साप्ताहिक राशिफल: पंडित जी से जानें कैसा रहेगा आपका आने वाला हफ्ता

आइए पंडित एवं ज्योतिषाचार्य मनीष शर्मा जी से जानें कि आपकी राशि के अनुसार आने वाला हफ्ता आपके लिए कैसा रहेगा। 

weekly horoscope december

भविष्य की घटनाओं के बारे में भला कौन नहीं जानना चाहता है तो हर कोई जानना चाहता है। लेकिन वास्तव में इस बात का पता लगा पाना थोड़ा मुश्किल ही होता है ऐसी ही कुछ घटनाओं का अनुमान लगाने के लिए ज्योतिष की भाविष्यवाणी पर लोग विश्वास करते हैं और उसके अनुसार ही अपने भविष्य की योजनाएं बनाते हैं। मगर यह जान पाना वास्तव में आसान नहीं है। आप अपने राशिफल के माध्‍यम से भविष्य में घटने वाली घटनाओं की झलक जरूर देख सकते हैं।

अगर आप भी अपने आने वाले हफ्ते के बारे में जानना चाहते हैं, तो उज्जैन के पंडित एवं ज्योतिषाचार्य मनीष शर्मा जी इस हफ्ते यानी कि 20 से 26 दिसंबर तक के राशिफल के बारे में जानकारी दे रहे हैं। इस जानकारी से आप भी अपने आने वाले कल की योजनाएं बना सकते हैं।

मेष राशि

aries zodiac tarot december astro

इस हफ्ते आपका पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा। आपको भाइयों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। आपका भाग्य भी साथ देगा लेकिन आप रहस्यमय विद्याओं की ओर आकर्षित हो सकते हैं। आय उत्तम बनी रहेगी एवं कार्य समय पर बनेंगे। बुध एवं गुरुवार को व्यवहार में परिवर्तन होगा एवं मन उदासीन रहेगा। सब कुछ मिलने के पश्चात भी अज्ञात इच्छा बनी रहेगी। मेहनत ज्यादा एवं आय कम होगी।आने वाले हफ्ते में शुक्र एवं शनिवार को कोई बड़ी खुशी मिलने की संभावना है। आपको मांगलिक कार्यक्रमों में जाने का मौका मिलेगा। संतान से सुख की प्राप्ति होगी। कार्य में तेजी रहेगी।

प्रोफेशन-उचित मौके एवं लाभ प्रतीक्षा में है। नौकरी में अस्त व्यस्त स्थिति बनी रहेगी।

स्वास्थ्य-अनिद्रा की समस्या हो सकती है। अनिश्चय रहेगा एवं तनाव रहेगा।

शिक्षा-कई प्रश्नों का मन में जन्म होगा एवं उसको जानने की ललक रहेगी।

प्रेम-प्रेम की अनुभूति अद्भुत रहेगी। साथी के प्रति आदर भाव रहेगा।

क्या करें-शिव-पार्वती को दही अर्पण करें।

इसे भी पढ़ें:Expert Tips: ज्योतिष एक्सपर्ट से जानें आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा दिसंबर का महीना

वृषभ राशि

द्वितीय चंद्र आर्थिक लाभ के साथ प्रभाव में वृद्धि करेंगा एवं जीवन स्तर में भी उठाव रहेगा। इस हफ्ते आप प्रतिद्वंदियों को भी मात देने में सफल होंगें। स्थाई संपत्ति से लाभ के आसार बनेंगे। बुध एवं गुरुवार को शुभ समाचार प्राप्त होने के आसार हैं। नए वाहन एवं मकान को खरीदने की योजना बन सकती है। संतान से प्रसन्नता प्राप्त होगी। आय में वृद्धि होगी एवं अटके कार्यो में गति आएंगी। शुक्र एवं शनिवार को निराशा का भाव हावी रहेगा। मन उचाट होगा एवं दूसरों के प्रति आदर भाव समाप्त होगा। इस हफ्ते आय भी कम रहेगी।

प्रोफेशन-नए कारोबारी प्रस्ताव प्राप्त होंगें। नौकरी में बदलाव के संकेत हैं।

स्वास्थ्य-अनिद्रा एवं आलस्य की अधिकता रहेगी। गर्दन में दर्द और कमजोरी महसूस हो सकती है।

शिक्षा-दूसरे के अनुसरण से बचने का प्रयास करें। शिक्षकों का सहयोग मिलेगा।

प्रेम-अतिउत्साह से प्रेम में विवाद हो सकता है। कुंवारों को विवाह प्रस्ताव मिलेंगे।

क्या करें-हनुमानजी को फल का भोग लगाएं।

मिथुन राशि

gemeini horoscope astro

व्यर्थ की बातों में समय नाश होने से खीझ होगी। पिता से अनबन हो सकती है, एवं सहयोगियों से भी निराशा होगी। हालांकि चंद्र राशि में रहेंगे अत: धन की कमी नहीं रहेगी, किंतु अन्य कार्यो में बाधाएं उत्पन्न होने से परेशानी बनी रहेगी। प्रलोभन देने वाली योजनाओं से दूर रहें। बुध एवं गुरुवार को सामान्य महसूस करेंगे। सहयोग की प्राप्ति होगी एवं कार्य में गति रहेगी। शुक्र एवं शनिवार को प्रभाव वृद्धि होगी एवं भाग्य का सहयोग प्राप्त होगा। कार्य में गति रहेगी एवं योजनाएं सफल होंगी। यात्रा का योग हैं।

प्रोफेशन-निवेश से पूर्व सलाह अवश्य लें। नौकरी में परिवर्तन का विचार न करें।

स्वास्थ्य-बांए पैर में दर्द होगा एवं कान की समस्या भी हो सकती है।

शिक्षा-मन शांत रहेगा एवं अध्ययन के प्रति रूचि जाग्रत होगी।

प्रेम-जीवन साथी का साथ मिलेगा एवं प्रेम के मामलों में तनाव रहेगा।

क्या करें-श्री राधा-कृष्ण का दर्शन करें एवं माखन अर्पण करें।

कर्क राशि

आरंभ में अतिव्यस्तता से परेशान हो सकते है एवं लाभदायक यात्रा भी करनी पड़ सकती है। व्यय की अधिकता होगी एवं अनावश्यक समस्याएं उत्पन्न होंगी। बुध एवं गुरुवार को उच्च वर्ग के लोगों से मुलाकात होगी एवं नए कार्यो के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। आपकी समस्याओं का निदान होगा एवं प्रसन्नता में वृद्धि होगी। अनर्गल प्रस्तावों की ओर आकर्षित करने का प्रयास किया जाएगा। शुक्र एवं शनिवार को भौतिक सुख प्राप्त होगा एवं सहयोग मिलेगा। अटका हुआ धन मिल सकता हैं।

प्रोफेशन-निवेश लाभदायक होगें। अटका हुआ धन मिलेगा। नौकरी में सुधार होगा।

स्वास्थ्य-पुराने रोग उजागर हो सकते हैं। खान-पान पर नियंत्रण रखना होगा।

शिक्षा-मित्रों से सहयोग लेना पड़ सकता है। परिणाम सुखद होंगे।

प्रेम-इस हफ्ते प्रेम में विरह का योग है। लेकिन दाम्पत्य जीवन में सुख मिलेगा।

क्या करें-श्री राम दरबार का दर्शन करें।

सिंह राशि

leo tarot zodiac december astro

गुरु की दृष्टि एवं एकादश चंद्र से आय की प्राप्ति होगी। आपका भाग्य अनुकूल रहेगा। कार्य की अधिकता रहेगी एवं योजनाएं सफल होंगी। चंद्र बुध एवं गुरुवार को अव्यवहारिक प्रदर्शन करवाएगा मित्रों एवं परिवार के लोगों से दूरी निर्मित होगी। संयम धैर्य से काम लें अन्यथा कई कार्य बिगड़ सकते हैं। शुक्र एवं शनिवार को समय में सुधार होगा एवं आर्थिक मामलों में उन्नति होगी। अटके धन की प्राप्ति भी हो सकती है। ऋण लेने की आवश्यकता पड़ेगी।

प्रोफेशन-कारोबार में गति कम होगी एवं नौकरी में वरिष्ठों के क्रोध का शिकार हो सकते हैं।

स्वास्थ्य-पेट एवं कमर में दर्द के साथ रक्तचाप की समस्या हो सकती है।

शिक्षा-शिक्षकों के अनुसरण का समय है। अपनी ओर से लीक से हटकर प्रयास न करें।

प्रेम-प्रेम में विरह का योग है। दांपत्य जीवन में सहयोग रहेगा।

क्या करें-गणेश जी को लाल पुष्प अर्पित करें।

इसे भी पढ़ें:राशिफल 2022: ज्योतिष एक्सपर्ट से जानें आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2022

कन्या राशि

कार्य की अधिकता होगी एवं पिता से सहयोग प्राप्त होगा। योजनाएं सफल होंगी एवं प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क होगा। नए कार्यो की प्राप्ति होगी। बुध एवं गुरुवार को परिस्थितियां धनदायक स्थिति निर्मित कर रही हैं। पुरानी परेशानियों से राहत मिलेगी एवं नए कार्यो की ओर आकर्षण होगा। दिए हुए धन की वापसी संभव है। आपकी उन्नति चरम पर होगी हर कार्य को आसानी से बनाने में सफल होंगे एवं पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा। शुक्र एवं शनिवार को शांति से रहें। व्यय बढ़ेंगे एवं क्रोध की अधिकता होंगी।

प्रोफेशन-शेयर में निवेश न करें। नौकरी में स्थानांतरण के साथ प्रमोशन होगा।

स्वास्थ्य-गर्दन एवं आंखों में तकलीफ की संभावना है। संतान का भी ध्यान रखना होगा।

शिक्षा-शैक्षणिक यात्रा का योग हैं। अध्ययन के प्रति ध्यान कम होगा।

प्रेम-प्रेम से मन उचाट होंगा। दांपत्य के कर्तव्य पालन मे तत्पर होंगें।

क्या करें-असहाय को गर्म वस्त्र का दान करें।

तुला राशि

libra astro reading december

चंद्र नवम होने से धन की तंगी दूर होंगी एवं कई प्रकार की दिक्कतों से आराम मिलेंगा। भाग्य अनुकूल रहेगा। सहयोग प्राप्त होगा। आय उन्नत बनीं रहेंगी। बुध एवं गुरुवार को मित्रों के साथ घूमने जाने का मौका मिलेंगा। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होंगी एवं वर्चस्व में वृद्धि होंगी। आंतरिक मामलों के दूसरे के हस्तक्षेप से कार्य बिगड़ सकता है। आय अच्छी बनी रहेगी एवं व्यस्तता अधिक होंगी। शुक्र एवं शनिवार को धन की प्राप्ति होंगी एवं ऋण संबंधी मामले सुलझेंगे। मन प्रसन्न रहेगा एवं सफलताएं प्राप्त होंगी।

प्रोफेशन-कारोबारी लेने-देन में सावधानी रखें। नौकरी में अधिकार मांगना पड़ेगा।

स्वास्थ्य-पुराने रोगों में लाभ होगा। थकान रहेगी शेष स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

शिक्षा-प्रयासों में सफलता मिलेगी। उत्सवों में शामिल होने का मौका मिलेगा।

प्रेम-प्रेम में उपहार की प्राप्ति होगी। कुंवारों को विवाह प्रस्ताव की प्राप्ति संभव है।

क्या करें-पक्षियों को दाने डालें।

वृश्चिक राशि

आरंभ में परेशानी रहेगी एवं व्यय की अधिकता के साथ वाहनादि से भी समस्याएं आ सकती हैं। आय कम रहेंगी एवं विवाद भी हो सकते हैं। बुध एवं गुरुवार से उत्तम योग निर्मित हुए हैं। न्यायालयीन एवं विवादपूर्ण मामलों में विजय मिलेगी। समकक्षों से बेहतर प्रदर्शन करने में सफल होंगें। आय बढ़ेंगी एवं सहयोग की प्राप्ति भी होगी। रुके कार्यो में गति आएगी। शुक्र एवं शनिवार को विशेष कार्य हो जाने से हर्ष रहेगा।

प्रोफेशन-कारोबार में लाभदायक स्थिति बनेगी एवं नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा।

स्वास्थ्य-आंख एवं ऐलर्जी संबंधी रोग हो सकते है। ठंडे पानी से बचें।

शिक्षा-विशेष योग्यता को अर्जीत करेगें। प्रंशसा प्राप्त होंगी।

प्रेम-साथी के प्रति असंतोष कम होगा एवं प्रेम की वृद्धि होगी।

क्या करें-बच्चों को फल वितरित करें।

धनु राशि

saggitarious astro month

चंद्र की पूर्ण दृष्टि से लाभ होगा। उच्च पद की आकांक्षा पूरी होगी एवं बाधित कार्यो में भी गति आएगी। पूर्व की योजनाओं में फेरबदल करनी पड़ सकती है । बुध एवं गुरुवार को कुछ लोग कार्यशैली से नाराज भी हो सकते है, किंतु अच्छे परिणाम प्रशंसा भी दिलाएगें। शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं। गुप्त बातें उजागर हो सकती हैं। व्यय बढ़ेगा एवं घर का सामान खराब हो सकता है। शुक्र एवं शनिवार को समय में सुधार रहेगा।

प्रोफेशन-कारोबारी गोपनीय मामले खुल सकते हैं। नौकरी में अधीनस्थों से समस्या हो सकती है।

स्वास्थ्य-माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। स्वयं को सिर दर्द की समस्या हो सकती है।

शिक्षा-अनुसंधानों में सफलता मिलेगी। अध्ययन सामान्य रहेगा।

प्रेम-प्रेम के मामले कुछ संकट उत्पन्न कर सकते हैं। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा।

क्या करें-शिवलिंग पर दूध अर्पण करें।

मकर राशि

इस राशि में षष्ठम चंद्र से विचारों में अस्पष्टता रहेगी। स्वभाव में परिवर्तन होगा। नए कार्यों के प्रति उत्साह में कमी आएंगी एवं दूसरों पर अधिक निर्भर रहना हानिकारक हो सकता है। विरोधी सक्रिय रहेंगे एवं कार्य के प्रति मन उदास रहेगा। बुध एवं गुरुवार को प्रसन्नता की प्राप्ति होंगी। अच्छी खबरें मिलेंगी। विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण होंगा। आय में वृद्धि होंगी। विवादित मामलों में पक्ष मजबूत होंगा। शुक्र एवं शनिवार मनचाहे कार्य नहीं कर पाएंगे। इस दो दिनों में संभलकर रहना होंगा। अनावश्यक समस्याएं आ सकती हैं।

प्रोफेशन-नौकरी में अप्रत्याशित सूचना प्राप्त हो सकती हैं। कारोबार में स्वयं पर भरोसा रखकर कार्य करें।

स्वास्थ्य-त्वचा संबंधी समस्याएं हो सकती है एवं आंखों में भी दर्द बन सकता है।

शिक्षा-तकनीकी एवं चिकित्सीय विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। परिणाम सुखद रहेंगें।

प्रेम-प्रेम के मामलों से दूर रहें। विवाद हो सकता है। वैवाहिक सुख मिलेगा।

क्या करें-सोमवार को शिवजी को घी का दीपक लगाएं।

कुंभ राशि

meen kumbh zodiac astro

संतान से सुख एवं सहयोग की प्राप्ति होगी। कार्यो को तुरंत करने की आदत से लाभ होगा। आय अच्छी बनी रहेगी एवं शुभ समाचार ज्ञात होगा। विरोधी शांत रहेंगे एवं समस्याओं का निदान प्राप्त होगा। बुध एवं गुरुवार को आलस्य से कार्य बिगड़ सकता है। कार्य को टालने की प्रवृत्ति निर्मित होगी एवं मनोरंजन के साधनों की ओर आकर्षित होंगे। शुक्र एवं शनिवार को सुखद आश्चर्यजनक सूचना प्राप्त हो सकती है। परिवार एवं संतान से संबंधों में सुधार होगा। धन की प्राप्ति होगी। नए कार्य प्राप्त होंगे।

प्रोफेशन-वाहन एवं विद्युत उपकरण विक्रेताओं को लाभ की संभावना है। नौकरी सामान्य।

स्वास्थ्य-पैर के पंजों में दर्द होंगा। पेट में तकलीफ एवं पीठ में जकड़न हो सकती है।

शिक्षा-स्वयं के कार्य की समीक्षा करें एवं शिक्षकों की बातों पर ध्यान दें।

प्रेम-नए लोगों के प्रति अनुरक्त हो सकते है। जीवन साथी से दूर रहना पड़ सकता है।

क्या करें-दुर्गाजी का पूजन करे एवं सिंदूर अर्पण करे।

मीन राशि

आपको इस हफ्ते के आरंभ में किसी कार्य में नाकामी मिल सकती है। निकट के लोगों की नाराजी कम होगी। अपनी बात दूसरों को समझाने में सफल होंंगे। कई नए संपर्क बनेंगे एवं उनका लाभ मिलेगा। मंगलवार की शाम से आर्थिक लाभ में वृद्धि होगी। साझेदारों से सहयोग प्राप्त होगा एवं बाधाओं में कमी आएगी। संतान सुख प्रदान करेगी एवं बुधवार भी सामान्य से अच्छा व्यतीत होगा। गुरुवार को संभावित लाभ प्राप्त करने में सफल होंगे। शुक्र एवं शनिवार को चिंताएं अधिक रहेंगी एवं कार्य में मन नही रहेंगा।

प्रोफेशन-नए कार्यों पर विचार होंगा। निवेश से लाभ एवं नौकरी में परिवर्तन संभव है।

स्वास्थ्य-जीवन साथी का स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है।

शिक्षा-संदेह पूर्ण कार्यों को नहीं करें एवं अध्ययन के प्रति रूची कम हो सकती हैं।

प्रेम-प्रेम संबंधों से दूर रहने का प्रयास करें। दाम्पत्य जीवन में सुख प्राप्त होगा।

क्या करें-अष्टविनायक के दर्शन करें। सिंदूर का दान करें।

Recommended Video

इस प्रकार आने वाला समय सभी राशि के लोगों के लिए सामान्य रहेगा। इस प्रकार ज्योतिष की भविष्यवाणी के अनुसार योजनाएं बनाएं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य रोचक लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP