अक्सर आपने फिल्मों या समाचारों में भी देखा होगा कि जब भी कहीं कोई अपराध होता है, तो सबसे पहले पुलिस पब्लिक को उससे दूर रखने के लिए पीला टेप लगाकर घेर देती है। यह टेप पुलिस को क्राइम सीन की सुरक्षा करने और सबूतों को इकट्ठा करने में मदद करता है। साथ ही, यह आम जनता को भी सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण योगदान निभाता है, लेकिन अब सवाल ये उठता है कि पुलिस हमेशा क्राइम सीन पर पीले टेप का ही इस्तेमाल क्यों करती है? लाल, नीले या सफेद रंग का क्यों नहीं? चलिए आपके इस सवाल के जवाब आज हम आपको देते हैं। आइए जानते हैं कि क्राइम सीन पर येलो टेप लगाने के पीछे की साइंस क्या है।
पुलिस अपराध स्थलों पर पीले रंग का टेप लगाकर पूरे क्षेत्र को घेर देती है। ऐसा, इसलिए होता है क्योंकि यह साइंस में इसे अत्यधिक दिखाई देने वाला रंग माना जाता है, जिसकी मदद से दूर से ही प्रतिबंधित क्षेत्र साफ नजर आते हैं। इसके अलावा पीला रंग चेतावनी और सावधानी का प्रतीक माना जाता है, जिससे अनधिकृत लोगों को घटनास्थल पर प्रवेश करने और साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ करने से रोका जा सकता है। यही वजह है कि पुलिस क्राइम सीन पर पीला टेप का इस्तेमाल करती है। इससे पुलिस क्राइम सीन की तरफ लोगों का ध्यान खींचने का भी काम करती है। साथ ही, उन्हें चेतावनी देती है कि यह एक प्रतिबंधित क्षेत्र है और यहां आना सख्त मना है।
इसे भी पढ़ें- क्यों होता है JCB का रंग पीला? यहां जानें कारण
इसे भी पढ़ें- जानिए क्यों वकील पहनते हैं काला कोट?
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।