करवाचौथ पर पति के लिए रखा व्रत, चांद देखते वक्त हुआ झगड़ा फिर खाने में मिला दिया जहर! हैरान कर देगा पूरा मामला

करवा चौथ के दिन उत्तर प्रदेश के कौशांबी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने पहले दिनभर भूखी-प्यासी रहकर पति कि लंबी उम्र के लिए व्रत रखा। वहीं, उसके बाद रात में जहर देकर अपने पति की जान ले ली।
image

करवा चौथ का त्योहार पति-पत्नी के खूबसूरत रिश्ते और प्यार को सेलिब्रेट करने का एक खास मौका है। परसो पूरे देश में इस त्योहार की धूम थी। इस दिन पत्नी अपने पति की लंबी उम्र और अच्छी सेहत के लिए व्रत रखती है...सोलह श्रंगार करती है...रात को चांद निकलने के बाद चांद और पति का चेहरा देखकर व्रत खोलती है। असल में यह त्योहार उस खूबसूरत बंधन को सेलिब्रेट करता है, जिसमें पति-पत्नी बंधे होते हैं। लेकिन, करवा चौथ के दिन उत्तर प्रदेश के कौशांबी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने पहले अपने पति के लिए करवा चौथ का व्रत रखा और फिर रात को खाने में जहर देकर उसकी जान ले ली। इस घटना ने सभी को हैरान कर दिया है। चलिए, आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला।

करवाचौथ की रात जहर देकर ली पति की जान

wife killed her husband by giving poison on karwa chauth night
यूपी के कौशांबी जिले में एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने जहर देकर अपने ही पति की जान ले ली। बताया जा रहा है कि करवा चौथ की रात को पत्नी ने मैक्रोनी में जहर मिलाकर पति को खिला दिया। इससे उसकी तबियत बिगड़ने लगी। तबियत खराब होने पर शैलेश ने घरवालों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद, व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

व्रत खोलते वक्त हुआ था झगड़ा

up kaushamabi shocking incidence
बताया जा रहा है कि करवा चौथ का व्रत खोलते वक्त दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। हालांकि, झगड़े के कुछ देर बाद सब कुछ ठीक हो गया था। लेकिन, इसके बाद सविता ने अपने पति शैलेश को मैक्रोनी में जहर मिलाकर दे दिया। इसके बाद वह पड़ोसी के यहां जाने का कहकर वहां से भाग गई। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच अक्सर झगड़े हुआ करते थे।

मरने से पहले व्यक्ति ने वीडियो रिकॉर्ड कर बनाई पूरी बात

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शैलेश ने मरने से पहले एक वीडियो बनाया था। इसमें उसने कहा है कि उसकी पत्नी ने उसे जहर दिया है और इसमें परिवार के किसी भी सदस्य का कोई हाथ नहीं है। इस घटना की जानकारी मिलने के हाद, पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।यह भी पढ़ें- इन कारणों से होता है पति-पत्नी के बीच झगड़ा, आप ना करें ये गलतियां

इस बारे में आपकी क्या राय है, हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP