herzindagi
Why buildings are covered with green cloth

हर निर्माणाधीन बिल्डिंग को हरे रंग के कपड़े से क्यों ढका जाता है?

अगर आपने ध्यान दिया हो तो लगभग हर निर्माणाधीन बिल्डिंग में हरे रंग का कपड़ा लगाया जाता है, लेकिन क्या आपको इसका कारण पता है?
Editorial
Updated:- 2022-12-28, 16:12 IST

दिल्ली-मुंबई हो या फिर लखनऊ-कानपुर या फिर कोई और शहर हर जगह पर आजकल कंस्ट्रक्शन की धूम मची हुई है। लोग अपने घरों को बनवा रहे हैं, हर शहर में मॉल्स बन रहे हैं या कुछ ना कुछ होता ही रहता है। बरेली से लेकर बैंकॉक तक कंस्ट्रक्शन तो लगातार चलता है, लेकिन ये कहीं भी हो एक बात देखी जाती है कि हर निर्माणाधीन बिल्डिंग को हरे रंग के कपड़े से ही ढका जाता है। कुछ जगह जहां ज्यादा बारिश होती है वहां नीली बरसाती पन्नी जरूर लगाई जाती है, लेकिन फिर भी ग्रीन रंग को हमेशा इस्तेमाल किया जाता है।

क्या आप जानते हैं कि इसका कारण क्या है और क्यों हमेशा ग्रीन रंग को ही चुना जाता है? बिल्डिंग चाहे छोटी हो या बड़ी, लेकिन कपड़ा हमेशा ग्रीन रंग का नेट होता है जिससे उसे ढका जाता है। इसके पीछे सिर्फ एक नहीं बल्कि चार कारण हैं। हरा रंग किसी खास वजह से चुना गया है जिसके कारण इसे यूनिवर्सल इस्तेमाल किया जाता है। तो चलिए आज आपको इसके बारे में ही बताते हैं कि आखिर ऐसा क्यों किया जाता है।

पहला कारण - डस्ट को रोकने के लिए

जब किसी नई बिल्डिंग का निर्माण होता है तो उससे बहुत ही ज्यादा डस्ट निकलती है जिससे आस-पास के एरिया में बहुत धूल हो जाती है। चाहे ड्रिल की वजह से आने वाली धूल हो या फिर सीमेंट और मसाला मिक्स करते समय आती हुई धूल ये बहुत ही ज्यादा खराब होती है। फाइन डस्ट पार्टिकल्स अगर अलग-अलग जगहों पर जाती है तो इससे परेशानी आस-पास वाले सभी लोगों को होती है।

protective net for buildings

यही कारण है कि डस्ट को रोकने के लिए एक कपड़ा लगाया जाता है जिससे वो आस-पास के इलाकों में ना फैले। अगर ये प्रोटेक्शन नहीं होगा तो कंस्ट्रक्शन की धूल जरूरत से ज्यादा फैल सकती है।

इसे जरूर पढ़ें- हाई राइज़ बिल्डिंग के टॉप फ्लोर पर रहती हैं तो जरूर बरतें ये सावधानियां

दूसरा कारण- डिबरी या कोई ईंठ आदि गिरने से रोकना

अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग पर इसलिए ऐसा कपड़ा लगाया जाता है ताकि प्रोटेक्शन की एक एक्स्ट्रा लेयर लगाई जा सके। अगर कोई डिबरी या ईंठ आदि गिरती है तो उस हरे कपड़े के जरिए रुक सकती है और किसी तरह की दुर्घटना को रोका जा सकता है। इसी के साथ, सीमेंट या कंस्ट्रक्शन का मसाला आदि गिरने पर भी ये कपड़ा रोक सकता है। ऐसे में अंडर कंस्ट्रक्शन साइट के नीचे से गुजरने वाले लोगों का भी प्रोटेक्शन हो सकता है।

building protective net

तीसरा कारण- अंदर झांकने वाले लोगों से प्रोटेक्शन

ये कपड़ा काफी मोटा होता है और इससे बिल्डिंग के अंदर चल रहे काम की जानकारी बाहर से नहीं लग सकती है। आते-जाते लोग बिल्डिंग के अंदर ना झांकें और लोगों का जमावड़ा ना लगे इसके लिए ये कपड़ा लगाया जाता है। इसी के साथ बिल्डिंग में काम कर रहे मजदूरों का ध्यान भटकाने से रोकने के लिए भी ये हरे रंग का पर्दा इस्तेमाल किया जाता है।

इसे जरूर पढ़ें- अंबानी के घर सहित जानिए 10 सबसे महंगी बिल्डिंग्स के बारे में

चौथा कारण- आखिर हरा रंग ही क्यों

हरा रंग इस्तेमाल करने के पीछे एक बहुत बड़ा कारण है। दरअसल, ये रंग ज्यादा रिफ्लेक्टिव होता है और अगर कोई रात में ऐसी किसी बिल्डिंग के पास से गुजरे तो लाइट की जरा सी किरण से ये चमक उठता है। दिन में भी ये दूर से दिखाई देता है और यही कारण है कि हरा रंग इतना ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। हरा रंग ना सिर्फ जमीन से आसानी से दिखता है बल्कि हाई राइज बिल्डिंग के मामले में ये फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट्स को भी आसानी से दिख जाता है। इसलिए ये कपड़ा किसी दुर्घटना को रोकने के काम आता है।

यही कारण है कि हर निर्माणाधीन बिल्डिंग में हमेशा हरे रंग का मोटा नेट जैसा कपड़ा इस्तेमाल किया जाता है। क्या इस फैक्ट के बारे में आपको पता था? क्या आप ऐसी ही किसी अन्य फैक्ट के बारे में जानना चाहती हैं? इसके बारे में हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।