भविष्य में क्या होने वाला है? सभी के मन में इस प्रश्न का उत्तर जानने की जिज्ञासा जरूर होती है। खासतौर पर आर्थिक दशा, सेहत, प्रेम संबंध, जीवनसाथी के साथ रिश्ते और आने वाली चुनौतियों के बारे में सीाी जानना चाहते हैं। अगर आप भी अपने भविष्य के बारे में जानना चाहते हैं, तो पंडित एंव ज्योतिषाचार्य मनीष शर्मा द्वारा बताए गए इस राशिफल को जरूर पढ़ें।
मेष
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिले-जुले फल लेकर आएगा। सप्ताह की शुरुआत में वह थोड़ी कठिनाइयां महसूस करेंगे मगर सप्ताह के मध्य से भाग्य उनका साथ देगा। किसी भी तरह के विवाद में न पड़ें। इस सप्ताह आप काफी व्यस्त रहेंगे।
कौन सा दिन रहेगा अच्छा- मंगलवार का दिन आपके लिए कठिन रहेगा। बुधवार से समय पक्ष में होगा। इस सप्ताह गुरुवार का दिन आपके लिए सबसे अच्छा रहेगा।
प्रोफेशन- व्यापारियों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। नौकरीपेशा जातक जॉब बदलने की योजना बना सकते हैं।
शिक्षा-जो विद्यार्थी विदेश में पढ़ाई कर रहे हैं, उन्हें सहायता प्राप्त होगी।
स्वास्थ्य- पेट, कमर, नाक एवं कान में तकलीफ हो सकती है।
प्रेम- यदि आप किसी को प्रेम प्रस्ताव देने वाले हैं, तो नकारात्मक परिणामों के लिए तैयार रहें। शादीशुदा जातकों का जीवनसाथी के साथ तनाव बढ़ेगा।
क्या करें- हनुमान जी को फलों का भोग लगाएं।
वृषभ
इस सप्ताह अज्ञात डर बना रहेगा। धन कमाने के नए अवसर प्राप्त होंगे। हर कार्य बिना किसी रुकावट के पूर्ण होगा। इस सप्ताह आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे।
कौन सा दिन रहेगा अच्छा- बुधवार और गुरुवार के दिन तनाव रह सकता है और आप किसी विवाद में भी फंस सकते हैं। इस सप्ताह शुक्रवार और शनिवार का दिन सबसे अच्छा रहेगा।
प्रोफेशन- व्यापारियों के काम में गति रहेगी और नौकरीपेशा जातकों को भी कार्यक्षेत्र में कोई दिक्कत नहीं आएगी।
शिक्षा- पढ़ाई में मेहनत के अनुसार फल मिलेगा।
स्वास्थ्य- दांत एवं दाढ़ में दर्द हो सकता है।
प्रेम- प्रेमियों को साथी द्वारा अनादर मिल सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
क्या करें- दुर्गा माता को मोगरे के पुष्प अर्पण करें।
मिथुन
इस सप्ताह आपको संतान से सुख प्राप्त होगा और अच्छा समय व्यतीत होगा। शत्रु कार्य में बाधा उत्पन्न करेंगे, मगर आपका कार्य सफलतापूर्वक पूरा हो जाएगा। खुद विवादों से दूर रहें और किसी को भी समझाने का प्रयास न करें। कानूनी मामले उलझ सकते है।
कौन सा दिन रहेगा अच्छा- इस सप्ताह सोमवार और मंगलवार का दिन आपके लिए सबसे अच्छा रहेगा। गुरुवार के दिन चिंताएं बढ़ सकती हैं।
प्रोफेशन- व्यापार में कठिनाई आएंगी। नौकरी में समय सामान्य रहेंगा।
शिक्षा- पढ़ाई में आगे बढ़ने के लिए मेहनत करनी होगी।
स्वास्थ्य- रक्तचाप बढ़ सकता है।
प्रेम- प्रेमियों को साथी से सहयोग मिलेगा एवं वैवाहिक जीवन में मामुली तनाव हो सकता है।
क्या करें- विष्णुजी को शंख में जलभर स्नान कराएं।
कर्क
इस सप्ताह आपका मन उदास रहेगा। न घर में मन लगेगा न काम में। आपको इस सप्ताह संतान एवं भाग्य का साथ मिलेगा। आय बेहतर रहेगी एवं काम समय पर संपन्न होंगे। इस सप्ताह आपको वाहन सुख भी मिलेगा।
कौन सा दिन रहेगा अच्छा- सोम एवं मंगवार को समय अनुकूल है। बुध एवं गुरुवार को पुन: कार्य के प्रति बेरुखी हो सकती है। शुक्र एवं शनिवार सप्ताह के सबसे अच्छे दिन होंगे।
प्रोफेशन- व्यापार उत्तम रहेगा एवं नौकरी में प्रशंसा प्राप्त होगी।
शिक्षा- पढ़ाई में समकक्षों से आगे रहेंगे। परिणाम बेहतर प्राप्त होंगे।
स्वास्थ्य- नशे की लत वालों को गंभीर समस्याएं हो सकती है। शेष के लिए आराम।
प्रेम- प्रेम प्रस्तावों में सफलता एवं वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
क्या करें- नाग मंदिर में शहद का भोग लगाएं।
सिंह
सप्ताह की शुरुआत कठिनाइयों से भरी होगी। आय कम होने से मुश्किलें बढ़ेंगी और परिवार में मतभेद होगा। सरकारी कार्यो में सफलता प्राप्त होंगी। सप्ताह के अंत में धन वृद्धि के योग है।
कौन सा दिन रहेगा अच्छा- सोमवार और मंगलवार के दिन मन अशांत होगा। बुधवार के दिन से आपकी चिंताएं दूर होंगी। गुरुवार से समय पक्ष में रहेगा।
प्रोफेशन- व्यापार में दिक्कतें आएंगी एवं नौकरी में अधिकारी असंतुष्ट होंगे।
शिक्षा- पढ़ाई में आगे रहेंगे एवं संसाधन उपलब्ध होंगे।
स्वास्थ्य- दांत, मसूढ़ों की समस्याएं हो सकती है।
प्रेम- साथी से अच्छा समाचार मिलेगा एवं जीवनसाथी से सपोर्ट प्राप्त होगा।
क्या करें- नाग मंदिर में मिष्ठान्न भोग लगाएं।
कन्या
इस सप्ताह मानसिक तनाव दूर होगा। कार्य में मन लगेगा एवं आय में भी सुधार होगा। भाईयों से सहयोग की प्राप्ति होगी। बुध एवं गुरुवार को समस्याएं रह सकती है। आय में रुकावट, एवं निकट के लोग धोखा दे सकते है। उसके बाद से कोई दिक्कत आने की संभावना नही है। अटके कार्य में गति आएंगी एवं विवादों को सुलझाने में सफल होंगे।
कौन सा दिन रहेगा अच्छा- बुध एवं गुरुवार को समस्याएं रह सकती है। आय में रुकावट, एवं निकट के लोग धोखा दे सकते है। शनिवार का दिन आरामदायक रहेगा। प्रसन्नता की प्राप्ति होगी।
प्रोफेशन- व्यापार में तेजी आएगी एवं नौकरी में नया करने का मौका प्राप्त होगा।
शिक्षा- विद्यार्थियों को बेहतर कर पाने का मौका प्राप्त होगा एवं संसाधन भी उपलब्ध होंगे।
स्वास्थ्य- सर्दी-खांसी की समस्याएं भी हो सकती है।
प्रेम- प्रेमियो का साथी से मनमुटाव होगा एवं कुंवारों को वैवाहिक प्रस्ताव मिलने में विलंब होगा।
क्या करें- शिवलिंग पर चंदन समर्पीत करें।
तुला
समय सब प्रकार से आपके लिए अच्छा है, किंतु अज्ञात भय और चिंता बनी रहेगी। अप्रिय कार्य करने पड़ सकते हैं। परिवार से वैचारिक भेद हो सकता है। कार्य में बाधा आ सकती है। क्रोध की अधिकता होगी।
कौन सा दिन रहेगा अच्छा- सोमवार एवं मंगलवार को आय में सुधार होगा। बुधवार एवं गरुवार को अधिकारी ज्यादा परेशान करेंगे।
प्रोफेशन- व्यापार व्यवस्थित रहेगा एवं नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ सकती है।
शिक्षा- शिक्षक से सहयोग प्राप्त होगा एवं पढ़ाई में मन लगेगा।
स्वास्थ्य- कंधों एवं पीठ में जकड़न हो सकती है।
प्रेम- प्रेमियों की साथी से दूरी बनेगी एवं कुंवारों को वैवाहिक प्रस्तावों की प्राप्ति होगी।
क्या करें- कृष्णजी को माखन का भोग लगाएं।
वृश्चिक
सोम एवं मंगलवार को चंद्र का गोचर का गोचर होने से भाग्य का साथ मिलेगा और धन की आवक भी अच्छी रहेगी, किंतु विरोधी सक्रिय रहेंगे। अनावश्यक परेशानीयां खड़ी कर सकती हैं। भाईयों से सहयोग मिलेगा।
कौन सा दिन रहेगा अच्छा- बुधवार एवं गुरुवार का दिन शुभ है, इस दिन यात्रा करने पर शुभ फल प्राप्त होंगे। शुक्र एवं शनिवार भी अनुकूल दिन रहेंगे ।
प्रोफेशन- नौकरी में अच्छी खबर मिलेगी एवं व्यापारिक यात्राएं लाभ प्रदान करेंगी।
शिक्षा-अनावश्यक समय नष्ट होगा एवं कार्य समय पर नही हो पाएंगा।
स्वास्थ्य-खांसी एवं कफ की समस्याएं हो सकती है।
प्रेम- प्रेमियों का साथी से तनाव दूर होगा एवं जीवन साथी से सुख प्राप्त होगा।
क्या करें- हनुमानजी को दुध का भोग लगाएं।
धनु
सोमवार एवं मंगलवार को राशि में द्वादश चंद्र जीवन में संघर्ष उत्पनन कर सकता है। आय में कमी एवं कार्यों में बाधाएं आएंगी। सहयोग की अपेक्षा बेकार जाएगी। इस साप्ताह आपको प्रसन्नता दिलाने वाले समाचार ज्ञात होंगे।
कौन सा दिन रहेगा अच्छा- बुधवार को आय में भी वृद्धि होगी। गुरुवार एवं शुक्रवार को अटके कार्य में गति रहेगी एवं विरोधी धराशायी होंगे। शनिवार को बाधा आएंगी, किंतु शिघ्र दूर हो जाएंगी।
प्रोफेशन- व्यापार में अचानक तेजी आएगी एवं नौकरी में स्थांतरण का योग है।
शिक्षा- पढ़ाई में मन लगा रहेगा, समयानुसार कार्य नहीं कर पाएंगे।
स्वास्थ्य- दांतों में दर्द रहेगा।
प्रेम- साथी से सहयोग प्राप्त होगा एवं जीवन साथी से दूर रहना पड़ सकता है।
क्या करें- श्रीरामजी को दही मिश्री का भोग लगाएं।
मकर
सोम एवं मंगलवार को एकादश चंद्र के होने से सप्ताह का आरंभ अच्छा होगा। आय में वृद्धि होगी एवं कार्य में तेजी रहेगी। वैभव के सामान पर व्यय भी होगा। संतान से सुख प्राप्त होगा।
कौन सा दिन रहेगा अच्छा-बुध एवं गुरुवार को समस्याएं रह सकती है। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें एवं विवादों से दूर रहें। शुक्रवार से समय पक्ष का होगा एवं समस्याओं का निदान होगा। शनिवार सबसे अच्छा दिन रहेगा।
प्रोफेशन- व्यापार में काम की गति धीमी रहेगी एवं नौकरी में अधिकारी परेशान करेंगे।
शिक्षा- पढ़ाई डिस्टर्ब होगी।
स्वास्थ्य- चोट लगने का भय है।
प्रेम- प्रेमियों का साथी से विवाद होगा एवं कुंवारों को वैवाहिक प्रस्तावों की प्राप्ति होगी।
क्या करें- श्रीकृष्णजी को तुलसीदल का भोग लगाएं।
कुंभ
सोमवार एवं मंगलवार को दशम चंद्र के होने से लाभ की स्थितियां निर्मित होंगी। इस सप्ताह कार्य की अधिकता होगी एवं माता-पिता से सहयोग प्राप्त होगा। नए कार्यों की प्राप्ति भी होगी। विवादों से दूर रहें। अनावश्यक जरूरतों पर ही खर्चे करें।
कौन सा दिन रहेगा अच्छा- गुरुवार एवं शुक्रवार को अत्यधिक काम के साथ धन लाभ भी होगा। शुक्रवार एवं शनिवार चिंताजनक हो सकता है।
प्रोफेशन- व्यापार में व्यय की अधिकता होगी एवं नौकरी में स्थांतरण होगा।
शिक्षा- पढ़ाई में सुधार रहेगा।
स्वास्थ्य- गले में तकलीफ हो सकती है।
प्रेम- प्रेमियों का साथी से जुड़ाव समाप्त होगा एवं जीवन साथी से सहयोग प्राप्त होंगा।
क्या करें- दुर्गाजी को केसर अर्पण करें।
मीन
पूरा सप्ताह आपका काम में मन नहीं रहेगा। मगर इस सप्ताह समस्याओं का अंत होने के साथ वर्चस्व की वृद्धि होगी। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें वरना बनते काम बिगड़ सकते हैं। आय में आ रही बाधा समाप्त होंगी। संपर्कों से लाभ मिलेगा और कार्य समय पर होंगे।
कौन सा दिन रहेगा अच्छा- आपके लिए यह पूरा सप्ताह अच्छा है।
प्रोफेशन- व्यापार में तेजी आएगी एवं नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ सकती है।
शिक्षा- पढ़ाई में मन लगेगा।
स्वास्थ्य- सेहत अच्छी बनी रहेगी।
प्रेम- प्रेमियों का साथी से तनाव समाप्त होगा एवं जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होंगा।
क्या करें- नाग मंदिर में खीर का भोग लगाएं।
यह जानकारी आपको पसंद आई हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। साथ ही इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों