दादी और नानी के साथ समय बिताते वक्त आपने कभी ना कभी कहानियां जरूर सुनी होगी। फिर चाहे राजा-रानी की कहानी हो या जंगल के किसी जानवर की। हालांकि यह बात बहुत कम लोग जानते हैं कि कहानियां सिर्फ सुनने तक सीमित नहीं होती है।
जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना। बच्चों को कहानी सुनाने से कई फायदे मिलते हैं और अलग-अलग रिसर्च में भी इससे जुड़ी कई जानकारी सामने आ चुकी है। चलिए हम भी जानते हैं कहानी सुनने से मिलने वाले फायदों के बारे में।
रिसर्च में क्या आया सामने?
- नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन द्वारा प्रकाशित एक रिसर्च में बताया गया है कि बच्चों कहानी सुनने से कई मनोवैज्ञानिक और शैक्षिक लाभ मिलते हैं। उदाहरण के रूप में बोले गए शब्दों की कल्पना करने में मदद और बेहतर शब्दावली जैसे कई लाभ।
- इस रिसर्च में नियर-इन्फ्रारेड स्पेक्ट्रोस्कोपी का उपयोग करके बच्चों के दिमाग पर कहानी सुनने के प्रभावों का आकलन किया गया है। परिणामों में पाया गया कि जो बच्चें कहानियां सुनते हैं उन्हें कई मनोवैज्ञानिक और शैक्षिक लाभ प्राप्त होते हैं।

सुनने की क्षमता होती है मजबूत
शुरुआत से कहानी सुनने की आदत से बच्चों की सुनने की क्षमता काफी मजबूत होती है। दरअसल हर कहानी की एक स्टोरी लाइन होती है जिसे समझने के लिए उसे लगातार सुनना पड़ता है। जब हम लगातार कहानी सुनते हैं तो उससे हमारी सुनने की शक्ति काफी बेहतर होती है।
शब्द कोष बड़ा होता है
ना सिर्फ पढ़ने बल्कि सुनने से भी शब्द कोष को फायदा मिलता है। कहानी सुनते वक्त तरह-तरह के शब्द सुनने के मिलते हैं जो बच्चों को याद हो जाते हैं। ऐसे में बोलते और लिखते वक्त बच्चे कहानी के दौरान सुने शब्दों का भी प्रयोग करना शुरू कर देते हैं।
उच्चारण अच्छा होता है
सुनने से हमें शब्दों के इस्तेमाल के सही तरीके के बारे में भी मालूम पड़ता है। शब्दों पर लगी बिंदी का क्या अर्थ है और किस शब्द को कैसा बोलना है यह सबकुछ सुनने से बच्चों को सिखने को मिलता है।
शिक्षा में होता है फायदा
कहानियों से कुछ नया सिखने को मिलता है। चूंकी हर कहानी का एक उद्देश्य होता है। ऐसे में जब हम बच्चों को कहानी सुनाते हैं तो उसे भाव भी समझ आते हैं। जैसे अगर आप बच्चों को चोरी ना करने की शिक्षा से जुड़ी कोई कहानी सुना रहे हैं तो भविष्य में वो कभी भी चोरी करने से पहले कहानी को जरूर याद करेगा।मस्तिष्क का विकास करने में भी कहानी सुनने की आदत बहुत मदद करती है
इसे भी पढ़ेंःअपने बच्चों की पढ़ाई के लिए चुनें ये 3 प्लान, मिलेंगे कई फायदे
तो ये थे कुछ बिंदु जिन्हें जान साफ हो जाता है कि कहानी सुनाने से हर बच्चे को कोई ना कोई लाभ जरूर मिलता है। अगर आप ऐसे ही किसी और विषय से जुड़ी जानकारी लेना चाहते हैं तो इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में सवाल जरूर करें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Photo Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों