केंद्र सरकार की ओर से उपेंद्र द्विवेदी को सेना का अगला प्रमुख बनाया गया है। जानकारी के लिए बता दें, उनकी जिम्मेदारी आर्मी चीफ के रूप में होगी, लेकिन क्या आपको पता है कि चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ का पद कैसा होता है और इसका क्या काम होता है? अगर नहीं तो चलिए हम आपको बताते हैं। साथ ही, चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के बीच के अंतर के बारे में भी आज हम आपको बताएंगे।
चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ क्या है?
चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ समग्र रूप से सेना की कमान, नियंत्रण और प्रशासन के लिए उत्तरदायी होता है। दरअसल, सेना में हो रहे बदलाव और कार्यों का देखरेख इन्हीं की जिम्मेदारी होती है। यही नहीं, सेना में आने वाली किसी भी तरह की परेशानियों को भी यही संभालते हैं। चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ, भारत की थलसेना के सेनापति होते हैं।
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ क्या होता है?
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बनाने की सिफारिश वर्ष 2001 में मंत्रियों के एक समूह ने की थी। आपको बता दें कि सीडीएस चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी का स्थायी सदस्य होता है, जिसमें तीनों सेनाओं के प्रमुख शामिल होते हैं। उनका काम तीनों सेनाओं के प्रमुखों को निर्देश और कमांड देना होता है।
इसे भी पढ़ें-ऐसे देश जहां हैं महिला कॉम्बैट फाइटर्स
क्या होती हैं जिम्मेदारियां?
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ(सीडीएस) एक स्थायी अध्यक्ष के रूप में कार्य करता है। इसके अंतर्गत तीनों सेवाओं के प्रमुख सदस्य आते हैं। चीफ स्टाफ ऑफ डिफेंस का मुख्य कार्य तीनों सेनाओं के बीच तालमेल को बढ़ावा देना और किसी भी तरह के विरोधाभास को कम करना होता है। सेना के तीनों अंगों के मामलों में सीडीएस रक्षा मंत्री के प्रमुख सलाहकार के तौर पर काम करते हैं।
चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ के पास भारतीय सेना पर परिचालन कमान और नियंत्रण होता है। वह सैन्य संचालन और रणनीति की देखरेख के लिए जिम्मेदार होता है। थल सेनाध्यक्ष भारतीय सेना के लिए सैन्य नीतियों और रणनीतियों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वे सेना कर्मियों के समग्र प्रबंधन के लिए जिम्मेदार होता है, जिसमें भर्ती, प्रशिक्षण, पदोन्नति और अनुशासनात्मक मामले आदि शामिल हैं।
इसे भी पढ़ें-जानें भारतीय सेना की पहली महिला अफसर प्रिया झिंगन के बारे में
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image credit- Herzindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों