herzindagi
how to wash dark jeans for the first time with vinegar

आपकी इन गलतियों के कारण जीन्स से निकल जाता है रंग

आपकी कुछ गलतियों के कारण भी जींस से रंग उतर जाता है। तो चलिए जानते हैं इससे बचने के उपाय के बारे में। 
Editorial
Updated:- 2024-03-07, 21:44 IST

आज के इस बिजी शेड्यूल में लगभग हर महिलाएं कॉलेज कोचिंग या फिर ऑफिस जाने के लिए जींस वियर करना ज्यादा पसंद करती हैं। हालांकि, जींस थोड़ी कॉस्टली पड़ती है और इसका रंग जल्दी खराब होने के कारण मन भी उदास हो जाता है। कई बार तो एक दो वाश में ही जींस के रंग उतर जाते हैं। हालांकि जींस के रंग फेडेड होना यूं तो उसकी क्वालिटी पर डिपेंड करता है। पर कई बार महिलाएं कुछ गलतियां कर देती हैं, जिसके कारण भी उन्हें इस समस्या का सामना करना पड़ता है। आज हम इन्हीं गलतियों के बारे में बताएंगे जिसके कारण जींस का रंग जल्दी खराब हो जाता है, तो चलिए जानते हैं।

पहली बार ऐसे धोएं जींस 

how to restore faded black jeans

जींस खरीदने के बाद अगर आप पहली बार धोने जा रही हैं, तो आपको बहुत ध्यान से इसे वाश करना चाहिए। इसके लिए हल्का गुनगुना पानी कर लें और थोड़ा नमक मिलाने के बाद ही बाल्टी में जींस भिगो दें। थोड़ी देर तक उसे वैसे ही छोड़ दें। ऐसा करने से जीन्स में से जितना कलर निकलना होगा वह एक ही बार में निकल जाएगा। हर बार रंग निकलने की समस्या नहीं आएगी।

जींस के रखरखाव में गड़बड़ी

how to prevent black jeans from fading

कई महिलाएं ऑफिस या बाहर कहीं से भी आकर जींस उतार कर घर के किसी भी कोने में रख देती हैं। उनकी इसी लापरवाही के कारण जींस ज्यादा गंदे हो जाते हैं और इसे बार-बार धोना पड़ता है। आप जींस को जितना धोएंगे उतना ही इसका रंग उतरता जाएगा। ऐसे में कोशिश करें कि बाहर से आने के बाद जींस को अच्छी तरह रख दे ताकि यह घर में रखे रखे गंदा ना हो।

इसे भी पढ़ें- रिप्ड जींस को साफ करने का तरीका जानें

जींस की क्वालिटी को ना करें इग्नोर

jeans storing tips for long

कई महिलाएं बाहर किसी भी लोकल जगह से जींस खरीद लेती हैं। यह दिखने में इतने अट्रैक्टिव होते हैं कि आंखों को एक सेकंड में पसंद आ जाते हैं। पर, घर लाकर पहले वाश में ही इसमें से इतना रंग निकलता है कि यह बिल्कुल फेडेड नजर आने लगता है। हालांकि, आपको जींस खरीदते समय इसकी क्वालिटी पर जरूर फोकस करना चाहिए। बहुत ज्यादा डार्क कलर के जींस और खासकर बिना ब्रांड वाली जींस में कलर की दिक्कत आती है। 

इसे भी पढ़ें- क्या आप जानते हैं इन 11 तरह की जीन्स के बारे में?

 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।