्लीनिंग हैक्स लेकर आए हैं।

टाइल्स साफ करने का आसान तरीका (Easy Hacks For Tiles)

गंदे से गंदी टाइल्स को साफ करने के लिए आप घर पर ही असरदार क्लीनर बना सकते हैं। क्लीनर बनाने के लिए आपको चाहिए बाथरूम क्लीनर, 2 चम्मच डिटर्जेंट पाउडर और 1 चम्मच बेकिंग सोडा। अब इन चीजों को एक साथ मिलाएं। अब टाइल्स का जो भी हिस्सा गंदा हो उसपर ब्रश की मदद से इस घोल को लगाएं और 5 मिनट बाद रब करके साफ कर दें। ऐसा करने से टाइल्स पर लगे ज्यादातर दाग छूमंतर हो जाते हैं।

1 रुपये में पूरे घर को साफ कैसे करें? (1 Rupees Cleaning Hacks)

 Rupees Cleaning Hacks

1 रुपये में आज के समय में एक टॉफी के अलावा आप क्या खरीद सकते हैं। मगर बहुत कम लोग जानते हैं कि 1 रुपये में घर को साफ किया जा सकता है। इसके लिए आपको बस आधी बाल्टी पानी में 1 रुपये के शैंपू के घोल को डालना है। अब इस घोल से फर्श, टाइल्स, फर्निचर, सोफा और धूल-मिट्टी को आसानी से साफ कर लें।

शैंपू से घर का फर्श कैसे साफ करें? (How to Clean Floor)

बहुत से लोग फर्श को साफ करने के लिए मार्केट से महंगे-महंगे क्लीनर खरीदते हैं। इससे सही यह रहेगा कि आप पानी में शैंपू और 1 चम्मच बेकिंग सोडा मिला दें। अब आप इस घोल की मदद लेकर फर्श की सफाई करें। रोजाना पानी से सफाई करने से बेहतर है कि आप इस घोल को बनाएं। इससे फर्श की चमक बरकरार रहती है।

टॉयलेट पॉट की सफाई कैसे करें? (Toilet Pot Cleaning)

Toilet Pot Cleaning

टॉयलेट पॉट की सफाई के लिए आपको स्पार्कलिंग बेकिंग सोडा या बोरेक्स मिलाकर टॉयलेट बाउल में डालना होगा। अब यह उसी तरह से रिएक्टर करेगा, जैसे एसिडिक रिएक्शन पैदा होता है। थोड़ी देर के लिए पॉट को ऐसे ही छोड़ दें। अब ब्रश की मदद से से पॉट को साफ करें और 15 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर सफेद सिरका और पानी डालकर पॉट को साफ करें।

वॉश बेसिन के दाग कैसे हटाए? (How to Clean Wash Basin)

बर्तन धोने से साबुन को किसी भी खराब जुराब पर लगाएं और उससे पूरे वॉश बेसन व नल को साफ करें। ऐसा करने से वॉश बेसिन अच्छे से साफ हो जाता है। अगर आपके वॉश बेसन के दाग ज्यादा जिद्दी हैं, तो आप साबुन से साफ करते वक्त सिरके की कुछ बूंदे भी वॉश बेसन पर डाल सकते हैं।

स्विच बोर्ड कैसे साफ करें (How to Clean Switch Board Stains)

How to Clean Switch Board Stains

नेल पेंट रिमूवर की मदद से आप अपने सफेद स्विच बोर्ड को दोबारा चमका सकते हैं। इसके साथ-साथ टूथपेस्ट जैसी घर में मौजूद चीजों की मदद से भी स्विच साफ हो जाते हैं। आप बस जरूरत से ज्यादा पानी और प्रोडक्ट का इस्तेमाल ना करें। ऐसा करने से लिक्विड स्विच के अंदर तक चला जाता है।

क्या कंडीशनर से घर साफ होता है? (Is conditioner a cleaning agent)

दीवार और बर्तन जैसी चीजों को कंडीशनर की मदद से साफ किया जा सकता है। इसके लिए आपको बस 1 कटोरी पानी गुनगुना करके उसमें 1 पाउच कंडीशनर डालना है। ऐसा करने से आपका घर चमक जाएगा।

गंदी दीवारों को कैसे साफ करें (How to Clean Dirty Walls)

How to Clean Dirty Walls

इन सभी टिप्स के साथ-साथे आप दीवारों पर लगे गंदे दागों को साफ करने के लिए भी बॉरोक्स पाउडर और सिरके को पानी में मिलाकर घोल तैयार कर सकते हैं। इससे आपकी दीवार बिना किसी खर्च के दोबारा चमक उठेंगी।

इसे भी पढ़ेंःघर की सीढ़ियों पर जमी गंदगी को साफ करने के आसान टिप्स जानें

उबलते पानी में एल्युमिनियम फॉइल डालने से घर कैसे साफ होगा?

बर्तन और चांदी की चीजों पर लगे दागों को आप उबलते पानी में एल्युमिनियम फॉइल डालकर तैयार हुए घोल से साफ कर सकते हैं। यह ट्रिक बहुत कम लोग जानते हैं।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit - Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP