herzindagi
why we celebrate lohri know

आखिर हर साल क्यों मनाया जाता है लोहड़ी का त्यौहार?

हम सभी हर साल लोहड़ी का त्यौहार मनाते हैं लेकिन इसके पीछे की वजह शायद ही हमें मालूम हो। चलिए जानते हैं इस आर्टिकल में।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-01-02, 15:07 IST

भारत में मनाए जाने वाले त्यौहारों की लिस्ट बहुत बड़ी है। हर एक महीने में ढेर सारे त्यौहरा आते हैं। जनवरी महीने में मनाया जाने वाली लोहडी़ का त्यौहार भी भारत में बहुत धूमधाम के साथ मनाया जाता है। एक समय था जब यह त्यौहार पंजाब के अलग-अलग गावों तक सीमित होता था लेकिन अब ऐसा नहीं है। पूरा देश इस त्यौहार को मनाता है।

हालांकि इस त्यौहार को क्यों मनाया जाता है इसके पीछे की वजह बहुत कम लोगों को मालूम है। तो चलिए आज हम जानते हैं कि लोहड़ी का त्यौाहर क्यों मनाया जाता है।

सूर्य और अग्नि देव का किया जाता है शुक्रिया

lohri celebration

लोहड़ी के आसपास के समय के दौरान फसल काटी जाती है। ऐसे में लोहड़ी का पर्व बनाने का एक कारण सूर्य और अग्नी देव का शुक्रिया करना भी है। यही कारण है कि लोहड़ी की अग्नी में रेवड़ी, मूंगफली, गुड़ और पॉपकॉर्न आदि डाले जाते हैं। सूर्य और अग्नि देव से दुआ की जाती है कि फसल हमेशा हरीभरी रहे और घर का भंडार भरा रहे।

इसे भी पढ़ेंःलोहड़ी 2022: जानें कब मनाया जाएगा लोहड़ी का त्योहार और इससे जुड़े कुछ रोचक तथ्य

जानें लोहड़ी से जुड़ी पौराणिक कथा

लोहड़ी मनाने के पीछे की एक पौराणिक कथा माता सती से भी जुड़ी हुई है। माता सती के पिता राजा दक्ष ने महायज्ञ किया था तब भगवान शिव और माता सती को आमंत्रित नहीं किया गया था। कहा जाता है कि दक्ष प्रजापति की बेटी सती के आग में समर्पित होने के कारण भी इस त्यौहार को मनाया जाता है। (मकर संक्रांति पर ये गाने सुनते हुए करें 'पतंगबाजी')

क्या आपने सुनी है दुल्ला भट्टी की कहानी

lohri dulla bhati story

आपने अक्सर लोगों को लोहड़ी के पर्व पर दुल्ला भट्टी का गाना गाते हुए देखा होगा। दरअसर कहा जाता है कि सालों पहले अकबर के शासन के दौरान एक दुल्ला भट्टी नाम का शख्स होता था. उस समय लोग मुनाफे के लिए लड़कियों को बेचकर उनका सौदा करते थे जिसके बारे में दुल्ला भट्टी को पता चल गया। इसके बाद दुल्हा भट्टी वाले ने लड़क्यों की जान बचाई और शादी भी कराई। इसी वजह से इस पर्व पर दुल्हा भट्टी की कहानी सुनाई जाती है।

इसे भी पढ़ेंःक्या आप जानते हैं लोहड़ी त्योहार से जुड़े ये रोचक तथ्य

तो ये थे कुछ कारण जिनकी वजह से हम लोहड़ी का पर्व मनाते हैं। अगर आप इस त्यौहार से जुड़ी कोई औऱ जानकारी लेना चाहते हैं तो इस आर्टचिकल के कमेंट सेक्शन में सवाल जरूर करें।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: Instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।