क्या आपके पर्स में रखे नोट की नंबर सीरीज के बीच बना है स्टार? यहां जानिए इसके पीछे का कारण

Unique Currency Notes India: क्या आपके पर्स में रखे नोट पर ऊपर तस्वीर में दिखाया गया साइन बना हुआ है। अगर हां, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। यहां जानिए इसके पीछे का कारण-
rbi on 500 notes

Star Series Notes:भारतीय रिजर्व बैंक एक रुपये के नोट से लेकर 500 तक की नोट छापता है। पहले 1000 और 2000 की नोट भी प्रिंट होती है। लेकिन वर्तमान में ये बाजार से गायब हो चुके हैं। प्रत्येक वर्ष अर्थव्यवस्था के आधार पर नोट की छपाई की जाती है। साथ ही हर नोट की अपनी एक पहचान उस नोट पर बने साइन से होती है। ये नंबर दूसरे नंबर से मिलते-जुलते नहीं हैं। कई तरह के नंबर में नोट छपने पर लोगों को कुछ ऐसे खास नंबर का नोट मिल जाता है, जिनकी मार्केट में डिमांड होती है। इतना ही नहीं बल्कि इन्हें रॉयल नंबर में भी गिना जाता है। कुछ लोग इन नोटों को बहुत संभाल कर रखते हैं, तो वहीं कुछ लोग, जिन्हें इसके बारे में जानकारी नहीं होती है। वे इन नोटों को बाकी नोट की तरह काउंट करते हैं।

अब ऐसे में आपके दिमाग में यह सवाल तो जरूर आया होगा कि आखिर ये नोट कौन से हैं। क्या मेरी जेब में भी ऐसी नोट है। इस लेख में आज हम आपको उस नोट के बारे में बताने जा रहे हैं, जिस पर स्टार बना होता है। चलिए यहां जानिए क्या होता है इसका मतलब-

नोट पर स्टार बना होने का मतलब

unique Indian currency

आरबीआई की तरफ से जो नोट छापे जाते हैं, उसमें कुछ नोट स्टार सीरीज के होते हैं। इन स्टार सीरीज को लोग खास नोटों में काउंट करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इनका प्रिंटिंग काफी कम होता है। स्टार नोट को आरबीआई भी खास मानता है। अन्य नोट की वैलिडी, अपनी आवश्यकता के आधार पर रॉयल हो जाते हैं। परंतु स्टार सीरीज की नोट की प्रिंटिंग में एक नोट के बंडल में केवल 100 नोट ही इस सीरीज के होते हैं। सीधे शब्दों में कहे तो 1000 नोट में केवल 100 नोट में ही आपको स्टार देखने को मिलेगा।

इसे भी पढ़ें-500 के नकली नोटों को लेकर गृह मंत्रालय ने जारी किया है हाई अलर्ट, जानें कैसे कर सकती हैं आप असली की पहचान

स्टार सीरीज का क्या होता है?

RBI Star Series Notes

स्टार सीरीज में किसी खास प्रकार का कोई नंबर नहीं होता है बल्कि नंबर के बीच में एक स्टार साइन बना होता है। ये नोट आरबीआई की ओर से प्रिंट किए जाते हैं और यह पूरी तरह से लीगल होते हैं। इन नोट्स को आप आसानी से बाजार में इस्तेमाल कर सकते हैं। बता दें कि बैंक ने इन नोटों की प्रिंटिंग साल 2006 में शुरू की गई थी। आरबीआई ने स्पष्ट किया था कि स्टार मार्क वाले नोट एक रिप्लेस/रिप्रिंटेड बैंक नोट है।

इसे भी पढ़ें-June 2025 Holiday Calendar: आ गई जून की छुट्टियों की लिस्‍ट, जानें बैंक और पब्लिक हॉलीडे की डिटेल्स यहां

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit-Shutterstock


HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP