vastu horse direction in home

रनिंग हॉर्स पेंटिंग में 7 ही घोड़े क्यों होते हैं?

आप सभी ने बहुत से घरों में दौड़ते हुए घोड़े की तस्वीर और पेंटिंग तो देखी होगी, लेकिन क्या आपने कभी ये नोटीस किया कि उस तस्वीर में सात घोड़े ही क्यों होते हैं, यदि नहीं तो चलिए जान लेते हैं। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-02-09, 18:22 IST

वास्तु शास्त्र की मानें तो दौड़ते हुए 7 घोड़ों की तस्वीर या पेंटिंग का बहुत महत्व है। घर के दीवार में सात घोड़े वाली तस्वीर या पेंटिंग का लगाना बहुत शुभ और अच्छा माना गया है। घर हो या ऑफिस आप सभी ने 7 घोड़े की दौड़ती हुई तस्वीर जरूर देखी होगी। वास्तु के जानकारों का मानना है कि यह व्यवसाय और नौकरी में तरक्की या गति लाने में मददगार होती है, इसे सौभाग्य का प्रतीक माना गया है। दौड़ते हुए सात घोड़े की तस्वीर को लेकर मान्यता है कि यह जहां भी होती है, वहां तरक्की, प्रगति और कार्यक्षेत्र में सफलता पाने में मदद करती है। इससे जीवन में आर्थिक प्रगती बनी रहती है और सुख समृद्धि आती है।

दौड़ते हुए सात घोड़ों की तस्वीर में सात घोड़े ही क्यों होते हैं?

painting of seven horses

हिंदू धर्म और वास्तु शास्त्र में सात घोड़े को सफलता का प्रतीक माना गया है। अंक शास्त्र, हिंदू धर्म और वास्तु शास्त्र सभी चीजों में 7 नंबर या अंक का विशेष महत्व माना गया है। 7 अंक को शुभ और भाग्यशाली कही गया है, तभी तो इंद्रधनुष के सात रंग, विवाह में सात फेरे, वैवाहिक जीवन को सात जन्मों का बंधन कहा गया है, सूर्य देव के सात घोड़े, आकाश गंगा में सप्त ऋषि, पूजा के कलश में सात तरह के पत्ते, धार्मिक अनुष्ठानों में सात चीजों का महत्व समेत कई चीजों में सात नंबर अंक का विशेष महत्व है। इसलिए ही दौड़ते हुए घोड़े की 6 या 8 के बजाए सात घोड़े को शुभ माना गया है।

इसे भी पढ़ें: क्या घर में छिपकली का बच्चे देना होता है शुभ? 

सात घोड़े की तस्वीर लगाते समय इन बातों का रखें विशेष ध्यान

seven horses painting direction in home

  • पेंटिंग या तस्वीर में घोड़े का रंग सफेद होना चाहिए, भूरे या काले रंग के घोड़े की तस्वीर न खरीदें। सफेद रंग को शांति का प्रतीक माना गया है इसलिए सफेद रंग के घोड़े की तस्वीर खरीदें।
  • घोड़े की तस्वीर में घोड़ों का स्वभाव शांतप्रिय भाव से दौड़ते हुए होना चाहिए, आक्रमक घोड़े की तस्वीर आपके जीवन में परेशानी और दुर्भाग्य ला सकता है। वहीं शांतिपूर्ण भाव से दौड़ता हुआ घोड़ा सौभाग्य और समृद्धि के लिए उचित माना गया है।

इसे भी पढ़ें: Personality Traits: इस आकार के अंगूठे वाले लोग हो सकते हैं धनवान, क्या आप भी हैं उनमें से एक?

  • तस्वीर में पूरी तरह से 7 घोड़े की दौड़ते हुए तस्वीर या पेंटिंग चुने, कभी भी अकेले या कुछ आगे और कुछ पीछे की ओर दौड़ते हुए घोड़े की तस्वीर न खरीदें।
  • दौड़ते हुए घोड़े की तस्वीर में पीछे उगता हुआ सूर्य का भी चित्र होना चाहिए, इसे शुभता और भाग्योदय का प्रतीक माना गया है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Freepik and herzindagi

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।