Why Cricket Pitch 22 yards in Length: क्रिकेट का खुमार लोगों के सर हमेशा चढ़ा रहता है। इस गेम के अलग नियम हैं, जिनकों ध्यान में रखकर ही किसी भी फोरमेट का मैच खेला जाता है। मगर मैदान पर बनी पिच हमेशा 22 गज ही रहती है। क्या आप बता सकते हैं कि क्रिकेट की पिच हमेशा 22 गज की ही क्यों होती है? आइए जानते हैं।
क्रिकेट की शुरुआत कब हुई थी?
16वी शताब्दी में इंग्लैंड में क्रिकेट की शुरुआत हुई थी। यह खेल सबसे पहले साउथ इस्ट इंग्लैंड में खेला गया था। वहीं, भारत में सबसे पहले अंतराष्ट्रिय मैच 1932 में खेला गया था।
इसे भी पढ़ेंःजानें कब और कैसे हुई महिला क्रिकेट टीम की शुरुआत
क्रिकेट की पिच 22 गज लंबी क्यों होती है?
- मैच के दौरान खलाड़ी रन बनाने के लिए जिस हिस्से पर भागते हैं, उसे पिज कहा जाता है। पिच का महत्व इतना है, उसमें किसी भी तरह की खराबी होने पर मैच रद्द तक हो जाता है।
- पिच का आकार 22 गज होगा यह नियम सालों से बना हुआ है। ब्रिटेन में क्रिकेट का अविष्कार हुआ था और अविष्कार होने के बाद क्रिकेट पिच की लंबाई 1 चेन से तय की गई थी।
- 1 चेन की लंबाई 22 गज के बराबर होती है। यहीं से पिच की लंबाई 22 गज तय हो गई। सालों पहले पिच को मापने के लिए सिर्फ चेन का ही इस्तेमाल क्यों किया गया था, इस बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।
क्रिकेट पिच के प्रकार जानें
विभिन्न प्रकार की क्रिकेट पिचों में डे़ड पिच, ग्रीन पिच और धूल भरी पिच शामिल है। हर पिच पर खेलने का अलग अनुभव होता है। पिच कैसी कितनी अच्छा या बुरी होगी, यह स्टैडीयम और वातावरण पर भी निर्भर करता है।
भारत में क्रिकेट का भगवान कौन है?
अगर भारत में किसी क्रिकेट खिलाड़ी को लोगों ने बेहद प्यार दिया है, तो वो हैं सचिन तेदुंकर। उन्होंने अपने पूरे करियर ढेर सारे रिकॉर्ड बनाए। सचिन के बाद महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली को भी देश-विदेश में बहुत पसंद किया जाता है।
इसे भी पढ़ेंःAsian Games 2023: हम किसी से कम नहीं...भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को हराकर जीता गोल्ड
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों