जब भी बात आती है पैसों की, सेविंग्स की, बच्चों की पढ़ाई और फ्यूचर की तो लोग घर के पुरुष को आगे करते हैं मगर, असल में ये सब कुछ एक महिला संभाल सकती है। और ऐसा आज नहीं सालों से हो रहा है बस हमने इस पर कभी ध्यान नहीं दिया। यह सब कहना है साल 2006 में मिस वर्ल्ड इंडिया का ख़िताब जीत चुकी नताशा सूरी का।
नताशा ने हमसे बात करते हुए बताया कि भारत में घर की महिलाओं को बहुत underestimate किया जाता है लेकिन, यही वो शख्स़ होती हैं जो पूरे घर को संभाले हुए होती हैं। आज के दौर में भले लड़कियां घर से निकल कर काम पर जाती हैं, लेकिन कोई लड़का ऐसा नहीं है जो घर अच्छी तरह संभाल पाए। और एक महिला घर और काम दोनों ही बहुत अच्छी तरह संभालना जानती हैं। आइये जानते हैं नताशा से बरसों पूरानी महिलाओं और आज की महिलाओं में उन्हें क्या अंतर नज़र आता है?
Read more: शैम्पू में मिलाएं थोड़ा सा नमक, जानिये नताशा सूरी के हेयर केयर टिप्स
नताशा ने कहा कि हमने हमारी दादी और नानी को देखा है कि वो कैसे पैसे बचाती थीं। सालों पहले जब महिलाएं सिर्फ घर संभालती थीं तो, उन्हें घर खर्च के पैसे मिलते थे जिसमें से कुछ पैसे वो संभलकर रखती थीं। घर वालों से छुपा कर किचन के किसी डब्बे में ही सही मगर, सेविंग्स करना उन्हें पहले से आता था। वहीँ आदमी इस मामले में कच्चे थे और अब भी हैं। पैसे होंगे तो लड़के इसे खूब उड़ाते हैं लेकिन लड़कियां इसे संभाल कर रखना जानती हैं। दादी नानी तो किचन के डब्बों में पैसे जमा करती थीं और आज की औरतें बैंक्स में... पर सेविंग्स करना किसी पीढ़ी ने नहीं छोड़ा है।
नताशा ने आगे कहा कि आज कल बहुत सारी बैंकिंग स्कीम्स, म्यूच्यूअल फंड्स और भी तरह तरह के तरीके हैं अपने पैसे जमा करने और उन्हें बढ़ाने के लिए। और अच्छी बात यह है कि लड़कियां इन्वेस्टमेंट का मतलब समझ रही हैं। मार्केट की नॉलेज ले रही हैं और अपने साथ साथ पूरे परिवार को grow कर रही हैं। यही वजह है कि आज की लड़कियां पहले से ज्यादा स्मार्ट हैं और पैसे जमा ही नहीं उन्हें जमा करते हुए उसे grow करना भी सीख रही हैं।
Read more: इस तरह नताशा सूरी रखती हैं खुद को फिट और ये है उनकी Glowing Skin का राज़
नताशा ने जाते जाते हमसे यह भी कहा कि ऐसा नहीं है कि वो लड़कों को कहीं कम समझ रही हैं, उनका बस यह कहना है कि जो लोग लड़कियों को कम आंकते हैं वो गलत है। घर, वर्क प्लेस और सेविंग्स... हर मामले में लड़कियां भी किसी से कम नहीं है।
All image courtesy: Instagram.com (@natashasuri)
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।