भविष्य में क्या होने वाला है, इस बारे में जानने की उत्सुकता सभी में होती है। हालांकि, भविष्य किसी ने नहीं देखा है और केवल इसका अनुमान ही लगाया जा सकता है कि आने वाले दिन कैसे बीतने वाले हैं। ऐसे में भविष्यफल जानकर हम आने वाले समय में घटने वाली चीजों के बारे में थोड़ी बहुत जानकारी हासिल कर सकते हैं। खासतौर पर अपने प्रोफेशन, रिलेशनशिप, एजुकेशन और सेहत से जुड़ी कुछ बातें आपको अपने राशिफल से पता लग सकती हैं।
मेष-
इस सप्ताह आप जो योजनाएं बनाएंगे वह कार्य करेंगी एवं लोगों का आपको सहयोग प्राप्त होगा। अनचाहे काम होंगे एवं खर्च भी अधिक रहेगा। स्थाई संपत्ति से लाभ प्राप्त होगा।
कौन सा दिन रहेगा अच्छा- मंगलवार एवं बुधवार को चंद्र के द्वादश होने से धैर्य बनाकर रखना होंगा। गुरुवार एवं शुक्रवार का दिन अनुकूल रहेगा ।
प्रोफेशन- व्यापार उत्तम रहेगा एवं नौकरी में सामान्य समय व्यतीत होगा।
शिक्षा-अध्ययन समयानुसार होगा एवं शिक्षक का सहयोग प्राप्त होगा।
स्वास्थ्य- बाएं हाथ एवं सीने में दर्द हो सकता है।
प्रेम- साथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। नए दोस्त भी मिलेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
क्या करें- महादेव को बेल पत्र चढ़ाएं।
वृषभ-
इस सप्ताह आपकी आय अच्छी बनी रहेगी। भाग्य एवं भाईयों से सहयोग प्राप्त होगा। संतान से भी खुशी का समाचार प्राप्त होंगा। शाम के समय उदासी का भाव रहेगा। यात्रा में कष्ट एवं अनावश्यक तनाव बना रहेगा। व्यय भी अनावश्यक होंगे।
कौन सा दिन रहेगा अच्छा- मंगलवार एवं बुधवार को चंद्र आय को बेहतर बनाकर रखेगा। गुरुवार एवं शुक्रवार को परेशानी ज्यादा रहने की संभावना है।
प्रोफेशन- व्यापार में मांग अधिक होगी, मगर आप पूर्ती नहीं कर पाएंगे। नौकरी में अनावश्यक विवाद होगा।
शिक्षा- छोटी आवश्यक बातें भूलने की समस्या हो सकती है। शिक्षक सहयोग करेंगे।
स्वास्थ्य- नींद की अधिकता एवं माईग्रेन रह सकता है। पैरों में दर्द रहेगा।
प्रेम- साथी से सहयोग मिलेगा एवं वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे।
क्या करें- महादेव को श्वेत चंदन समर्पीत करें।
मिथुन-
इस सप्ताह कार्य समय पर होंगे एवं बड़े लोगों से मिलने का मौका प्राप्त होगा। आय अच्छी बनी रहेगी। काम की अधिकता रहेगी मगर सभी से सहयोग मिलेगा एवं योजनाएं सफल होंगी। माता-पिता से सुख प्राप्त होगा। आय भी अच्छी बनी रहेगी। अटके धन की प्राप्ति भी हो सकती हैं। संतान से सुख मिलेंगा।
कौन सा दिन रहेगा अच्छा- मंगलवार एवं बुधवार को भी व्यस्तता अधिक बनी रहेगी। गुरुवार एवं शुक्रवार को अचानक धन लाभ का योग बन सकता है। शनिवार की सुबह से आय में कमी के साथ विवाद बढ़ सकते हैं, सतर्क रहें।
प्रोफेशन- कारोबार में सफलता मिलेगी और नौकरी में उपहास हो सकता है।
शिक्षा- वरिष्ठों से असहयोग एवं पढ़ाई में बाधा आ सकती है।
स्वास्थ्य- पेट की समस्याएं एवं दांतों में दर्द हो सकता है।
प्रेम- प्रेम प्रस्ताव निरस्त होंगे एवं जीवनसाथी से संबंध अच्छा बना रहेगा।
क्या करें- महादेव को आंकडें के फूल एवं मिष्ठान्न अर्पीत करें।
कर्क-
इस सप्ताह आपको अज्ञात भय और चिंता रहेगी। परेशान करने वाले सक्रिय रहेंगे। धन की कमी एवं असहयोग रहेगा। नई मित्रता लाभदायक होगी। विशेष कार्य के बन जाने से खुशी की प्राप्ति होगी। ऋण संबंधी मामलों में सुलह के रास्ते प्राप्त होंगे। धन प्राप्ति के साथ ही खुशी की प्राप्ति भी होगी।
कौन सा दिन रहेगा अच्छा- मंगलवार एवं बुधवार को आय में सुधार होगा एवं कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। गुरुवार एवं शुक्रवार को काम की अधिकता हो सकती है एवं नए कार्यों की ओर रुची बढ़ेगी। शनिवार सबसे बेहतर दिन रहेगा।
प्रोफेशन- व्यापार उत्तम रहेगा एवं नौकरी में वर्चस्व बढ़ेगा।
शिक्षा- पढ़ाई बेहतर रहेगी एवं प्रोजेक्ट समय पर पूरे होंगे।
स्वास्थ्य- रक्तचाप एवं शुगर की समस्याएं के साथ चक्कर आना एवं कमजोरी हो सकती है।
प्रेम- साथी से मुलाकात एवं जीवनसाथी से सुख प्राप्त होगा।
क्या करें- महादेव को इत्र समर्पीत करें।
सिंह-
राशि पर सप्ताह भर चंद्र की दृष्टि रहेगी। कार्य बनेंगे एवं सहयोग प्राप्त होगा। आय बढ़ेगी एवं मित्रों से मिलना होगा। आय में गिरावट हो सकती है एवं विवाद होने की संभावनाएं भी है। संतान से सुख मिलेगा। आय में वृद्धि होगी एवं योजनाएं भी सफल होंगी, बाधाएं समाप्त होंगी। सक्षम लोगों से मुलाकात होगी।
कौन सा दिन रहेगा अच्छा- मंगलवार एवं बुधवार को समस्याएं आ सकती हैं। कार्य में विलंब एवं असहयोग की प्राप्ति होगी। गुरुवार एवं शुक्रवार से पुन: स्थितियों में सुधार हो जाएगा। शनिवार की सुबह से कार्य की अधिकता होगी एवं धन की प्राप्ति होगी।
प्रोफेशन- व्यापारिक प्रयास सफल होंगे एवं नौकरी में अधिकारी प्रसन्न बने रहेंगे।
शिक्षा- नियमित पढ़ाई में बाधा आएंगी एवं मित्र सहयोग करेंगे।
स्वास्थ्य-बाईं आंख में परेशानी एवं गले में दर्द हो सकता है।
प्रेम- साथी से सुलह होगी एवं वैवाहिक सुख प्राप्त होगा।
क्या करें-महादेव को श्वेत पुष्प अर्पण करें।
कन्या-
सप्ताह भर अज्ञात भय रहेगा और विरोधी भी परेशान कर सकते हैं। कार्य में विघ्र आएंगे एवं आलस्य रहेगा। इससे आपका मन उदास रहेगा। क्रोध की अधिकता हो सकती है। संपर्क से लाभ मिलेगा। विवाद होने की संभावनाएं होगी। कार्य में बाधा आएंगी एवं सहयोग की प्राप्ति में संदेह बना रहेगा।
कौन सा दिन रहेगा अच्छा- मंगलवार एवं बुधवार को वर्चस्व में वृद्धि होगी एवं आय अच्छी बनी रहेगी। गुरुवार एवं शुक्रवार को व्यय ज्यादा एवं आय कम हो सकती है। शनिवार से अनुकूलता प्राप्त होगी। मन प्रसन्न रहेगा एवं आय में वृद्धि होगी।
प्रोफेशन- व्यापार में घाटा हो सकता है। नौकरी में असावधानी से कार्य नहीं करें।
शिक्षा- अध्ययन की तैयारी जोरदार रहेगी एवं परिणाम पक्ष में रहेंगे।
स्वास्थ्य- मुंह में छाले, पेट दर्द, ज्वर एवं जोड़ों में दर्द हो सकता है।
प्रेम- साथी का साथ रहेगा एवं वैवाहिक साथी के लिए समय नहीं मिल पाएगा।
क्या करें- महादेव को जल एवं दही अर्पण करें।
तुला-
राशि में मौजूद पंचम चंद्र इस सप्ताह आपके व्यवहार में चपलता लाएगा। आय सामान्य रहेगी एवं पुश्तैनी संपत्ति संबंधी विवाद गहरा सकता है। विपरित लिंग के प्रति आप आकर्षित हो सकते हैं एवं कार्यस्थान पर अनावश्यक स्पर्धा हो सकती है। संतान से सहयोग की प्राप्ति होगी। मंगलवार एवं बुधवार को अटके कार्यों में ओर देरी की संभावना है। अधिकारी सहयोग प्रदान नहीं करेंगे।
कौन सा दिन रहेगा अच्छा- मंगलवार एवं बुधवार को अटके कार्यों में ओर देरी की संभावना है। अधिकारी सहयोग प्रदान नहीं करेंगे। शनिवार को दिन पुन: निराशा देने वाला होगा।
प्रोफेशन- व्यापार में बाधाएं एवं नौकरी में अतिरिक्त कार्य करना पड़ सकता है।
शिक्षा-पढ़ाई में व्यवधान एवं अतिआत्मविश्वास घातक हो सकता है।
स्वास्थ्य- सीधा हाथ, कंधा एवं कमर में दर्द के साथ नसों का खिंचाव होगा।
प्रेम- साथी से मधुर व्यवहार रहेगा एवं जीवनसाथी सहयोग प्रदान करेगा।
क्या करें- महादेव को व्यंजनों का भोग लगाएं।
वृश्चिक-
राशि में चतुर्थ चंद्र मामुली परेशानीयां दे सकता है, मगर आय में वृद्धि कर सकता है। परिवार के साथ घूमने का मौका एवं मनोरंजन में समय व्यतीत होगा। नदी-नाले या गहरे पानी की ओर जाने से बचें। संतान से सुख की प्राप्ति होगी। गुरुवार एवं शुक्रवार को किमती सामान के गुमने या चोरी होने का भय है, सतर्क रहें। विरोधियों से भी सावधान रहें। शनिवार की सुबह से समय पूरी तरह से अनुकूल हो जाएगा। सहयोग की प्राप्ति एवं विवादों में विजय मिलेगी।
कौन सा दिन रहेगा अच्छा- मंगलवार एवं बुधवार को कार्य बेहतर रहेगा एवं भाईयों से सहयोग प्राप्त होगा।
प्रोफेशन- व्यापार उत्तम रहेगा एवं नौकरी में यात्रा का योग है।
शिक्षा- पढ़ाई बेहतर रहेगी एवं सहयोग भी प्राप्त होगा।
स्वास्थ्य- सीने में दर्द, शुगर एवं भूख कम लगने की समस्या रहेगी।
प्रेम- साथी से विवाद होगा एवं जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।
क्या करें- महादेव को कच्चे दुध से स्नान कराएं।
धनु-
राशि में तृतीय चंद्रमा इस सप्ताह आपको सुख प्रदान करेगा। परिवार में सुख बना रहेगा एवं पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा। बंधुओं से सहयोग प्राप्त होगा। नए मित्र बनेंगे एवं आय की प्राप्ति होगी। आय व्यवस्थित बनी रहेगी और संपत्ति से लाभ प्राप्त होगा। शनिवार को खिन्नता रह सकती है। कार्य में मन नहीं लगेगा एवं अव्यवस्थाओं से सामना हो सकता है।
कौन सा दिन रहेगा अच्छा- मंगलवार एवं बुधवार को जोखीम वाले कार्य नहीं करें एवं लेन-देन में सावधानी रखें। आय में कमी भी रह सकती है। गुरुवार एवं शुक्रवार को संतान से खुशी प्राप्ति होगी एवं कार्य बेहतर ढंग से चलेगा।
प्रोफेशन- व्यापार में तेजी रहेगी एवं नौकरी में तनाव कम रहेगा।
शिक्षा- पढ़ाई सुचारु बनी रहेगी एवं शिक्षक सहयोग करेगे।
स्वास्थ्य- रोगों में आराम रहेगा। पुराने ऑपरेशन में दर्द हो सकता है।
प्रेम-साथी से सुलह होगी एवं जीवनसाथी से सुख मिलेगा।
क्या करें- महादेव को कपूर की आरती एवं शहद का भोग अर्पण करें।
मकर-
राशि में चंद्र द्वितीय होने से धन की आवक अच्छी बनी रहेगी। संतान से सुख मिलेगा एवं आय में तेजी रहेगी। कार्यस्थान पर वर्चस्व बनेगा एवं विरोधी पिछे हटेंगे। भाईयों से सहयोग प्राप्त होगा एवं आय में सुधार रहेगा। सहयोग भी नहीं मिल पाएगा। संतान के कार्य से गौरान्वित होंगे एवं आय में भी वृद्धि होगी।
कौन सा दिन रहेगा अच्छा- मंगलवार एवं बुधवार को समकक्षों से श्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। गुरुवार एवं शुक्रवार को मन उदास एवं आय में कमी के आसार हैं। शनिवार का समय अच्छा रहेगा।
प्रोफेशन- व्यापार में सलाह लेकर कार्य करें एवं नौकरी में अन्यों से श्रेष्ठ रहेंगे।
शिक्षा- पढ़ाई में बेहतर रहेंगे एवं प्रोजेक्ट में सफल रहेंगे।
स्वास्थ्य-आलस्य रहेगा एवं पैर के पंजों में दर्द रहेगा।
प्रेम-साथी से विवाद हो सकता है। वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी।
क्या करें-महादेव को कच्चा दुध अर्पण करें।
कुंभ-
चंद्र का गोचर हाने से कुंभ राशि इस सप्ताह प्रबल है इस लिए जातको का वर्चस्व बना रहेगा। आय बेहतर बनी रहेगी। कार्य की अधिकता रहेगी एवं परिवार से सुख की प्राप्ति होगी। स्थाई संपत्ति से लाभ प्राप्त होगा और योजनाएं सफल होंगी। वाहन से परेशानी भी आ सकती है। नए कार्य के अवसर प्राप्त होंगे।
कौन सा दिन रहेगा अच्छा- मंगलवार एवं बुधवार को अचानक धन प्राप्ति का योग बनेगा। गुरुवार एवं शुक्रवार का दिन अच्छा रहेगा।
प्रोफेशन- व्यापार उत्तम रहेगा एवं नौकरी में तरक्की के मौके प्राप्त होंगे।
शिक्षा- पढ़ाई में आगे रहेंगे एवं संसाधन की उपलब्धता रहेगी।
स्वास्थ्य-पसलीयों में दर्द के साथ ज्वर एवं सर्दी की समस्या हो सकती है।
प्रेम- साथी से सहयोग प्राप्त होगा एवं वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
क्या करें- महादेव को फलों को भोग लगाएं।
मीन-
इस सप्ताह आय में कमी एवं विरोधी परेशान करेंगे। कार्यों में विफलता मिल सकती है। राजपक्ष से लाभ होगा एवं संतान भी सुख प्रदान करेंगी। विवादित मामलों में पक्ष मजबूत होगा।
कौन सा दिन रहेगा अच्छा- मंगलवार एवं बुधवार को आनंद की प्राप्ति होगी। धन का लाभ एवं सहयोग बना रहेगा। शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी एवं अटके कार्य पूरे होंगे। गुरुवार एवं शुक्रवार का दिनअनुकूल रहेगा। शनिवार को भी किसी प्रकार की परेशानी आने की संभावनाएं नही हैं।
प्रोफेशन- कारोबारी यात्रा का योग एवं बेरोजगारों को नौकरी प्राप्ति होगी।
शिक्षा-अध्ययन रुचिकर रहेगा एवं शिक्षक से सहयोग प्राप्त होगा।
स्वास्थ्य-पेट में तकलीफ एवं कान में दर्द हो सकता है।
प्रेम-साथी से अनबन हो सकती है। जीवनसाथी से सुख प्राप्त होगा।
क्या करें- महादेव को खीर का भोग लगाएं।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों