मार्च-अप्रैल की तपती गर्मी हमें चिल्ला-चिल्ला कर बता रही है कि पृथ्वी को बचाने की कितनी जरूरत है। नहीं, तो इंसानों का जीवन संकट में आ जाएगा। इसी जरूरत को बताने के लिए हर साल 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। पृथ्वी दिवस कोई उत्सव नहीं है, बल्कि चेतावनी है जिसे आज अगर गंभीरता से नहीं लिया गया तो आने वाली पीढ़ियों को एक उजाड़ और बर्बाद दुनिया ही हम देकर जाएंगे।
प्रदूषण, ग्लोबल वार्मिंग, प्लास्टिक का अंधाधुन इस्तेमाल, जंगल की कटाई और न जाने क्या-क्या जीवनदायनी धरती को बर्बाद कर रहा है। ऐसे में हर व्यक्ति का कर्तव्य बनता है कि वह पर्यावरण संरक्षण के लिए छोटा ही सही, लेकिन ठोस कदम उठाए। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम उठाने के लिए प्रेरणा की जरूरत होती है और शब्दों में ताकत बहुत होती है। ऐसे में अगर आप भी लोगों को जागरुक करना चाहते हैं तो हम यहां पृथ्वी दिवस से जुड़े कई स्लोगन और कोट्स लेकर आए हैं।
अर्थ डे स्लोगन (Earth Day Slogans 2025)
1. मिट्टी की महक, नदियों की धार,
हमें बुला रही है बार-बार।
संभाल लो इस धरती को यार,
नहीं तो हो जाएगा सब बेकार।।
इसे भी पढ़ें: इस साल किस थीम पर मनाया जाएगा पृथ्वी दिवस? जानिए पहली बार कब और क्यों सेलिब्रेट किया गया यह दिन
2. हरियाली हो, नदियां मुस्काएं,
पक्षी फिर से गीत सुनाएं।
ऐसी हो धरती की सूरत
हर दिल उसमें घर बनाए।।
3. हमने ली है सांसे इस धरती की बदौलत
फिर क्यों न करें हम इसकी हिफाजत।
पृथ्वी को हमसे चाहिए ही क्या यार,
बस थोड़ा प्यार और थोड़ा-सा सत्कार।।
4. पेड़ लगाओ, पानी बचाओ
धरती को कूड़े-करकट का नहीं,
पक्षियों-जानवरों का बनाओ घर।
नफरत नहीं, जमीन में बोओ हरियाली,
पृथ्वी दिवस पर प्रण लो इस बार।।
पृथ्वी दिवस कोट्स (Earth Day Quotes 2025)
5. हरियाली से है जीवन हमारा,
संभालो इसे जैसे सपना हो कोई प्यारा।
पेड़ लगाओ, धरती बचाओ,
पृथ्वी को स्वर्ग बनाओ।।
6. नीला आसमान, हरियाली की चादर,
पृथ्वी नहीं किसी सुंदर चित्रकारी से कम।
कचरे का बोझ करो इससे कम,
नहीं तो मिट जाएंगे हम।।
7. पृथ्वी मां है इसका करो सम्मान,
हर पड़े-हर पौधा इसका है गहना।
संभालो इसको, यह कर रही पुकार हर दिन,
कह रही अपनी पीड़ा सुन ले इंसान।।
8. पृथ्वी से हैं हम,
जीवन का इसमें है समागम।
अगर बचा न सके इसे हम,
तो आने वाला कल होगा श्मशान से नहीं कम।।
9. धरती की गोद में फूल खिलाओ,
हर सूखी जमीन को हरियाली से सजाओ।
न करो इसका शोषण,
आओ मिलकर इसका दर्द घटाओ।।
अर्थ डे मैसेज (Earth Day Message 2025)
10. प्यासे हैं जंगल, सिसक रही नदियां,
धूल में लिपटी हैं वादियां।
चलो इस बार लें हम प्रण,
पृथ्वी को बना दें हम जन्नत।।
इसे भी पढ़ें: World Earth Day पर जानें पर्यावरण संरक्षण के कुछ आसान टिप्स
11. पेड़ों की छांव, नदियों का गान,
सब है प्रकृति का वरदान।
पृथ्वी मां को हम करें प्रणाम
एक दिन नहीं, हर दिन Earth Day बनाना है हमारा काम।।
12. हर सांस में है धरती का साथ,
इसके जख्म के हम जिम्मेदार।
बचाओ इसे नहीं हो जाएंगे हम बर्बाद,
हम-आप हैं इसके कर्जदार।।
13. मिट्टी की खुशबू, बारिश की रिमझिम,
इनसे ही है जीवन की नर्मी।
पृथ्वी को नहीं करो दूषित
नहीं तो यूं ही बढ़ती जाएगी गर्मी।।
14. धरा को बचाओ, यही संदेश है।
पृथ्वी दिवस सिर्फ एक दिन नहीं,
यही हमारा संदेश है।
15. धरती अगर रो पड़ी, तो जीवन कहां होगा?
इसलिए इससे प्रेम करना अब जरूरी होगा।।
16. ना काटो इन पेड़ों को यूं बेरहमी से,
ये सांसे देते हैं हमें हर नर्मी से।
पृथ्वी को बचाना है अब एक धर्म,
वरना चुकानी पड़ेगी बहुत बड़ी शर्म।।
17. धरती है मां, मत करो इसका अपमान,
इससे ही है हमारा जीवन सुंदर विधान।
Earth Day हो हर दिन का पैगाम,
सहेजें इसे जैसे अमृत का जाम।।
हमारी स्टोरी से रिलेटेड अगर कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों