वर्ष 2021 का दूसरा सप्ताह शुरू होने वाला है। नए वर्ष के साथ लोगों की नई उम्मीदें जुड़ी हुई हैं। बीते वर्ष कई तरह की चौनातियों का सामने करने के बाद अब लोग यही जानना चाहते हैं कि भविष्य में उन्हें कैसा समय देखना पड़ेगा। नए सप्ताह के शुरू होने साथ ही लोगों के मन में यह जानने की जिज्ञासा भी बढ़ जाती है कि आने वाला समय उनके लिए कैसा बीतने वाला है। खासतौर पर अपनी जॉब, लव और मैरिज लाइफ के बारे में हर कोई जानना चाहता है। साथ ही लोगों के मन में अपनी सेहत और आर्थिक स्थितियों को जानने का भी क्रेज रहता है।
अगर आपका मन भी आने वाले सप्ताह का भविष्यफल जानने के लिए व्याकुल है तो आपको उज्जैन के पंडित एवं ज्योतिषाचार्य मनीष शर्मा द्वारा बताया गया यह साप्ताहिक राशिफल जरूर पढ़ना चाहिए।
मेष
इस सप्ताह मेष राशि के जातकों को का समय अच्छा व्यतीत होगा। जितना व्यय होगा आय भी उतनी ही होगी। आप अपने सभी काम समय पर पूरे कर पाएंगे। इस सप्ताह थोड़ा सावधान रहें किमती सामान का नुकसान भी हो सकता है। व्यापारियों को काम में लाभ मिलेगा और नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिलेगा। विद्यार्थियों का पढ़ाई से ध्यान भंग होगा। गिरने या टकराने से चोट लग सकती है। वैवाहिक जीवन में सुख रहेगा।
वृषभ
राशि पर चंद्र की दृष्टि रहेगी, जिससे आय में वृद्धि के साथ प्रसन्नता बनी रहेगी। इस सप्ताह दूसरों की मदद करने पर आपको भी लाभ प्राप्त होगा। व्यय की अधिकता और अज्ञात-भय के कारण मन विचलित रह सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए कार्यस्थल पर स्थितियां सामान्य बनी रहेंगी और कारोबारियों को काम में नुकसान हो सकता है। विद्यार्थियों की अध्ययन के प्रति लगन रहेगी। सरदर्द एवं बुखार आने की संभावना है। किसी बात के लिए जीवनसाथी को मनाना पड़ सकता है।
इसे जरूर पढ़ें: Career Horoscope 2021: नौकरीपेशा और कारोबारियों के लिए कैसे फल लेकर आ रहा है यह वर्ष, पंडित जी से जानें
मिथुन
यह सप्ताह मिथुन राशि के जातकों के लिए सामान्य रहेगा। परिवार के सदस्यों के मध्य किसी बात को लेकर मतभेद बढ़ सकता है। मगर सप्ताह के अंत तक सारी चिंताएं समाप्त हो जाएंगी। कारोबारी इस सप्ताह निवेश से बचें और नौकरीपेशा जातकों को भी अपने अधिकारियों के अनुकूल बने रहने का प्रयास करना चाहिए। विद्यार्थियों को इस सप्ताह अध्ययन के प्रति अधिक चिंता सता सकती है। इस सप्ताह आप लोगों को ज्वर, खांसी एवं श्वास संबंधी रोग हो सकते है। प्रेम संबंध में हैं तो इस सप्ताह अकेलेपन से जूझना पड़ सकता है।
कर्क
इस सप्ताह हर कार्य समय पर होगा और आपको नए कार्य भी मिलेंगे। आपको बुरे विचार आ सकते हैं और शत्रु हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। मगर आपको हर कार्य में सफलता प्राप्त होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। इस सप्ताह आपका अनावश्यक व्यय भी हो सकता है। वाहन चलाते वक्त चोट लग सकती है, इसलिए सावधानी बरतें। नौकरी में प्रमोशन के साथ व्यापार में भी लाभकारी स्थिति बनी रहेगी। विद्यार्थियों को हतर परिणाम मिलेंगे एवं पढनें में मन लगेगा। सर्दी की समस्या भी हो सकती है। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।
इसे जरूर पढ़ें: Horoscope 2021: राशि के अनुसार जानें कैसा रहेगा आपके लिए यह पूरा साल
सिंह
राशि में चतुर्थ चंद्र होने से अच्छा प्रभाव तो बना रहेगा, मगर इस सप्ताह मनचाही आय नहीं होगी। इस सप्ताह आपके विरोधी का पक्ष भी कमजोर होगा, जिससे विवादों में आपको विजय मिलेगी। इस सप्ताह आपको कोई बड़ा काम मिलने की संभावना है। इस सप्ताह बेकार की चिंताएं आप पर हावी हो सकती है।नौकरी में बदलाव के प्रस्ताव प्राप्त होंगे, वहीं कारोबारियों को काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सुधार के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। स्वास्थ्य का ज्यादा ध्यान रखें।बाहरी खान-पान से परेशानी हो सकती है। जीवनसाथी की तरफ से परेशानी आ सकती है।
कन्या
कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने भाईयों से सहयोग प्राप्त होगा। आपके कार्य में गति रहेगी एवं आय सामान्य बनी रहेगी। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। इस सप्ताह आप सुख में कमी महसूस करेंगी। नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर विवादित मामलों में विजय प्राप्त होगी। नौकरी में बदलाव का समय है अगर सही ऑफर मिले तो नौकरी बदल सकते हैं। शुगर के मरीज परेशान हो सकते है। नींद नहीं आने की बीमारी हो सकती है। वैवाहिक जीवन में सुख रहेगा।
तुला
राशि में द्वितीय चंद्रमा है, यह समय आपके कार्य के अनुसार अनुकूल हैं। इस सप्ताह आपको सुख मिलेगा एवं धन की प्राप्ति भी होगी। जो कार्य बहुत दिनों से पेंडिंग पड़े हैं वह तेजी से संपन्न होंगे। आप जितना प्रयास कर रहे हैं उससे ज्यादा सफलताएं प्राप्त होगी, साथ ही आपकी आय भी अच्छी रहेगी। किसी बात की जिद्द करना आपको भारी पड़ सकता है। कारोबारियों को सोच-समझकर निवेश करना चाहिए। नौकरीपेशा जातको को भी सावधानी से कार्य करना चाहिए। विद्यार्थियों को मेहनत का फल प्राप्त होगा।सर्दी-खांसी की समस्या रह सकती है। साथी के साथ मनमुटाव समाप्त होगा
वृश्चिक
राशि पर चंद्र का गोचर रहेगा, जो दर्शाता है कि आपको इस सप्ताह सुखों की प्राप्ति होगी एवं कार्य की अधिकता रहेगी। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा एवं नए कार्य भी मिलेंगे। इस सप्ताह आपको खर्च बढ़ सकता है, मगर पैसों की कमी महसूस नहीं होगी। आपको इस सप्ताह वाहन सुख प्राप्त हो सकता है और संतान से अच्छी खबर मिल सकती है। इस सप्ताह यात्रा का योग भी है, इससे आपके नए संपर्क बनेंगे।नौकरी में जिम्मेदारी बढेंगी।पेट एवं कमर में दर्द होने की संभावना है। प्रेम में कटुता खत्म होगी एवं मधुर संबंध बनेंगे। वैवाहिक जातकों को भी संबंध में सुख मिलेगा।
धनु
सप्ताह के आरंभ में द्वादश चंद्र दिक्कतें बढ़ा सकता है। हो सकता है कि अनावश्यक खर्चे हों। इस सप्ताह धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है। नौकरीपेशा जातकों का कार्यस्थल पर विवाद हो सकता है। कारोबारियों को भी किसी को भी उधार धन देने से बचना चाहिए। विद्यार्थियों को केवल पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। वैवाहिक जीवन में तनाव हो सकता है।
मकर
इस सप्ताह मकर राशि के जातकों के लिए समय अच्छा रहेगा। आय वृद्धि होगी, मित्रों का सहयोग मिलेगा और कार्य समय पर होंगे। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें, सप्ताहांत तक छोटी सी यात्रा करनी पड़ सकती हैं। कारोबार में आपको उन्नती मिल सकती है और नौकरीपेशा हैं तो आपको प्रमोशन के साथ तनख्वाह वृद्धि का सुख भी प्राप्त हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें सिरदर्द होने के साथ-साथ आपको आंखों में तनाव रहेगा। साथी से सहयोग प्राप्त होगा और वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानी का अंत होगा।कुंभ
राशि पर चंद्र का गोचर रहेगा, जिससे धन का लाभ मिलेगा। इस सप्ताह निंदा करने वाले आपका समर्थन करेंगें, वहीं दूसरी ओर शत्रुओं का बल क्षिण होगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर सम्मान प्राप्त होगा, जिम्मेदारी भी बढ़ेगी और नए कार्य को करने का मौका मिलेगा। परिवार में वर्चस्व की वृद्धि होगी एवं विवादों में विजय मिलेगी। साथी का साथ मिलेगा एवं उपहार की प्राप्ति भी होगी।
मीन
राशि में चंद्र का गोचर शुभ संकेत दे रहा है। इस सप्ताह लाभ की स्थिति बढ़ेगी एवं सम्मान में भी वृद्धि होगी। इतना ही नहीं, आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। इस सप्ताह घरवालों के साथ समय बिताएं तो अच्छा होगा।नौकरी वालों के लिए स्थांतरण के साथ आय में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। विद्यार्थी इस सप्ताह पुरे मन से पढ़ाई करने के बावजूद कठिनाई महसूस करेंगे। इस सप्ताह आपको गले में दर्द एवं खांसी की समस्या हो सकती है। आपकी राशि में विवाह योग बन रहे हैं, हो सकता है कि आपको वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त हो।
Recommended Video
राशिफल, वास्तु , हिंदू तीज-त्योहार, व्रत-पूजा और धर्म से जुड़ी रोचक बातें जानने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों