Tulsi Astro: कब तुलसी की पत्तियां तोड़ना माना जाता है बहुत अशुभ?

हिन्दू धर्म में तुलसी के पौधे का बहुत महत्व माना जाता है। इसलिए घर में तुलसी रखने के साथ-साथ उसकी पूजा का भी विशेष विधान है। हालंकि घर में तुलसी रखने से लेकर उसकी पूजा तक के कई नियम वर्णित हैं। 

when we should not pluck basil leaves

Astro Tips: हिन्दू धर्म में तुलसी के पौधे का बहुत महत्व माना जाता है। तुलसी को मां लक्ष्मी का रूप माना गया है।

यही कारण है कि जिन भी घरों में तुलसी माता स्थापित हैं उन घरों में विधिवत उनकी पूजा और पाठ किया जाता है।

वहीं, ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में भी तुलसी का विशेष स्थान है। दोनों शास्त्रों में तुलसी से मिलने वाले लाभ वर्णित हैं।

ज्योतिष में तुलसी के उपायों को कई बाधाओं का समाधान माना गया है। जीवन में शुभता लाने वाली बताया गया है।

वहीं, वास्तु में तुलसी की दिशा के बारे में विस्तार से जानकारी मौजूद है ताकि तुलसी का शुभ प्रभाव घर पर बना रहे।

ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें तुलसी से जुड़े महत्वपूर्ण नियम भी बताये जिनका पालन आवश्यक माना गया है।

इन्हीं नियमों में से एक है तुलसी की पत्तियां तोड़ने का सही समय और सही दिन। आइये जानते हैं इस बारे में।

किन तिथियों में न तोड़ें तुलसी? (On Which Days We Should Not Pluck Basil)

kab nahi todani chahiye tulsi

  • धर्म शास्त्रों के अनुसार, वैधृति और व्यतीपात योगों में तुलसी तोड़ने से बचना चाहिए।
  • वहीं रविवार, मंगलवार और शुक्रवार (शुक्रवार के उपाय) के दिन भी तुलसी की पत्तियां नहीं तोडनी चाहिए।
  • एकादशी, द्वादशी, अमावस्या और पूर्णिमा तिथियों में तुलसी तोड़ना बहुत अशुभ होता है।

किस समय न तोड़ें तुलसी? (On Which Time We Should Not Pluck Basil)

  • घर में बच्चे के जन्म और किसी की मृत्यु के समय तुलसी बिलकुल भी नहीं तोड़नी चाहिए।
  • सूर्य की किसी भी संक्रांति पर भी तुलसी की पत्तियां नहीं तोड़नी चाहिए। यह अशुभ होता है।
  • सूर्योदय और सूर्यास्त के समय भी तुलसी की पत्तियों को तोड़ना वर्जित माना गया है।

किस अवस्था में न तोड़ें तुलसी? (On Which Condition We Should Not Pluck Basil)

kis din nahi todani chahiye tulsi

  • शास्त्रों में दो ऐसी अवस्थाएं बताई गई हैं जब तुलसी (तुलसी की मंजरी के उपाय) तोड़ने से पूरी तरह बचना चाहिए।
  • बिना स्नान किये तुलसी कभी नहीं तोड़नी चाहिए। इससे तुलसी अशुद्ध हो जाती है।
  • मासिक धर्म के दौरान भी तुलसी न तोड़ें नहीं तो तुलसी की पवित्रता भंग होती होती है।

कैसे तोड़ें तुलसी? (How To Pluck Basil)

  • तुलसी को कभी भी एक-एक पत्ती कर के नहीं तोड़ना चाहिए। यह गलत तरीका है।
  • आप तुलसी को उसके निछले भाग से पकड़ कर छोड़ा डंठल एकबार में तोड़ लें।

अगर आपके भी घर में तुलसी का पौधा मौजूद है तो तुलसी रखने, उसकी पूजा करने और उससे जुड़े अन्य सभी नियमों की जानकारी इस लेख से प्राप्त करें और उनका पालन करें। साथ ही, तुलसी तोड़ने से जुड़ी जरूरी बातें भी इस लेख के माध्यम से जानें। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP